दिल्ली: यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा कि सुबह हल्का कोहरा छाया रहा और आगे भी दिन भर कुहासा छाया रहेगा। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
कोहरे के कारण मंगलवार सुबह राजधानी की ओर जाने वाली कम से कम 16 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 91 फीसदी दर्ज हुआ, जबकि 1,000 मीटर रही।
