Posts

उपायुक्त ने सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण

दिल्ली-एनसीआर में आज भी मौसम हुआ मेहरबान,मॉनसून की दस्तक,कई इलाकों में हुई झमाझम बारिश

सूत्र के अनुसार:

दिल्ली: दिल्ली में मानसून ने आखिरकार दस्तक दे दी है। राजधानी में गर्मी की मार झेल रहे लोगों के लिए मानसून ने 7 दिन की देरी की।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, यूपी, जम्मू-कश्मीर व हिमाचल प्रदेश में मानसून करीब एक सप्ताह की देरी से अाया।

मानसून ने इस हफ्ते के आखिरी में राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तिशगढ़, यूपी, उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में मानसून की पहली बारिश हुई।

For Sale

चिलचिलाती गर्मी से इन हिस्सों के लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली में 2.4 मिली बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में मानसून की दस्तक 6 जुलाई को होगी।

Watch This Video Till End….

उपायुक्त ने सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण

जींद: मेहरबान हुए इंद्र देव ने झमाझम बारिश कर भीषण गर्मी तथा उमस के साथ-साथ आंधी से भी निजात दिला दी है।

जींद:

 मेहरबान हुए इंद्र देव ने झमाझम बारिश कर भीषण गर्मी तथा उमस के साथ-साथ आंधी से भी निजात दिला दी है। किसानों के चेहरे पर खुशी की लहर है।

बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया है।  गुरुवार को अधिकत्तम तापमान 39 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया गया। आद्रता 54 प्रतिशत रही जबकि हवा की गति आठ किलोमीटर प्रति घंटा रही।  

For Sale

बारिश होने से पूर्व लोग गर्मी तथा उमस से बेहाल थे, दोपहर को चली धूल भरी आंधी ने लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया था। हालात यहां तक रहे कि आंधी के चलते कुछ स्थानों पर छप्पर, होर्डिंग उड़ गए। आंधी के दौरान कई इलाकों की बिजली भी गुल हो गई।

हालांकि आंधी से किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश ने लोगों को धूल भरी आंधी से भी निजात दिला दी। आकाश में बादलों के जमावड़े तथा बूंदाबांदी होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। 

जिले में लगभग सवा लाख एकड़ में धान की बिजाई होती है और लगभग दस हजार एकड़ में बाजरा की बिजाई की जाती है। बारिश न होने के कारण महज 20 हजार एकड़ में धान फसल की बिजाई हो पाई है।

वीरवार दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश ने किसानों को काफी राहत दी है पांडू पिंडारा कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. यशपाल मलिक ने बताया कि प्री मानसून की बारिश ने गर्मी से तो निजात दिलाई ही साथ में किसानों को भी काफी राहत मिली है। 

Watch This Video Till End….