Posts

*MC Chandigarh celebrated Teej with Safaimitras: Mayor Honors Women Workforce at Rani Laxmi Bai Bhawan*

राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा 8 तक, नेत्रदान कर बनें पुण्य के भागीदार

सिरसा 2 सितंबर।


                 हर वर्ष की भांति इस बार भी जिला में राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा मनाया जा रहा है। यह पखवाड़ा 8 सितंबर तक मनाया जाएगा। इसका उद्देश्य नेत्रदान के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना और लोगों को नेत्रदान करने के लिए प्रेरित करना है। 


                   सिविल सर्जन विरेश कुमार ने बताया कि किसी भी व्यक्ति के लिए नेत्रहीन बड़ा ही कष्टदायी होता है, क्योंकि आंख है तो जहान है। कोई भी व्यक्ति अपनी आंखे दान करके ऐसे व्यक्तियों के लिए दृष्टि बन सकता है। इस कार्य के लिए प्रेरित व प्रोत्साहित करने के उद्ेश्य से राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा मनाया जाता है। इसी कड़ी में जिला में भी नेत्रदान पखवाड़ा मनाया जा रहा है, जोकि 8 सिंतबर तक चलेगा। 


                   उन्होंने बताया कि नेत्रदान पखवाड़े के लिए तहत जहां नेत्रदान के लिए आमजन से फार्म भरवाए जा रहे हैं और इस पुण्य कार्य के लिए प्रेरित किया जा रहा है, वहीं स्कूल व कॉलेजों में नेत्रदान आधारित गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि पखवाड़े के तहत मुख्य स्थानों व संस्थाओं में नेत्रदान संबंधित सामग्री चश्पा करवाई जा रही है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस पुण्य कार्य के लिए प्रेरित हो सकें। उन्होंने बताया कि पखवाड़े के दौरान स्कूलों में दृष्टिबाधित बच्चों के लिए कैंप लगाकर उनकी आंखों को चैक किया जा रहा है। उन्होंने सामाजिक संस्थाओं व आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे इस अभियान से जुड़कर इस मुहिम को सुदृढता प्रदान करें और नेत्रहीन लोगों के लिए नेत्रदान कर पुण्य के भागीदार बनें।