Posts

*MC Chandigarh conducts anti encroachment Drive in Sector 26 and Sector 34*

हरियाणा में इस बार बीजेपी ने इतिहास रच दिया है,यहां बीजेपी सभी 10 सीटों से आगे चल रही

पंचकुला:

हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों (Haryana Election Results 2019) पर मतगणना हो रही है!हरियाणा में इस बार बीजेपी ने इतिहास रच दिया है! 

हरियाणा में मोदी मैजिक साफ नजर आ रहा है! रुझानों में यहां बीजेपी सभी 10 सीटों से आगे चल रही है!वहीं कांग्रेस एक सीट पर आगे है! लेकिन यहां पल-पल समीकरण बदल रहे हैं!

कांगेस के दीपेंद्र हुड्डा और भाजपा के अरविंद शर्मा के बीच तगड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है! लेकिन ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या दीपेंद्र हुड्डा अपनी सीट बचा पाते हैं या नहीं!

2014 में मोदी लहर के बावजूद  दीपेंद्र हुड्डा ने जीत हासिल की थी! हरियाणा में सबसे ज्यादा वोटों के अंतर से संजय भाटिया आगे चल रहे हैं! वह ढ़ाई लाख वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं!

हरियाणा में कांग्रेस और आईएनएलडी का सफाया हो सकता है!

यहां कांग्रेस को एक बार फिर झटका लगता दिख रहा है!

हरियाणा की 10 सीटों में किस सीट पर किस का कितना जीत का मार्जिन चल रहा है देंखे।

  1. अंबाला
    रत्नालाल कटारिया कुमारी सैलजा से 1 लाख 84 हजार वोट से आगे
  2. भिवानी 
    धर्मवीर श्रृति चौधरी से 2 लाख 95 हजार वोट से आगे चल रहे है
  3. फरीदाबाद
    कृष्णपाल गुर्जर अवतार भढ़ाना से 2लाख 56 हजार वोट से आगे
  4. गुरूग्राम 
    राव इन्द्रजीत सिंह 2 लाख 79 हजार वोट से कैप्टन अजय यादव से आगे चल रहे
  5. हिसार
    बिजेन्द्र सिंह दुष्यंत चौटाला से 2 लाख 48 हजार वोट से आगे
  6. करनाल
    संजय भाटिया कांग्रेस के कुलदीप शर्मा से 4 लाख 48 हजार वोट से आगे
  7. कुरूक्षेत्र
    नायब सैनी निर्मल सिंह से 2 लाख 84 हजार वोट से आगे
  8. रोहतक
    अरविंद शर्मा अब दीपेन्द्र हुडा से 15 हजार वोट से आगे चल रहे है
  9. सिरसा
    सुनीता दुगल अशोक तंवर से 1 लाख 28 हजार वोट से आगे

10. सोनीपत 
रमेश कौशिक भुपेन्द्र सिंह हुडडा से 1 लाख 38 हजार वोट से आगे