वैसे तो हर किसी में कोई न कोई ख़ूबी होती है लेकिन कुछ लोगों में एक हुनर ऐसा छिपा होता है जिसे दुनिया के सामने लाना बेहद ज़रूरी था ऐसा ही ऐक कारनामा सिरसा (हरियाणा) के सज्जन कुमार सोनी ने शायद अब तक का सबसे छोटा वर्ल्ड कप जो की सेम डिटो कोपी लम्बाई , 6 mm वजन 160, मीली ग्राम 90,मीन्ट बनाने मे लगा चांदी व सोने मे हाथ से निर्मित बिना सहायता 1987 से हर लोगो ट्राफी क्रिकेट की बनाई इसके ईलावा ओलपीक गेम ,फिफा फूटवोल कप, कोमनवैल्थ गेम , 20 20, वर्ल्ड कप ट्राफी !
न्यूज 7 वर्ड (News7world) इसके लिए दिल से आभारी है। सज्जन कुमार सोनी सिरसा ने यह िसद़् कर दिया दुनिया में नामुमकिन कुछ नहीं है।
सज्जन कुमार सोनी सिरसा
न्यूज़ 7 वर्ल्ड (News7world) मेरी पसन्द क्यो,स्टीक न्यूज देना बड़ी खबर को सुक्षम बनाकर प्रस्तुत करना ,स्टीक जानकारी देेश बिदेश के बारे में जिससे हमे कुछ नया करने को प्रेरित करता है,जो और चैनलो से अलग है यू तो हमारे देश में बहुत न्यूज चेनल है लेकिन खबरो की जानकारी जरुर देते है लेकिन मसाला ज्यादा जिससे खबर पर विश्वास करना कई बार मुशकिल हो जाता है के सत्य है या असत्य, इस से मै प्रभावित हुआ मन में विचार आया जो हमे कुछ दे रहा है, शायद अब तक का सबसे छोटा वर्ल्ड कप जो की सेम डिटो कोपी बनाकर भेजा तो न्यूज़ 7 वर्ल्ड इसे स्वीकार करेगा एक नई उम्मीद के साथ कुछ नया करने के लिए प्रेरित करेगा होसलो की उङान के साथ आपका, सज्जन कुमार सोनी सिरसा
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-06-03 08:29:472019-06-03 09:35:38Breaking News : शायद अब तक का सबसे छोटा वर्ल्ड कप
दुनिया को उम्दा तकनीक देने वाला आइआइटी कानपुर पर्यावरण को लेकर भी सचेत है और प्रोफेसर व छात्र समेत संस्थान से जुड़े आठ हजार लोग कार व बाइक की बजाय कैंपस में साइकिल से चलते हैं।
क्लास में जाने से लेकर कैंटीन और प्ले ग्राउंड तक की दूरी साइकिल से तय करते हैं। ऐसे में एक छात्र व प्रोफेसर प्रतिदिन औसतन पांच किलोमीटर साइकिल चलाते हैं।
इस तरह रोजाना ये सभी 40 हजार किमी की दूरी साइकिल से तय कर करीब आठ सौ लीटर पेट्रोल की बचत कर रहे हैं।
ऐसे में पर्यावरण संरक्षण के साथ आइआइटी ईंधन भी रोजाना बचा रहा है।
आइआइटी में प्रवेश लेने वाले छात्र छात्राओं को यह निर्देश हैं कि वह कैंपस में साइकिल का ही इस्तेमाल करेंगे।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-06-03 03:47:532019-06-03 03:47:56विश्व साइकिल दिवस 2019: आइआइटी में प्रवेश लेने वाले छात्र छात्राओं को यह निर्देश हैं कि वह कैंपस में साइकिल का ही इस्तेमाल करेंगे।
डोनाल्ड ट्रंप ने मोदी सरकार को दिया बड़ा झटका, अमेरिका से व्यापार में मिली छूट खत्म होगी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्यापार में वरीयता की सामान्य व्यवस्था (जीएसपी) के तहत भारत को विकासशील देश के रूप में प्रशुल्क में छूट का लाभ समाप्त कर दिया है।
इस फैसले से भारत के कुछ उत्पाद अमेरिका में प्रशुल्क लगने से महंगे हो जाएंगे और उनकी प्रतिस्पर्धा क्षमता प्रभावित हो सकती है।
सामान्य तरजीही व्यवस्था (जीएसपी) अमेरिका का सबसे बड़ा और पुराना व्यापार तरजीही कार्यक्रम है।
यह कार्यक्रम चुनिंदा लाभार्थी देशों के हजारों उत्पादों को शुल्क से छूट देकर आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया था।
