Posts

*Prime land freed from encroachments in Manimajra by MC Chandigarh*

कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रणाली में भारतीय जनता पार्टी हिंदुस्तान की ही नहीं बल्कि विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है।

सिरसा, 13 जुलाई।


हरियाणा के वित्त, राजस्व, आबकारी एवं कराधान मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रणाली में भारतीय जनता पार्टी हिंदुस्तान की ही नहीं बल्कि विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। इस दल को नई ऊर्जा, विश्वास व संकल्प के साथ और आगे बढाना है जिसके माध्यम से विश्व में अमन, शांति, विश्व बंधुता समेत समस्त मानवता का कल्याण हो। इसी लक्ष्य व विचारधारा को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2019 चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोडऩे का काम करना होगा। 


कैप्टन अभिमन्यु गांव नाथूसरी चौपटा की शिव धर्मशाला में संगठन बीजेपी पर्व सदस्यता अभियान के तहत मंडल अध्यक्ष, मंडल सदस्यता प्रमुख एवं सह प्रमुख की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन पवन बैनिवाल ने की। इस मौके पर गांव कुम्हारिया के सरपंच सीताराम व गांव रामपुरा ढिल्लों के सरपंच भागीरथ ढिल्लों ने अपने अनेक साथियों सहित भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 


वित्त मंत्री ने कहा कि नाथूसरी चौपटा समेत ऐलनाबाद क्षेत्र से उनका गहरा संबंध है। यहां के लोगों में आत्मियता, आदर सत्कार, प्रेम-प्यार की भावना कूट-कूट कर भरी हुई है। अत: कहा जा सकता है कि यहां की भूमि में देवताओं का वास है। उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में इस क्षेत्र में कमल खिल रहा है और लोग बीजेपी की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर लोगों का रुझान बीजेपी की तरफ और बढ रहा है। राजस्व मंत्री ने कहा कि ऐलनाबाद क्षेत्र में हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में 35 हजार की लीड ऐलनाबाद क्षेत्र में बदलाव का संकेत है। 


उन्होंने कहा कि हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव में अबकी बार 75 पार का लक्ष्य है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बीजेपी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को नई उमंग व नए संकल्प के साथ समर्पित होकर काम करना होगा और पन्ना प्रमुखों के माध्यम से सभी लोगों तक पहुंचना होगा। उन्होंने पन्ना प्रमुख के महत्व के बारे विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि एक पन्ना प्रमुख लगभग 15 परिवारों की पहचान कर मतदाताओं से सम्पर्क कर बीजेपी से जोडऩे के लिए संगठन की पद्दति को आगे बढाने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संस्कारों वाली पार्टी है जो परिवार व सेवा भावना से जनता की सेवा करती है। उन्होंने कहा कि पूरे हिंदुस्तान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुनामी में भारतीय जनता पार्टी ने लोगों ने प्रचंड बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाई है और हरियाणा में पहले से ज्यादा मतों के अंतर से सभी 10 लोकसभा सीटों पर विजय का परचम लहराया है। 


उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में हरियाणा एक-हरियाणवी एक, सबका साथ-सबका विकास, करके गरीब से गरीब व्यक्ति का विश्वास बहाल किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान हरियाणा सरकार के कार्यकाल में लगभग एक लाख युवाओं को सरकार नौकरी मुहैया करवाई जाएंगी। इनमें से 70 हजार नौकरियों में बिना पर्ची व खर्ची के पारदर्शिता के साथ ज्वाईन करवाया गया है जबकि पिछली कांग्रेस सरकार के 10 साल के शासनकाल के दौरान सिर्फ 18 हजार नौकरियां व इससे पूर्व इनैलों सरकार के शासनकाल के दौरान लगभग 5600 नौकरियां दी गई थी। उन्होंने कहा कि सरकार का पूर्ण प्रयास है कि सत्ता का लाभ आम आदमी को मिलना चाहिए और गरीब से गरीब व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे अपने स्वयं का वेतन गरीब बेटियों की शादियों व अन्य सामाजिक कार्यों पर खर्च करते हैं ताकि समाज को प्रेरणा मिले और समाज में राष्टï्रीयता की भावना पैदा हो। इससे पूर्व वित्त मंत्री ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किये।


