सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के चेयरमैन आदित्य देवीलाल के नेतृत्व गांव मुन्नावाली के सकैंड़ों लोगों ने अन्य पार्टियों को छोड़ कर भाजपा का दामन थाम लिया।
भाजपा में शामिल होने वालों में अश्वनी, राजेन्द्र पूर्व सरपंच, अशोक नम्बरदार, सुखदेव सिंह मैम्बर मार्केट कमेटी, भरत सिंह, अन्नंत राम, राजबीर, सुखदेव, संदीप कुमार, दुलीचंद, रामप्रताप, बंसीलाल, प्रभुलाल, रामू, राजे राम, रायसाहब, जगदीश, रामलाल, बलवंत, अशोक, प्रेम कुमार, दिलीप, सुरेन्द्र, किशोरी लाल आदि शामिल थे।
चेयरमैन आदित्य देवीलाल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल में डबवाली हल्के में इतने काम हो चुके हैं जिनते की पिछले 20 वर्ष में पूर्व की सरकारों ने नहीं किये। उन्होंने हाल ही में पार्टी में शामिल हुए लोगों ने कहा कि आपके विश्वाश को कमजोर नहीं होने दूंगा तथा पार्टी में नई कार्यकर्ताओं के मान और सम्मान में मेरे कोई कमी नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा की ईमानदार एवं पारदर्शी नीतियों पर विश्वास है और इसी का परिणाम है कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रुप में उभरी है।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-07-01 14:10:152019-07-01 14:10:18सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के चेयरमैन आदित्य देवीलाल के नेतृत्व गांव मुन्नावाली के सकैंड़ों लोगों ने अन्य पार्टियों को छोड़ कर भाजपा का दामन थाम लिया।
विभाग की भजन पार्टियां जिला के 216 गांवों मेंं कर चुकी योजनाओं का प्रचार-प्रसार
प्रदेश व केंद्र सरकार की योजनाओं तथा विकासात्मक कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भजन पार्टियों द्वारा अभियान के रूप में प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। अब तक चले प्रचार अभियान के तहत जिला के 216 गांवों को कवर किया जा चुका है। यह अभियान 3 जुलाई तक चलेगा, जिसमें जिला के सभी गांवों को कवर किया जाएगा।
उप निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग डा.साहब राम गोदारा ने बताया कि प्रदेश व केंद्र सरकार ने लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। सरकार द्वारा न केवल लोगों को विकासात्मक रूप से आगे बढ़ाने का काम किया है, बल्कि विभिन्न सामाजिक मुद्दों के प्रति सचेत करते हुए उनमें सामाजिक सरोकार की भावना को जागृत किया है। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं व जागरूकता अभियान को पूरी तरह से धरातल स्तर तक पहुंचाने के लिए लोगों का इनके प्रति जागरूक होना बहुत ही जरूरी है। योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए योजनाओं की जानकारी व इसकी कार्य प्रणाली का पता होना जरूरी है। इसी उद्ेश्य से विभाग की भजन पार्टियां गांव-गांव जाकर लोगों को न केवल योजनाओं की जानकारी दे रही है, बल्कि गीतों व भजनों के माध्यम से सरकार के विकासात्मक कार्यों व सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक कर रही हैं। इस कड़ी में विभाग की भजन मंडलियों ने जिला के 216 गांव कवर कर लिए हैं, बाकी रहे गांवों को भी अभियान के 3 जुलाई को समाप्ति तक कवर कर लिया जाएगा।