ट्रंप ने कई सांसदों के आग्रह को नजरंदाज करते हुए शुक्रवार को घोषणा की कि भारत ने अमेरिका को अपने बाजार तक समान और यथोचित पहुंच उपलब्ध कराने का आश्वासन नहीं दिया है।
इसलिए मैंने तय किया है कि पांच जून, 2019 से भारत का लाभार्थी विकासशील देश का दर्जा समाप्त करना बिल्कुल उचित होगा।
ट्रंप ने इस साल चार मार्च को घोषणा की थी कि अमेरिका जीएसपी के तहत लाभार्थी विकासशील देश के रूप में भारत का दर्जा समाप्त करना चाहता है।
इसको लेकर 60 दिन की नोटिस अवधि तीन मई को समाप्त हो चुकी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के लिए बृहस्पतिवार को शपथ ग्रहण करने के बाद अमेरिका के विदेश विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा था कि ट्रंप सरकार ने अमेरिकी कंपनियों को समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए भारत सरकार के साथ प्राथमिकता से काम करने का निर्णय किया है।
अमेरिका के जीएसपी कार्यक्रम के तहत कोई विकासशील देश अगर अमेरिकी कांग्रेस द्वारा तय अर्हता शर्तों को पूरा करता है तो वह वाहन कल-पुर्जों एवं कपड़ों से जुड़ी सामग्रियों सहित करीब 2,000 उत्पादों का अमेरिका को बिना किसी शुल्क के निर्यात कर सकता है।
कांग्रेस की जनवरी में प्रकाशित एक रपट के मुताबिक वर्ष 2017 में भारत इस कार्यक्रम का सबसे बड़ा लाभार्थी रहा था।
उसने आलोच्य वर्ष में अमेरिका को बिना किसी शुल्क के 5.7 अरब के सामान का निर्यात किया। वहीं तुर्की 1.7 अरब डॉलर के निर्यात के साथ इस मामले में पांचवें स्थान पर रहा था।
अमेरिका के एक व्यापार संगठन कोएलेशन फॉर जीएसपी के कार्यकारी निदेशक डान एंथनी ने कहा कि ट्रंप के इस फैसले से अमेरिकी कारोबारियों को हर साल 30 करोड़ डॉलर से अधिक के अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना होगा।
एंथनी ने कहा कि जीएसपी के फायदे खत्म करने से अमेरिका के छोटे कारोबारियों को नया कर देना होगा। इससे नौकरियां जाएंगी, निवेश रद्द होगा और उपभोक्ताओं के लिए लागत बढ़ेगा।
सीनेट और हाउस द्वारा करीब सर्वसम्मति से देश को जीएसपी के तहत मिल रहे लाभ को तीन साल तक के लिए बढ़ाने के महज एक वर्ष बाद ट्रंप सरकार ने ऐसे देश का जीएसपी दर्जा समाप्त कर दिया है, जो अमेरिकी कंपनियों का सबसे अधिक धन बचाता है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सैकड़ों अमेरिकी कारोबारियों भारत के जीएसपी दर्जे को जारी रखने के पक्ष में थे लेकिन इसके बावजूद उसे रद्द कर दिया गया।
ट्रंप सरकार की दलील है कि भारत कई क्षेत्रों में अपने बाजार तक अमेरिका को समान और यथोचित पहुंच दिलाने में विफल रहा है।
इसी बीच भारत ने कहा कि अमेरिका द्वारा जीएसपी के तहत भारतीय उत्पादों को शुल्क में मिलने वाली छूट को समाप्त किये जाने के प्रस्ताव से भारत द्वारा अमेरिका को किए जा रहे निर्यात पर बहुत अधिक प्रभाव नहीं पड़ेगा।
वाणिज्य सचिव अनूप वाधवन ने कहा कि भारत जीएसपी के तहत अमेरिका को 5.6 अरब डॉलर के सामानों का निर्यात करता है, जिसमें से केवल 1.90 करोड़ डॉलर मूल्य की वस्तुएं ही बिना किसी शुल्क वाली श्रेणी में आती हैं।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-06-01 14:22:202019-06-01 14:22:22डोनाल्ड ट्रंप ने मोदी सरकार को दिया बड़ा झटका, अमेरिका से व्यापार में मिली छूट खत्म होगी
