Posts

Paras Health Panchkula Advocates Timely Intervention for Rare Cancers This Sarcoma Awareness Month

राजकीय स्कूलों के वोकेशनल विषयों के छात्रों के लिए अम्बाला में रोजगार मेला

पंचकूला, 7 जुलाई 


 प्रदेश भर में वोकेशनल विषयों के विद्यार्थियों के लिए 5 जुलाई से  रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में अम्बाला जोन के  वोकेशनल विद्यार्थियों का रोजगार मेला 10 जुलाई को लगाया जा रहा है। 10 जुलाई को आयोजित होने वाले रोजगार मेले में अम्बाला के अतिरिक्त पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र के राजकीय विद्यालयों के छात्र शामिल होंगे।


इस बारे में जानकारी देते हुए एनएसक्यूएफ की कोर्डिनेटर उषा शर्मा ने बताया कि रोजगार मेला वोकेशनल विषयों में  बाहरवीं पास विद्यार्थियों के लिए लगाया जा रहा है । प्रदेश भर के 1051 विद्यालयों में वोकेशनल विषय सफलता पूर्वक  2012 से  पढ़ाये जा रहे हैं। रोजगार  मेलों में प्रदेश के  490 राजकीय विद्यालयों के 3690 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। 


10 जुलाई को अम्बाला जोन का रोजगार मेला दो स्थानों पर आयोजित किया जा रहा है। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पुलिस लाईन अम्बाला में कम्रशः आईटी, रिटेल, मीडिया एंटरटेनमेंट, एनीमेशन , एग्रीकल्चर व ऑटोमोबाइल विषयों का एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बलदेव नगर  में सिक्योरिटी, फिजिकल एडुकेशन एंड स्पोर्ट्स, ब्यूटी एंड वैलनेस, पेशंट केयर व ट्रैवेल एंड टूरिज्म विषयों का रोजगार  मेले का आयोजन किया जाएगा।


एनएसक्यूएफ द्वारा प्लेसमेंट का यह  छठा बैच है। विद्यार्थियों के लिए जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में आने वाले विद्यार्थी अपना बायोडाटा व 5 पासपोर्ट साइज की फोटो अवश्य लेकर आये। इस मेले का मकसद विद्यार्थियों के लिए रोजगार सृजन करना है ।

Watch This Video Till End….

Paras Health Panchkula Advocates Timely Intervention for Rare Cancers This Sarcoma Awareness Month

कांग्रेस के न्याय से हार रही है भाजपा, सत्ता खिसकने की बौखलाइट में पीएम मोदी स्वर्गीय राजीव गांधी को बना रहे हैं निशाना

प्रचार के अंतिम चरण में झोंकी पूरी ताकत, कहा भाजपा की जनविरोधी नीतियों से कांग्रेस दिलाएगी निजात, पुरजोर समर्थन का किया आग्रह 

पंचकुला। अम्बाला संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा ने वीरवार को  प्रचार अभियान आखिरी चरण में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों पर जमकर वार किए। सैलजा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी को अब हार साफ नजर आ रही है। तभी तो वे पूर्व पीएम राजीव गांधी को जानबूझकर निशाना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे उनकी बौखलाहट साफ दिख रही है। हार का डर उनके चेहरे पर साफ झलक रहा है। सत्ता खिसकने के डर से वे विकास की बजाय ऐसे मुद्दों पर बोलकर देश की जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं जिनका कोई औचित्य नहीं है। सैलजा ने वीरवार को पंचकुला व कालका विस क्षेत्र में करीब एक दर्जन जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उनका हर जनसभा में लोगों ने फूलमालाओं से जोरदार अभिनंदन किया। 

रायपुर रानी से शुरु हुआ प्रचार 

राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा ने वीरवार को अपना प्रचार रायपुररानी के मुख्य बाजार से शुरु किया। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। सैलजा ने यहां अपने संबोधन में कहा कि मैं पहले दस साल तक इस क्षेत्र से सांसद रही। मैंने इस इलाके के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि हजारों करोड़ की बड़ी योजनाओं से मैंने विकास के मामले में अति पिछड़े इस इलाके की तस्वीर बदलने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मगर यूपीए सरकार के सत्ता से हटते ही इस इलाके के बुरे दिन शुरु हो गए। लोगों ने भाजपा के जिस प्रत्याशी को यहां से सांसद बनाकर लोकसभा में भेजा था मगर वह यहां दोबारा लौटकर  नहीं आया। सिर्फ थोथे प्रचार में पांच  साल निकाल दिए। सैलजा ने कहा कि मेरे कार्यकाल की अधूरी योजनाओं को भी सांसद ने पूरा करवाने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। इसकी वजह से इलाका विकास के मामले में पूरी तरह पिछड़ गया। सैलजा लोगों को विश्वास दिलाया कि सांसद बनते ही इस इलाके का नए सिरे से विकास करवाया जाएगा। इसके बाद सैलजा ने मांडवाला में ग्रामीणों से वोट मांगें। उन्होंने कहा कि वे लोगों के विश्वास पर खरी उतरने में कोई कसर नहीं छोडेंगी। मांडवाला के बाद सैलजा ने सैक्टर एक में बार एसोसिएशन के वकीलों से बात की। चुनाव में उनसे वोट देने का भी आग्रह किया। इसके बाद रामगढ़,पंचकुला के सेक्टर-6, 20 व 15 में जनसभाओं के जरिए प्रचार किया। उन्होंने आने वाली 12 मई को कांग्रेस के चुनाव चिह्न के सामने वाला बटन दबाने का आग्रह ताकि झूठी भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल किया जाए। 

कांग्रेस के न्याय की होती जीत 

सैलजा ने कहा कि इस बार कांग्रेस के न्याय की जीत होगी। देश के 25 करोड़ लोगों के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जो न्याय योजना बनाई है उससे इनकी तकदीर बदलेगी।पांच करोड़ गरीब परिवारों की महिलाओं के खाते में हर साल 72 हजार रुपए जमा करवा जाएंगे। 22 लाख सरकारी नौकरियों के खाली पद एक साल में भरे जाएंगे। उन्होंने कहा कि कर्जदार किसान को कर्ज से मुक्ति मिलेगी।युवतियों को बारहवीं तक मुफ्त शिक्षा व दूसरी सुविधाएं मिलेंगी। सैलजा ने कालका के वाल्मीकि समुदाय के लोगों की हर समस्या के समाधान का आश्वासन भी दिया।

Paras Health Panchkula Advocates Timely Intervention for Rare Cancers This Sarcoma Awareness Month

कांग्रेस प्रत्याशी सैलजा की तीसरी जीत के लिए प्रियंका गांधी उतरेंगी मैदान में, 7 को गांधी ग्राउंड में होगी बड़ी रैली, सैलजा बोली पीएम मोदी व सांसद जनता से 5 साल बोलते रहे झूठ,अब करना होगा सच का सामना

अम्बाला :

कहा अब जुमलेबाजी से काम नहीं चलेगा, पांच साल तक पीएम मोदी व सांसद बोले रहे झूठ, काम किया होता तो विरोध का सामना न करना पड़ता


अम्बाला लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा के लिए अब कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी प्रचार करेंगी। इसके लिए 7 मई को अम्बाला छावनी के गांधी ग्राउंड में बड़ी चुनावी रैली रखी गई है। प्रिंयका के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह भी चरम पर दिख रहा है। प्रचार के दौरान खुद कुमारी सैलजा कार्यकर्ताओं को प्रस्तावित रैली में पुरजोर तरीके से हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। शुक्रवार को सैलजा ने एक दर्जन से ज्यादा नुक्कड़ सभाओं के जरिए एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला बोला। साथ ही सांसद रतनलाल कटारिया की कार्यशैली पर सवाल उठाए। सैलजा ने कहा कि जुमलेबाजी करने वालों को अब जनता जवाब देगी।


तीसरी जीत के साथ इतिहास रचेंगी सैलजा


अम्बाला लोकसभा सीट से तीसरी बार चुनाव मैदान में उतरी सैलजा जीत के साथ इतिहास रचेंगी। इसी वजह से उन्होंने अपने लक्की ग्राउंड में तीसरी रैली रखी है। इस ग्राउंड में पहले दो बार सोनिया गांधी राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा के लिए रैली कर चुकी हैं। दोनों ही बार सैलजा जीत हासिल कर केंद्र की यूपीए सरकार में मंत्री बनी थी। अब तीसरे बार प्रिंयका गांधी गांधी ग्राउंड पहुंच रही हैं। 7 मई को होने वाली इस रैली के लिए कार्यकर्ताओं ने तैयारी शुरु कर दी है। शुक्रवार को प्रचार के दौरान खुद सैलजा ने ग्रामीणों के साथ वकीलों को भी रैली में हिस्सा लेने का आग्रह किया।


