लोकसभा आम चुनाव 2019 के लिए 03-सिरसा (सुरक्षित) लोकसभा क्षेत्र से आज विभिन्न 6 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किये। इसके साथ ही सिरसा लोकसभा क्षेत्र से नामांकन भरने वालों की कुल संख्या 12 हो गई है।
आज रिटर्निंग अधिकारी एवं उपायुक्त प्रभजोत सिंह के समक्ष इंडियन नेशनल लोकदल के उम्मीदवार चरणजीत सिंह रोड़ी व चरणजीत कौर, आजाद उम्मीदवार सुरेंद्र कुमार व राजेंद्र सिंह, रेवोलुशनरी मार्कस पार्टी ऑफ इंडिया के उम्मीदवार राजेश कुमार, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) से हीरा सिंह ने अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-04-22 12:07:542019-04-22 12:07:57सिरसा लोकसभा क्षेत्र के लिए अब तक कुल 12 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन
पीठासीन अधिकारियों ने प्रशिक्षण से समझी अपनी जिम्मेवारियां
लोकसभा आम चुनाव 2019 को शांतिपूर्वक, निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से सम्पन्न करवाने के लिए चुनाव में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों को चुनाव प्रक्रिया के सफलतम संचालन के लिए प्रशिक्षित किया जाना बहुत जरूरी है। इसी कड़ी में आज स्थानीय चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के सीवी रमन हाल में पीठासीन व अतिरिक्त पीठासीन अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अधिकारियों को बूथ केंद्र की स्थापना से लेकर ईवीएम मशीन एवं वीवीपैट के सही संचालन के लिए प्रशिक्षित किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में मशीनों को स्थापित करने एवं उन्हें चलाने की पूरी जानकारी उपलब्ध करवाई। अधिकारियों को बताया गया कि बूथ केंद्र पर पीठासीन अधिकारी की अहम जिम्मेवारियां होती है। पीठासीन अधिकारी को मतदान केंद्र की स्थापना, डयूटी पर तैनात अधिकारियों के साथ तालमेल, मशीन के सही संचालन, मतदाताओं के लिए सुविधाएं आदि का संचालन करना होता है। इसलिए पीठासीन अधिकारियों को अपनी जिम्मेवारियों को अहसास होना बहुत ही जरूरी है।
इस अवसर पर पीठासीन अधिकारी तथा अतिरिक्त पीठासीन अधिकारियों ने स्वयं इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीनों तथा वीवीपैट मशीनों को चलाकर जानकारी हासिल की। चुनावी ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को मशीनों के संबंध में कई महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध करवाई ताकि मतदान प्रक्रिया निर्बाध तरीके से पूरी करवाई जा सके।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-04-22 10:58:592019-04-22 10:59:02सीडीएलयू में चरणबद्घ तरीके से दिया पीठासीन एवं अतिरिक्त पीठासीन अधिकारियों को प्रशिक्षण
अनाज मंडियों में गेहूं की आवक शुरु हो चुकी है। सिरसा की मंडियों में अब तक 74 हजार 456 क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है।
डीसी प्रभजोत सिंह ने बताया कि जिला की विभिन्न मंडियों व खरीद केंद्रों में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 13055 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। हैफेड द्वारा 43 हजार 722 मीट्रिक टन, भारतीय खाद्य निगम द्वारा 1746 तथा हरियाणा वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन द्वारा 15 हजार 933 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है।
उन्होंने बताया कि ऐलनाबाद मंडी में 14 हजार 73 मीट्रिक टन, सिरसा मंडी में 12 हजार 814, रािनयां मंडी में 6 हजार 91, नाथूसरी चौपटा मंडी में 3 हजार 294, खारियां मंडी में 2980, डिंग मंडी में 2 हजार 124 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। साथ जिला की अन्य मंडियों में भी गेहूं की आवक जारी है।