गूगल ने गुरुवार को इंग्लैंड में ICC क्रिकेट विश्व कप 2019 की शुरुआत डूडल बनाकर की।
दस टीमें एक महीने तक चलने वाले टूर्नामेंट में एक-दूसरे के साथ भिड़ेंगी जो 14 जुलाई को अपने फाइनल का आयोजन करेगी।
टूर्नामेंट के पहले मैच में मेजबान इंग्लैंड का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-05-30 02:44:022019-05-30 02:44:05Google ने डूडल के साथ ICC कार्यक्रम की शुरुआत की
देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘प्रचंड लहर पर सवार भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद, हिंदू गौरव और ‘नये भारत के मुद्दों पर लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करके लगातार दूसरी बार केंद्र में सरकार बनाने जा रही है।
लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी को मिली प्रचंड जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी देश में एक बार फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है।
2014 के मुकाबले पीएम मोदी को इस बार जनता का और अधिक प्यार मिला है।
गुरुवार शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली के भाजपा मुख्यालय पहुंचे।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया।
पीएम मोदी ने कहा- यह कार्यकर्ताओं की जीत है। पीएम मोदी ने भाजपाजनों को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश की कोटी-कोटी नागरिकों ने इस फकीर की झोली को भर दिया।
मैं भारत के 125 करोड़ नागरिकों का सिर झुका कर नमन करता हूं। लोकतंत्र के इतिहास में सबसे बड़ी घटना है। सबसे अधिक मतदान इस चुनाव में हुआ।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा नीत राजग की विजय को हिन्दुस्तान, लोकतंत्र और जनता की विजय’ बताया और कहा कि भाजपा देश के संविधान एवं संघवाद के प्रति समर्पित है तथा केंद्र एवं राज्य देश की विकास यात्रा में कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी ने साथ ही कहा कि सरकार भले ही बहुमत से चलती हो लेकिन देश सर्वमत से चलता है और हम इस विचार के साथ सभी को साथ लेकर चलेंगे।
मोदी ने कहा कि चुनावों के बीच क्या हुआ, वो बात बीत चुकी है। हमें सबको साथ लेकर चलना है। घोर विरोधियों को भी देशहित में साथ लेकर चलना है।
इस प्रचंड बहुमत के बाद भी नम्रता के साथ लोकतंत्र की मर्यादाओं के बीच चलना है। संविधान हमारा सुप्रीम है, उसी के अनुसार हमें चलना है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में वह बदइरादे से, बदनियत से कोई काम नहीं करेंगे।
मोदी ने कहा कि काम करते करते कोई गलती हो सकती है लेकिन बदइरादे से कोई काम नहीं करूंगा। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने लिये कुछ नहीं चाहिए, उनके समय का पल पल और शरीर का कण कण देशवासियों के लिये समर्पित है।
भाजपा मुख्यालय में आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि अब देश में सिर्फ दो जाति ही रहने वाली हैं और देश इन दो जातियों पर ही केंद्रित होने वाला है।
21वीं सदी में भारत में एक जाति है- गरीब और दूसरी जाति है- देश को गरीबी से मुक्त कराने के लिए कुछ न कुछ योगदान देने वालों की। उन्होंने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में जो विजयी हुए हैं, उन सभी विजेताओं को मैं हृदयपूर्वक बधाई देता हूं।
