Paras Health Introduces Panchkula’s First Robotic Surgery System with Da Vinci Xi

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बरवाला के मदनपुर गाँव में पोषण एवं बेटी बचाओ बेटी पढाओ के लिए लगाया गया जागरूकता कैंप

शिविर में महिलाओं को मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना के बारे में दी गई जानकारी

महिलाओ को अनिमिया व पोषण के बारे किया गया जागरूक

For Detailed

पंचकूला, 23 फरवरी- महिला एवं बाल विकास विभाग पंचकूला द्वारा बरवाला के मदनपुर गाँव में पोषण एवं बेटी बचाओ बेटी पढाओ का जागरूकता कैंप लगाया गया। इस अवसर पर जिला संयोजक पोषण मीनू व  जिला सयोजक किरण भाटिया भी उपस्थित थी।

  जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ सविता नेहरा ने बताया कि हरियाणा सरकार ने गर्भवती महिलाओं के लिए एक नई योजना शुरू की है। इस योजना के तहत राज्य की गर्भवती महिलाओं को 5000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की तर्ज पर सरकार द्वारा मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना शुरू की गई है। केंद्र सरकार की योजना के तहत 5000 और राज्य सरकार की योजना के तहत 6000 की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

    उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना की खास बात यह है कि दूसरा बच्चा यदि लड़का है तब भी इस योजना का लाभ दिया जाएगा। इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की गर्भवती महिलाओं को 5000 की आर्थिक सहायता प्रदान करना है ताकि महिलाएं गर्भावस्था मैं अपने खान-पान का अच्छे से ध्यान रख पाए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना का लाभ पाने के लिए 8 मार्च 2022 या उसके बाद जन्मे लड़के पर महिलाएं इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं।

     उन्होंने बताया कि हरियाणा के मूल निवासी महिलाएं ही इस योजना का लाभ ले सकती है। अनुसूचित जाति एवं जनजाति की महिलाएं लाभ ले सकती है। आंशिक रूप से 40 प्रतिशत या पूर्ण रूप से दिव्यांग महिला इस योजना का लाभ ले सकती है। बीपीएल राशन कार्ड धारक महिला इस योजना का लाभ ले सकती है। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री योजना की लाभार्थी महिला, ई-श्रम कार्ड धारक महिला व वार्षिक 8 लाख रुपये से कम आय वाली महिलए इस योजना का लाभ ले सकती है। उन्होंने बताया कि इसके लिए परिवार पहचान पत्र, महिला का आधार कार्ड, बैंक खाता संख्या, एमसीपी कार्ड, बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना के तहत आवेदन कर लाभ प्राप्त करने के लिए जल्द से जल्द अपने निकटतम आगंवाडी कार्यकर्ता से संपर्क करें।  

   कार्यक्रम के अंतर्गत आंगनवाडी केंद्र में महिलाओ को अधिकारी द्वारा  अनिमिया व  पोषण के बारे में पूर्ण जानकारी दी गयी। उन्हें बताया गया की खून की कमी से शरीर में सांस फूलना, थकान होना, दिल की धड़कन तेज आदि दुषप्रभाव का सामना करना पड़ता है। उन्हे समय-समय पर एचबी टेस्ट करवाने व आयरन से भरपूर भोजन लेने के बारे में कहा गया जोकि चकुंदर, पपीता अमरुद आदि फल खाने से मिल सकता  है तथा लोहे की कडाई में खाना बनाने से भी आयरन भरपूर मात्रा में मिलता है। खाने के साथ विटामिन सी का कोई ना कोई स्रोत जरुर लें ।

https://propertyliquid.com

Paras Health Introduces Panchkula’s First Robotic Surgery System with Da Vinci Xi

नवंबर माह में आयोजित अग्निवीर तकनीकी और ट्रेडसमैन भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

सफल उम्मीदवार 26 फरवरी को प्रातः 10 बजे तक अपने दस्तावेजों के साथ भर्ती कार्यालय अंबाला कैंट में पंहुचना करें सुनिश्चित