उन्होंने सभी एजेंसियों के अधिकारियों से कहा कि गेहूं उठान का कार्य शीघ्र व निरंतर अपनी देखरेख में सुचारु रूप से करवाएं। जिला में गेहूं की खरीद को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रबंध पूरे किये गए हैं। सभी मंडियों में अलग-अलग अधिकारियों को जिम्मदारी सौंपी गई है और किसी भी किसान को कोई दिक्कत न आए इसके लिए सख्त दिशा निर्देश भी जारी किए गए हैं।
उन्होंने जिला के किसानों से अनुरोध किया है कि वे गेहूं को पूरी तरह सुखा कर मंडियों में लाएं। उल्लेखनीय है कि अरसे से सिरसा जिला प्रदेशभर में सर्वाधिक गेहूं उत्पादन करने वाला जिला रहा है। इस वर्ष भी मंडियों में गेहूं की आवक अपेक्षा से अधिक रहने की उम्मीद है।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-04-22 10:50:532019-04-22 10:50:55मंडियों में 74 हजार 456 मीट्रिक टन गेहूं की आवक
उपायुक्त प्रभजोत सिंह ने बताया कि अब तक जिला की 9 मंडियों में 37 हजार 399 मीट्रिक टन सरसों की आवक हो चुकी है तथा 27 हजार मीट्रिक टन से अधिक उठान भी हो चुका है। इसके साथ-साथ किसानों को उनकी फसल का भूगतान भी किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि चैटाला मंडी में 3287 मीट्रिक टन, डबवाली मंडी में 2470, ऐलनाबाद मंडी में 4018, कालांवाली मंडी में 1593, औढां मंडी में 3195, खारियां मंडी में 5354, नाथूसरी चैपटा मंडी में 6706, डिंग मंडी में 7449 तथा सिरसा मंडी में 3327 मीट्रिक टन सरसों फसल की आवक हो चुकी है। उन्होंने बताया कि फसल का उठान व किसानों को उनकी भुगतान भी नियमित तौर पर किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि जिला की सभी मंडियों में सरसों खरीद के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। पानी, बिजली व शौचालय आदि सुविधाओं के सुचारू रूप से उपलब्ध करवाने के लिए सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि मंडी में लाने से पूर्व फसल को अच्छी तरह सुखा व साफ करके ही लाएं ताकि फसल को रोस्टर के हिसाब से निर्धारित दिन में ही समर्थन मूल्य पर खरीद किया जा सके।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-04-22 10:44:472019-04-22 10:44:50मंडियों में हुई 37 हजार मीट्रिक टन से अधिक सरसों की आवक
स्वीप कार्यक्रम से लोगों में बढ़ रही मतदान के प्रति जागरूकता
चुनाव आयोग ने लोकसभा आम चुनाव 2019 में सौ प्रतिशत मतदान का लक्ष्य रखा है। इसे प्राप्त करने के लिए आयोग ने स्वीप कार्यक्रम चलाया हुआ है, जिससे लोगों में मतदान के लिए जागरूकता लाई जा रही है। इसी कड़ी में जिला में स्वीप कार्यक्रम के तहत अनेकों कार्यक्रम आयोजित करवाए जा चुके हैं, वहीं विभिन्न रोचक गतिविधियों व रैलियों से ग्रामीणों व शहरी क्षेत्र के लोगों को 12 मई को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ये सभी कार्यक्रम नोडल अधिकारी अतिरिक्त उपायुक्त मनदीपकौर के निर्देशानुसार मास्टर ट्रेनर के नेतृत्व में किए जा रहे हैं।
मास्टर ट्रेनर नरेश ग्रोवर की देखरेख में चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियां
उपायुक्त प्रभजोत सिंह ने जिलावासियों से आह्ïवान किया है कि वे आने वाली 12 मई को मतदान जरूर करें, ताकि विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक प्रणाली की मजबूती में सहयोगी बनें। उन्होंने बताया कि प्रजातांत्रिक प्रणाली में मताधिकार का बहुत बड़ा महत्व है, जिसके आधार पर देश के लिए एक नई सरकार का चुनाव होता है। उन्होंने बताया कि पिछले चुनावों में भी जिलावासी अत्याधिक मतदान प्रतिशतता से मतदान के प्रति अपनी जागरूकता का प्रमाण में दे चुके हैं। इसलिए इस बार जिलावासी आने वाली 12 मई ेको सौ प्रतिशत मतदान कर अपने इस प्रमाण को पुख्ता करते हुए आयोग के सौ प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को पूरा करने में सहयोग करें।