डॉ. गोदारा ने बताया कि ंयोजनाओं के सीधे पात्र व्यक्ति तक लाभ पहुंचे इसके लिए योजनाओं के लिए आवेदन को ऑनलाईन ही स्वीकृत किए जाने का प्रावधान किया गया है। ऑनलाईन फार्म अप्लाई के लिए लोगों को कार्यालय में चक्कर न लगाने पड़े इसके लिए अत्योदय सरल केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां पर ऑनलाईन आवेदन किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि सरकार ने योजनाओं को पारदर्शी रूप से पात्र व्यक्ति पहुंचाकर न केवल बिचौलियों का बोलबाला खत्म किया है, बल्कि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में सफलता भी पाई है। उन्होंने बताया कि सरकार ने सरकारी भर्तियों के लिए ऐसी व्यवस्था बनाई है, जिससे योग्य युवाओं को आगे बढऩे का अवसर मिला है। इस व्यवस्था से बच्चों में पढाई के प्रति रूचि और ज्यादा बढी है और अब वे इस बात के लिए आश्वस्त हो चुके हैं कि उन्हें यदि सरकारी नौकरी पानी है, तो कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।
उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने किसानों की 2022 तक आय दोगुनी करने की दिशा में अनेक कदम उठाएं हैं। इसी कड़ी में किसान निधि योजना लागू की है। पहले जहां इसमें किसानों को कुछ शर्तों के हिसाब से ही योजना का लाभ पात्र माना गया था, लेकिन अब प्रत्येक किसान को योजना का लाभ मिलेगा। इसी प्रकार श्रमिकों के भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित बनाने के लिए पैंशन योजना शुरू की है। योजना के तहत 18 से 40 आयु तक के व्यक्ति अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। 60 वर्ष आयु पूरी होने उपरांत सरकार तीन हजार रुपये पैंशन के रूप में प्रदान करेगी।
उन्होंने बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने अनेक जनहितैषी योजनाओं को क्रियान्वित कर हर व्यक्ति के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया है। जिस प्रकार से लोगों को विकासात्मक रूप से समृद्ध करने की दिशा में अनेकों योजनाएं व नीतियां बनाई गई हैं, इसी के समानांतर सामाजिक जागरूकता अ िायान चलाकर लोगों में सामाजिक सरोकार की भावना को जागृत करने का काम किया गया है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान ने जहां लोगों में लड़की के प्रति सोच को बदला है, वहीं स्वच्छता अ िायान ने लोगों में पर्यावरण सरंक्षण के प्रति जागरूकता लाने का काम किया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की आपकी बेटी- हारी बेटी, सुकन्या समृद्धि योजना, विवाह शगुन आदि योजनाएं बेटी बचाओ-बेटी पढाओ अ िायान की सफलता में मिल का पत्थर साबित हुई हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने अनेकों योजनाएं लागू की हैं। योजनाओं की जानकारी के अभाव में कई बार पात्र व्यक्ति इनके लाभ से वंचित रह जाते हैं। इसलिए उन्होंने लोगोंं आह्वान किया कि वे लोकसंपर्क विभाग द्वारा चलाए जा रहे प्रचार अभियान में भाग लेकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त करके इनका लाभ उठाएं।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-07-01 13:58:022019-07-01 13:58:05भजन पार्टियों ने गीतों से जन-जन तक पहुंचाई योजनाओं की जानकारी : डॉ. गोदारा
हरियाणा की शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री मती कविता जेन 1 जुलाई को प्रात 11 बजे जिला सचिवालय के मीटिंग हाल में जिला लोक सम्पर्क एवं शिकायत निवारण समिति की मासिक बैठक मे शिकायतें सुनेंगी 1 यह जानकारी देते हुए नगराधीश गगनदीप सिंह ने बताया कि इस बैठक में जिला प्रशासन के सभी अधिकारी और शिकायत निवारण समिति के गैर सरकारी सदस्य उपस्थित रहेंगे
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-06-30 13:15:492019-06-30 13:15:53श्री मती कविता जेन 1 जुलाई को प्रात 11 बजे जिला सचिवालय के मीटिंग हाल में जिला लोक सम्पर्क एवं शिकायत निवारण समिति की मासिक बैठक मे शिकायतें सुनेंगी
