Posts

सरकार विधवा महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए दे रही ऋण 

विधायक ज्ञानचंद गुप्ता राजीव कालोनी व अभयपुर में विकास कार्यों का उदघाटन करते हुए।

पंचकूला, 6 जुलाई-

विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने आज पंचकूला नगर निगम के क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर लगभग 65 लाख रूपए के विकास कार्यों का उदघाटन किया। उन्होंने वार्ड नंबर 13 अभयपुर में आशियाना फलैटस में 18.50 लाख रूपए की लागत से बनाए गए शैड का उदघाटन किया। इसके उपरांत सेक्टर 12ए में स्थित सामुदायिक केन्द्र में अतिरिक्त कक्ष और नर्सरी शैड का उदघाटन किया। इस कक्ष  और शैड के निर्माण पर 9.50 लाख रूपए की राशि खर्च की गई। विधायक ने वार्ड नंबर 11 राजीव व इंदिरा कालोनी में 10 लाख रूपए की लागत से लेबर चैंक, गुरूद्वारा और मीट मार्किट के समीप बनाए गए फुट ब्रिजों का उदघाटन भी किया। इसी प्रकार वार्ड नंबर 20 गांव अलीपुर में 27 लाख रूपए की लागत से बनाए गए सामुदायिक केन्द्र का लाकार्पण भी किया। 


विधायक ने इन स्थानों पर उपस्थित शहरवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने विकास की राजनीति को प्राथमिकता दी है और पिछले लगभग पांच वर्षों में पंचकूला विधानसभा क्षेत्र का अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि विकास के साथ-साथ शहर के सौंदर्यीकरण, यातायात व्यवस्था को बेहतर करने तथा सुरक्षा तंत्र को सुदृढ बनाने के लिए भी प्रभावी कदम उठाए गए हैं। उन्होंने बताया कि शहर के सभी प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। पंचकूला स्वच्छता के क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ रहा है और इस वर्ष के राष्ट्रीय स्तर के स्वच्छता सर्वेक्षण में पंचकूला को 71वां स्थान हासिल हुआ है। उन्होंने कहा कि शहर की सुंदरता और स्वच्छता स्तर को देखते हुए प्रत्येक नागरिक चण्डीगढ की बजाए पंचकूला में रहने को प्राथमिकता दे रहा है। 


उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त शासन, अंत्योदय की भावना से समाज के गरीब से गरीब व्यक्ति तक विकास और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करना ही सरकार का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में सरकारी कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आई है और यही कारण है कि लोकसभा चुनावों में जहां राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा पहले से अधिक बहुमत के साथ सत्ता में आई है वहीं हरियाणा में भी दस की दस लोकसभा सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। उन्हांेने कहा कि विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा नेतृत्व में 75 प्लस का लक्ष्य निर्धारित किया है और जनता के सहयोग से यह लक्ष्य हासिल करके भाजपा पुनः पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश मे विपक्ष का जनाधार समाप्त हो चुका है और उनकी भ्रष्टाचार व झूठ की राजनीति को जनता ने ठुकरा दिया है। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि किसी भी क्षेत्र की कोई सामुहिक समस्या शेष नहीं रहेगी। 

For Sale


इस अवसर पर निगम आयुक्त राजेश जोगपाल, निगम के कार्यकारी अधिकारी जरनैल सिंह, कार्यकारी अभियंता अंकित लोहान, भाजपा के जिला महामंत्री हरेन्द्र मलिक, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा, जिला महामंत्री गौतम राणा व संदीप, मार्किट कमेटी पंचकूला के चेयरमैन अशोक शर्मा, उपमण्डल प्रभारी सुशील सिंगला, मण्डल महामंत्री बलबीर शर्मा, अमरीक सिंह अलीपुर, वरिष्ठ कार्यकर्ता श्याम लाल संजू व सोहन लाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

Watch This Video Till End….

Paras Health Introduces Panchkula’s First Robotic Surgery System with Da Vinci Xi

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने किया करोडों रूपये की राशि के विकास कार्यों का उदघाटन

अम्बाला, 6 जून

स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज ने वीरवार को अम्बाला छावनी विधानसभा क्षेत्र में करोडों रूपये की राशि के विभिन्न विकास कार्यों का उदघाटन एवं शिलान्यास किया। स्वास्थ्य मंत्री श्री विज ने अम्बाला छावनी के वार्ड नम्बर 20 में 516 लाख रूपये की लागत से गुडगुडिया नाले पर बनाये जाने वाले पुल के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने रामपुर में 123 लाख से बने कम्यूनिटी सैंटर, बोह में 7.80 लाख से बनी कश्यप धर्मशाला तथा दलीपगढ़ में 32 लाख से बने कम्यूनिटी सैंटर का उदघाटन किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज ने लोकसभा चुनाव में अम्बाला छावनी विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं का 30 हजार मतों से भाजपा को विजय दिलाने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने विकास और सम्मान के द्वारा लोगों का विश्वास जीतने का काम किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में अम्बाला छावनी विधानसभा क्षेत्र में करोडों रूपये की राशि से विभिन्न विकास के कार्य हुए हैं जबकि पूर्व की सरकारों में लोगों के हितों की अनदेखी की गई और यह क्षेत्र विकास से महरूम रहा। 