अतिरिक्त उपायुक्त मनदीप कौर ने बताया कि स्वीप कार्यक्रम के तहत मास्टर ट्रेनर द्वारा शैक्षणिक संस्थाओं में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं जैसे पोस्टर मेकिंग, रंगोली, भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित करवाई जा रही है। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को बेहतर सरकार बनाने एवं लोकतंत्र की स्थापना में शत प्रतिशत मतदान के भूमिका के बारे में बताया जा रहा है ताकि वे अपने घर-परिवार में परिजनों व आज पड़ोस के लोगों को 12 मई को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित कर सकें।
उन्होंने बताया कि स्वीप कार्यक्रम के तहत मास्टर ट्रेनर नरेश ग्रोवर द्वारा शैक्षणिक संस्थाओं, गांवों, अनाज मंडियों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जाकर जन-जन को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके अलावा गांवों में विद्यार्थियों द्वारा रैलियां निकाल कर भी मतदाताओं को प्रेरित किया जा रहा है। इसी कड़ी में स्वीप मास्टर ट्रेनर नरेश ग्रोवर ने गांव सिकंदरपुर, दड़बी, भरोखां एवं फरवाई कलां में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-04-22 10:22:592019-04-22 10:23:02उपायुक्त प्रभजोत सिंह ने जिलावासियों से की सौ प्रतिशत मतदान करने की अपील
निदेशक कृषि डा. बाबूलाल ने बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा प्रदेशभर में क्रॉप कटिंग एक्सपेरिमेंट(सीसीई) के तहत फसल कटाई में हो रहे प्रयोग का निरीक्षण किया जाएगा। इसके लिए जिलानुसार विभाग के अधिकारियों की ड्ïयूटी लगाई गई हैं। जिला में यह निरीक्षण एडीए जेएस बराड़ द्वारा 25 अप्रैल को किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अतिरिक्त मुख्य सचिव हरियाणा नवराज संधु के आदेशानुसार सिरसा जिला में अतिरिक्त निदेशक कृषि जेएस बराड़ की ड्यूटी लगाई गई है। बराड़ 25 अप्रैल को जिला में पडऩे वाले खंडों में उक्त योजना के तहत फसल कटाई के प्रयोगों का निरीक्षण करेंगे।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-04-22 10:16:072019-04-22 10:16:09एडीए जे.एस. बराड़ करेंगे जिला में फसल कटाई प्रयोग का निरीक्षण
सोनीपत से पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस उम्मीदवार भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के खिलाफ दिग्विजय चौटाला को उतारा है।
जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने लोकसभा चुनाव के लिए हरियाणा से अपने तीन अन्य उम्मीदवारों के नामों की सोमवार को घोषणा की।
सोनीपत से पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस उम्मीदवार भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के खिलाफ दिग्विजय चौटाला को उतारा है।
पार्टी का गठन पिछले साल दिसम्बर में दिग्विजय चौटाला के पिता अजय चौटाला ने किया था। जेजेपी हरियाणा में आप के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ रही है।
हरियाणा में आम आदमी पार्टी तीन और जेजेपी बाकी सात सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
आप ने रविवार को हरियाणा से अपने तीन उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी। आप की प्रदेश इकाई के प्रमुख नवीन जयहिंद को फरीदाबाद से टिकट दिया गया है।
जयहिंद आप के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी माने जाते हैं।
चौटाला परिवार में फूट के कारण इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) से अलग जेजेपी का गठन हुआ था। इनेलो ने अजय चौटाला और उनके बेटों दुष्यंत और दिग्विजय को निष्कासित कर दिया था।
जेजेपी अन्य सीटों पर पहले ही उम्मीवारों की घोषणा कर चुकी है। दुष्यंत चौटाला हिसार सीट से दोबारा मैदान में हैं। दिग्विजय चौटाला को इस साल जनवरी में जींद उपचुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। आप ने उस सीट पर दिग्विजय को समर्थन दिया था। इस सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी।