25 दिवसीय सह योग प्रशिक्षण शिविर का समापन कार्यक्रम श्री राम भवन खरड़ में आयोजित किया गया। प्रात: काल भजन कीर्तन मनहार मधुसूदन भजन मंडली एवं हवन यज्ञ श्री सुधीर जी के माध्यम संपूर्ण रिती रिवाज से किया गया।
इस अवसर पर पतंजलि योग समिति ने अपने कार्यकर्ताओं एवं नई कक्षा स्थापित करने वाले सह योग शिक्षकों को श्री नवदीप गौतम सलाहकार स्वास्थ्य विभाग पंजाब श्री जय भगवान सिंगला भूतपूर्व वाइस प्रेसिडेंट नगर काउंसिल खरड़ एवं श्री तेजपाल सिंगल राज्य कार्यकारिणी सदस्य पतंजलि योग समिति चंडीगढ़ के कर कमलों से सम्मानित किया।
इस अवसर पर भारत स्वाभिमान खरड़ के जिला प्रभारी श्री निर्मल जी ने सभी सह योग शिक्षकों से जल्द से जल्द अपने क्षेत्र में निशुल्क पतंजलि योग कक्षाएं स्थापित करने के लिए आग्रह किया। पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी श्री पवन कुमार जी एवं श्री अनिल कुमार जी महामंत्री ने सभी पदाधिकारियों, विशेष अतिथि एवं प्रतिभागियों का संगठन की तरफ से धन्यवाद किया । इस दौरान संगठन के संरक्षक श्री चांद गुप्ता जी, श्री विनोद भारद्वाज राज्य प्रभारी पतंजलि योग समिति श्री जनक जी युवा राज्य प्रभारी एवं राजेश कुमारी राज्य कार्यकारिणी सदस्य तथा महिला पतंजलि योग समिति की जिला प्रभारी मंजू शर्मा, मीनू सरदाना,औ उषा जी, तृप्ता जी, अंजू रावन, सुखविंदर कौर, रेनू अरोड़ा, बाला देवी, रिचा वर्मा, सुनीता ठाकुर, सनैना गिल, कुसुम गर्ग, तरनजीत कौर, कुलदीप, अनिल वर्मा, कनवल राय, पलविंदर, सजल सरकार, सतीश सरदाना, जगदीश जी आदि कार्यकर्ता उपलब्ध है।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-06-30 10:11:082019-06-30 10:11:11पतंजलि योग समिति खरड़ ने तैयार किए 55 सह योग शिक्षक
सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के चेयरमैन आदित्य चौटाला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ईमानदार पार्टी है तथा भाजपा के नेक कार्य को देखते हुए भारी संख्या में लोग पार्टी में शामिल हो रहे हैं।
वे गांव सावंत खेड़ा व खुईया मलकाना में लोगों को भाजपा ज्वाईन करने उपरांत संबोधित कर रहे थे। गांव सावंत खेड़ा में युवाओ ने आदित्य चौटाला की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी को ज्वाईन किया जिनमें संदेश, रविश, नवीन, रविन्द्र, दीपक, जसबीर, पप्पू, इकबाल, लक्की, बूटा सिंह सहित दर्जनों युवा शामिल रहे। इसके अलावा गांव खुईया मलकान में भी चेयरमैन आदित्य चौटाला ने एक जनसभा की। वहां पर गुरप्रीत, मोती सिंह, लाभ सिंह, जग्गा, सरपंच संजय महता, रवि सिंह पंचायत मम्बर, जगदीश पंचायत मम्बर, बलदेव सिंह, प्रीतम सिंह, खुशी राम, ज्ञानी सिंह आदि मौजूद रहे।
उन्होंने ग्रामीणों को संबंधित करते हुए कहा कि पूरी दुनियां में सबसे अधिक सदस्य भाजपा से जुड़े हुए हैं। देश के प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल बिलकुल ईमानदार छवि के नेता हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने आज पार्टी ज्वाईन की है उन्हें पार्टी पर विश्वास हुआ है, तभी भारी संख्या में कार्यकर्ता दूसरी पार्टियां छोड़ कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आज नौकरियां मैरिट के आधार पर मिल रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में पारदर्शी शासन प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में इस क्षेत्र में