न किसान का कर्ज माफ हुआ न जनता को सुविधाएं


प्रचार के दौरान शुक्रवार को सैलजा ने एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पांच साल पहले भाजपा जनता से झूठ बोलकर सत्ता में आई थी। तब खुद पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के किसानों का कर्ज माफ करने के साथ युवाओं को भी हर साल दो करोड़ नौकरियां देने की बात कही थी। मगर न तो बेचारे किसान का कर्ज माफ हुआ न ही युवाओं को रोजगार मिल पाया। उन्होंने कहा कि जिस देश का प्रधानमंत्री सरेआम झूठ बोल रहा है ऐसे में वह देश तरक्की कैसे कर सकता है। सैलजा ने कहा कि भाजपा ने किसानों की आमदनी दोगुनी करने के साथ स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू करने, दलितों को बुनियादी सुविधाएं मुहैया करवाने, महिलाओं को सम्मान अधिकार देने व व्यापारियों को कारोबारी सुविधाएं देने का भी वायदा किया था। मगर पांच साल में एक भी वायदा सरकार पूरा नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि जनता इस बार उनके झूठ को समझ चुकी है। इसी वजह से अब ये लोग जनता को राष्ट्रवाद व देश की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर उलझाकर अपना हित साधने की कोशिश कर रहे हैं। सैलजा ने कहा कि अगर सांसद रतनलाल कटारिया ने संसदीय क्षेत्र के लिए काम किया होता तो उन्हें हर जगह विरोध का सामना न करना पड़ता। उन्होंने कहा कि झूठी बातों से काम होने वाला नहीं है। अब जनता को जवाब देना होगा। मेरी योजनाओं पर अपना नाम लिखने से काम नहीं चलेगा। 

 
कपड़ा कारोबार को भी हुआ नुकसान


सैलजा ने कहा कि पहले नोटबंदी फिर जीएसटी की वजह से देश के सभी कारोबार आर्थिक दिक्कतों से गुजर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कपड़ा कारोबार को भी जीएसटी की वजह से बड़ा नुकसान उठाना पड़ा। छोटे उधोग धंधे खत्म हो गए। कारोबारियों को अपनी रोजी रोटी चलाने के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रह है। सैलजा ने कहा कि सत्ता में आते ही कांग्रेस इन व्यापारियों को राहत देगी। जीएसटी को सरल बनाया जाएगा ताकि कागजी कार्रवाई की बजाय कारोबारी अपने कारोबार पर ध्यान दे सके। इस दौरान बार एसोसिएशन से जुड़े वकीलों से भी सैलजा ने वोट की अपील की। उन्होंने कहा कि वकीलों ने हमेशा ही कांग्रेस को समर्थन दिया है। इस बार भी उन्हें पूरी उम्मीद है कि एकजुट होकर सभी वकील उनके पक्ष में वोट करेंगे। प्रधान एडवोकेट रोहित जैन की अध्यक्षता में सभी वकीलों ने सैलजा को पुरजोर समर्थन देने का ऐलान किया है।


हर जगह हुआ शानदार अभिनंदन


सैलजा ने शुक्रवार को अपना प्रचार अभियान धुरकड़ा गांव से शुरु किया था। इसके बाद वे चौड़मस्तपुर गई। नन्यौला व बकनौर से होते ही कोर्ट कांप्लेक्स पहुंची। कपड़ा मार्किट से होते ही वे बोह पहुंची। हर जगह गर्मजोशी से कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। कई जगह तो मोटरसाइकिलों के काफिलों ने उनका स्वागत किया। युवाओं के जोश को देखकर सैलजा बेहद खुश थी। इसके बाद उन्होंने नग्गल-करधान, मायावाला चौक, कच्चा बाजार व बीडी फ्लोर मिल के पीछे भी बड़ी जनसभाओं को संबोधित किया।

Paras Health Panchkula Advocates Timely Intervention for Rare Cancers This Sarcoma Awareness Month

कांग्रेस की न्याय योजना से सुधरेगा 25 करोड़ लोगों को जीवन, पांच करोड़ परिवारों की महिलाओं के खाते में जमा होंगे सालाना 72000 रुपए: सैलजा

