Posts

Awareness cum promotional programme for July, 2025 admission session by IGNOU Regional

मीडिया से रुबरु हुए कैप्टन अभिमन्यू

ऐलनाबाद (सिरसा), 14 जुलाई।

ऐलनाबाद क्षेत्र के नाथूसरी चौपटा में हरियाणा के वित्त, राजस्व, आबकारी एवं कराधान मंत्री कैप्टन अभिमन्यु मीडिया से रुबरु हुए। 

वित्त मंत्री ने कहा कि जनता के सहयोग से फिर से हरियाणा प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनेगी और अबकी बार 75 पार के लक्ष्य को प्राप्त करने का प्रदेश की जनता मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में परिवारवाद व क्षेत्रवाद की राजनीति का अंत हुआ है। उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस अपने आपसी विवाद में उलझी हुई है और अपने अध्यक्ष का फैसला नहीं कर पा रही है। 


कांग्रेस विधायक करण सिंह दलाल के चंडीगढ़ पर दिए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि जो लोग राजनीतिक हाशिए पर जा चुके हैं ऐसे लोग इस प्रकार के बयान बाजी करते हैं भाजपा के लिए चंडीगढ़ कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने दुष्यंत चौटाला द्वारा 75 प्रतिशत निजी क्षेत्र में हरियाणा के युवाओं के लिए आरक्षण पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग वो कर रहे है वह हरियाणा की जनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। पहले ही जनता इन्हे नकार चुकी हैं और आगामी चुनाव में भी जनता इन्हे नकार देगी। 

For Sale


उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा संगठन को और मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान शुरु किया गया है। इस कड़ी में बीजेपी कार्यकर्ताओं व पन्ना प्रमुखों की बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगस्त के महीने में संगठन का पूर्ण रुप से विस्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को जनमत प्राप्त होगा और एक बार फिर जनता के सहयोग से बीजेपी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में पूरी पारदर्शिता के साथ युवाओं को नौकरियां दी जा रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में सबका साथ-सबका विकास की भावना से बिना भेद भाव के हर हलके का विकास किया है और आगे भी तेज गति से विकास कार्य जारी रहेंगे।


इस मौके पर हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन पवन बैनिवाल, मार्केट कमेटी ऐलनाबाद के चेयरमैन व जिला संयोजक अमीर चंद मेहता, डीआईपीआरओ सुरेंद्र कुमार वर्मा, पंचायत समिति चेयरमैन वीरेंद्र सहू, नाथूसरी चौपटा के मंडल अध्यक्ष निक्कुराम फौजी, पंचायत समिति चेयरमैन वीरेंद्र सहू, विस्तारक डा. सतबीर, मंडल संयोजक हनुमान जांगड़ा, मंडल सह संयोजक योगेश पूनिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कालूराम जाखड़, हिम्मत सिंह भाटी, मंडल महामंत्री भीम सिंह खेतलान, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा वेदपाल सिंवर, मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा संजय इंदौरा, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा विनोद यादव व अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे। 

Watch This Video Till End….