Posts

*MC Chandigarh conducts joint cleaning and enforcement drive at Hallomajra*

डीपीआई व पीटीआई को दिया योग प्रोटोकोल कार्यक्रम का प्रशिक्षण

सिरसा, 5 जून।

हर वर्ष की भांति दुनिया भर के हर व्यक्ति को स्वस्थ बनाने के लिए 21 जून 2019 को विश्वभर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जाएगा जिसके लिए आयुष विभाग द्वारा जिला में विभिन्न चरणों में योग प्रोटोकोल प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में स्थानीय शहीद भगत सिंह स्टेडियम में डीपीआई व पीटीआई को योग प्रोटोकोल का प्रशिक्षण दिया।


                       इस अवसर पर पतंजलि के योग प्रशिक्षक चंद्रपाल ने उपस्थित जनों को योग क्रियाएं करवाई। इस मौके पर योग विशेषज्ञ डा. सोहन लाल उपस्थितजनों को विस्तारपूर्वक योग क्रियाओं से संबंधित जानकारी दी। 


                       योग प्रशिक्षक चंद्रपाल ने ताड़ासन, त्रिकोणसन, पवन मुक्तासन आदि योग क्रियाएं करवाई तथा प्रत्येक योग क्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। उन्होंने कहा कि योग मनुष्य को न केवल शारीरिक अपितू मानसिक तौर पर भी स्वस्थ बनाता है। उन्होंने योग प्रोटोकोल का अभ्यास करवाते हुए बताया कि योग से सामान्य व्यक्ति स्वस्थ रह सकता है। इससे शरीर, मन संतुलित होते हैं। यह योग विद्या मधुमेह, श्वसन सम्बंधी विकार, उच्च रक्तचाप और जीवन शैली से सम्बंधी कई प्रकार के विकारों के प्रबन्ध में लाभकर है। योग समृद्ध और परिपूर्ण जीवन की उन्नति का मार्ग है। उन्होंने योग करवाते समय प्रत्येक क्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी व योग से होने वाले लाभ के बारे में भी बताया। इस मौके पर शांति पाठ भी किया गया। 


                       जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. गिरीश चौधरी ने बताया की जिला के अन्य ब्लॉकों में भी योग प्रोटोकोल का अभ्यास करवाया जा रहा है। इस मौके पर डा. हेमा राम, गंगा विष्णु, एईईओ अनिल कुमार, दया कुमार पतंजलि के कार्यकर्ता सुरेश, प्रेम, हरीश भी मौजुद थे।

Watch This Video Till End….