Posts

*MC Chandigarh takes action against encroachments in Sector 15 Patel Market*

पीएस गोले के नाम से प्रसिद्ध प्रेम सिंह तमांग आज सिक्किम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

सिक्किम : सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) के अध्यक्ष पीएस गोले के नाम से प्रसिद्ध प्रेम सिंह तमांग आज सिक्किम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राजभवन के सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि राज्यपाल गंगा प्रसाद पलजोर स्टेडियम में सोमवार सुबह 10 बजे 51 वर्षीय गोले को शपथ दिलाएंगे। गोले के साथ कुछ मंत्री के भी शपथ ले सकते हैं। गोले को शनिवार रात एसकेएम विधायक दल का नेता चुना गया था। गोले और उनकी पार्टी के 17 नवनिर्वाचित विधायकों ने शनिवार को राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार गठन का दावा पेश किया था। सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा को हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में कुल 32 सीटों में से 17 सीटों पर जीत मिली थी जबकि 15 सीटों पर सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) ने जीत हासिल की थी।