Posts

सुरक्षित वाहन पॉलिसी के तहत विवेकानंद स्कूल और यूनिसन इंटरनेशनल स्कूल की स्कूल बसों का किया गया निरिक्षण

लोगों को ना आए बिजली व पानी की समस्या : सीएम

सिरसा 13 जून।


                        बिजली व पानी लोगों की मूलभूत आवश्यकता है। गर्मी के इन दो महीनों में इन्हीं विषयों को लेकर आमजन की ओर से शिकायत रहती है] इसलिए अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि  लोगों को बिजली व पानी पर्याप्त मात्रा में मिले।    

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से की पेयजल, बाढ़ नियंत्रण व गर्मी से बचाव बारे किए गए प्रबंधों की समीक्षा


                        ये निर्देश मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल ने आज वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से जिला  उपायुक्तों व अन्य अधिकारियों को संबोधित करते हुए दिए। वे आज जिला में संभावित बाढ़ के नियंत्रण बारे किए गए प्रबंधों, पेयजल सप्लाई व गर्मी से बचाव आदि बारे की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे थे। यहां लघुसचिवालय स्थित वीडियो कॉफ्रेंस रूम मेें उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग, अतिरिक्त उपायुक्त मनदीप कौर, एसडीएम सिरसा वीरेंद्र चौधरी, एसडीएम डबवाली औमप्रकाश, एसडीएम कालांवाली विनोद खत्री, एसडीएम ऐलनाबाद अमित गुलिया, सिटीएम जयवीर यादव, डीआरओ राजेंद्र सिंह, डीडीपीओ कूलभूषण बंसल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। 

For Sale


                        मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को बिजली व पानी की कोई भी समस्या ना आने पाए। विशेषकर गर्मी के इन दो महीनों में बिजली व पानी की आवश्यकता अधिक बढ़ जाती है, जिससे लोगों की ओर से इन्हीं दो चीजों को लेकर अधिक समस्या रहने की शिकायत होती है। इसलिए अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि लोगों को बिजली व पानी की सप्लाई पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो और इस दिशा में समय रहते पुख्ता प्रबंध किए जाएं। 


                        उन्होंने कहा कि जहां भी वाटर वक्र्स खाली है, उन्हें अभी से भर दें, ताकि बाद में पानी की कोई दिक्कत ना आए। इसी प्रकार पशुओं को पीने के लिए पानी की भी उचित प्रबंध करें, इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में तालाब व झोहड़ में पानी डाला जाए। पानी बहुत ही कीमती है, इसलिए इसकी बचत की दिशा में प्रदेश सरकार काम कर रही है। इसी कड़ी में किसानों को कम पानी से तैयार होने वाली फसल उगाने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्ïेश्य से सब्सिडी दी जा रही है। अधिकारी किसानों को मक्का, बाजरा,चना जैसी फसल उगाने के लिए प्रेरित करें और सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं व सब्सिडी के प्रति जागरूक करें। 


                        मुख्यमंत्री ने बाढ़ नियंत्रण बारे किए गए प्रबंधों की समीक्षा करते हुए कहा कि जिला में सभी ड्रेनों की अच्छी तरह से सफाई करवा दें, ताकि इनकी क्षमता बढ सके। इसी प्रकार पानी निकासी के लिए सभी प्रकार की संयंत्र चालु अवस्था में होने चाहिए। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 21 जून को अंतर्राष्टï्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश सरकार ने जिला के साथ-साथ विधानसभा स्तर पर योग दिवस कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि योग दिवस कार्यक्रम को बड़ी ही भव्य तरीके से मनाया जाए और ये सुनिश्चित करें कि इसमें बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी हो। 

उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने सीएम को दी जिला में बाढ़ नियंत्रण व पेयजल के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी


                        उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि बैठक में जिला के लिए तीन कार्य निर्धारित किए गए थे, जोकि प्रगति पर हैं। इन सभी को 30 जून तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला में 16 डे्रन हैं, इनमें से 7 की सफाई विभागीय व 9 की मनरेगा के तहत करवाई जा रही है। इसी प्रकार किसी जलभराव व संभावित बाढ़ की पानी की निकासी के लिए 72 पंप हैं, जोकि चालु अवस्था में हैं। उन्होंने बताया कि जिला में पानी की कोई भी समस्या नहीं है। लोगों को गर्मी से बचाव के लिए सीएमओ की ओर से जारी गाइड लाईन व उपायों बारे समाचार पत्रों व अन्य माध्यमों से जागरूक किया जा रहा है। 

Watch This Video Till End….

सुरक्षित वाहन पॉलिसी के तहत विवेकानंद स्कूल और यूनिसन इंटरनेशनल स्कूल की स्कूल बसों का किया गया निरिक्षण

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने संभाला पदभार, जिला अधिकारियों ने किया स्वागत

सिरसा, 12 जून। 


                  सिरसा के नवनियुक्त उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने आज अपना पदभार संभाल लिया। इससे पूर्व स्थानीय लोक निर्माण विश्राम गृह में उपायुक्त के प्रथम आगमन पर पुलिस की टुकड़ी द्वारा सलामी दी गइर्। अतिरिक्त उपायुक्त मनदीप कौर,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीएम विरेंद्र चौधरी, सीटीएम जयवीर यादव, डीआरओ राजेंद्र कुमार,डीडीपीओ कुलभूषण बंसल व तहसीलदार प्रदीप कुमार ने उपायुक्त का स्वागत किया।


                  अशोक कुमार गर्ग इससे पूर्व फरीदाबाद में उपायुक्त के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। उन्होंने हिसार में नगर निगम आयुक्त के पद पर भी अपनी सेवाएं दी हैं। यहां पहुंचने पर जिला अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। उपायुक्त ने भी आह्वान किया कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी डयूटी का निर्वहन ईमानदारी और टीम भावना के साथ करें। 


                उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने पदभार संभालते ही अधिकारियों से जिला के विकास कार्यों सहित अन्य कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। सबसे पहले उन्होंने सिंचाई विभाग के अंतर्गत कार्यों बारे अधीक्षक अभियंता राजेश बिश्रोई से संभावित बाढ की रोकथाम बारे किये गए प्रबंधों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारी को निर्देश दिए कि घग्घर नहर पर संभावित बाढ़ से बचाव के सभी प्रबंध पुख्ता करें तथा सभी पम्पिंग सिस्टम का एब बार निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि ड्रेन, नहरों व नालों की तत्काल सफाई की जाए। उन्होंने ऑनलाईन जमाबंदी व अन्य राजस्व कार्यों बारे डीआरओ से जानकारी लेते हुए इस दिशा में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अतिरिक्त उपायुक्त से मनरेगा के तहत कार्यों बारे भी जानकारी ली। 

For Sale

Watch This Video Till End….