Posts

World Heart Day : Chandigarh to Mohali Bikeathon Spreads Message on Heart Safety, Clean Surroundings Shalby Mohali Bikeathon Unites 300 Riders for Heart Health, Cleaner City

राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता के दूसरे चरण में 300 बच्चों ने भाग लिया

सिरसा, 30 जुलाई।

31 को विशेष बच्चों की करवाई जाएगी चित्रकला प्रतियोगिता 


            जिला बाल कल्याण परिषद् द्वारा राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता के द्वितीय चरण में 10 से 16 वर्ष आयुवर्ग तक के बच्चों की प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता का उद्घाटन भाजपा युवा नेता श्री मुनीष सिंगला ने किया। आज विभिन्न स्कूलों के 300  बच्चों ने भाग लिया। 


              इस अवसर पर श्री मनीष सिंगला ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं और हमें इस भविष्य को सुरक्षित रखना है, क्योंकि देश का भविष्य इन्ही हाथों में सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि बच्चों को इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में बढ-चढ कर भाग लेना चाहिए। इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से बच्चों को मानसिक एवं शारीरिक विकास होता है।


              जिला बाल कल्याण अधिकारी श्रीमती पुनम नागपाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों से 300 बच्चों ने भाग लिया। आज की प्रतियोगिता स्वच्छ भारत विषय पर आयोजित करवाई गई। उन्होंने बताया कि 31 जुलाई को तीसरे चरण की प्रतियोगिता में रैड समूह में  5-10  वर्ष तक बच्चे तथा येला समूह में 11-18 वर्ष तक के बच्चे भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि ये दोनों समूह विशेष बच्चों के लिए बनाए गये हैं। इस अवसर पर युवा भाजपा नेता विनोद स्वामी, हरपिंद्र शर्मा, उदेश गुप्ता, अशोक शर्मा, नवदीश गर्ग, लक्की डाबर सहित विभिन्न स्कूलों से आये हुये अध्यापक व बच्चे उपस्थित थे।

World Heart Day : Chandigarh to Mohali Bikeathon Spreads Message on Heart Safety, Clean Surroundings Shalby Mohali Bikeathon Unites 300 Riders for Heart Health, Cleaner City

एसडीएम शालिनी चेतल ने किया राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

सिरसा, 29 जुलाई।


                 जिला बाल कल्याण परिषद् द्वारा राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता के प्रथम चरण का उदï्घाटन एसडीएम शालिनी चेतन ने किया। इन प्रतियोगिताओं में 5 से 9 तक की आयु वर्ग के विभिन्न स्कूलों से 90 बच्चों ने भाग लिया।


                   इस अवसर पर एसडीएम शालिनी चेतन ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में बढचढ कर भाग लेना चाहिए। ये प्रतियोगिताएं बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी है।  उन्होंने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि चित्रकला एक ऐसी कला है जिसमें अपने दृष्टिकोण से बनाया गया चित्र सभी के मन को मोह लेता है। उन्होंने कहा कि कागज पर अपने हुनर को दर्शाना ही चित्रकला है। 

Watch This Video Till End….                 

जिला बाल कल्याण अधिकारी पुनम नागपाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों से 90 बच्चों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि 30 जुलाई को दूसरे चरण की प्रतियोगिता में व्हाईट समूह में 10-16 वर्ष तक बच्चे भाग लेंगे। इस अवसर पर मण्डल बाल कल्याण अधिकारी कमलेश चाहर, समाजसेवी आनन्द बियानी सहित विभिन्न स्कूलों से आये हुये अध्यापक तथा बच्चे उपस्थित थे।

Watch This Video Till End….

World Heart Day : Chandigarh to Mohali Bikeathon Spreads Message on Heart Safety, Clean Surroundings Shalby Mohali Bikeathon Unites 300 Riders for Heart Health, Cleaner City

राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता की तैयारी शुरू

सिरसा, 16 जुलाई।

29 से 31 तक बाल भवन में आयोजित की जाएगी राष्टï्रीय चित्रकला प्रतियोगिता

हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की ओर से राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता 2019 की तैयारी शुरू कर दी गई है। जिला में 29 से 31 जुलाई तक स्थानीय बाल भवन में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी 27 जुलाई तक अपना पंजीकरण सकते हैं।

यह जानकारी देते हुए जिला बाल कल्याण अधिकारी पूनम नागपाल ने बताया कि ये प्रतियोगिताएं तीन समूहों में आयोजित करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में सामान्य वर्ग में 5 से 9 वर्ष तक के बच्चों को ग्रीन समूह में शामिल किया जाएगा तथा इन बच्चों की प्रतियोगिता 29 जुलाई को होगी। उन्होंने बताया कि 30 जुलाई को 10 से 16 वर्ष आयुवर्ग के व्हाईट समूह की प्रतियोगिता करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि विशेष समूहों की प्रतियेागिताएं 31 जुलाई को येला व रैड समूहों में करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि येलो समूह में 5 से 10 वर्ष तथा रैड समूह में 11 से 18 वर्ष आयुवर्ग के बच्चे शामिल किये जाएंगे। 

For Sale

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के लिए ड्राईंग शीट बाल भवन द्वारा उपलब्ध करवाई जायेगी। रबड़, पैंसिल, रंग प्रतिभागी स्वयं लेकर आयेंगे। उन्होंने बताया कि चित्रकला का विषय प्रतियोगिता शुरु होने पर ही बताया जाएगा तथा प्रतियोगिता का समय 2 घंटे रहेगा। प्रतिभागी को आयु प्रमाण पत्र पंजीकरण के समय जमा करवाना होगा। उन्होंने बताया कि जो छात्र एक अप्रैल 2019 को 8 वर्ष पूरे कर चुके हैं, उन्हें व्हाईट समूह में भाग लेना होगा तथा यही नियम दूसरे समूहों पर भी लागू होगा। प्रत्येक प्रतिभागी 40 सैं.मी. & 50 सैं.मी. (16ÓÓ&20ÓÓ) साईज की पेंटिंग बनानी होगी।

Watch This Video Till End….