Posts

IGNOU extends Fresh Admission (except for Semester-based and Certificate Programme) & Re-Registration up to 30 th September, 2025

जल शक्ति व पौधारोपण अभियान को लेकर एसीएस आलोक निगम ने वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से की समीक्षा

सिरसा 31 अगस्त।


               जल शक्ति व पौधारोपण अभियान को लेकर वन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक निगम ने आज वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। 


                 एसीएस आलोक निगम ने कहा कि पौधारोपण अभियान के तहत जिन जिलों का लक्ष्य पूर्ण हो चुका है वे अपना लक्ष्य और बढाए। यदि मुख्यालय स्तर पर किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता है तो उनके संज्ञान में लाएं। उन्होंने जिलेवार पौधगिरी अभियान व जल शक्ति अभियान के तहत पौधारोपण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए जिले की हर ग्राम पंचायत में अभियान चला पौधे लगाए जाए। इस अभियान के तहत प्रत्येक गांव में 500 पौधे लगाए जाए। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के प्रति आमजन को ज्यादा से ज्यादा जागरुक करें तथा उनकी रेखरेख के लिए भी प्रेरित करें ताकि उन्हें जीवित रखा जा सके। इससे पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा तथा जिला हरा-भरा बनेगा। पेड़ ज्यादा होंगे तो पानी की भी कमी नहीं होगी और लोगों को स्वच्छ वातावरण मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान में मनरेगा का भी सहयोग लें ताकि कार्य में तेजी लाई जा सके। उन्होंने बताया कि देश के 259 कम भूजल स्तर वाले जिलों में जल शक्ति अभियान चलाया जा रहा है तथा इसकी रैंकिंग भी की जा रही है।

For Sale


                 लघु सचिवालय सिरसा स्थित वीडियो कॉफ्रेंस कक्ष में सीईओ जिला परिषद जयवीर यादव ने बताया कि जिला में मॉनसून सीजन के दौरान 175000 पौधारोपण का प्राप्त हुआ था, विभाग द्वारा अबतक 169767 पौधे रोपित किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा लक्ष्य को बढा दिया गया है, अब 70 हजार पौधे और भी रोपित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पौधगिरी अभियान के तहत जिला के सभी सातों ब्लॉकों में 82392 तथा जल शक्ति अभियान के तहत 87375 पौधे रोपित किए जा चुके हैं। उन्होंने वन विभाग को निर्देश दिए कि वे मॉनसून सीजन के दौरान बढे हुए लक्ष्य को प्राप्त करें और अधिक से अधिक पौधारोपण करें ताकि जिला हराभरा नजर आए। इस अवसर पर जिला वन अधिकारी राम कुमार, डीआरडीए से संजय, एबीपीओ हरीष भी मौजूद थे। 

Watch This Video Till End….