विकास कार्य नहीं हुए हैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी का विधायक न होने के कारण भी लोगों के हित के लिए इस क्षेत्र में बिना भेदभाव किए समान विकास के कार्य करवाए जा रहे हैं और यह प्रक्रिया निरंतर जारी है। प्रदेश सरकार सभी विधानसभा क्षेत्रों में समान विकास कार्य सबका साथ-सबका विकास नीति के अनुरुप काम करवा रही है ताकि प्रदेश का हर वर्ग लाभांवित हो सके। भाजपा सरकार हरियाणा एक- हरियाणवी एक नीति के अनुरुप कार्य कर रही है और हर वर्ग की भलाई के लिए विकास एवं जनकल्याणकारी नीतियां लागू कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब बहनों के लिए मुफ्त गैस कनेक्सन की सुविधा उपलब्ध करवाई है जिससे महिलाओं को धुएं से छुटकारा मिला है ताकि वे स्वस्थ रह सके।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-06-30 07:20:132019-06-30 07:20:17चेयरमैन आदित्य चौटाला के नेतृत्व में लोगों ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाईन की
केंद्र सरकार आगामी पांच जुलाई को पेश होने वाले आम बजट में 16 नई वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन-18) ट्रेन चलाने का प्रावधान कर सकती है। स्वदेशी तकनीक वाली सेमी हाईस्पीड (160 किलोमीटर प्रतिघंटा) इस ट्रेन को प्रमुख रेल मार्गों पर चलाया जाएगा। इसके अलावा 240 से अधिक मेल-एक्सप्रेस सहित राजधानी और शताब्दी ट्रेन को चलाने की व्यवस्था की जाएगी।
देश के प्रमुख रेल मार्गों पर रेल यात्रियों के लिए प्रत्येक पांच से सात मिनट में ट्रेन चलाने के लिए प्रमुख रेल मार्गों पर दिल्ली-कोलकाता-चेन्नई-मुंबई के बीच हाईस्पीड कॉरिडोर बनाने की बजट में व्यवस्था होने की उम्मीद है।
इस बार टैक्स (Tax) को लेकर भी बदलाव दिया जा सकता है। लेकिन हम बजट इतिहास (Budget History) पर नजर डालें तो सभी तथ्य सामने आ जाएंगे जो कि देश के आर्थिक हालात बताते हैं।
स्वतंत्र भारत (Independent India) के पहले बजट से लेकर अब तक अनेकों मौके आए हैं जब बजट के प्रावधानों ने देश को नई दिशा देने की कोशिश की है।
बजट के समय में बदलाव वर्ष 2001 में अटलबिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने किया था। एनडीए सरकार ने अंग्रेजी परंपरा को तोड़कर सुबह 11 बजे संसद में बजट पेश करनी की परंपरा शुरू की।
साल 2000 तक अंग्रेजी परंपरा के अनुसार बजट शाम 5 बजे पेश किया जाता था। लेकिन साल 2001 में पहली बार सुबह 11 बजे तत्कालीन वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने बजट पेश करने की शुरुआत की थी।
तत्कालीन वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा को साल 2002 के केंद्रीय बजट (Budget) में सबसे अधिक रोलबैक (Rollback) शामिल करने के लिए जाना जाता है।
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने साल 1994 के अपने बजट में सर्विट टैक्स (Service Tax) के टर्म को भारत के सामने रखा था। इसी साल के केंद्रीय बजट में सर्विस टैक्स का प्रावधान किया गया। जिसे पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने पेश किया था।
साल 1973-74 के बजट को भारत के ब्लैक बजट के नाम से जाना जाता है, क्योंकि इस साल देश का बजट घाटा 550 करोड़ रुपए था।
