पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने बजट को वोटरों को लुभाने वाला बजट करार दिया। चिदंबरम ने कहा कि यह बजट जनता से वोट पाने के बाद का नहीं है, बल्कि जनता का वोट पाने के लिए लाया गया है। चिदंबरम ने कहा कि यह अंतरिम बजट नहीं है, यह तो पूरा बजट है। उन्होंने कांग्रेस की योजनाओं को दोहराने और उसकी नकल करने का आरोप लगाया। इसके लिए उन्होंने अरुण जेटली को बधाई भी दी। चिदंबरम ने कहा, सरकार ने यह मान तो लिया कि देश के संसाधनों पर गरीबों का हक है।
वहीं, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि बजट का असर पूरी तरह से 2019 चुनाव पर पड़ने वाला है। विदेश में इलाज करा रहे अरुण जेटली ने भी बजट की तारीफ की, उन्होंने बजट को गरीब हितैषी, किसान हितैषी और मध्यमवर्ग की खरीद क्षमता को बढ़ाने वाला बताया है। उन्होंने बजट को चुनावी बजट करार दिया।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-02-01 12:25:132019-02-01 12:25:15चिदंबरम और मनमोहन ने वोट हासिल करने वाला बजट बताया : बजट 2019
सालाना 5 लाख रुपये तक आय पर कोई इनकम टैक्स नहीं लगेगा। अबतक आयकर छूट की सीमा ढाई लाख रुपये थी। वहीं 40 हजार तक के ब्याज पर टीडीएस नहीं होगा। इसके अलावा अब ढेड लाख तक के निवेश पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। पीयूष गोयल ने कहा कि फिल्म निर्माताओं के लिए शुरू होगी एकल खिड़की, वहीं अब 1 करोड़ रुपये तक का लोन 59 मिनट में मिल सकेगा। वहीं आयकर छूट में 5 लाख रुपये तक की छूट दी गई है। टैक्स में छूट के बाद संसद में मोदी मोदी मोदी के नारे लगे। बजट पेश के दौरान वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि जनवरी महीने में जीएटी कलेक्शन एक लाख करोड़ गया। वहीं टैक्स रिटर्न भरने वालों की संख्या बढ़कर 6 करोड़ 85 लाख हुई। इस बार सरकार ने आयकर सीमा में छूट को लेकर कोई घोषणा नहीं की है। हमारी सरकार ने सामाजिक और अधिकारिता मंत्रालय के नेतृत्व में वेलफेयर डेवलोपमेन्ट बोर्ड का गठन किया। इससे 8 करोड़ घरों तक एलपीजी कनेक्शन उज्जवला योजना के तहत दिए जाएंगे। हर महीने 21000 कमाने वालों को बोनस मिलेगा। आंगनवाड़ी के श्रमिकों को मानदेय में 50 फीसदी बढ़ाने का निर्णय हमारी सरकार ने लिया। रैंक वन पेंशन योजना को हमारी सरकार ने लागू किया। हमने अपने घोषणा पत्र में इसका वादा किया। वहीं इस बार रक्षा बजट 3 लाख करोड़ से ज्यादा का होगा।
सरकार ने रेलवे को सबसे ज्यादा सुरक्षित रखा। देश में मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग को 100 फीसदी खत्म किया, सीसीटीवी और अन्य सुविधाओं से रेलवे को सुरक्षित किया गया। नागरिक उड़ान योजना के चलते एक सामान्य व्यक्ति हवाई सफर कर रहा है। देश में 100 से अधिक एयरपोर्ट चल रहे हैं। इसके साथ ही दुनिया में राजमार्ग बनाने में शीर्ष पर भारत है। इस रफ्तार से कोई दूसरा देश राजमार्ग बनाने का काम नहीं करता है।
पीयूष गोयल ने कहा कि प्रधान मंत्री श्रम योगी मंथन नामक पेंशन योजना के तहत 60 वर्ष की आयु के बाद असंगठित क्षेत्र में श्रमिकों के लिए 100 रुपये प्रति माह के योगदान के साथ 3000 रुपये प्रति माह की मासिक पेंशन प्रदान की जा रही है।
पीयूष गोयल ने कहा कि हमारी सरकार देश का 22वां एम्स हरियाणा में खुलने जा रहा है, जींद उपचुनाव में जनता ने सरकार के काम पर अपनी मुहर लगाई। पहली बार सभी 22 फसलों का एमपीएस लागत से 50 फीसदी बढ़ाया गया। वहीं छोटे किसानों के खाते में हर साल 6 हजार रुपये भी आएंगे। 2 हेक्टेयर जमीन वाले किसानों को लाभ मिलेगा।