स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अम्बाला छावनी में विकास का पहिया तेजी के साथ चल रहा है। उन्होंने अनेकों प्रोजैक्ट शुरू करवाये हैं। अम्बाला छावनी में 100 करोड़ रूपये से बैंक स्कवेयर बनेगा, 3 करोड से कार पार्किंग, जीटी रोड़ पर 200 करोड से शहीदी स्मारक, आधुनिक नागरिक अस्पताल बनाया गया है तथा कैंसर अस्पताल बनवाया जा रहा है। अम्बाला छावनी को सब डिवीजन का दर्जा तथा लघु सचिवालय का भवन, बैडमिंटन हाल, सुभाष पार्क, 2 करोड रूपये की राशि से प्रवेश द्वार का निर्माण करवाया जायेगा। इसके अलावा 70 धर्मशालाएं बनवाई गई हैं। उन्होंने कहा कि 12 क्रास रोड़ के चौड़ीकरण का कार्य करवाया जा रहा है। बिजली बोर्ड से स्टाफ रोड़ तक चौड़ा किया जायेगा। लाईटें और पेड-पौधे भी लगवाये जायेंगे ताकि अम्बाला छावनी का सौन्दर्यकरण हो पाए। उन्होंने कहा कि कुछ लोग विकास कार्यों में रूकावटेंं पैदा कर रहे हैं जिन्हें दूर कर विकास के काम करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुडगुडिया नाला सिमेंट का बनवाया जायेगा जिसमें गाड़ी के द्वारा सफाई होगी। इसके अलावा पानी की निकासी के लिए कईं नालों का निर्माण पर करोडों रूपये की राशि खर्च की जा रही है। इसी प्रकार महेशनगर में शुरू से आखिर तक नाले का निर्माण करवाया जायेगा जिससे पानी की निकासी सुगमता से हो पायेगी। श्री विज ने कहा कि उन्होंने बिना कोई वायदा किए विकास के बडे प्रोजैक्ट अम्बाला छावनी क्षेत्र में करवाए हैंं जिनका लाभ यहां की जनता को मिलने लगा है। अम्बाला छावनी में 60 करोड़ से स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है।


उन्होंने कहा कि अम्बाला छावनी से साहा तक फोरलेन मार्ग, टांगरी के बंधे से घसीटपुर तक सडक़ निर्माण, नहरी पानी से पेयजल की व्यवस्था, निगम क्षेत्र में पडने वाले गांवों में सीवरेज की व्यवस्था करवाई जा रही है। इसके अतिरिक्त योगशाला एवं बैडमिंटन हाल, साहपुर-मच्छौंडा, सुंदरनगर, चंद्रपुरी में 17 करोड़ से नाले का निर्माण, मच्छौंडा, साहपुर, नन्हेड़ा में रेलवे के अंडरपास तथा अम्बाला-दिल्ली मार्ग पर 32 एकड़ 6 कनाल क्षेत्र में नई अनाज, सब्जी और चारा मंडी का निर्माण करवाया गया है। जिस पर  लगभग 30 करोड़ रुपए की राशि खर्च की गई है। अम्बाला छावनी विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण और शहरी इलाकों में जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा पेयजल नलकूप लगवाए गये हैं। उन्होंने कहा कि अम्बाला छावनी विधानसभा क्षेत्र में 100 करोड रूपये की राशि के विकास कार्य मंजूर करवाये गये हैं तथा करोडों रूपये के विकास के कार्य पूर्ण हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में मात्र खोखले नारों के सहारे लोगों की वोट ली गई और मात्र घोषणाएं की गई जोकि बाद में गपोड शंख साबित हुए। उन्होंने कहा कि अम्बाला छावनी के शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र का भी समुचित विकास करवाया जायेगा। इस अवसर पर नगर निगम के संयुक्त आयुक्त सत्येन्द्र सिवाच, गुरपाल माजरा, रवि सहगल, सतपाल ढल, टोनी बिन्द्रा, मीडिया प्रभारी विजेन्द्र चौहान, राजीव गुप्ता, डिम्पल, सैक्टर इंचार्ज फकीर चंद सैनी, बी.एस. बिन्द्रा, जसबीर जस्सी, कंटोनमैंट बोर्ड के उप प्रधान अजय बवेजा, नगर निगम के कार्यकारी अभियंता पंकज सैनी, रणजीत सिंह विर्क, गुलशन गुलाटी, बबीता राजवंशी, विजय गुप्ता उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, नीरू अग्रवाल, आशीष जैन, कमल जैन, डा0 लोंगिया, ललता प्रसाद, आशीष अग्रवाल, राजीव डिम्पल, विद्या सागर, किरण पाल चौहान, नीटू सचदेवा, ज्योति जयदीया सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

Watch This Video Till End….