इस बजट के माध्यम से सामान्य बीमा कंपनियों, भारतीय तांबा निगम (Indian copper corporation) और कोयला खानें के राष्ट्रीयकरण के लिए 56 करोड़ रुपए मुहैया कराए गए। वित्त वर्ष 1973-74 के लिए बजट में अनुमानित घाटा 550 करोड़ का था। यह बजट यशवंतराव बी. चव्हाण ने 28 फरवरी 1973 को पेश किया था।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-06-30 07:09:342019-06-30 07:09:36आम बजट 2019-20: केंद्र सरकार आगामी पांच जुलाई को पेश होने वाले आम बजट में 16 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का प्रावधान कर सकती है।
‘भारत की शहरी आबादी के 70 प्रतिशत लोग मोटापे का शिकार’
पारस अस्पताल पंचकूला के डाक्टरों व माहिरों की टीम ने लोगो में मोटापे तथा इसके नुकसान प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए आज यहां पत्रकारों के साथ बातचीत की। पारस अस्पताल के बेरिएट्रिक व लेप्रोस्कोपिक सर्जरी के माहिर डा. अनुपम गोयल ने पत्रकारों को संबोधन करते हुए कहा कि हाल ही में हुए एक अध्यन्न से एक बात सामने आई है कि भारत की शहरी आबादी के 70 प्रतिशत लोग मोटापे का शिकार हैं। इसके साथ हमारा देश मोटापे की विकराल समस्या की तरफ बढ़ रहा है।
मोटापे में भारत विश्वभर में तीसरे स्थान पर: डा. अनुपम गोयल
डा. गोयल ने स्वास्थ्य संबंधी एक मैगजीन लांसे इंडिया में प्रकाशित इस रिपोर्ट का जिक्र करते हुए बताया कि अमरीका तथा चीन के बाद भारत में सबसे अधिक मोटे लोग रहते हैं। उन्होंने बताया कि हमारे बालकों की आबादी में 3 करोड़ से अधिक लोग मोटापे की बीमारी का शिकार हैं। डा. गोयल ने कहा कि उन्होंने बताया कि दुनिया भर में मोटापे के कारण 2000 अरब डालर वाॢषक खर्च हो रहा है। उन्होंने कहा कि भारत में 6 करोड़ 20 लाख शुगर की बीमारी के मरीज या तो बहुत ज्यादा मोटे हैं तथा या उनका वजन जरूरत से ज्यादा है। इन लोगों में चर्बी के कारण मोटापा है तथा बहुत ज्यादा बड़े पेट वाले हैं।
भारत में शुगर के 60 प्रतिशत मरीजों में मोटापे के लक्षण
डा. गोयल ने यह भी बताया कि मोटापा शुगर की बीमारी के लिए भी जिम्मेदार है। इसके अलावा मोटापे के कारण हड्डियों खुर्रने की बीमारी, महावारी में बेनियमता, बांझपन तथा हर्निया, कैंसर व दिल का दौरा भी पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि एक पुराना विचार है कि मोटापा अमीर लोगों की बीमारी है। उन्होंने कहा कि असल में मोटापा सिर्फ ज्यादा खाने से नहीं होता, यह अमीर, गरीब दोनों को हो सकता है।
डा. गोयल ने बताया कि बेरिएट्रिक विधि द्वारा आप्रेशन करके मोटापा घटाया जा सकता है तथा इस तरह की सजर्री के बाद 90-95 प्रतिशत लोगों को शुगर की बीमारी से निजात मिलती है।
पारस अस्पताल के फैकलिटी डायरेक्टर आशीष चड्ढा ने कहा कि भारत में 60 प्रतिशत शुगर के मरीजों में मोटापे का लक्ष्ण सामने आए है। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में मोटापे के प्रति जागरूकता पैदा करना बहुत जरूरी है।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-06-29 12:28:172019-06-29 12:28:19मोटापे से लीवर हो सकता है डैमेज: डा. अनुपम गोयल
राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के उपलक्ष्य में आज योजना भवन सैक्टर-4 पंचकूला में अर्थ एवं सांख्यिकी विश्लेषण विभाग द्वारा राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांख्यिकी के पितामह प्रोफेसर प्रशांत चन्द्रा महालानोबिस की स्मृति में प्रतिवर्ष 29 जून को राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस का इस वर्ष का विषय सतत् विकास तय किया गया था और इस कार्यक्रम अर्थ एवं सांख्यिकी विश्लेषण विभाग के साथ- साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, जन स्वास्थ्य, कृषि, लोक निर्माण व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अर्थ एवं सांख्यिकी विश्लेषण विभाग के निदेशक डाॅ रविन्द्र सिंह मल्हान ने की और उन्होंने दीप शिखा प्रज्जवलित करके इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रौफेसर पी0सी0 महालानोबिस के जीवन व उपलब्धियों पर आधारित टैली फिल्म का प्रसारण किया गया।