आगे कहा कि राष्ट्रीय गोकुल मिशन के लिए सराकर ने 750 करोड़ रुपये आवंटित किए। राष्ट्रीय कामधेनु आयोग का गठन किया गया। गौ माता के लिए हमारी सरकार सभी पहलूओं पर काम कर रही है। इसके अलावा मछुआरों को ब्याज में 2 फीसदी की छूट मिलेगी।
पीयूष गोयल ने कहा कि हमारी सरकार 2022 तक हर किसी को घर देगी। इसके साथ ही महंगाई दर अभी तक के निचले स्तर पर है। हमारी सरकार ने वित्तीय घाटा आधा किया।
संसद में पीयूष गोयल ने कहा कि हर गांव को सड़क से जोड़ा, सौभाग्य योजना से हर घर को बिजली दी, आयुष्मान भारत योजना से 10 लाख लोगों को लाभ मिला।
पीयूष गोयल ने कहा कि हमारी सरकार 2022 तक हर किसी को घर देगी। इसके साथ ही महंगाई दर अभी तक के निचले स्तर पर है। हमारी सरकार ने वित्तीय घाटा आधा किया। आगे कहा कि पिछले 5 साल में कई योजनाएं शुरू की। जिससे लोगों को काफी मदद मिली। हमारी सरकार में बड़े उद्योगपतियों को लोन वापस करना पड़ता है। बैंकिंग व्यवस्था को सुधारने के लिए कड़े कदम उठाए गए।
उन्होंने कहा कि 5 लाख से अधिक गांव खुले में शौच से मुक्त हुए। हमारी सरकार ने स्वच्छ भारत अभियान बना राष्ट्रीय आंदोलन बना दिया। वहीं सरकार ने गरीब सवर्णों को आरक्षण दिया। सरकार ने गरीबों को 10 फीसदी आरक्षण देने का फैसला किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने मनरेगा के लिए 60 हजार करोड़ का आवंटन किया। 1 लाख 70 हजार करोड़ रुपए सस्ते अनाज पर खर्च किए। पीयूष गोयल ने सबसे पहले सरकार की उपलब्धियों और योजना के बारे में बताया। औसत महंगाई दर 4.6 फीसद ही रह गयी है।
पीयूष गोयल ने कहा कि 2022 तक किसानों की आय दोगुना करना लक्ष्य रखा गया है और हमारी सरकार ने कमरतोड़ महंगाई की कमर तोड़ दी।
बजट पेश करने से पहले पीयूष गोयल ने अरुण जेटली के स्वास्थ्य के बारे में संसद में लोकसभा स्पीकर को बताया
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-02-01 09:08:392019-02-01 09:08:41Breaking News: अंतरिम बजट में मोदी सरकार ने टैक्स करदाताओं और किसानों को दिया तोहफा
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित ने मंगलवार को कहा कि 2020 के विधानसभा चुनावों में अगर कांग्रेस पार्टी की सरकार बनती है तो इसे लागू किया जाएगा। न्यूनतम आमदनी गारंटी योजना दिल्ली में भी कांग्रेस के घोषणापत्र में शामिल रहेगा। इससे कोई भी गरीब बिना नियमित आय के नहीं रहेगा।
पार्टी प्रदेश कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में दीक्षित ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को इस ऐतिहासिक योजना की घोषणा करने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि न्यूनतम आमदनी गारंटी योजना एक ऐसा क्रांतिकारी कदम है जिससे गरीबों के जीवन स्तर में बेहतर बदलाव आएंगे। वर्ष 2004 से 2014 के बीच भी कांग्रेस के नेतृत्व में यूपीए सरकार ने 14 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने का कार्य किया था। शीला दीक्षित ने कहा कि लोकसभा चुनावों में यह बड़ा मुद्दा रहेगा। जबकि, 2020 के विधानसभा चुनावों में इसे पार्टी के घोषणापत्र में भी शामिल किया जाएगा।