For Detailed

पंचकूला, 23 फरवरी : भर्ती कार्यालय अंबाला कैंट द्वारा नवंबर माह में आयोजित अग्निवीर तकनीकी और ट्रेडसमैन भर्ती परीक्षा का परिणाम  Join Indian Army Website www.joinindianarmy.nic.in पर प्रकाशित कर दिया गया हैं।


इस संबंध में जानकारी देते हुए निदेशक, भर्ती अंबाला कर्नल वीएस पांडेय ने बताया कि जिन उम्मीदवारों का रोल नंबर उपरोक्त परिणाम में प्रकाशित हुआ है वे आगे के दस्तावेज के लिए 26 फरवरी को प्रातः 10 बजे भर्ती कार्यालय अंबाला कैंट में पंहुचना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि सभी चयनित उम्मीदवार एडमिट कार्ड के साथ 10वीं और 12वीं की मूल प्रति और दो फोटोकाॅपी अवश्य साथ लाए। परिणाम देखने के लिए साईट पर जाकर फाइनल रिजल्ट पर क्लीक करें और एआरओ आरओ (हैडक्वाटर) अंबाला चैक करें।

https://propertyliquid.com

Paras Health Introduces Panchkula’s First Robotic Surgery System with Da Vinci Xi

पंचकूला में पांचवा चित्र भारती फिल्म फेस्टिवल का आगाज

19 राज्यों की 25 भाषाओं में बनी 133 फिल्में हैं 25 फरवरी तक अवार्ड की दौड़ में

*10 लाख राशि के 29 नकद पुरस्कार और ट्राफी किसके हाथ में होगी,इसकी समापन पर होगी घोषणा *

For Detailed

पंचकूला, 23 फरवरी:  आठ शॉर्ट फिल्म्स, 9 डाक्यूमेंट्री, 13 चिल्ड्रन फिल्म्स और 17 कैंपस प्रोफेसनल (शॉर्ट्स फिल्म्स) की स्क्रिनिंग के साथ 5 वें चित्र भारती फिल्म फेस्टिवल का शानदार आगाज हुआ।

    पंचकूला के  रेड बिशप कांप्लेक्स में आयोजित तीन दिवसीय फिल्म फेस्टिवल के लिए चार विशेष प्रकार के हाईटेक थिएटर तैयार किए गए हैं,जहां अगले दो दिन भी विविध श्रेणी की फिल्मों का प्रदर्शन होगा। इनमें से श्रेष्ठ रहने वाली 29 फिल्मों को भारतीय चित्र साधना की ओर से 10 लाख के नकद पुरस्कार,प्रशस्ति पत्र और ट्राफी मुख्यातिथि द्वारा समापन समारोह में दी जाएगी।  

   फिल्म फेस्टिवल के पहले दिन सिनेमा जगत के कई सितारे यहां नजर आए,जिन्होंने अपनी कसौटी पर इन फिल्मों की स्क्रीनिंग के दौरान समीक्षा भी की।पहले दिन कुल 47 फिल्मों की स्क्रीनिंग की गई। आयोजन स्थल पर बनाए गए ऑडी -1 में शॉर्ट्स फिल्म्स, ऑडी-2 में डाक्यूमेंट्री, ऑडी-3 में चिल्ड्रन फिल्म्स और ऑडी-4 में कैंपस प्रोफेसनल (शॉर्ट्स फिल्म्स) दिखाई गई और इसी के साथ दिन के दो सत्रों में दो मास्टर क्लासेस भी आयोजित की गई। इनमें पहली मास्टर क्लास में आकर्षण का विशेष केंद्र रहे तीन दशक पहले दूरदर्शन पर आए बहुचर्चित सीरियल चाणक्य फेम एवं पिंजर तथा मौहल्ला अस्सी जैसी फिल्मों के निर्माता एवं निर्देशक डॉ. चंद्र प्रकाश द्विवेदी।

   उनके अलावा पहले दिन मास्टर क्लास में फिल्म जगत की अन्य चर्चित हस्तियों में संदीप भूतोड़ि़या , अनंत विजय ने फिल्म विषयों पर अपनी जानकारी साझा की।  दूसरी मास्टर क्लास ‘कहानी से सिनेमा’ विषय पर “द कश्मीर फाइल्स” फिल्म के बहुचर्चित निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने ली और सिनेमा संबंधित बारीकियों को फिल्म निर्माण की अलग अलग विधाओं से जुड़े प्रशिक्षुओं से साझा किया।