बता दें कि रविवार को कांग्रेस ने हरियाणा की पांच लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की।
सूची के अनुसार कुरुक्षेत्र से निर्मल सिंह, हिसार से कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई, करनाल से कुलदीप शर्मा और सोनीपत से भूपिंदर सिंह हुड्डा को टिकट दिया गया है। फरीदाबाद से ललित नागर की जगह अवतार सिंह भड़ाना को मैदान में उतारा गया है।
लोकसभा चुनाव के लिए हरियाणा में नामंकन दायर करने की आखिरी तारीख 23 अप्रैल है। राज्य में छठे चरण में 12 मई को मतदान होगा।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-04-22 10:08:402019-04-22 10:08:43सोनीपत से पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस उम्मीदवार भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के खिलाफ दिग्विजय चौटाला को उतारा
भाजपा को फिर झटका, हजकां की टिकट पर पंचकुला से चुनाव लड़ चुके शशि सैनी कांग्रेस में शामिल, पंचकुला में दो जनसभाओं के जरिए सैलजा ने फिर भाजपा सरकार पर बोला हमला अम्बाला लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा सोमवार (आज) नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। इससे पहले वे कार्यकर्ताओं के साथ अपने छावनी आवास से काफिले के साथ रवाना होंगी। शहर के मानव चौक पर हजारों कार्यकर्ता उनकी अगुवाई करेंगे। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा खुद सैलजा का नामांकन पत्र दाखिल करवाने के लिए पधारेंगे। कांग्रेस के कई दिग्गज नेता इस दौरान मौजूद रहेंगे। उधर नामांकन पत्र के दौरान कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुटाने के लिए रविवार दिनभर कांग्रेसी नेता बैठकों के जरिए रणनीति बनाते रहे। प्रचार अभियान के पांचवें दिन सैलजा ने पंचकुला में दो बड़ी जनसभाओं के जरिए कार्यकर्ताओं को चुनाव मैदान में डटने के आदेश दिए। साथ ही मौजूदा सांसद रतनलाल कटारिया पर भी हमला बोला। पूरे लोकसभा क्षेत्र से आएंगे कार्यकर्ता सैलजा के नामांकन पत्र दाखिल करवाने के लिए अम्बाला लोकसभा की सभी नौ संसदीय क्षेत्रों से कार्यकर्ता अम्बाला पहुंचेंगे। इसके लिए सभी नेताओं की ड़्यूटियां लगाई गई हैं। कार्यकर्ता रोड शो की शक्ल सैलजा के साथ डीसी ऑफिस तक पहुंचेंगे। इसके लिए पूरा रोड मैप तैयार किया गया है। रोड शो के दौरान इस बात का खास ख्याल रखा जाएगा कि रोड शो के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को नुकसान न हो। ढोल नगाड़ों के साथ कार्यकर्ताओं के यहां रंग बिरंगी वेशभूषाओं में पहुंचने की बात कही जा रही है। खासतौर पर नामांकन के लिए सैलजा के साथ महिलाओं की भारी भीड़ भी होगी। इसके लिए महिला नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। इसीलिए महिला कांग्रेस की कई दिग्गज भी अम्बाला पहुंच रही हैं। भाजपा को झटका, शशि कांग्रेस में शमिल सैलजा ने भाजपा को लगातार दूसरे दिन भी बड़ा झटका दिया है। पंचकुला में भाजपा के बड़े नेता शशि सैनी ने पार्टी छोड़कर सैलजा के समर्थन में कांग्रेस में शमिल होने का ऐलान कर दिया। शशि हरियाणा जनहित कांग्रेस की टिकट पर पंचकुला से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। अब उनकी गिनती भाजपा के बड़े नेताओं में होती थी। रविवार को पंचकुला में आयोजित हुई बड़ी जनसभा में शशि सैनी ने कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि अब लोकसभा चुनाव में कुमारी सैलजा की जीत में अहम भूमिका निभाएंगे। विकास के नाम पर वोट मांगें कटारिया
राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा ने सांसद रतनलाल कटारिया पर एक बार फिर हमला बोला। पंचकुला में आयोजित दोनों जनसभाओं में सैलजा ने कहा कि हमारे सांसद पांच साल क्षेत्र से गायब रहे। अब जब चुनाव का समय आ गया तो उन्हें फिर क्षेत्र के लोगों की याद आ गई। सैलजा ने इस बात पर दुख जताया कि सांसद अपने विकास कार्यों की बजाय पीएम मोदी के नाम पर जनता से वोट मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर सांसद ने क्षेत्र के लिए कुछ किया होता तो वे विकास के नाम पर वोट मांगते लेकिन पांच साल में उन्होंने ऐसा कुछ किया ही नहीं है। सैलजा ने कहा कि अपने कार्यकाल में 100 करोड़ की लागत से इंस्टीच्यूट ऑफ फैशन टैक्नोलोजी की स्थापना मैंने की थी। जिरकपुर से परमाणु तक 412 करोड़ में नेशनल हाइवे को मंजूरी मेरे कार्यकाल में मिली। पिंजौर से कालका तक नेशनल हाइवे पर बाइपास का निर्माण मैंने करवाया था। एचएमटी पिंजौर को 1083 करोड़ का पैकेज मैंने मंजूर करवाया था। चंडीगढ़-पंचकुला से नारायणगढ़ बाया साढ़ौरा से यमुनानगर तक रेलवे लाइन के लिए 879 करोड़ रुपए मैंने मंजूर करवाए थे। सैलजा ने कहा कि सांसद महोदय केवल मेरी योजनाओं का ही श्रेय लेने में जुटे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि इस बार किसी के झूठे वायदों में आने की जरुरत नहीं है। नोटबंदी व जीएसटी से व्यापारियों हुए भारी नुकसान को लेकर भी सैलजा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। समर्थन देने वालों का लगा रहा तांता पूर्व केंद्रीय मंत्री सैलजा को रविवार को दिनभर समर्थन देने वालों का तांता लगा रहा। कई सामाजिक संस्थाओं के साथ धार्मिक संस्थाओं ने भी सैलजा को चुनाव में हर संभव सहयोग करने का ऐलान किया। इस दौरान इनेलो-बसपा व भाजपा छोड़कर भी काफी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस में ज्वाइनिंग की। सैलजा ने कहा कि कांग्रेस में शमिल होने वाले सभी कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान मिलेगा। इस दौरान सैलजा ने नामांकन पत्र दाखिल करने की तैयारियों को लेकर भी कार्यकर्ताओं से बातचीत की। उन्हें ईमानदारी से वोटिंग के दिन अपनी जिम्मेदारी निभाने का भी आग्रह किया।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-04-21 18:02:532019-04-21 18:04:04जनसैलाब के साथ नामांकन पत्र दाखिल करेंगी सैलजा, सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों से आएंगे कार्यकर्ता, पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा रहेंगे मौजूद, मानव चौक पर उमड़ेगा सैलाब
Workshop on ‘Bio-waste to Bio-resources’ under Swachhata Action Plan at Panjab University, Chandigarh
The 5 th workshop of Swachhata Action Plan (SAP), on the theme, ‘Management of Biomass (Agri waste and Municipal waste) into Bioresources’, under the aegis of Department of Science and Technology (DST), Government of India, is being organized by DST-Centre for Policy Research, in association with Chandigarh Region Innovation and Knowledge Cluster (CRIKC), on Tuesday, April 23 rd , 2019, at Panjab University, Chandigarh. The event has been orchestrated to mobilize the national Administrative-Academic-Industrial ecosystem to address and resolve the issue of agricultural and municipal waste, with particular focus on the issue of ‘Paddy Straw (i.e. Stubble) Burning’. The event will see representations from the Government (state and central), United Nations Industrial Development Organization (UNIDO), Scientific community (Universities and National Research Labs), Industries (Agro-based and Food industry), Farming community (Farmers Associations and Corporate Farmers) and Punjab Pollution Control Board.