भाजपा की एक विशेषता है कि हम कभी दो भी हो गए, लेकिन हम कभी अपने मार्ग से विचलित नहीं हुए। आदर्शों को ओझल नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि हम न रुके, न झुके, न थके। कभी हम दो हो गए, तो भी और आज दोबारा आ गए, तो भी। दो से दोबारा आने की यात्रा में कई उतार चढ़ाव आए।
हम दो थे, तब भी निराश नहीं हुए। अब दोबारा आए हैं तब भी न नम्रता छोड़ेगे, न विवेक को छोड़ेंगे, न हमारे आदर्शों को छोड़ेंगे, न हमारे संस्कारों को छोड़ेंगे।
भाजपा की जीत के लिये पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर कोई विजयी हुआ है तो हिंदुस्तान विजयी हुआ है।अगर कोई विजयी हुआ है तो लोकतंत्र विजयी हुआ है, जनता-जनार्दन विजयी हुई है।
मोदी ने कहा कि भाजपा देश के संविधान एवं संघवाद के प्रति समर्पित है और केंद्र एवं राज्य देश की विकास यात्रा में कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि ये मोदी की विजय नहीं है। ये देश में ईमानदारी के लिए तड़पते हुए नागरिक की आशा-आकांक्षा की विजय है।
यह 21वीं सदी के सपनों को लेकर चल पड़े नौजवान की विजय है । मोदी ने कहा कि ये विजय आत्मसम्मान, आत्मगौरव के साथ एक शौचालय के लिए तड़पती हुई मां की विजय है। ये विजय उस बीमार व्यक्ति की है जो 4-5 साल से पैसों कमी की वजह से अपना उपचार नहीं करवा पा रहा था और आज उसका उपचार हो रहा है। ये उसके आशीर्वाद की विजय है।
उन्होंने कहा कि इस चुनाव ने 21वीं सदी के लिए एक मजबूत नींव हमारे सामाजिक, सार्वजनिक और राजनीतिक जीवन के लिए निर्मित की है। उन्होंने कहा कि यह पहला चुनाव था जिसमें एक भी राजनीतिक दल धर्मनिरपेक्षता का नकाब पहनकर देश को गुमराह नहीं कर पाया।
इस चुनाव में एक भी विरोधी दल महंगाई मुद्दा नहीं बना पाया, कोई भी दल हमारी सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर उसे मुद्दे नहीं बना पाया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए, देश की एकता और अखंडता के लिए जनता ने इस चुनाव में एक नया विमर्श सामने रखा है।
उन्होंने महाभारत युद्ध के बाद श्रीकृष्ण संवाद का उल्लेख करते हुए कहा कि आज देश के कोटी-कोटी नागरिकों ने इस फ़कीर की झोली को भर दिया और भारत के 130 करोड़ नागरिकों का वह सिर झुका कर नमन करते हैं। 2019 के मतदान का आंकड़ा अपने-आप में लोकतांत्रिक विश्व के इतिहास की सबसे बड़ी घटना है मोदी ने कहा कि हम सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, हम सभी एनडीए के साथी, नम्रतापूर्वक इस विजय को जनता-जर्नादन के चरणों में समर्पित करते हैं ।
सभी दिग्गज नेताओं ने किया पीएम मोदी का स्वागत भाजपा मुख्यालय में भाजपा के सभी दिग्गज नेताओं ने पीएम मोदी बड़ी माला पहना कर स्वागत किया। पीएम मोदी ने भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव 2019 में मिली प्रचंड बहुमत के लिए देश की जनता का आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह कार्यकर्ताओं की जीत है। इस मौके पर उनके साथ भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, जेपी नड्डा, थावर चंद गहलोत और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद हैं।