डाॅ मल्हान ने इस अवसर पर कहा कि आर्थिक और समाजिक क्षेत्र के प्रमुख विषयों में सतत् विकास के लिए वैश्विक स्तर पर 17 लक्ष्यों को तय किया गया है। यह लक्ष्य तय करने में भारत की विशेष भूमिका रही है। इन लक्ष्यों में आर्थिक विकास के साथ- साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, शिशु ओर माता मृत्यु दर, प्राकृतिक स्रोतों का संरक्षण, पर्यावरण प्रदूषण , गरीबी जैसे समाजिक सरोकार भी शामिल किए गए हैं।उन्होंने कहा कि किसी भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए आंकड़ों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।इसलिए आंकड़ों की स्टीक जानकारी, इन आंकड़ों के आधार पर 17 वैश्विक लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए बजट विभाजन, खर्च प्रक्रिया की मोनिटरिंग के लिए इंडिया डेशबोर्ड तैयार किया गया है। हरियाणा प्रदेश द्वारा इस क्षेत्र मे विशेष पहल करते हुए हरियाणा एसडीजी विजन 2030 का डैशबोर्ड 27 ंजून 2017 को ही लांच किया जा चुका है।
उन्होंने विभिन्न विभागों में बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि इसके लिए काॅमन मैनजमैंट इंफरमेश्न सिस्टम जरूरी है और यह कार्य इस डैशबोर्ड के माध्यम से बेहतर तरीके से किया जा सकता है। इसके अलावा आज की इस बैठक में राज्य और जिला स्तर पर होने वाले सर्वे, उनकी सूचनाओं के आदान- प्रदान तथा भविष्य में सूचनाओं की जानकारी के लिए किए गए सुधार इत्यादि विषयों पर भी विस्तृत चर्चा की गई।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-06-29 12:01:422019-06-29 12:01:45राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के उपलक्ष्य में आज योजना भवन सैक्टर-4 पंचकूला में अर्थ एवं सांख्यिकी विश्लेषण विभाग द्वारा राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया
This is for the information of the public in general and students in particular that the results of PU – CET (P.G.) -Entrance Test-2019 conducted by Panjab University on 08.6.2019 and 09.6.2019 respectively have been declared and available on http://results.puchd.ac.in website.
[responsivevoice_button
voice=”UK English Female” buttontext=”Listen to Post”]
Directorate of Sports, Panjab University, Chandigarh is going to organize the Summer Coaching camp in the following games at different venues. The objective behind this summer coaching camp is to condition the Panjab University athletes for the coming National, Inter University and International Competitions in which the players are going to compete. Apart from talent training, this directorate also identifies the talented players for this camp from all over India under the talent hunt scheme:
[responsivevoice_button voice=”UK English Female” buttontext=”Listen to Post”]
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-06-29 11:33:272019-06-29 11:33:30Directorate of Sports, PU, Chandigarh is going to organize the Summer Coaching camp in the following games at different venues.