Posts

State-Level Workshop on AISHE Survey 2024–25 Concludes in Panchkula

हरियाणा के राज्यपाल श्री सत्यदेव नारायण आर्या आज सामान्य स्वास्थ्य जांच के लिये सिविल अस्पताल सेक्टर-6 पंचकूला पंहुचे

पंचकूला, 28 मई-

हरियाणा के राज्यपाल श्री सत्यदेव नारायण आर्या आज सामान्य स्वास्थ्य जांच के लिये सिविल अस्पताल सेक्टर-6 पंचकूला पंहुचे। यहां पंहुचने पर स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डाॅ0 सतीश अग्रवाल, एसडीएम पंकज सेतिया और सिविल सर्जन डाॅ0 योगेश शर्मा ने उनका स्वागत किया।

चिकित्सकों ने राज्यपाल की स्वास्थ्य की जांच की और सामान्य जांच के लिये विभिन्न टेस्ट भी किये। सिविल सर्जन डाॅ0 योगेश शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य जांच में सभी टेस्ट सही पाये गये है। राज्यपाल ने स्वास्थ्य जांच में सहयोग के लिये चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया और सिविल अस्पताल में बेहतर स्तर की स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना भी की। स्वास्थ्य जांच के लिये राज्यपाल लगभग पौने दो घंटे सिविल अस्पताल रहे।