
हिंदी साहित्य के मशहूर साहित्यकार और समालोचक नामवर सिंह का दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया है। 92 साल की उम्र में हिंदी के इस साहित्यकार ने दुनिया को अलविदा कह दिया।28 जुलाई 1926 को उत्तर प्रदेश जीयनपुर, वाराणसी से आने वाले नामवर सिंह हिंदी आलोचना के शीर्षस्थ रचनाकार थे।
वे एक समालोचक, निबंधकार, संपादक रहे। साहित्य के संसार में उनकी जीवन यात्रा हिंदी के अपभ्रंश साहित्य से लेकर समसामयिक साहित्य तक फैली हुई है। नामवर सिंह ने हिंदी साहित्य की पीढ़ियों को प्रभावित किया।
दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में मंगलवार रात करीब 11 बजकर 50 मिनट पर उन्होंने आखिरी सांस ली थी। काफी लंबे वक्त से उनकी तबीयत खराब चल रही थी।उन्हें आईसीयू में भर्ती करवाया गया था। जहां उनका इलाज चल रहा था।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आज उनका अंतिम संस्कार दिल्ली के लोधी घाट पर किया जाएगा।