    पंचकूला में भारतीय चित्र साधना के पांचवें चित्र भारती फिल्म फेस्टिवल की घोषणा के बाद से सबसे बड़ा इंतजार आज तब खत्म हुआ जब यहां एक के बाद एक फिल्मों का प्रदर्शन अलग अलग चार थिएटरों में शुरु हुआ। संभवतः इस तरह का यह पहला बड़ा प्रयास था,जब हरियाणावासी इस तरह के बिग इंवेंट का हिस्सा बने। यहां बता दें कि भारतीय चित्र साधना  के पांचवे संस्करण में देश के 19 राज्यों से 25 भाषाओं की कुल 663 फिल्मों की एंट्री हुई थी, इनमें से चयनित 133 फिल्मों की स्क्रिनिंग 25 फरवरी तक चलेगी।यानी सीधे तौर यह फिल्म अवार्ड की दौड़ में शामिल हो चुकी हैं।प्रतिभागियों में उत्साह के साथ 25 मार्च की देर शाम तक कौतूहल लाजिमी है,क्योंकि भव्य समापन समारोह के मंच पर 29 पुरस्कार विजेताओं के साथ ट्राफी किसके हाथों में होगी,इससे पर्दा हटेगा।  

सुनील दत्त थिएटर में पहले दिन इन 8 शॉर्ट फिल्म्स फिल्मों की हुई स्क्रीनिंग

1.   अवतारी – -सुबोध आनंद (निर्देशक)
2.   भरूप    – मधुर त्यागी  (निर्देशक)
3.   प्रभाविनी – प्रबल खौंड  (निर्देशक)
4.   तरंग दैर्ध्य  – रूद्रजीत रॉय (निर्देशक)
5.   उकिर्द्याचा घरत (बीच के घोंसले में)  – दीपक विश्वनाथ पवार  (निर्देशक)
6.   गंदा – पवन कुमार  (निर्देशक)
7.   नई पहल – रणविजय राव   (निर्देशक)
8.   विशुद्धि – जय सिंह राघव  (निर्देशक)

सतीश कौशिक थिएटर में इन 9 डाक्यूमेंट्री की स्क्रिनिंग

1.  हिमालय की काशी -अमन शर्मा (निर्देशक)
2.  एक गांव, दिशा की और -अरविंद चौधरी  (निर्देशक)
3.  हम सब एक हैं – सीमा मुरलीधरा  (निर्देशक)
4.  सफ़र – प्रशांत शिरी नरेश कुहिकर(निर्देशक)
5.  लाचित,योद्धा – पार्थसारथी महंत  (निर्देशक)
6.  विभाजन- रुचि नारायण  (निर्देशक)
7.  पोर्टमांटेउ: द वर्ड एंड द वर्ल्ड -धनंजय भावलेकर  (निर्देशक)
8.  मुस्कुराती हुई देवियाँ – ऋचा सिंह राजपुरोहित  (निर्देशक)
9.  गोंड जनजाति की वीरांगना रानी दुर्गावती -अशोक शरण  (निर्देशक)

राममोहन थिएटर में हुई 13 चिल्ड्रन फिल्म्स की स्क्रिनिंग

1.  बापू की गाड़ी -आशीष बाथरी  (निर्देशक)
2.  मुटिके खेलिबि – तोफान मोहंती  (निर्देशक)
3.  भगवान का अपना बगीचा – जी.एस.उन्नीकृष्णन नायर  (निर्देशक)
4.  ज़म्या – अमोल आनंदराव गरुड़  (निर्देशक)
5.  निराक्षरा -अतुल कुमार  (निर्देशक)
6.  उम्बारा – प्रणय रमेश कोटांगले (निर्देशक)
7.  मेरी बात सुनो – एधा टिकू (निर्देशक)
8.  बस्ता – राजीव रंजन (निर्देशक)
9.  चुप्पी तोड़ो (चुप्पी तोड़ो)- मोना सरीन (निर्देशक)
10. मैं भारत. – डॉ.सुधीर आज़ाद (निर्देशक)
11. कलाम – हरेंद्र सिंह (निर्देशक)
12. पंचविस -रविन्द्र प्रमोद वीरकर (निर्देशक)
13.पानपोई – किरण मारुति शिंदे (निर्देशक)