उन्होंने भी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया। भाजपा की प्रचंड जीत राष्ट्रवाद, सुरक्षा, हिंदू गौरव और नवीन भारत का ताना बाना बुनती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ को देश ने समझा और लोकतंत्र के जलसे को भगवा रंग से रंग दिया।
नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली एनडीए ने शानदार जीत दर्ज कर कांग्रेस-यूपीए को सत्ता से बाहर ही रखा। मोदी लहर में कांग्रेस, गठबंधन, महागठबंधन के सारे मंसूबे ध्वस्त हो गए। जीत और बढ़त के आकड़े बताते हैं कि भाजपा ने 348 सीटें हासिल कर दूसरी बार श्री मोदी को प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठाया।
कांग्रेस नीत यूपीए को 2014 के मुकाबले सीटें ज्यादा मिली, पर आंकड़ा तिहाई अंकों तक नहीं छू पाया। कांग्रेस के लिए सबसे बड़ा झटका अमेठी से राहुल गांधी का चुनाव हारना रहा।
हालांकि उन्होंने केरल के वायनाड से रिकार्ड मतों से जीत दर्ज की। देश के साथ ही छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश भी भाजपा के साथ रहा।
छग की 11 में से 9 सीटें हासिल कर भाजपा ने विधानसभा में मिली हार का बदला ले लिया। मध्यप्रदेश में कांग्रेस महज एक सीट ही हासिल कर सकी।
विधानसभा में करारी हार के बाद लोकसभा चुनाव में भाजपा ने अपना दम दिखाया और 11 में से नौ सीटों पर शानदार जीत हासिल की।
कांग्रेस के खाते में केवल बस्तर और कोरबा सीट आई। बस्तर से दीपक बैज और कोरबा से ज्योत्सना महंत ने जीत दर्ज की।
राजधानी रायपुर और दुर्ग में भाजपा के सुनील सोनी और विजय बघेल ने रिकार्ड मतों से कांग्रेस के प्रमोद दुबे और प्रतिमा चंद्राकर को हराया। बाकी सीटों पर भी भाजपा ने जीत दर्ज की।
भाजपा के संरक्षक लालकृष्ण आडवाणी ने कहा कि चुनावों में इस अभूतपूर्व जीत के लिए नरेंद्रभाई मोदी को हार्दिक बधाई।
भाजपा अध्यक्ष के रूप में अमित भाई शाह और पार्टी के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं ने यह सुनिश्चित करने के लिए भरसक प्रयास किए कि बीजेपी का संदेश हर मतदाता तक पहुंचे।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी महाविजय के महानायक हैं।
आज देश के अंदर आजादी के बाद सबसे ऐतिहासिक विजय नरेंद्र मोदी मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा को प्राप्त हुई है। ये हम सबके लिए गौरव की बात है। मोदी जी के नेतृत्व में ऐतिहासिक विजय है।
यह सबका साथ सबका विकास नीति की विजय है। करोड़ों कार्यकर्ताओं ने इतने लंबे चुनाव अभियान में जो परिश्रम की पराकाष्ठा की वो हमारी जीत का आधार बनी।
ऐतिहासिक जनादेश ने जातिवाद और वंशवाद का खत्म किया। तुष्टीकरण करने वालों को जनता ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि पांच साल के अंदर नरेन्द्र मोदी सरकार ने देश के 50 करोड़ गरीब परिवारों का जीवन स्तर उठाने के लिए आजादी के 70 साल के बाद पहली बार सार्थक कदम उठाए।
करोड़ों गरीब परिवारों का आशीर्वाद उनका जनसमर्थन हमारी विजय का संबल बना है। कई मायने में ये जीत ऐतिहासिक है।
उन्होंने कहा कि 50 साल के बाद पहली बार देश में पूर्ण बहुमत से शासन करने वाला प्रधानमंत्री, दोबारा पूर्ण बहुमत के साथ प्रधानमंत्री बनने जा रहा है।
ये सम्मान हम सबके लोकप्रिय नेता, भाजपा के लोकप्रिय नेता नरेन्द्र मोदी जी को मिला है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि जनता ने टुकड़े टुकड़े गैंग विचारधारा को खारिज कर दिया है।
देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘प्रचंड लहर पर सवार भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद, हिंदू गौरव और ‘नये भारत के मुद्दों पर लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करके लगातार दूसरी बार केंद्र में सरकार बनाने जा रही है।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-05-24 02:54:452019-05-24 02:58:19लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी को मिली प्रचंड जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी देश में एक बार फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है, देश पर छाया कमल
अमेरिका के अधिकारियों ने चीन की प्रौद्योगिकी कंपनी हुआवेई पर लगाई गई रोक के फैसले को फिलहाल 90 दिन के लिए स्थगित कर दिया है।
उनका कहना है कि यह स्थगन बड़े पैमाने पर होने वाली उठापटक से बचने के लिए दिया गया है।
ट्रंप प्रशासन के वाणिज्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी में कहा गया है कि यह स्थगन अस्थाई है और इससे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर कंपनी पर लगाई गई रोक के फैसले में कोई बदलाव नहीं आएगा।
ट्रंप प्रशासन के इस फैसले से अमेरिका और चीन की प्रौद्योगिकी कंपनियों पर गहरा प्रभाव होगा। इसके बदले वह हुआवेई को अस्थाई लाइसेंस प्रदान करेगा जिससे कि वह अमेरिकी कंपनियों के साथ व्यावसाय को जारी रख सकें।
वाणिज्य मंत्री विल्बर रॉस ने कहा कि अस्थाई सामान्य लाइसेंस से आपरेटरों को व्यवसाय जारी रखने के लिये दूसरी व्यवस्था करने का समय मिल जाता है और विभाग जरूरी सेवाओं के लिये हुआवेई के उपकरणों पर निर्भर अमेरिकी और विदेशी दूरसंचार कंपनियों के लिये उपयुक्त दीर्घकालिक उपाय कर सकेगा।
संक्षेप में कहा जाए तो यह लाइसेंस दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को मौजूदा हुआवेई मोबाइल फोन और ग्रामीण ब्रांडबैंड नेटवर्क को जारी रखने की सुविधा देगा।
उधर, हुआवेई के संस्थापकों ने बीजिंग में कहा है कि अमेरिका कंपनी की ताकत को कम आंक रहा है। हुआवेई के संस्थापक रेन झेंगफई ने कंपनी पर रोक लगाने के अमेरिका के प्रयासों के समक्ष कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि अमेरिका कंपनी की ताकत को कम आंक रहा है।
सीसीटीवी के मुताबिक रेन ने कहा कि अमेरिका के राजनीतिज्ञों के मौजूदा व्यवहार से लगता है कि वह हमारी ताकत को कम आंक रहे हैं।
रेन ने कहा कि हुआवेई के 5जी पर कोई असर नहीं होगा। जहां तक 5जी प्रौद्योगिकी की बात है अगले दो से तीन साल तक कोई हुआवेई के बराबर नहीं पहुंच पायेंगे।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-05-22 03:47:512019-05-22 03:47:53हुआवेई पर लगाई गई रोक के फैसले को फिलहाल 90 दिन के लिए स्थगित कर दिया
भारत में पाकिस्तान ने राजनीतिज्ञ मोइनुल हक को अपना नया उच्चायुक्त बनाया है। इन नाम को पाकिस्तान पीएम इमरान खान ने मंजूरी दी है।
भारत के अलावा चीन, जापान और अन्य देशों में भी नए उच्चायुक्तों की नियुक्ति की गई है।
बता दें कि मोइनुल हक इससे पहले फ्रांस के राजदूत थे।
इतना ही नहीं वो वह पहले विदेश मंत्रालय में प्रोटोकॉल चीफ के तौर पर काम कर चुके हैं।
