Posts

*Mayor unveils spectacular laser show of National Flag in Sector 17 – a patriotic tribute under “Har Ghar Tiranga”*

मानसून 30 सितंबर को समाप्त हो रहा है, लेकिन बारिश का दौर जारी

Chandigarh:

मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र (Mrityunjai Mahapatra) ने कहा है कि देश में चार महीने का मानसून का मौसम (वर्षा ऋतु) आधिकारिक रूप से सोमवार को समाप्त होगा है, लेकिन इस बात की संभावना कम है कि अगले हफ्ते इसकी पूरी तरह से विदाई हो जाएगी।

मानसून सत्र की शुरूआत आधिकारिक तौर पर एक जून को हुई थी और 30 सितंबर को समाप्त हो रहा है। मानसून 15 जुलाई को पश्चिमी राजस्थान के गंगानगर पहुंचा जो देश का आखिरी मानसून स्टेशन है।

हालांकि, मानसून ने वापस होने के कोई संकेत नहीं दिये हैं। पांच अक्टूबर तक जारी रह सकता है मानसून मानूसन अब भी राजस्थान, बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में सक्रिय है। महापात्र ने बताया कि गुजरात और राजस्थान के कुछ हिस्सों में कम दबाव वाले क्षेत्र के कारण बारिश हुई है और पांच अक्टूबर तक यह जारी रह सकता है।

Watch This Video Till End….

*Mayor unveils spectacular laser show of National Flag in Sector 17 – a patriotic tribute under “Har Ghar Tiranga”*

मुंबई के कई इलाकों में तेज बारिश, 48 घंटे का अलर्ट जारी

मुंबई: 25 जून को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मानसून ने दस्तक दे दी है। आज शुक्रवार को मुंबई में मौसम की पहली बारिश हुई है। शुरुआत में हल्की हल्की बारिश हुई और उसके बाद फिर कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश को लेकर मौसम विभाग ने 48 घंटे का अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में जलजमाव हो गया है।

बता दें कि सबसे पहले मानसून ने केरल में दस्तक दी थी। जिसके बाद वो महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश के इलाकों में पहुंचा। 21 जून को ओडिशा के तट पर दस्तक दी। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून की बारिश मुंबई के साथ गुजरात के कई इलाकों में भी होगी। मानसून के आने से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है।

For Sale

वहीं सड़कों पर पानी भरने के कारण ऑफिस जाने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश की वजह से लोकल पर भी असप पड़ा है। इतना ही नहीं मुंबई एयरपोर्ट के पास विजिबिलटी भी कम हो गई है। जिसकी वजह से उड़ान में दिक्कत आ सकती है। बताया जा रहा है कि पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों जैसे अंधेरी, जोगेश्वरी, बोरिवली, दादर, घाटकोपर, मुलुंड, चर्चगेट में भारी बारिश हो रही है।

Watch This Video Till End….