सत्येन कप्पू थिएटर में हुई 17 कैंपस प्रोफेसनल (शॉर्ट्स फिल्म्स) की स्क्रिनिंग

1.  आइना – सारंगी स्मिता कृष्णकुमार (निर्देशक)
2.  उसकी दो दुनिया -आशुतोष मिश्रा (निर्देशक)
3.  हम ना नचेब (मैं डांस नहीं करूंगा) -विशाल कुमार रंजन (निर्देशक)
4.  बीयरबानी – नितेश शर्मा (निर्देशक)
5.  गौ-धर्म – उत्सव ठाकुर (निर्देशक)
6.  चौखटा – शिबाली विश्वास (निर्देशक)
7.  वो सात कदम – पवित्रा वर्मा (निर्देशक)
8.       दृवि – रेन्ज़र्रा हैआपका – अंश विश्वकर्मा (निर्देशक)
9.       लेटर बॉक्स -आदित्य उपाध्याय (निर्देशक)
10.   लोन आसान डारो पर -आशीष बाथरी (निर्देशक)
11.   सूर्यास्त – मान सिंह बास्की (निर्देशक)
12.   पर्दा डालना -अशोक पटेल (निर्देशक)
13.   बाँध – आकाश सिंह (निर्देशक)
14.   नादान चिरैया – अंश विश्वकर्मा (निर्देशक)
15.   बरसा -अखिलेश के ए (निर्देशक)
16.   नृत्य करती हुई लड़की – अनंथा एस (निर्देशक)
17.   रावण-छाया – आनंद त्रिपाठी (निर्देशक)

फिल्म फेस्टिवल में विभिन्न प्रदेशों से पहुंचें छात्र-छात्राएँ और एनसीसी कैडेट्स हरियाणवी लोक गीतों पर खूब थिरके।

https://propertyliquid.com

Paras Health Introduces Panchkula’s First Robotic Surgery System with Da Vinci Xi

5वें चित्र भारती फिल्मोत्सव का हुआ आगाज

मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने परम्परागत दीप प्रज्वलित कर किया फिल्मोत्सव का शुभारम्भ

फिल्मों के माध्यम से हरियाणवी संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार ने बनाई फिल्म और मनोरंजन नीति – मनोहर लाल

पंचकूला के पिंजोर में बनेगी फिल्म सिटी – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने अनंत विजय द्वारा लिखित पुस्तक ओटीटी का मायाजाल का किया विमोचन

For Detailed

पंचकूला, 23 फरवरी:- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि फिल्मों के माध्यम से हरियाणवी संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फिल्म और मनोरंजन नीति बनाई गई है। इस नीति के तहत पंचकूला के पिंजोर में फिल्म सिटी स्थापित की जाएगी और इसके लिए भूमि चिन्हित कर ली गई है।

श्री मनोहर लाल आज रैड बिश्प के कन्वेंशन सेंटर में तीन दिवसीय 5वें चित्र भारती फिल्मोत्सव का शुभारम्भ करने उपरांत फिल्म जगत की हस्तियां व उपस्थित लोगों को मुख्यातिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञान चन्द गुप्ता भी उपस्थित थे।

इस मौके पर श्री मनोहर लाल ने अनंत विजय द्वारा लिखित पुस्तक ओटीटी का मायाजाल का विमोचन किया और भारतीय चित्र साधना को 1 करोड़ रूपये सहायता राशि देने की घोषणा की।

