Posts

“मिशन शक्ति, मिशन वात्सल्य और मिशन पोषण 2.0 हेतु क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं का सुदृढ़ीकरण” को लेकर कार्यशाला का हुआ आयोजन

जल शक्ति अभियान के तहत ग्रामीण जल स्वच्छता समितियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

बड़ागुढा, 21 अगस्त।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में वर्षा जल संचय के बारे में दी जानकारी


                     जल स्वच्छता सहायक संगठन एवं जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा खंड कार्यालय बड़ागुढा में ग्रामीण जल स्वच्छता समितियों की कार्य कुशलता बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


                       इस अवसर पर जिला सलाहकार राकेश सोगलान ने जल शक्ति अभियान के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान के तहत पहले चरण मानसून सत्र के दौरान लोगों में वर्षा जल को संचय करके जमीन में डालने के कार्य के लिए तथा वर्षा जल के महत्व बारे जानकारी प्रदान की जा रही है ताकि हम अपनी आने वाली पीढिय़ों का भविष्य सुरक्षित कर सके। उन्होंने कहा कि पूरे जिले में संगठन व विभाग द्वारा सक्षम युवाओं के सहयोग से हाउसहोल्ड सर्वे किया जा रहा है जिसके तहत पानी संबंधी पूरी जानकारी एकत्रित की जा रही है ताकि जल वितरण प्रणाली को दुरुस्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि जिन पंचायतों द्वारा गांव में 75 प्रतिशत से अधिक पानी कनेक्शन मंजूर करवाए जाएंगे व 100 प्रतिशत नलों पर टूंटियां लगाई जाएगी उन पंचायतों को हरियाणा सरकार की योजना जल संरक्षण पुरस्कार से सम्मानित भी किया जाएगा। 


                       खंड  बड़ागुढ़ा के खंड संसाधन संयोजक प्रेम सहारण ने जल संरक्षण विषय पर बोलते हुए कहा कि जल एक सीमित संसाधन है जिसका व्यवसायिक उत्पादन नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि जल संसाधनों की कमी से प्राकृतिक वातावरण भी खराब होता है। उन्होंने कहा कि आज जल की कुप्रबंधन व्यवस्था व भूजल दोहन के कारण जल संकट की समस्या पूरे देश में पैदा हो गई है इसलिए हमें ज्यादा से ज्यादा वर्षा जल संचय करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हमें पानी को प्रदूषित होने से बचाना चाहिए ताकि हमारी आने वाली पीढिय़ों को शुद्ध व उचित मात्रा में पीने वाला जल मिल सके। 


                       खंड संसाधन संयोजक डॉ बलदेव राज ने जल स्वच्छता समितियों का परिचय, अधिकार व कर्तव्यों पर जानकारी देते हुए बताया कि जल संरक्षण के साथ-साथ पेयजल योजना को सुचारु रुप से चलाना, योजनाओं के विस्तार के लिए मांग भेजना, विभाग द्वारा संचालित कार्यो का निरीक्षण करना, पानी की गुणवत्ता जांचना, पानी को गंदा होने से बचाना ही समिति की जिम्मेदारियों में शामिल है। 

For Sale


                       इस अवसर पर खंड संसाधन संयोजक हरि सिंह ने पानी का क्लोरिनेशन, जल वितरण प्रणाली, पानी में रसायनिक तत्वों से मानव शरीर में होने वाले लाभ व हानियों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। खंड संसाधन संयोजक प्रदीप बेनीवाल ने इंदिरा गांधी पेयजल कार्यक्रम बारे विस्तृत जानकारी प्रदान की। साथ ही राजेश कुमार द्वारा कृषि क्षेत्र में जल संरक्षण क्यों और कैसे करें इस विषय पर विस्तृत बताया। इस मौके पर सरपंच, पंच, आंगनवाड़ी वर्कर, आशा वर्कर, बहुउद्देशीय कार्यकर्ता, पंप ऑपरेटर, अध्यापक गण, चौकीदार व अन्य समिति सदस्य उपस्थित थे।

“मिशन शक्ति, मिशन वात्सल्य और मिशन पोषण 2.0 हेतु क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं का सुदृढ़ीकरण” को लेकर कार्यशाला का हुआ आयोजन

