The research paper of Dr. Suman Lata, Library Assistant at Department of English and Cultural Studies, Panjab University was selected for Best Paper Award in an International Conference on Qualitative and Quantitative Methods in Libraries organised by International Research Conference (IRC) held on 4-5 June, 2019 at New York, USA.
[responsivevoice_button voice=”UK English Female” buttontext=”Listen to Post”]
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-06-25 13:54:502019-06-25 13:54:52PU Doctor awarded Best Paper Award
राज्य सरकार द्वारा 8 मार्च 2020 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं को राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित किया जायेगा।
यह जानकारी देते हुए अतिरिक्त उपायुक्त उत्तम सिंह ने कहा कि जिन महिलाओं ने किसी भी क्षेत्र में कोई उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है तो वह 15 जुलाई तक महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यक्रम अधिकारी के कार्यालय में आवेदन कर सकते है। उन्होंने बताया कि आवेदन के साथ उपलब्धियों के प्रमाण भी संलग्न करने होंगे।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-06-25 13:10:262019-06-25 13:12:20राज्य सरकार द्वारा 8 मार्च 2020 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं को राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित किया
सिविल सर्जन डाॅ0 योगेश गुप्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जिला में स्थित सभी राजकीय स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा हैल्थ सब सेंटरों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। इन कार्यक्रमों में स्थानीय लोगों को नशे के दुष्प्रभाव तथा नशे के व्यापार के लिये सजा के प्रावधान इत्यादि के प्रति जागरूक किया जयेगा। इन कार्यक्रमों में संबंधित विषयों पर प्रचार सामग्री वितरित करने के साथ साथ एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं द्वारा उस क्षेत्र के लोगों के सहयोग से जागरूकता रैलियां भी निकाली जायेगी। उन्होंने बताया कि यह जागरूकता अभियान 26 जून से 29 जून तक चलाया जायेगा।
Watch This Video Till End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-06-25 12:57:462019-06-25 12:57:48स्वास्थ्य विभाग द्वारा 26 जून को ड्रग एब्यूज और अवैध व्यापार के विरूद्ध जागरूकता के लिये कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
अतिरिक्त उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि हरियाणा के नव एवं नवीकरणीय विभाग द्वारा आॅफ ग्रिड सोलर पाॅवर प्लांट योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत एक किलो वाॅट से 100 किलोवाॅट तक सोलर पाॅवर प्लांट लगाने के लिये निजी संस्थानों को 30 प्रतिशत और सरकारी भवनों के लिये 40 प्रतिशत अनुदान उपलब्ध करवाया जाता है।
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि इस योजना का लाभ हासिल करने के इच्छुक व्यक्ति अथवा विभाग 10 जुलाई तक अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय पंचकूला में आवेदन कर सकते है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत कोई भी व्यक्ति, संस्थान, अस्पताल, स्कूल व सरकारी भवन पर एक किलोवाट से 100 वाॅट तक का आॅफ ग्रिड सोलर पाॅवर प्लांट लगाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि एक किलोवाट आॅफ ग्रिड सोलर पाॅवर प्लांट की अनुमानित लागत लगभग 1 लाख 20 हजार रुपये है और इस लागत पर सरकार द्वारा निजी संस्थानों व व्यक्तिगत प्रयोग के लिये प्लांट लगवाने वाले लोगों को 30 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है। यदि कोई विभाग या सरकारी संस्थान अपने भवन पर इस तरह का प्लांट लगाने का इच्छुक है, उनके लिये 40 प्रतिशत अनुदान का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि इस योजना की अधिक जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में परियोजना अधिकारी राजेंद्र कुमार से मिलकर अथवा दूरभाष नंबर 0172-2582337 से प्राप्त की जा सकती है।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-06-25 12:50:472019-06-25 12:50:48अतिरिक्त उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि हरियाणा के नव एवं नवीकरणीय विभाग द्वारा आॅफ ग्रिड सोलर पाॅवर प्लांट योजना चलाई जा रही है
उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने बढ़ती गर्मी के मद्देनजर जिलावासियों से आह्वïान किया है कि वे हीट स्ट्रोक से बचने के लिए जरूरी बचाव तरीके व सावधानियां बरतें। उन्होंने कहा कि हीट वेव की स्थिति शारीरिक तनाव के साथ-साथ यह जानलेवा भी हो सकता है। हीट वेव के प्रभाव को कम करने और हीट स्ट्रोक के कारण गंभीर बीमारी या मृत्यु से बचाव के लिए जरूरी तरीकें अपनाएं।
क्या करें- रेडियो सुनें, टीवी देखें, स्थानीय मौसम के पूर्वानुमान के लिए समाचार पत्र पढ़ें कि अपने क्षेत्र में गर्मी की तीव्र्रता कितनी है। प्यास न होने पर भी पर्याप्त पानी पीएं। हल्के रंग के ढीले और छिद्रपूर्ण सूती कपड़े पहनें। धूप में निकलते समय काला चश्मा, छाता, पगड़ी, दुपट्टा, टोपी, जूते या चप्पल पहनें। यात्रा करते समय अपने साथ पानी लेकर चलें। यदि आप बाहर काम करते हैं तो एक टोपी या एक छतरी और अपने सिर, गर्दन, चेहरे के लिए एक नम कपड़े का उपयोग करें। घर में बने पेय जैसे लस्सी, नींबू पानी, छाछ आदि का उपयोग करें जो शरीर को हाइड्रेट करने में मदद करते हैं।
कमजोरी, चक्कर आना, सिर दर्द, दौरे जैसे हीट स्ट्रोक, हीट रैश के संकेतों को पहचानें। यदि आप बेहोश या बीमार महसूस करते हैं तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। जानवरों को छाया में रखें और उन्हें पीने के लिए भरपूर पानी दें। अपने घर को ठंडा रखें। धूप से बचने के लिए दिन के दौरान पर्दे, शटर का उपयोग करें पर रात में खिड़कियां खुली रखें। पंखे का प्रयोग करें, कपड़ों को नम करें और ठंडे पानी से नहाएं। कार्य स्थल के पास ठंडा पेयजल उपलब्ध रखें। श्रमिक सीधी धूप से बचने के लिए जरूरी सावधानी बरतें। कार्य के लिए दिन के कम तापमान वाले समय का चयन करें। बाहरी गतिविधियां कम करें। गर्भवती महिलाओं और श्रमिकों को गर्मी से बचाव पर अतिरिक्त ध्यान देना चाहिए।
क्या न करें- बच्चों और पालतू जानवरों को अकेला ना छोड़ें। धूप में बाहर जाने से बचें, खासकर दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच। गहरे, भारी या तंग कपड़े पहनने से बचें। बाहरी तापमान अधिक होने पर कठोर मेहनत वाली गतिविधियों से बचें। अधिक गर्मी के समय खाना पकाने से बचें। खाना पकाने के क्षेत्र को पूरी तरह से हवादार बनाएं जिसके लिए दरवाजे और खिड़कियां खोलें। शराब, चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड शीतल पेय पीने से बचें जो शरीर को निर्जलित करते हैं। उच्च प्रोटीन वाले तथा बासी भोजन न करें।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-06-25 12:40:292019-06-25 12:40:32गर्मी से बचाव के उपायों के प्रति रहें जागरुक : गर्ग
भजन मंडलियां कर रही सरकार की साढे चार साल की उपलब्धियों का जोर-शोर प्रचार
सूचना,जनसंपर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा की ओर से शुरू किए गए विशेष प्रचार अभियान के तहत सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों व योजनाओं का प्रचार प्रसार जिला की विभागीय व सूचीबद्ध भजन पार्टियों द्वारा पूरे जोर-शोर से किया जा रहा है। भजन पार्टियां लोगों को सरकार द्वारा साढे चार के दौरान किए गए कार्यों व नीतिगत फैसलों की जानकारी गीतों व भजनों के माध्यम से दे रही हैं।
उप निदेशक एवं जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डा. साहिब राम गोदारा ने बताया कि विभाग की भजन पार्टियां जिला के सभी सातों खंडों के गांवों में जाकर उपस्थित लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भजनों व गीतों के माध्यम से अवगत करवा रही है।