श्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा का नाम अब एग्रीकल्चर में ही नहीं कल्चर में भी पूरे  विश्व में प्रसिद्ध हुआ है। हरियाणा की भाषा, संस्कृति का प्रचार-प्रसार पूरे विश्व में हो, इसके लिए विशेष प्रयास किए गए हैं। पिंजोर में फिल्म सिटी के स्थापित होने से ना केवल हरियाणवी संस्कृति और भाषा को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि रोजगार के नये अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने फिल्म निर्माताओं से आह्वान किया कि वे पिंजोर में स्थातिप होने वाली फिल्म सिटी में अपने स्टूडियो स्थापित करें। पंचकूला में पिंजोर और पहाड़ी क्षेत्र मोरनी के अलावा साथ लगते हिमाचल प्रदेश और उतराखंड में फिल्मों की शूटिंग के लिए बेहतरीन लोकेशन उपलब्ध हैं।

श्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा फिल्म और मनोरंजन नीति के तहत फिल्म निर्माताओं को सबसिडी प्रदान करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गये  हैं और आगामी 10 मार्च को गुरूग्राम में आयोजित कार्यक्रम में यह सबसिडी प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने भारतीय चित्र  साधना की प्रशंसा करते हुए कहा कि फिल्म जगत के माध्यम से समाज को संस्कारित करने के लिए हरियाणा सरकार हर सहयोग के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के फिल्मोत्सव गुरूग्राम, हिसार, करनाल के साथ-साथ प्रदेश के अन्य जिलों में भी आयोजित किए जाने चाहिए।
उन्होंने कहा कि लोग आत्मचिंतन कर अपने जीवन काल में किए गए कार्यों को एक फिल्म के रूप में देख सकते हैं। उन्होंने कहा कि वे एक छोटे से गांव से उठकर मुख्यमंत्री जैसे बड़े पद पर पहुंच कर प्रदेश के 2.80 करोड़ लोगों को अपना परिवार मानकर सेवा भावना से काम कर रहे हैं। श्री मनोहर लाल ने कहा कि ज्ञान की प्राप्ति श्रवण, पाठन और दृश्य से होती  है। उन्होंने निर्माताओं से आह्वान किया कि वे मनोरंजन के साथ-साथ समाज को अच्छे संस्कार देने वाली फिल्मों का निर्माण करें, ताकि लोग अच्छे संस्कार लेकर देश के नव-निर्माण में अपना योगदान दे सकें।

इस अवसर पर उपायुक्त सुशील सारवान, मेयर कुलभूषण गोयल, एसडीएम गौरव चैहान, नगराधीश मन्नत राणा, शिवालिक विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश देवीनगर, बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव रंजिता मेहता, विवेक अग्निहोत्री, डा.चंद्रप्रकाश द्विवेदी, दलेर मेहंदी, डा.मनमोहन वैद्य, नरेंद्र ठाकुर,भारतीय चित्र साधना के अध्यक्ष बीके कुठियाला,आयोजन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश कुमार,सचिव सुरेंद्र यादव,अतुल गंगवार,सांसद कार्तिकेय शर्मा,बबीता फौगाट,पायल कनौडिया और परित संधू, आलोक कुमार, विजय कुमार और मुकेश गर्ग उपस्थित रहे।

https://propertyliquid.com

Paras Health Introduces Panchkula’s First Robotic Surgery System with Da Vinci Xi

सांसद हिसार ने राजकीय महाविद्यालय सेक्टर 1 के शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय बहु-विषयक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का किया उद्घाटन

देश के क्षेत्रफल का हरियाणा सिर्फ 1.34 प्रतिशत, पर अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में प्रदेश का कोई सानी नहीं: सांसद