जल शक्ति अभियान के तहत किए गए कार्यो को पोर्टल पर अपलोड करें : आयुक्त

सिरसा, 25 जुलाई। 


                      हिसार मंडल के आयुक्त विनय सिंह ने कहा कि जल शक्ति अभियान के तहत जल संरक्षण और संवर्धन के लिए विभाग अपने-अपने एक्शन प्लान के अनुसार कार्यों में तेजी लाएं औैर साथ ही इस अभियान में आमजन को शामिल करते हुए जल संरक्षण व पौधारोपण के प्रति जागरुकता लाएं। 


                        वे आज स्थानीय लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में विभिन्न विभागों द्वारा जल शक्ति अभियान के तहत तैयार किए गए एक्शन प्लान की प्रगति की समीक्षा करते हुए कही।  इस बैठक में उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग, अतिरिक्त उपायुक्त मनदीप कौर, एसडीएम शालिनी चेतल, डीएसपी सुरेश कुमार सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में उन्होंने जल शक्ति अभियान के तहत जिला में किए गए कार्यों और प्रगति रिपोर्ट के बारे में जानकारी ली तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए कि विभाग अपने कार्यों की प्रगति रिपोर्ट ऑनलाईन पोर्टल पर अपडेट करवाएं।


                        आयुक्त विनय सिंह ने कहा कि जल शक्ति अभियान के दौरान 5 बिंदुओं पर मुख्य रूप से ध्यान दिया जाए, जिनमें पानी का सरंक्षण और बरसात के पानी का संचय, परम्परागत जल संसाधनों व तालाबों का जीर्णोंद्वार, पानी रीचार्ज के लिए बोरवेल का दोबारा उपयोग करना, वाटर शैड को विकसित करना और सघन पौधारोपण शामिल है। उन्होंने कहा कि इस अभियान की निगरानी स्वयं प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा की जा रही है। ऐसे में इस अभियान की सफलता हेतू कार्य योजना शीघ्र तैयार की जाए, ताकि मानसून सीजन के दौरान इस कार्य योजना का क्रियान्वयन करके इसे मुकाम तक पहुंचाया जा सके और व्यर्थ पानी का सदुपयोग करते हुए बारिश के पानी का संग्रहण किया जा सके।

Watch This Video Till End….                    

   उन्होंने कहा कि गिरते हुए भू-जल स्तर के सुधार का सबसे अच्छा तरीका बरसाती पानी का सदुपयोग है। उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में सरकारी व अन्य सार्वजनिक भवनों के छतों के बरसाती पानी को रिचार्ज करें। उन्होंने कहा कि सूखे तालाबों को जल से भरने के अतिरिक्त ओवर फ्लो तालाबों की जल संचयन क्षमता भी बढ़ाई जाए, जिससे यह तालाब हमेशा पानी से भरे रहें और भूमिगत जल स्तर में सुधार लाया जा सके। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के 19 जिलों में भूजल स्तर बहुत कम है जिसमें सिरसा जिला भी शामिल है।


                        बैठक में उप कृषि निदेषक डा. बाबूलाल, सिविल सर्जन डा. गोबिंद गुप्ता, डीएफएससी अशोक बंसल, डीआरओ राजेंद्र कुमार, अधीक्षण अभियंता सिंचाई विभाग राजेश कुमार, कार्यकारी अभियंता पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर) अजीत सिंह, जिला वन अधिकारी राम कुमार, सहित जनस्वास्थ्य, मार्केटिंग बोर्ड, बीडीपीओ कार्यालय, शिक्षा विभाग व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे। 

Watch This Video Till End….

“मिशन शक्ति, मिशन वात्सल्य और मिशन पोषण 2.0 हेतु क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं का सुदृढ़ीकरण” को लेकर कार्यशाला का हुआ आयोजन

जल शक्ति अभियान की सफलता के लिए इच्छा शक्ति जरूरी : विनय सिंह

सिरसा,11 जुलाई।

मंडल आयुक्त विनय सिंह की अध्यक्षता में जल शक्ति अभियान के तहत बैठक का आयोजन 


मानव जीवन के लिए पानी बहुत ही महत्वपूर्ण है। गिरते भूजल स्तर में सुधार व इसके बचाव के मद्देनजर केंद्र सरकार द्वारा जल शक्ति अभियान चलाया गया है। अधिकारी केवल ड्यूटी मात्र न समझते हुए दृढ इच्छा शक्ति के साथ लोगों से जुड़ाव करके जल शक्ति अभियान को सफल बनाने की दिशा में कार्य करें। 


यह बात मंडल आयुक्त विनय सिंह ने आज लघुसचिवालय के सभागार कक्ष में जल शक्ति अभियान के तहत आयोजित बैठक में उपस्थित विभागाध्यक्षों को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर अभियान के तहत किए जाने वाले कार्यों के निरीक्षण बारे केंद्र से आई टीम द्वारा पावर प्रेजेंटेशन के माध्यम से गिरते भूजल स्तर को ऊपर उठाने व पानी बचत को लेकर किए जाने वाले कार्यों बारे विस्तार से समझाया। इस अवसर पर एसडीएम ऐलनाबाद अमित गुलिया, जिला परिषद सीईओ जयवीर यादव, डीडीपीओ कूलभूषण, सभी बीडीपीओ सहित सभी विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित थे। 

उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने विभागों को अभियान के तहत दिए टारगेट को समयावधि में पूरा करने के दिशा-निर्देश


मंडलायुक्त ने कहा कि धरती का भूजल स्तर गिर रहा है, जोकि जल संकट का मुख्य कारण बनता जा रहा है। सभी के जीवन के लिए जल एक मूल आवश्यकता है। केंद्र सरकार ने इसकी गंभीरता को समझते हुए जल शक्ति अभियान चलाकर इस दिशा में अच्छा कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए अधिकारियों को अपनी इच्छा शक्ति दिखानी होगी। इच्छा शक्ति से किया हुआ कोई भी काम असफल नहीं हो सकता है। इसलिए अधिकारियों को अभियान के तहत जल सरंक्षण की दिशा में किए जाने वाले जो कार्य व टारगेट दिए हैं, उन्हें निर्धारित अवधि में पूरा करें। 

केंद्र से आई टीम ने पावर प्रजैंटेशन से दी जिला में जल सरंक्षण को लेकर किए जाने वाले कार्यों की जानकारी


उन्होंने कहा कि जल सरंक्षण के लिए सभी विभाग अलग-अलग भूमिका निभाकर इस दिशा में बेहतर कार्य कर सकते हैं। नगर परिषद व नगर पालिका भूजल स्तर सुधार के लिए रेन-वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाएं ताकि अधिक से अधिक पानी को संचित किया जा सके। उन्होंने कहा कि पेड़ जल सरंक्षण के लिए महत्वपूर्ण माध्यम है। इसलिए वन विभाग सभी विभागों को पौधे उपलब्ध करवाएं। इससे वातावरण भी शुद्ध होगा और जल शक्ति अभियान को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि हम भाग्यशाली हैं कि बड़े महानगरों की अपेक्षा यहां अधिकतम पेड़ों के बीच स्वच्छ वातावरण में रह रहे हैं, इसलिए शुद्ध वातावरण के महत्व को समझते हुए इस दिशा में गंभीरता के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि इस अभियान के साथ अधिक से अधिक लोगों को जोड़ें और जो टारगेट आप लोगों को दिया गया है, उसमें सप्ताह तक के कार्य को प्राथमिकता देकर आगे बढ़ें।
उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जल शक्ति अभियान के लिए विभागों के अधिकारियों को जो जिम्मेदारियां दी गई हैं, उन्हें प्राथमिकता के साथ पूरा करें। उन्होंने कहा कि यह केवल ड्यूटी ही नहीं अपितु एक सामाजिक रूप से पुण्य का कार्य भी है, जोकि आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत भी है। केंद्रीय टीम द्वारा जिला स्तर पर जल शक्ति अभियान के तहत करवाए जा रहे कार्यों का आगामी 3 दिन तक निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभागों को जल शक्ति अभियान को लेकर जो टारगेट दिए गए हैं, उन्हें समयावधि में पूरा करें। बीडीपीओ ग्राम पंचायत स्तर पर सरपंच के साथ बैठक करें, ताकि गांव में जल सरंक्षण को लेकर किए जाने वाले कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी मिल सके। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों से जल शक्ति अभियान को लेकर जल सरंक्षण के लिए किए जाने वाले सुझाव मांगे और 15 सितंबर तक विभाग द्वारा अभियान को लेकर किए जाने वाले कार्यों की रिपोर्ट देने को कहा। उन्होंने मंडलायुक्त को विश्वास दिलाते हुए कहा कि जिस प्रकार से प्रशासन द्वारा जिलावासियों के सहयोग से पहले भी इस प्रकार के अभियानों को सफल बनाया गया है, उसी प्रकार इस अभियान में भी सफलता हासिल करेंगे। 

Watch This Video Till End….