Posts

Awareness cum promotional programme for July, 2025 admission session by IGNOU Regional

गुरु नानक देव जी के 550वें राज्य स्तरीय प्रकाशोत्सव समारोह में योगदान देने वाली संस्थाओं को किया सम्मानित

सिरसा, 11 अगस्त।


                   हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन जगदीश चोपड़ा ने कहा कि गुरु नानक देव जी महाराज के 550वें राज्य स्तरीय प्रकाशोत्सव समारोह के सफल समापन का श्रेय जिला की भिन्न-भिन्न क्षेत्रों से जुड़ी सामाजिक, व्यापारिक, धार्मिक व स्वयंसेवी संस्थाओं को जाता है। सभी ने निस्वार्थ सेवाभाव से बढ़चढ़ कर भाग लिया।


                     वे आज स्थानीय लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में 550वें राज्य स्तरीय प्रकाशोत्सव समारोह में योगदान देने वाली सामाजिक संस्थाओं के लिए आयोजित सम्मान समारोह में संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग भी मौजूद थे। सम्मान समारोह में जिला की 47 से भी अधिक सामाजिक संस्थाओं ने भाग लिया। 


                     श्री चोपड़ा ने कहा कि यह बड़े सौभाग्य की बात है कि जिला सिरसा को गुरु नानक देव जी के 550वें जन्मोत्सव को राज्य स्तरीय प्रकाशोत्सव समारोह के रुप में मनाने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से पूरे हरियाणा में जो संदेश गया है, उससे सिरसा जिला की एक अलग चमक बनी है। उन्होंने कहा कि संस्थाएं किसी भी स्थान का आइना होती है, वे निस्वार्थ सेवाभाव से कार्य कर प्रेरणा स्त्रोत बनती है। उन्होंने कहा कि लाखों की तादाद में संगत सिरसा की अनाजमंडी पहुची और किसी भी प्रकार की परेशानी के बिना कार्यक्रम का संचालन हुआ। उन्होंने कहा कि यह केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं था बल्कि इससे लोगों की जनभावनाएं जुड़ी थी।


                     उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम यमुनानगर व करनाल में आयोजित हो चुके कार्यक्रमों से भी भव्य था। मुख्यमंत्री हरियाणा ने स्वयं आप सभी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सरकारी तंत्र की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने भी कार्यक्रम में दिन-रात काम किया। प्रत्येक कार्य की निगरानी के लिए वरिष्ठï अधिकारियों की ड्यूटियां लगाई गई थी, इस कार्यक्रम में 18 एचसीएस और 22 एचपीएस स्तर के अधिकारियों को लगाया गया था। 


                     उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में लोगों को आमंत्रित करने के लिए प्रत्येक जिले के सभी सरपंचों, ब्लॉक समिति सदस्यों, जिला परिषद, नगर पालिका, नगर निगम, गुरुद्वारों के प्रतिष्ठिïत व्यक्तियों की बैठकें ली गई और इस कार्यक्रम  में आशा से अधिक संगत ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। उन्होंने कहा कि पटना साहिब की यात्रा व इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम के बाद सिरसा की प्रदेश में एक अलग पहचान बनी है। 


                     उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने चेयरमैन जगदीश चोपड़ा व सामाजिक संस्थाओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बहुत ही सुखद अनुभव था। जिलावासियों ने भी इस समारोह में सराहनीय भागीदारी अदा की। उन्होंने कहा कि संस्थाओं द्वारा की गई प्रत्येक व्यवस्था उत्तम थी। गुरुद्वारों व संस्थाओं द्वारा लंगर तथा खाने की स्टॉले लगाई गई। इसमें बड़ी बात यह है कि खाने-पीने में किसी भी प्रकार का सरकारी खर्च नहीं आया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की शुरुआत से लेकर समापन तक संस्थाओं का सेवाभाव स्पष्टï नजर आ रहा है, सफाई व्यवस्था, जोड़ाघर व हर जगह संस्थाओं के वॉलेंटियर बिना थके तैयार थे। उन्होंने कहा कि सभी ने बड़े धेर्य व शांति के साथ कार्य किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी प्रशासन व सामाजिक संस्थाएं इसी प्रकार एक साथ खड़े होकर काम करेगी। 

Watch This Video Till End….              