अम्बाला।

मुलाना विस क्षेत्र में एक दर्जन से ज्यादा  जनसभाओं के दौरान मोदी सरकार पर जमकर बरसी कांग्रेस प्रत्याशी, कहा नोटबंदी व जीएसटी ने देश को बर्बाद कर दिया


लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा ने मंगलवार को भाजपा सरकार पर हमला बोला। सैलजा ने मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण देश का आर्थिक विकास पूरी तरह डगमगा गया है। पहले नोटबंदी ने लोगों को लाइनों में लगाया फिर जीएसटी ने पूरी अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया। अम्बाला संसदीय क्षेत्र के रुके विकास के लिए सैलजा ने सीधेतौर पर सांसद रतनलाल कटारिया को जिम्मेदार दिया। उन्होंने कहा कि सांसद पूरे पांच साल क्षेत्र से गायब रहे। चुनाव आते ही वे फिर मोदी-मोदी कर जनता से वोट मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार जनता उन्हें सबक सिखाने का मन बना चुकी है।

25 करोड़ लोगों के जीवन को सुधारेगी न्याय

पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने कहा कि पांच साल पहले विकास के वायदे पर भाजपा सत्ता में आई थी। तब खुद मंचों से पीएम नरेंद्र मोदी ने हर देशवासी के खाते में 15-15 लाख रुपए डालने व सालाना दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने की बात कही थी। मगर लोगों के खाते में न तो पैसे आए न ही युवाओं को रोजगार मिला। अपने साथ हुई ठगी से लोग बेहद मायूस हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए भाजपा ने तब स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू करने का भी वायदा भी किया था। यह बात भी कही थी कि सत्ता में आते ही हर किसान का कर्ज माफ होगा। कर्ज की वजह से किसी किसान को आत्महत्या करने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा। सैलजा का आरोप है कि ये वायदे भी सरकार पूरे नहीं कर पाई। सैलजा ने कहा कि कांग्रेस ने देश की जनता से कभी कोई झूठा वायदा नहीं किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अगर सत्ता में आई तो न्याय योजना से देश के पांच करोड़ परिवारों के 25 करोड़ लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार किया जाएगा। सालाना पांच करोड़ परिवारों की महिलाओं के खाते में 72 हजार रुपए जमा करवाए जाएंगे।

मेरी कामों का श्रेय ले रहे हैं सांसद

सैलजा ने संसदीय क्षेत्र के रुके विकास के लिए सीधेतौर पर सांसद रतनलाल कटारिया को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि पांच साल पहले अम्बाला की जनता से कटारिया को लाखों वोटों से जितवाकर संसद भेजा था। मगर जीत के बाद वे कभी संसदीय क्षेत्र में नहीं लौटे। बुनियादी सुविधाओं के लिए लोग उनके घर व ऑफिस के चक्कर काटते रहे। मगर हर बार उन्हें बहाने से लौटा दिया गया। सैलजा ने कहा कि उन्होंने बताया कि अपने कार्यकाल में बराड़ा केसरी के पास 37 करोड़ की लागत से ओवरब्रिज का निर्माण करवाया गया। साहा में 100 करोड़ की लागत से टूल रुम एवं टैक्नोलोजी अपग्रेडशन सेंटर का निर्माण करवाया गया। 983 करोड़ रुपए में पंचकुला से शहजादपुर वाया साहा, यमुनानगर से सहारनुपर तक नेशनल हाइवे का निर्माण करवाया गया। इसके अलावा भी क्षेत्र के विकास के लिए कई बड़े काम किए गए।

हर जगह ग्रामीणों ने किया अभिनंदन

मंगलवार को राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा के प्रचार अभियान की शुरुआत जगाधरी की एससी बस्ती से शुरु हुआ था। यहां लोगों ने कुमारी सैलजा का भव्य स्वागत किया। इसके बाद सैलजा का काफिला मुलाना विस क्षेत्र के गांव माजरी पहुंचा। इसके बाद दुराना गांव से होते हुए मोहड़ा, दुखेड़ी, लंगरछन्नी, हल्दरी, बिहटा, साहा इंडस्ट्रियल एरिया, तेपला, साहा से होते हुए नहोनी, तलहेड़ी गुजरान, सिरसगढ़, धनौरा व जफरपुर में भी कुमारी सैलजा ने जनसभा को संबोधित किया। हर जगह ढोल नगाड़ों से सैलजा का स्वागत किया गया। सैलजा की अगुवाई से ग्रामीणों का उत्साह देखने लायक था।