विशेष प्रचार अभियान के तहत भजन पार्टी लीडरों व उनके सदस्यों द्वारा कार्यक्रम में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को देने के साथ-साथ उनको गीतों एवं भजनों के द्वारा बेटी बचाओं-बेटी पढाओं, स्वच्छता अभियान के बारें में भी बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रचार अभियान के दौरान कलाकार प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, ई-रजिस्ट्री, ऑनलाइन स्थानांतरण योजना,फसल बीमा योजना,उज्ज्वला योजना,आपकी बेटी-हमारी बेटी योजना,किसान स मान योजना,श्रमिक योजना सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ सामाजिक योजनाओं की भी जानकारी दी जा रही है। कलाकारों द्वारा गीतों,भजनों,रागनियों के माध्यम से ग्रामीणों को मनोरंजक करके यह जानकारियां दी जा रही हैं।
भजन पार्टी लीडर लाला राम ने गांव फग्गु व थिराज में जहां ग्रामीणों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के बारे में अपने गीतों से जागरूक किया। वहीं उन्होंने हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश में समान रूप से किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने पैंशन योजना, हारा गांव-जगमग गांव, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना,प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना,फसल बीमा योजना,अटल पैंशन योजना आदि योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने अटल सेवा केन्द्र, अंतोदय केन्द्र और सीएससी केन्द्रों पर योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि नागरिक अपनी शिकायतों का तीव्र गति से निवारण करने के लिए जिला मु यालय और उपमण्डल स्तर पर सीएम विण्डों बनाई गई हैं जिनके माध्यम से घर बैठे ही लोगों की शिकायतों का समाधान हो रहा है।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/06/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-06-25 11:22:092019-06-25 11:22:11विशेष प्रचार अभियान के तहत आमजन को मिल रही सरकार की नीतियों की जानकारी : डा. साहिब गोदारा
उपायुक्त डाॅ बलकार सिंह ने बताया कि 25 जून को प्रदेश के लोकतंत्र सेनानी सायः 7 बजे सेक्टर 9 पंचकूला से मशाल मार्च निकालेगें। यह यात्रा सेक्टर 9 डिस्पैंसरी से आरम्भ होगी और सेक्टर 8 की पार्किंग में सम्पन्न होगी ।
उपायुक्त आज अपने कार्यालय में इस यात्रा के प्रबधो को लेकर आयोजित अधिकारियों की एक बैठक की अघ्यक्षता कर रहें थे। उन्होंने बताया कि इस मार्च में प्रदेश भर के लगभग 425 लोकतंत्र सेनानी शामिल होगें। पंचकूला पहुचने पर स्थानीय व अन्य जन प्रतिनिधियों द्वारा उनका स्वागत किया जायेंगा और मशाल मार्च के बाद ये लोकतंत्र सेनानी चण्डीगढ स्थित मुख्यमंत्री निवास के लिये रवाना होगें। बैठक में ए.डी.सी उत्तम सिंह, एस.डी.एम पंकज सेतिया, नगराधीश गगनदीप सिंह व अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-06-24 18:41:172019-06-24 18:41:20उपायुक्त डाॅ बलकार सिंह ने बताया कि 25 जून को प्रदेश के लोकतंत्र सेनानी सायः 7 बजे सेक्टर 9 पंचकूला से मशाल मार्च निकालेगें
सामाजिक चुनौतियो विरूद्ध जनमत तैयार करने में मीडिया बडी जिम्मेवारी अदा कर सकता है- राजीव जैन
विधायक ज्ञान चंद गुप्ता और मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाईजर राजीव जैन ने आज लोक निर्माण विश्राम गृृह सेक्टर 1 पंचकूला में पत्रकार एकता मंच द्वारा आयोजित पत्रकार समान समारोह में मंच की और से हरियाणा और अन्य प्रदेशों से आये पत्रकारो को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में विभिन्न राजनैतिक व अन्य संगठनो के प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने भी भाग लिया।