     उल्लेखनीय है कि संस्थाओं द्वारा गुरु नानक देव जी के 550वें राज्य स्तरीय प्रकाशोत्सव समारोह में आने वाली संगत के लिए हलवा, जलेबी, गुलाब जामुन, फल, लड्डïु, खीर, कॉफी, चाय, बिसकुट, ब्रेड पकोड़ा, दही भल्ला, जलजीरा, म_ïी, समोसा, बालुशाही, सॉफ्ट ड्रिंक, शरबत, ठंडाई आदि स्वादिष्टï व्यंजनों की निशुल्क व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा संस्थाओं द्वारा समारोह स्थल पर पौधारोपण  किया व संगत के पुस्तकों की स्टॉल भी लगाई गई थी।


                     इस मौके पर चेयरमैन जगदीश चोपड़ा व उपायुक्त अशोक गर्ग ने आढती एसोसिएशन अनाजमंडी सिरसा व डिंग, मानव कल्याण रानियां, मुल्तान सभा सिरसा, दिशा सिरसा, गुरुद्वारा शहीदां डिंग रोड़, गरुद्वारा साहिब नरेलखेड़ा, ट्रक यूनियन सिरसा, जैन समाज सिरसा, जन कल्याण समिति, खत्री सभा, बाबा बर्फानी सेवा समिति, नामधारी समाज (सतगुरु उदय सिंह), एसपीएस होस्पिटल, अरोड़ वंश सभा ऐलनाबाद, हरी सिमरन मंडल, गुड़ शक्कर हॉलसेल एसोसिएशन, सनातन धर्म सभा, ब्राह्मïण सभा, विश्व हिंदु परिषद, ईंट-भट्टïा एसोसिएशन, लक्कड़ मंडी सिरसा, एमजी बायोकॉल प्राईवेट लिमिटेड, कुम्हार सभा, श्री सत्यसाईं सेवा समिति, विचार आश्रम मंदिर, प्रभु प्रेमी संघ, हलवाई यूनियन, ट्रेक्टर डिलर एसोसिएशन, ईरा रजिडेंसल वेलफेयर एसोसिएशन, लॉयंस क्लब हॉर्माेनी, गरुद्वारा गुरु नानक नगर, सालासर धाम, रामा क्लब, पेस्टीसाईड्स एसोसिएशन, सब्जीमंडी एसोसिएशन, अनाजमंडी रानियां, भारत विकास परिषद, आर्य समाज मंदिर सिरसा, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, खाटु श्याम मंदिर, नामधारी समाज (सतगुरु दलीप सिंह), लक्कड़मंडी ऐलनाबाद, सीड एसोसिएशन सिरसा, जट्टï भाईचारा एसोसिएशन सिरसा के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। साथ ही बृजमोहन बंसल, राम नारायण कक्कड़, राम लाहौरी रघु, बजरंग पारीक, रजनीश मोंगा, विक्रम खुल्लर, एडवोकेट केवल सिंह सहित संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद थे। इस सम्मान समारोह में संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने अपने कार्यक्रम के दौरान अपने अनुभव भी सांझा किए और कार्यक्रम की भरपूर प्रशंसा की। 

Watch This Video Till End….

Awareness cum promotional programme for July, 2025 admission session by IGNOU Regional

गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्स के उपलक्ष्य में 1 अगस्त को ननकाना साहिब पाकिस्तान से आरंभ हुआ अंतर्राष्ट्रीय नगर कीर्तन 8 अगस्त को पंचकूला जिला में सायं 8 बजे प्रवेश करेगा।

पंचकूला, 6 अगस्त-

गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्स के उपलक्ष्य में 1 अगस्त को ननकाना साहिब पाकिस्तान से आरंभ हुआ अंतर्राष्ट्रीय नगर कीर्तन 8 अगस्त को पंचकूला जिला में सायं 8 बजे प्रवेश करेगा।

इस नगर कीर्तन को हरियाणाा सरकार द्वारा स्टेट बैस्ट का दर्जा दिया गया है। 

उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह नगर कीर्तन चंडीगढ़ के रास्ते कमांड अस्पताल से होते हुए पंचकूला में प्रवेश करेगा, जहां सिक्ख श्रद्धालुओं द्वारा नगर कीर्तन का श्रद्धापूर्वक स्वागत किया जायेगा। उन्होंने बताया कि यह नगर कीर्तन 8 अगस्त को गुरुद्वारा नाडा साहिब में रात्रि विश्राम के उपरांत 9 अगस्त को प्रातः जीरकपुर, डेराबस्सी होते हुए अंबाला जिला में प्रवेश करेगा। 

Watch This Video Till End….

Awareness cum promotional programme for July, 2025 admission session by IGNOU Regional

धूमधाम से मनाया जाएगा गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाशोत्सव।

सिरसा, 22 जुलाई। 


                 श्री गुरुनानक देव जी की शिक्षाएं किसी एक धर्म या समाज के लिए नहीं बल्कि समस्त मानव समाज के लिए है। इसलिए हरियाणा सरकार गुरु नानक देव के 550वें प्रकाशोत्सव पर चार अगस्त को सिरसा की पुलिस लाईन में राज्य स्तरीय समारोह मनाने जा रही है ताकि उनकी शिक्षाएं जन-जन तक पहुंचे और हमारी युवा पीढ़ी गुरू नानक देव जी की शिक्षाओं से प्ररेणा लें। 


                 वे सोमवार को भिवानी के पंचायत भवन में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकत्र्ताओं, सरपंच प्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों की बैठक को संबोधित करते हुए हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन जगदीश चोपड़ा ने ये बात कही। उन्होंने बताया कि चार अगस्त को सिरसा की पुलिस लाईन में राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान गुरु नानक देव जी के जीवन पर लाईट एंड सॉऊंड कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। पंडाल में दो जगह लंगर की व्यवस्था की जाएगी। एक बार में लगभग दो से तीन हजार संगत बैठ कर लंगर ग्रहण करेगी। चेयरमैन श्री चोपड़ा ने कहा कि गुरु नानक देव द्वारा कही गई एक-एक बात हमें जीवन जीने की सच्ची राह दिखाती है। ऐसे में हम सभी को भी उनकी शिक्षाओं को ग्रहण करना चाहिए। 


                 श्री चोपड़ा ने कहा कि गुरू व महापुरूष किसी एक समाज के नहीं होते बल्कि सभी वर्गों के होते है। गुरू नानक देव जी ने जो शिक्षाएं दी है उसके लिए सभी समाज ऋणी है। केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा महापुरूषों की जयंती राज्य स्तर पर मनाने का उद्देश्य है कि युवा वर्ग संस्कारी बने और उनकी शिक्षाओं से प्रेरणा लें। उन्होंने सिरसा में होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में ज्यादा से ज्यादा सहभागिता करने का आह्वान किया। 


                 बैठक में विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि चार अगस्त को भिवानी से बड़ी संख्या में श्रद्धालु सिरसा पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गुरूजनों व शहीदों की याद में राज्य स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। गुरू नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव में जाना बड़े सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि गुरू नानक देव जी के पर्व को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। भिवानी शहर के अलावा गांव स्तर पर भी श्रद्धालुओं के सिरसा पहुंचने के लिए बसों का प्रबंध किया जाएगा और भिवानी में एक ही स्थान पर जमा होकर सिरसा के लिए बसें रवाना होगी। कार्यक्रम में एसडीएम सतीश कुमार, हिसार के मेयर गौतम सरदाना, पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन ऋषि प्रकाश शर्मा, ठा. विक्रम सिंह ने भी अपने विचार रखें। 

Watch This Video Till End….

 कार्यक्रम के बाद हरियाणा पर्यटक निगम के चेयरमैन श्री जगदीश चोपड़ा ने उपायुक्त सुजान सिंह से मुलाकात कर कार्यक्रम के सफल आयोजन बारे चर्चा की। उपायुक्त ने कहा कि गुरू नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में सिरसा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भिवानी जिला की तरफ से सभी तैयारियां की जा रही है। जिला के प्रत्येक गांव से एक बस सिरसा के लिए भेजी जाएगी। 


इस अवसर पर  नगर परिषद के चेयरमैन रण सिंह यादव, भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य ताराचंद अग्रवाल, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी रामसिंह, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी आशीष मान, संदीप श्योराण, मीना परमार, जिला महामंत्री विजय शेखावत, कला प्रकोष्ट के सह सयोजक सुनील वर्मा नबंदार, मुकेश रहेजा, रविन्द्र बापोड़ा, रमेश लालावास, सुनील चौहान, विरेन्द्र कौशिक, ओमप्रकाश वर्मा, बिश्म्बर अरोड़ा, विशालजीत सिंह, कमलेश भोडूका, अनिल सोनी, जवाहर मिताथल सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Watch This Video Till End….

Awareness cum promotional programme for July, 2025 admission session by IGNOU Regional

धूमधाम से मनाया जाएगा गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाशोत्सव।

सिरसा, 21 जुलाई।

“सो किउ मंदा आखीऐ, जितु जनमहि राजान” यानि महिलाओं को क्यों कोई बुरा कहें, जो राजाओं और शूर-वीरों को जन्म देती हैं। श्री गुरुनानक देव जी की ऐसी शिक्षाएँ किसी एक धर्म या समाज के लिए नहीं बल्कि समस्त मानव समाज के लिए है। इसलिए हरियाणा सरकार गुरु नानक देव के 550वें प्रकाशोत्सव पर 4 अगस्त को सिरसा में राज्य स्तरीय समारोह मनाने जा रही है ताकि उनकी शिक्षाएँ जन-जन तक पहुंचे। रविवार को फतेहाबाद के लोक निर्माण विश्राम गृह में भाजपा पदाधिकारियों की एक बैठक को संबोधित करते हुए हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन जगदीश चोपड़ा ने यह बात कही। उन्होंने बताया कि 4 अगस्त को सिरसा की पुलिस लाईन में राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान गुरु नानक देव जी के जीवन पर लाईट एंड सॉऊंड कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। पंडाल में दो जगह लंगर की व्यवस्था की जाएगी। एक बार में लगभग 2 से 3 हजार संगत बैठ कर लंगर ग्रहण करेगी। बैठक में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए चेयरमैन जगदीश चोपड़ा ने कहा कि गुरु नानक देव द्वारा कही गई एक-एक बात हमें जीवन जीने की सच्ची राह दिखाती है। ऐसे में हम सभी को भी उनकी शिक्षाओं को ग्रहण करना चाहिए। उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों से सिरसा में होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में ज्यादा से ज्यादा सहभागिता करने का आह्वान किया। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष वेद फुलां ने अपने संबोधन में कहा कि 4 अगस्त को फतेहाबाद से बड़ी संख्या में श्रद्धालु सिरसा पहुंचेंगे। इस दिशा में उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को बैठक के दौरान जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। इस अवसर पर पूर्व विधायक स्वतंत्र बाला चौधरी, गुलशन हंस, रमेश मेहता, बलदेव ग्रोहा, सरदार अवतार सिंह मोंगा, रमेश गुप्ता,  प्रीतम शर्मा, सुखविंदर गोयल, मुकेश सिंगला, राजेंद्र प्रजापति, लक्ष्मण नापा, डॉ रामराज मेहता, बनवारी लाल गहलोत, कंवल चौधरी, हंसराज सचदेवा, शम्मी ढींगड़ा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

Watch This Video Till End….

Watch This Video Till End….