Posts

Paras Health Introduces Panchkula’s First Robotic Surgery System with Da Vinci Xi

वंचित खिलाड़ी 20 को प्राप्त कर सकेंगे नकद ईनाम

सिरसा, 11 जून। 


                    वर्ष 2017-18 में राज्य व जिला स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाडिय़ों को 20 को नकद ईनाम दिया जाएगा। ये ईनाम केवल उन पदक विजेता खिलाडिय़ों को दिया जाएगा, जो उक्त अवधि के नकद ईनाम लेने से वंचित रह गए हो।

For Sale


                      यह जानकारी देते हुए जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी एन सत्यन ने बताया कि जिला खिलाडिय़ों ने वर्ष 2017-18 में जिला स्तरीय व राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता में प्राप्त किये थे तथा अभी तक नकद ईनाम नहीं प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि नकद ईनाम से वंचित रहे खिलाड़ी 20 जून को प्रात: 10 बजे से सांय 3 बजे तक स्थानीय शहीद भगत सिंह स्टेडियम में पहुंच कर अपना नकद ईनाम प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसके उपरांत आने वाले खिलाडिय़ों को नकद ईनाम देने बारे विचार नहीं किया जाएगा।

Watch This Video Till End….