The event will be marked by deliberations on identifying strategies for the efficient utilization of Paddy Straw as Bio-fuels and raw materials in various industries, with a dedicated interactive session on ‘Sustainable Management of Agro-waste’. The ‘Key-Note Address’ will be delivered by the Padmashree awardee, Dr. M H Mehta, Chairman, Gujarat Life Sciences, Ahmedabad. The event will be inaugurated by the Vice Chancellor of Panjab University, Prof. Raj Kumar, graced by Mr. Suresh Kumar (Chief Principal Secretary, Punjab) as the Chief Guest and Prof. S S Marwaha, (Chairman, Punjab Pollution Control Board) as the Guest of Honour.
[responsivevoice_button
voice=”UK English Female” buttontext=”Listen to Post”]
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-04-20 17:59:532019-04-20 17:59:56Workshop on ‘Bio-waste to Bio-resources’ under Swachhata Action Plan at PU,Chandigarh
Dr. Ambedkar Centre, Panjab University Chandigarh organised one day national seminar on the theme ‘Women Empowerment in Bharat Through Ages’ here today.
Smt. Anarben Patel, Director , Gramshree -Women Empowerment, Ahmedabad, Gujarat provided inputs from her own life and ground experiences and shared her experience how she moved into the downtrodden sections and address to their needs and grievance. She gave example of her mother who stood by her ideals and stopped a child marriage even when it meant bycott from their own community. She encouraged women to find the answer to the question, ‘Who Am I?’ The answers needs to be found both in spiritual and physical world. She reiterated her commitment to all women to help them find their potential and identify themselves as themselves minus any family, caste, community and other social identities.
She beseeched men to work in the ground and mentally accept the equal status of women and not act as hindrance to women empowerment. She acts the stereotypical segregation of men and women in various social groups and denial of political participations at the ground level. She concluded the talk with a message that women must move in society and work hard to achieve their potential without getting entangled in social barriers. She hoped the society must move towards finding the answer to the question ‘what is right?’ from ‘who is right?’ to achieve real harmony in the society.
Prof Raj Kumar, PU Vice Chancellor welcomed the dignitaries and stressed that the real women empowerment can be achieved only through deeply ingraining the idea of equality in mind. The same can be done by bringing up our daughters with all intellectual and physical capabilities ranging from education to equality at home. He stressed that no nation or society can achieve real progress without bringing half of its population at equal footing. He remarked that Dr Ambedkar also wanted special attention to be given to the women of India and he worked hard to achieve the same in his life through various legal reforms. prof Raj Kumar also thanked His Excellency Sh. Satyadeo Narain Ji, Hon’ble Governor of Haryana, for his able guidance to the University.
Ms Heena Kumari, IRS delivered her talk on defining the meaning of Empowerment of Women and how women had significant role to play throughout history giving various examples from Indian past. While highlighting some features of matriachial society, she hoped that the same can be adopted to some extent in Indian culture giving hope to indian women who have otherwise displayed their worth in competitive world.
Mr. Rajesh Bagga, Former Chairman SC Commission Punjab, highlighted the vision of Dr. Ambedkar specially for women and shared his experience in the ground and discussed how he had to convince the husbands to first treat their wives at home equally before expecting equality in social life. He gave the message that followers of Dr. Ambedkar have the responsibility to replicate the ideals of Babasahib who dreamt of strong country minus any distinction on the basis of caste,creed and religion. He reiterated that breakers of law can not be real Ambedkarites as Babsahib respected the education, law and discipline.
Ms Alka Gauri, State Organiser, Panjab and Haryana Vivekananda Kendra reminded audience if indian philosophy believed in soul which undergoes through many circles of birth, then soul is genderless and men and women are equal creation of nature with same consciouness. Thus men and women must respect each other both as equal and compatible and the same has been enumerated by all sages of Indian civilization.
Earlier, Prof Devinder Thakur , coordinator of the centre, introduced the theme and thanked Vice Chancellor for providing all support to the centre and assured that the centre will soon start a course and fellowships to the needy students to disseminate the ideals of Dr Ambedkar.
Dr. Aditi Sharma conducted the session and Dr. Anil Thakur offered the vote of thanks.
The session was attended by PU Fellows, Deans, Chairpersons, Faculty, researchers and students from many states across north India.
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-04-20 17:51:432019-04-20 17:51:46Panjab University Chandigarh organised one day national seminar on the theme ‘Women Empowerment in Bharat Through Ages’ here today.