विधायक ज्ञान चंद गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि पत्रकार समाज की हर छोटी बडी समस्या को उजागर करते है जिससे सरकार और प्रशासन के माघ्यम से उनका त्वरित समाधान भी होता है। उन्होंने कहा कि मीडिया प्रजातंत्र का चैथा स्तम्भ है और अन्याय के विरूद्ध आम व्यक्ति की आवाज को प्रभावी तरीके से उठाकर उन्हें न्याय दिलवाने में मीडिया की अहम भूमिका है। उन्होने कहा कि आजादी की लडाई से लेकर वर्तमान समय पर रचनात्मक, निष्पक्ष और साकारात्मक पत्रकारिका ने समाज को एक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।
मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाईजर राजीव जैन ने पत्रकारो का आहवान किया कि वे समाज में व्याप्त कन्या भू्रण हत्या, गंदगी की समस्या, भूमि में घटते जलस्तर, पर्यावरण प्रदुषण जैसी सामाजिक समस्याओं के विरूद्ध जनमत तैयार करने में भी विशेष पहल करें। उन्होंने कहा कि समाज को जगाने मे ंपत्रकार सदैव अंग्रणी रहें है और वर्तमान समय में भी सामाजिक चुनौतियो के लिये जन जागरण की आवश्कता है। उन्होंने पत्रकारों के हितो तथा युवा पत्रकारो के प्रशिक्षण जैसे प्रयासो के लिये पत्रकार एकता मंच की सराहना की। उन्होेंने कहा कि वर्तमान समय में इलैक्ट्रोनिक मीडिया और मास मीडिया किसी भी घटना की सूचना जनता तक कुछ क्षणो मे ही पहुंचाने में सक्षम है लेकिन प्रतिस्पर्धा की इस दौड में गल्त सूचनाओं के प्रसारण के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है क्योंकि कोई भी गल्त सूचना समाज मे बडी समस्या को जन्म दे सकती है। उन्होंने इस मौके पर पत्रकारों के हित में भाजपा सरकार द्वारा लागू की गई मीडिया पाॅलिसी व पत्रकारों के हित की अन्य योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने पत्रकार एकता मंच द्वारा सरकारी स्तर पर पत्रकारों को पहचान पत्र जारी करने की मांग पर मीडिया एडवाईजर ने कहा कि सरकार इस जायज मांग पर विचार करेगी। इस अवसर पर पत्रकार एकता मंच के हरियाणा और अन्य पडोसी राज्यो के पदाधिकारी मौजूद रहे।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/06/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-06-24 18:37:252019-06-24 18:37:27अन्याय के विरूद्ध आम व्यक्ति की आवाज बनते है पत्रकार-ज्ञान चंद गुप्ता
हरियाणा के महामहिम राज्यपाल श्री सत्यदेव नारायण आर्य होंगे मुख्यअतिथि
हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के मानद महासचिव कृष्ण ढुल ने बताया कि नशा मुक्ति दिवस के उपलक्ष्य में 4 जुलाई को चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में हरियाणा के महामहिम राज्यपाल श्री सत्यदेव नारायण आर्य बतौर मुख्यअतिथि शिरकत करेंगे। वे आज उक्त राज्य स्तरीय कार्यक्रम बारे पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे। उन्होंने बताया कि हर वर्ष 26 जून को डि एडिक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस दिन नशा मुक्ति को लेकर कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया जाता है। इसी कड़ी में 4 जुलाई को चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति दिवस के उपलक्ष्य में नशीली दवाओं के दुरूपयोग व अवैध तस्करी विषय पर एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में हरियाणा के राज्यपाल श्री सत्येदव नारायण आर्य बतौर मुख्यअतिथि शिरकत करेंगे।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर उपायुक्त अशोक कुमार व बाल कल्याण परिषद के महासचिव कृष्ण ढुल्ल ने अधिकारियों के साथ की बैठक
उन्होंने बताया कि 26 जून को नशा मुक्ति दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन के उपलक्ष्य में ही सिरसा में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सिरसा में ही राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित करवाने के पीछे का कारण यहां पर लोगोंं में नशे के कम जागरूकता है और इसी कारण से यहां पर नशा बढ रहा है। यहां के लोगों को नशा से मुक्त करने तथा उन्हें जागृत करने के उद्ेश्य से ही महामहिम राज्यपाल ने स्वयं राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए सिरसा का चुनाव किया है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्ेश्य लोगों में चेतना जागृत कर उन्हें नशे के प्रति जागरूक करना है। इसलिए यहां इस कार्यक्रम को एक चेतना के रूप में मनाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सिरसा जिला पंजाब व राजस्थान से जुड़ा है। इसलिए यहां नशे की तस्करी ज्यादा हो रही है। सिरसा जिले में नशे के बढते प्रकोप को देखते हुए इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए जिला का चुनाव किया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को जागरुक किया जा सके। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में नशा पर आधारित जागरूकता सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जिसमें नाटक व गीत शामिल होंगे। इसके अलावा जिला में नशा को लेकर जितनी भी प्रतियोगिताएं हुई हैं, उनमें से विजेता प्रतिभागियों की चित्रकारी व अन्य कलाकृतियों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
महासचिव कृष्ण ढुल्ल ने प्रेस कॉफ्रेंस कर दी कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी
उन्होंने कहा कि इस अवसर पर ऐसी स्वयं सेवी संस्थाएं तथा लोग जिन्होंने नशा मुक्ति को लेकर कोई न कोई पहल की है, को सम्मानित भी किया जाएगा। इसके अलावा उद्यमियों व व्यापारियों जिन्होंने नशा मुक्ति केन्द्रों में दवाईयां, खाना तथा अन्य जरुरत का सामान उपलब्ध करवाकर नशा मुक्ति में अपना सहयोग दिया है, को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बठिंडा में बने थर्मल प्लांट जिन्होंने पिछले पांच वर्षों से नशामुक्ति केन्द्र में पूरा सहयोग दिया है, उन्हें भी इस अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को नशा के खिलाफ लडऩे के लिए उनकी चेतना को जागृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हरियाणा के चार जिले महेंद्रगढ, रेवाड़ी, सिरसा व कैथल में नशामुक्ति केन्द्र चलाए जा रहे हैं जिसमें 35 हजार से भी अधिक लोगों को नशे की लत से छुटकारा दिलाया है।
पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम समाज को जागरुक करने के लिए चलाया जा रहा है ताकि लोग समाज में नशे जैसी फैली बुराई के प्रति जागरूक होकर इसेे रोकने में सरकार व प्रशासन का सहयोग कर सकें। उन्होंने कहा कि समाज की भागीदारी के बिना नशे को जड़ से खत्म करना संभव नहीं है।
प्रेस कांफ्रेंस से पूर्व श्री ढुल व उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग की अध्यक्षता में चार जुलाई को होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों बारे चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि 4 जुलाई को चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के मल्टीपर्पज हॉल में नशा मुक्ति दिवस के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि 4 जुलाई को चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हरियाणा के राज्यपाल श्री सत्यदेवी नारायण आर्य बतौर मु यअतिथि शिरकत करेंगे। इसलिए संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि कार्यक्रम की तैयारियों बारे सभी आवश्यक प्रबंध करना सुनिश्चित कर लें। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का आयोजन महामहिम राज्यपाल की गरिमा के अनुरूप होगा। उपायुक्त ने महासचिव ढुल्ल को विश्वास दिलाया कि कार्यक्रम के आयोजन में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी और सभी प्रबंधों को निर्धारित समय से पूर्व पूरा कर लिया लाएगा। उपायुक्त महासचिव से मिनट टू मिनट कार्यक्रम की पूरी जानकारी ली।
बैठक में एसडीएम सिरसा वीरेंद्र चौधरी, नगराधीश जयवीर यादव, सिविल सर्जन डा.गोबिंद गुप्ता, डीडीपीओ कुलभूषण बंसल, मंडल बाल कल्याण अधिकारी कमलेश चाहर, जिला बाल कल्याण अधिकारी पूनम नागपाल, कार्यकारी अभियंता पीडब्ल्यूडी केसी कंबोज, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद अमन ढांडा, रेडक्रॉस से लाल बहादुर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-06-24 13:28:302019-06-24 13:28:32नशा मुक्ति दिवस पर में 4 को सीडीएलयू में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम