Posts

उपायुक्त की जिलावासियों से अपील, समाधान शिविर में आकर अपनी समस्याओं का करवाएं निवारण

विश्व जनसंख्या दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत जागरुकता रैली का आयोजन

सिरसा।


                    स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज विश्व जनसंख्या दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत दम्पति संपर्क अभियान व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा मनाने के लिए एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को सिविल सर्जन डा. गोबिंद गुप्ता ने स्थानीय नागरिक अस्पताल से झंडी दिखा कर रवाना किया।


                    इस रैली में दम्पति संपर्क अभियान व जनसंख्या स्थिरता का संदेश दिया गया। यह रैली शहर के विभिन्न बाजारों से होती हुई स्थानीय टाउन पार्क में सम्पन्न हुई। इस रैली में राजकीय एएनएम प्रशिक्षण केंद्र की छात्राओं ने भाग लिया।


                    सिविल सर्जन डॉ गोबिंद गुप्ता ने बताया कि दम्पति संपर्क पखवाड़ा 27 जून से 10 जुलाई तक चलाया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान में जिले में कार्यरत सभी एएनएम व आशा वर्कर को प्रशिक्षित कर शामिल किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस पखवाड़े के दौरान एएनएम आमजन को परिवार नियोजन संबंधित विधियों नलबंदी, नसबंदी आदि करवाने के लिए प्रेरित करेंगी। उन्होंने बताया कि जिले में सभी सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों में कार्यरत प्रभारी चिकित्सा अधिकारीयों को इस संबंध में दिशा निर्देश जारी किये जा चुके हैं।

For Sale


                   डिप्टी सिविल सर्जन (परिवार कल्याण) डॉ बुध राम ने बताया की जनसंख्या स्थिरीकरण के लिए 11 जुलाई से 24 जुलाई 2019 के दौरान जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा का आयोजन किया जायेगा जिसमें जिला के विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों में परिवार नियोजन शिविर का आयोजन किया जायेगा तथा उचित प्रोत्सहान राशि भी प्रदान की जाएगी।


                  इस अवसर पर डिप्टी सिविल सर्जन (प्रशिक्षण) डॉ. रामफल, डिप्टी सिविल सर्जन (हेल्थ) डॉ राजेश चौधरी, डॉ कमल जांगिड, प्राचार्या राजकीय एएनएम प्रशिक्षण केंद्र श्रीमति उर्मिल, हेल्थ सुपरवाइजर देवन्द्र मोंगा, काउंसलर शैनाभ अरोरा, काउंसलर कमल कक्कड़ के अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद थे।

Watch This Video Till End….