दिल्ली की तीन बार मुख्यमंत्री रही शीला दीक्षित ने आम आदमी पार्टी की सरकार को हर मोर्चे पर फेल बताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पानी की स्थिति इतनी खराब है कि दिल्ली के लोग पानी पीने से भी डरने लगे हैं। कभी तो पानी में अमोनिया ज्यादा हो जाता है तो कभी कोई और समस्या आ जाती है। दिल्ली में आगामी लोकसभा चुनावों में त्रिकोणीय मुकाबला होने की बात उन्होंने कही। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का मुकाबला भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनों से है। कांग्रेस पार्टी इस मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार और एकजुट है। दिल्ली कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हारुन यूसुफ, देवेन्दर यादव, राजेश लिलोठिया, पूर्व मंत्री व प्रदेश प्रवक्ता रमाकांत गोस्वामी, मंगतराम सिंघल व अन्य लोग भी पत्रकार वार्ता में शामिल रहे।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-01-29 17:33:162019-01-29 17:33:18शीला दीक्षित : न्यूनतम आमदनी गारंटी योजना दिल्ली में भी कांग्रेस के घोषणापत्र में शामिल रहेगा
चंडीगढ़: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में 8 सीनियर वकीलों को जज बनाने की कवायद शुरू हो गई है! इन आठ वकीलों के नाम पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से फाइनल हो चुके हैं, इसके लिए अब आगे का प्रोसेस शुरू हो गया है। लेकिन, महत्चपूर्ण बात यह है कि इन आठ नामों से से 4 ऐसे नाम हैं, जिनका पहले भी पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से जज बनने के लिए नाम गए थे, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के कोलिजियम ने रिजेक्ट कर दिए। अब बड़ा सवाल यह है कि जो नाम पहले सुप्रीम कोर्ट रिजेक्ट कर चुका, क्या उन नामों पर दोबारा से कोलिजियम विचार करेगा।
बताया गया है कि जेएस पूरी, पुनीत बाली, विकास बाली, अलका सरीन, गिरीश अग्निहोत्री, सुवीर सहगल, कमल सहगल और आईपीएस दोआबिया का जज बनने की सूची में नाम शामिल है। लेकिन, खास बात यह है कि जेएस पूरी, सुवीर सहगल, कमल सहगल और गिरीश अग्निहोत्री ऐसे वकील हैं, जिनका पूर्व में सुप्रीम कोर्ट का कोलिजियम रिजेक्ट कर चुका है। रिजेक्ट हुए नामों को दोबारा भेजने से पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के वकील हैरान है। लेकिन, देखने वाली बात यह है कि क्या पूर्व में रिजेक्ट हुए नामों पर सुप्रीम कोर्ट का कोलिजियम दोबारा से विचार करेगा
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-01-29 17:20:522019-01-29 17:20:54फ़ाइनल लिस्ट में बार-बार रिजेक्ट हुए नाम भी शामिल : जजों की नियुक्ति
पंजाब सरकार वित्त वर्ष 2019-20 का बजट 18 फरवरी को पेश करेगी। इसकी घोषणा मंगलवार को की गई। मुख्यमंत्री अमरिन्द सिंह की अगुवाई में कैबिनेट ने विधानसभा का बजट सत्र 12 से 21 फरवरी तक बुलाने का फैसला किया है।
बजट सत्र सुबह 11 बजे राज्यपाल के संबोधन के साथ शुरू होगी, जबकि वित्त वर्ष 2017-18 के लिए भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (कैग) की रिपोर्ट सदन में 18 फरवरी को पेश की जाएगी।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-01-29 13:45:052019-01-29 13:45:0718 फरवरी को पेश होगा बजट – पंजाब
चंडीगढ़: रिश्वतखोरों को पकड़ने का सीबीआई का सिलसिला लगातार जारी है|जहां आज सोमवार को चंडीगढ़ में खाकी पर रिश्वत के गंदे दाग एक बार फिर लगे है और खाकी को शर्मशार होना पड़ा है| सीबीआई ने चंडीगढ़ मौली जागरा के थानाध्यक्ष बलजीत सिंह को 45 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है|खास बात यह है कि आरोपी मौली जागरा थाने का SHO है| सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने 43 हजार रुपए रिश्वत लेने के मामले में मौली जागरा एसएचओ बलजीत सिंह समेत एक कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मामले में एक अन्य कांस्टेबल का नाम सामने आ रहा है जो मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। सीबीआई की एंटी करप्शन शाखा ने एसएचओ समेत दोनों आरोपियों को कस्टडी में ले पूछताछ शुरू कर दी है। इस दौरान सीबीआई की एक टीम आरोपी एसएचओ बलजीत सिंह के निवास पर भी रेड कर तलाशी लेने पहुंचे। जहां काफी देर तक घर पर ताले लटके होने के कारण जांच टीम को इंतजार करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार मौलीजगरा के विकास नगर में अहाता चलाने वाले रमेश ने सीबीआई को दी शिकायत में उसके भतीजे को पुलिस द्वारा फंसाए जाने का आरोप लगाते हुए केस में बचाने की आवाज में 1 लाख 20 हजार रुपए की मांग की गई थी। लेकिन सौदा 45-55 हजार रुपए के बीच मैं तय हुआ। मामले में 10 हजार रुपए की रकम तो पीड़ित की ओर से पहले ही दी जा चुकी थी। लेकिन बकाया 35-45 हजार रुपए की रकम लेने के लिए सोमवार को जब आरोपी कॉन्स्टेबल सुरेंद्र कुमार पुलिस के पास पहुंचा तो पहले से टेप लगाकर बैठी सीबीआई की टीम ने उसे रंगे हैं गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद गिरफ्तार कॉन्स्टेबल और एसएसओ के बीच फोन पर हुई कन्वर्सेशन के आधार पर सीबीआई की टीम ने मौलीजगरा थाने पहुंच एसएचओ इंस्पेक्टर बलजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया । जहां से उन्हें दड़बा चौकी के पास स्थित गेस्ट हाउस में ले जाया गया। जहां आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। वहीं मामले में एक अन्य आरोपी कांस्टेबल फरार होने में कामयाब हो गया।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-01-28 17:37:322019-01-28 17:37:34चंडीगढ़ : मौली जागरा के थानाध्यक्ष बलजीत सिंह को 45 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर लंबे समय से न्यूयॉर्क में इलाज करा रहे हैं। लेकिन अब तक उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया कि आखिर उन्हें क्या हुआ है। अब उनके सेहत को लेकर आई बड़ी खबर सामने आई है। खबर के अनुसार वह जल्द ही इंडिया लौटने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुूताबिक ऋषि कपूर ने अपने हेल्थ को लेकर खुलासा करते हुए कहा कि इस वक्त मेरा इलाज जारी है, उम्मीद है कि मैं बहुत जल्द ठीक हो जाऊंगा। इसके साथ ही बहुत जल्द लौटूंगा।
आपको बता दें कि ऋषि कपूर पिछले तीन महीने से अमेरिका में इलाज करा रहे हैं। वे 29 सितंबर को वहां के लिए रवाना हुए थे। जिसकी जानकारी खुद ऋषि कपूर अपने सोशल मीडिया दी है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया था कि “सभी को हैलो, किसी चीज का इलाज कराने के लिए अमेरिका जा रहा हूं। मैं अपने चाहने वालों से ये गुजारिश करता हूं कि वो किसी तरह का बेमतलब कयास न लगाएं। मुझे फिल्मों में काम करते हुए 45 साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है। आप सभी के प्यार और दुआओं की बदौलत मैं जल्द ही लौटकर आऊंगा।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-01-28 05:36:262019-01-28 05:36:28एक्टर ऋषि कपूर लंबे समय से न्यूयॉर्क में इलाज करा रहे हैं।
जींद : कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि जींद उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद भाजपा की प्रदेश सरकार गिर जाएगी तथा लोकसभा के साथ ही विधानसभा चुनाव भी होंगे। जिस प्रकार से गुरुग्राम में सीएम के खिलाफ भाजपा के बागी विधायकों ने सामने आकर प्रेस वार्ता की थी वे अब जींद उपचुनाव के बाद खुलकर सामने आएंगे।
