Posts

IGNOU extends Fresh Admission (except for Semester-based and Certificate Programme) & Re-Registration up to 30 th September, 2025

अनाजमंडी में मनाया जाएगा श्री गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व

सिरसा, 29 जुलाई।

बरसात के चलते किया स्थान परिवर्तन


                      हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमेन जगदीश चोपड़ा ने बताया कि श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 550वें प्रकाश पर्व पर आयोजित होने वाला राज्य स्तरीय समारोह पुलिस लाईन की बजाय सिरसा की अनाजमंडी में होगा। इसके लिए सभी तैयारियां की जा रही है। इस बारे एक संयुक्त बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्री चोपड़ा ने कहा कि खराब मौसम के चलते समारोह के लिए स्थान का परिवर्तन किया गया है। अब राज्य स्तरीय समारोह 4 अगस्त को प्रात: 9 बजे से स्थानीय अनाजमंडी में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए अनाजमंडी व उसके आसपास के सभी ईलाकों की साफ सफाई व पुख्ता सुरक्षा के प्रबंध किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रकाश पर्व के लिए पूरे प्रदेश में लोगों में भारी उत्साह है और हजारों की संख्या में संगत प्रकाश पर्व में पहुंच कर गुुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करेगी। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में सरकार द्वारा गठित कमेटियों के प्रतिनिधियों द्वारा प्रकाश पर्व के बारे में लोगों को जागरुक किया जा रहा है। इसके अलावा उन्हें समारोह में आने का निमंत्रण भी दिया जा रहा है। श्री चोपड़ा ने जिला सिरसा वासियों से आग्रह किया है कि वे गुरु महाराज के इस पर्व को भव्य तरीके से मनाने में अपना सहयोग दें। 

चेयरमेन चोपड़ा व उपायुक्त ने संयुक्त बैठक लेकर दिये अधिकारियों को निर्देश


                        बैठक में जिला उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि स्थान परिवर्तन के चलते ले-आउट प्लान दौबारा से बनाया जा रहा है और आवश्यकता के अनुरुप विभिन्न कार्यों की देखरेख के लिए अधिकारियों की ड्यूटियां भी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि लगभग तीन दर्जन से अधिक कमेटियों का गठन किया गया है जो समारोह के सफल आयोजन के लिए जरुरी सभी कार्यों की देखरेख करेंगे। उन्होंने कहा कि इन कार्यों की मॉनेटरिंग के लिए एचसीएस स्तर के एक दर्जन से अधिक अधिकारियों को लगाया गया है। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया जा रहा है। उपायुक्त ने बताया कि समारोह में आने वाली संगत के लिए बेहतर लंगर की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा समारोह में गुरु महाराज के जीवन से जुड़ा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अलावा रागी जत्थों द्वारा शब्द किर्तन भी किया जाएगा। 


                     Watch This Video Till End….

   बैठक में हरियाणा पंजाबी साहित्य अकादमी के निदेशक गुरविंद्र सिंह धमीजा ने बताया कि गुरु महाराज के 550वें प्रकाश पर्व को भव्य तरीके से मनाने के लिए अनेक प्रकार के आयोजन किये जाएंगे। समारोह में गणमान्य लोगों की उपस्थिति रहेगी और इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि समारोह में सभी धार्मिक, सामाजिक व स्वयं सेवी संस्थाओं को शामिल किया जा रहा है। अनाजमंडी के साथ-साथ पूरे शहर को भव्य बनाया जाएगा। इस बैठक में एक्सईएन बीएंडआर अजीत सिंह, डीडीपीओ गगनदीप सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Watch This Video Till End….