Posts

State-Level Workshop on AISHE Survey 2024–25 Concludes in Panchkula

महिला एवं बाल विकास परियोजना (शहरी) द्वारा विनिंग फूड कार्यक्रम का आयोजन

सिरसा,11 जुलाई।


              महिला एवं बाल विकास परियोजना (शहरी) द्वारा आज स्थानीय खैरपुर के आंगनवाड़ी केंद्र में पोषण अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विनिंग फूड के अंतर्गत कम कीमत में पोषटिक रैसिपी बनाने के बारे में महिलाओं को जानकारी दी गई।


              इस अवसर पर सीडीपीओ शुचि बजाज ने महिलाओं के लिए पोषण युक्त भोजन की महत्ता के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं में एनिमियां के कारण, लक्षण तथा उपचार के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं तथा बेटियों के चलाई जा रही योजनाओं की भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इसके अलावा विभाग द्वारा स्थानीय थेड़ मोहल्ला में आंगनवाड़ी वर्कर व हैल्पर द्वारा पोषण अभियान के तहत रैली निकालकर लोगों को पोषण के प्रति जागरुक किया।


            इस मौके पर ब्लॉक कॉर्डिनेटर चीना गोयल, सुपरवाईजर शकुंतला देवी, आंगनवाड़ी वर्कर शकुंतला, किरण, पिंकी व आशा सहित अन्य महिलाएं मौजूद थी। 

Watch This Video Till End….