इससे पूर्व हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन पवन बैनिवाल ने सदस्यता अभियान का जिक्र करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को जोडऩे की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों के कारण परिवार बढ़ता जा रहा है और हजारों परिवार ज्वाईन कर चुके हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि आगामी विधानसभा चुनावों में बीजेपी का प्रत्याशी यहां से भारी बहुमत से जीतेगा। उन्होंने खुशी व्यक्त की कि पिछले सदस्यता अभियान में ऐलनाबाद क्षेत्र पूरे हरियाणा में दूसरे नम्बर पर रहा था, इस बार भी अधिक से अधिक लोगों को जोड़ कर पार्टी संगठन का पूर्ण विस्तार किया जाएगा। इससे पूर्व पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा वित्त मंत्री एवं चेयरमैन का भव्य स्वागत किया गया। बुजुर्ग पूर्ण सिंह ने पटका पहना कर स्वागत किया। 


इस मौके पर मार्केट कमेटी ऐलनाबाद के चेयरमैन अमीर चंद मेहता, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा निताशा सिहाग,  उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त सत्यबाला, डीआरओ राजेंद्र कुमार, डीआईपीआरओ सुरेंद्र कुमार वर्मा, डीएसपी नरसिंह व अन्य अधिकारी तथा नाथूसरी चौपटा के मंडल अध्यक्ष निक्कुराम फौजी, पंचायत समिति चेयरमैन वीरेंद्र सहू, विस्तारक डा. सतबीर, मंडल संयोजक हनुमान जांगड़ा, मंडल सह संयोजक योगेश पूनिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कालूराम जाखड़, हिम्मत सिंह भाटी, मंडल महामंत्री भीम सिंह खेतलान, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा वेदपाल सिंवर, मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा संजय इंदौरा, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा विनोद यादव, जयवीर बैनिवाल, बलजीत सिद्धु व अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे। 

Watch This Video Till End….

हरियाणा बजट 2019 : सरकार ने नहीं लगाया कोई नया टैक्स

चुनावी साल में हरियाणा की मनोहरलाल खट्टर सरकार ने अपना आखिरी बजट आज पेश किया।

सोमवार को वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने साल 2019-20 का बजट पेश किया।

क्योंकि इसी साल हरियाणा में विधानसभा के चुनाव होने हैं इस वजह से सरकार ने बहुत ही सोच समझकर बजट पेश किया है।

सरकार की कोशिश रही है कि मतदाताओं पर किसी भी तरह का कोई दबाव न बने। इसी लिए सरकार ने किसी भी तरह का अतिरिक्त कर नहीं लगाया है।

कैप्टन अभिमन्यु ने कुल 1 लाख 32 हजार 165 करोड़ रुपए का बजट पेश किया है।

इस बजट में महिला एवं बाल विकास के लिए 1504.98 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

SYL के लिए 100 करोड़ का बजट और जरूरत पड़ी तो SYL के लिए बजट बढ़ाया जाएगा.

आबकारी एवं कराधान विभाग के लिए 223 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया है।

इसके अलावा विकास एवं पंचायत विभाग के लिए 5194.16 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं।

बिजली विभाग के लिए 12988.62 करोड़ रुपए का बजट आवंटित हुआ है।

विशेषज्ञों की माने तो इस साल हरियाणा का बजट चुनाव को ध्यान में रखकर पेश किया गया है।

कुल मिलाकर ये बजट एक चुनावी बजट रहा। क्योंकि प्रदेश सरकार ने कोई भी नया कर नहीं लगाया है।

साथ ही सभी वर्गों को साधने की कोशिश की गई।