इमरान सरकार ने पहले अपने नए विदेश सचिव की नियुक्ति की उसके बाद राजदूतों की नियुक्ति की है।
इस मौके पर विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने एक वीडियो मैसेज भी शेयर किया। जिसमें उन्होंने कहा कि नई दिल्ली बहुत महत्वपूर्ण है।
सलाह-मशविरे के बाद मैंने फ्रांस में मौजूदा राजदूत को वहां के लिए नियुक्त किया है।। उन्हें दिल्ली भेजा जाएगा, आशा है कि वो बेहतर काम करेंगे और दोनों देशों के बीच संबंध बेहतर होंगे।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-05-21 03:40:122019-05-21 03:40:15पाकिस्तान ने मुइनुल हक को भारत में अपना नया उच्चायुक्त नियुक्त किया
वाशिंगटन: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मिडल ईस्ट में युद्धोन्माद के संदर्भ में चेतावनी दी है।
उन्होंने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच लड़ाई होती है तो ईरान पूरी तरह ख़त्म हो जाएगा।
ट्रम्प ने रविवार को ट्विटर हैंडल पर कहा है, ”यदि ईरान युद्ध चाहता है तो उसका अंत निश्चित है।
वह अमेरिका को कदापि चेतावनी न दे।” अमेरिका ने हाल में दो युद्ध पोत फ़ारस की खाड़ी में तैनात किए हैं। ट्रम्प का रविवार का ट्वीट उनके पिछले बयानों से हटकर है।
जबकि उन्होंने पिछले सप्ताह पेंटागन अधिकारियों से युद्ध की आशंकाओं से इनकार किया था।
उन्होंने पत्रकारों के पूछे जाने पर भी युद्ध की संभावनाओं से इनकार किया था। यही बात ईरान के विदेश मंत्री जावेद जरीफ ने भी कही थी कि उनकी युद्ध में कोई मंशा नहीं है।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-05-20 10:53:202019-05-20 10:53:22ट्रम्प : ईरान युद्ध करेगा तो मिट जाएगा
लॉस एंजेल्स: गुगुल ने चीनी टेक मोबाइल कंपनी ‘हुआवे’ के एंड्राएड आपरेटिंग सिस्टम के कुछेक अपडेट का उपयोग बंद कर दिया है, जो चीनी कंपनी के लिए एक बड़ा आघात बताया जा रहा है।
हुआवे के नए डिज़ाइन वाले मोबाइल स्मार्ट फ़ोन में अब गुगुल की कुछ एप्स हटा ली गई हैं।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हाल में इस चीनी टेक कंपनी के विरुद्ध प्रतिबंध लगाकर अमेरिकी कंपनियों को इससे किनारा करने के आदेश दिए थे।
गूगल ने एक बयान जारी कर इस आशय की जानकारी दी है।
हुआवे कंपनी ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार किया है। इसका अभिप्राय यह होगा कि चीनी कंपनी हुआवे के भविष्य में आने वाले सेल फ़ोन में यू ट्यूब और मैप्स एप्स नहीं होंगे।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-05-20 10:43:182019-05-20 10:43:21चाइनीज कंपनी Huawei से गुगुल ने तोड़ा रिश्ता
इराक की राजधानी बगदाद एक रॉकेट गिरने की खबर है जो अमेरिकी दूतावास के पास गिरा है।
यह रॉकेट बीती रात गिराया गया। इराक सरकार ने इसकी जानकारी दी है।।
इराकी सेना ने कहा कि इराक की राजधानी बगदाद में एक रॉकेट को भारी-भरकम ग्रीन जोन से दागा गया, जिसमें सरकारी इमारतें और विदेशी दूतावास हैं, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ।
बीती रात केंद्रीय बगदाद में एक धमाके की आवाज सुनाई दी, रॉयटर्स के गवाहों ने कहा और दो बगदाद स्थित राजनयिक सूत्रों ने भी कहा कि उन्होंने विस्फोट की आवाज को सुना था।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-05-20 08:21:172019-05-20 08:21:20बगदाद में अमेरिकी दूतावास के पास गिरा रॉकेट