भाजपा के 22 बागी विधायक उनके संपर्क में हैं और भाजपा के 5 सांसद भी छोड़कर जाने की तैयारी कर रहे हैं। वह रविवार को गांव बिढ़ाईखेड़ा में वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवेन्द्र बबली द्वारा आयोजित मधुर मिलन समारोह एवं परिवर्तन रैली को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता देवेन्द्र बबली ने की।
समारोह में समस्त भारतीय पार्टी की नीलम अग्रवाल, रणदीप सुरजेवाला के प्रतिनिधि के तौर पर शिवराज सिंह डाबड़ा, पूर्व मंत्री बिजेंद्र कादियान, गुरुग्राम के डिप्टी मेयर गजे सिंह कबलाना, व आईपीएस दलबीर भारती मौजूद रहे। तंवर ने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को धूल चटाने के बाद विधानसभा में पहुंचने पर देवेन्द्र बबली को सीएम के बराबर ताकत देकर केबिनेट मंत्री बनाया जाएगा।
तंवर ने कहा कि आने वाले समय में टोहाना को सत्ता केंद्र बिंदु बनाया जाएगा तथा अगले मधुर मिलन समारोह में कांग्रेस की पूरी सरकार इस मंच पर देखने को मिलेगी। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि जींद उपचुनाव में इनेलो व जजपा की जमानत जब्त होगी अगर वे बचा सकते हैं तो बचा लें, क्योंकि वहां से रणदीप सुरजेवाला भारी अंतर से जीतकर आएंगे।
तंवर ने कहा कि इनेलो की बच्चा पार्टी का भी बुरा हाल होगा, क्योंकि ये लोग परिवार के मनमुटाव को जनता के बीच ले आए तथा उन्हें खुद ही शेयर कर रहे है। पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा के घर सीबीआई रेड पर बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को कमजोर करने की दृष्टि से उनके नेताओं पर सीबीआई का प्रयोग किया जा रहा है, लेकिन इससे कांग्रेस कमजोर होने की बजाय पूर्ण रूप से मजबूत होगी।
इस अवसर पर अनूप कादयान, भूपेंद्र गंगवा, रमेश भादू, टेकचंद मिड्ढा, भीम सिंह नारंग, विनोद बबली, मनोज बबली, राजू चितैन, अमरपाल सिंह पूर्व सरपंच, अजायब पूर्व सरपंच, ओमप्रकाश सिंगला, राजेन्द्र ठकराल, सेवा राम, दर्शन, दरिया राम, सूरत सिंह सहित अनेक लोग मौजूद थे।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-01-27 17:02:002019-01-27 17:02:03तंवर : जींद उपचुनाव के बाद गिरेगी सरकार
Keeping in view the increasing of burglary incidents in PS area, a special team was constituted for prevention and detection of crime specially burglary, snatching & robbery incidents. On 26.1.19 the Special team did commendable job by arresting one accused namely Pawan Hooda (32 yrs) S/o Lt. Ramesh Kumar Hooda R/o # 1564, Lodhi Road Complex, New Delhi.
With the arrest of the accused one case vide FIR no. 23 dated 17.1.19 u/s 454, 380 IPC, PS-36, Chandigarh has been w/out and stolen property recovered from his possession.
During the interrogation of accused it has been revealed that the accused used to come from New Delhi to appear in Distt. Court Sector 43, Chandigarh in his previous cases by Skoda Car No. CH01-AW-7056. He used to stay in Rain Basera, ISBT-43 and Hotel Grand Inn, Dariya Chandigarh. After his appearance in the court, he used to search the easy targets i.e. locked houses by wandering in the residential area of various sectors of Chandigarh in the said Skoda Car. He used to keep a close watch on residential area that which family had checked out of their houses and after that he ensured by ringing the door bell that there is no body in the house and after confirmation he burgled the house and stolen the cash & jewellery.
The accused was thoroughly interrogated and he confessed that he had committed theft in Sector 27 D, Sector 32 of Chandigarh. In this regard the following cases have already been registered :-
FIR No. 104/18 of PS-34,
FIR No. 332/18 of PS -26
FIR No. 16/19 of PS -26
Previous criminal record –
As per record of accused Pawan Hooda it has been revealed that he is already facing the trial in the following cases:-
One case of PS Phase-11, Mohali, Pb in which he sabotaged the ATM of SBI PH-11 Mohali,
Further interrogation is in progress and more recoveries of Gold jewellery & Cash in Lakhs can be affected from his possession. Today the accused is being produced in the court to obtain his police remand.
विज्ञापन में आने वाले यह दुनिया के सबसे अधिक उम्र के स्टार के रूप में जाने जाते हैं। धर्मपाल गुलाटी 95 वर्ष के हैं। लेकिन उनकी प्रसिद्धि की केवल यही एक वजह नहीं है। गुलाटी 2 हजार करोड़ रुपये के एमडीएच ग्रुप के मालिक भी हैं। और उन्हें गणतंत्र दिवस के मौके पर पद्मभूषण से सम्मानित किया गया है। ट्रेड एवं इंडस्ट्री में काम के लिए उन्हें ये पुरस्कार मिला है। गुलाटी को लोग महाशय कहकर संबोधित करते हैं। उनके कपड़े पहनने के अंदाज और मूछों के कारण लोगों ने उन्हें ये नाम दिया है। जो उन्हें काफी पसंद भी आता है। गुलाटी का कहना है, “मैं कोई और नशा नहीं करता, मुझे प्यार का नशा है। मुझे यह बहुत पसंद है जब बच्चे और युवा मुझसे मिलते हैं और मेरे साथ सेल्फी लेते हैं।”गुलाटी कक्षा 5 ड्रॉपआउट हैं। वह एफएमसीजी सैक्टर में सबसे अधिक कमाने वाले सीईओ हैं। सूत्रों के अनुसार 2018 में उन्हें 25 करोड़ रुपये की सैलरी मिली है। 27 मार्च, 1923 में सियालकोट (अब पाकिस्तान में) में जन्म लेने वाले गुलाटी की सफलता की कहानी काफी मशहूर है। आजादी के बाद हुए बंटवारे में गुलाटी और उनका परिवार केवल 1500 रुपये हाथ में लिए भारत आए थे। इसके बाद उन्होंने एक तांगेवाले के तौर पर काम करना शुरू किया। लेकिन बाद में उनके परिवार ने करोल बाग के अजमल खान रोड पर एक मसाले की दुकान खोलने के लिए संसाधन जुटा लिए।
उनका व्यापार धीरे-धीरे बढ़ा और आज गुलाटी की भारत और दुबई में 18 फैक्ट्रियां हैं। जहां से दुनियाभर में एमडीएच मसालों की सप्लाई की जाती है। कंपनी 62 उत्पाद बेचती है और उत्तर भारत में 80 फीसदी मार्केट शेयर का दावा करती है। गुलाटी दो महीने बाद 96 साल के होने वाले हैं, बावजूद इसके वह हर रोज कम से कम एक फैक्ट्री में जाते हैं। चाहे फिर वह दिल्ली की फैक्ट्री हो या फरीदाबाद और गुरुग्राम की। उन्होंने मसाले का जो इतना बड़ा बिजनेस खड़ा किया है इसे संभालने में उनका बेटा और छह बेटियां मदद करती हैं। वह खुद को राजाना की खबरों से अपडेट रखते हैं।
गुलाटी का कहना है कि उनकी लंबी उम्र का राज उनकी अच्छी डाइट और रोजाना की जाने वाली एक्सरसाइज है। वो कहते हैं, “मैं बुड्ढा नहीं हूं, जवान हूं।” नेहरू पार्क में सैर करने के लिए वह रोज सुबह 4 बजे उठते हैं, वह योगा भी करते हैं और फिर नाश्ता करते हैं। वह शाम को भी सैर करने जाते हैं।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-01-27 08:07:102019-01-27 08:07:12धर्मपाल गुलाटी : उन्हें गणतंत्र दिवस के मौके पर पद्मभूषण से सम्मानित किया