युवाओं के लिए एंटीडॉट की भूमिका निभाते हैं खेल – बृजेंद्र सिंह

For Detailed

पंचकूला, 22 फरवरी – सांसद हिसार बिजेन्द्र सिंह ने कहा कि नशे की लत से बचने के लिए खेल युवा पीढ़ी के लिए एंटीडोट का काम करते हैं।
    सांसद आज राजकीय महाविद्यालय सेक्टर 1 पंचकूला के शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित  दो दिवसीय बहु-विषयक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
     उन्होंने कहा कि समय के साथ खेलों के प्रति समाज और सरकार के रवैये में बदलाव आया है। प्रदेश में हमेशा से खेलों की संस्कृति रही है, जिसके कारण राज्य की अंतर्राष्ट्रीय पहचान स्थापित हुई है। खेलों को अब सम्मानजनक पेशे के तौर पर देखा जाने लगा है। सरकार, समाज और कॉरपोरेट सेक्टर द्वारा खेलों को भरपूर समर्थन देना चाहिए।
   उन्होंने कहा कि हरियाणा ने खेल की दुनिया में अनेक सितारे दिए हैं। हरियाणा का क्षेत्रफल देश के क्षेत्रफल का सिर्फ 1.34 प्रतिशत है, लेकिन अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में हरियाणा का कोई सानी नहीं है। गुजरात जैसे बड़े और विकसित राज्य हरियाणा के खेल मॉडल को समझने और सीखने के लिए अपने प्रतिनिधि भेज रहे हैं।


    कार्यक्रम में बीआर अम्बेडकर लॉ यूनिवर्सिटी सोनीपत की कुलपति डॉ. अर्चना मिश्रा बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुईं।
कॉलेज के प्राचार्य यशपाल सिंह ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया। उद्घाटन सत्र में बीबीसी की एंकर सारिका सिंह ने बतौर मुख्य वक्ता कहा कि खिलाड़ियों की उपलब्धि को उनके मेडलों से नहीं आंका जा सकता, बल्कि उनकी सफलता के पीछे अनेक अनकही कहानियां होती हैं। इसी कड़ी में जाने माने स्पोर्ट्स सर्जन डॉ. मनित अरोड़ा ने स्पोर्ट्स इंजरीज मैनेजमैंट पर अपनी प्रस्तुति दी।
    यूनाइटेड किंगडम के विंडसर वर्कशायर से इस कॉन्फ्रेंस में जुड़े डॉ. सोहराब शर्मा ने स्पोर्ट्स और फिजियोथेरैपी पर अपनी बात रखी। वहीं यूनिवर्सिटी ऑफ कनाडा में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत गीतांजलि छाबड़ा ने खेलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर अपनी प्रस्तुति दी।
    कार्यक्रम में अर्जुन खेल पुरस्कार विजेता, वॉलीबॉल के खिलाड़ी अमीर सिंह और वुशू की खिलाड़ी पूजा कादयान भी विशेष अतिथि शामिल रहीं।  कॉन्फ्रेंस के संयोजक डॉ. राम मेहर ने बताया कि कॉन्फ्रेंस के प्रथम दिन चार समानांतर सत्रों में लगभग 50 प्रतिभागियों ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। इस दो दिवसीय सम्मेलन में कनाडा, इंग्लैंड, बांग्लादेश, ईरान, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर से साथ देश के विभिन्न राज्यों से 250 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।
   डॉ. विजय कुमार ने सेमिनार में भाग लेने पहुंचे अतिथियों का आभार जताया। मंच संचालन डॉ. अनिल कुमार पांडेय ने किया। इस मौके पर कॉलेज का राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करने वाले विद्यार्थियों अमनजोत कौर, विकास कौशिक, रिम्पी दबास, रविकांत, बलजीत कौर और पंकज को सम्मानित किया गया।

https://propertyliquid.com

Paras Health Introduces Panchkula’s First Robotic Surgery System with Da Vinci Xi

नगराधीश ने जिला टास्क फोर्स की जिला सचिवालय के सभागार में आयोजित बैठक की करी अध्यक्षता

3 से 5 मार्च को जिले में मनाया जाएगा पल्स पोलियो अभियान

64704 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य – नगराधीश

For Detailed

पंचकूला, 22 फरवरी:- नगराधीश मन्नत राणा ने आज लघु सचिवालय के सभागार में जिला टास्क फोर्स की राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने 3 से 5 मार्च के बीच पल्स पोलियो अभियान के तहत 64704 बच्चों को पोलियो दवा पिलाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए उचित दिशा निर्देश दिए।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाॅ. मीनू सासन ने बताया कि जिले में 3 से 5 मार्च तक राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस मनाया जाएगा। भारत को पहले ही पोलियो से मुक्त घोषित किया जा चुका है, परन्तु कुछ पड़ोसी देशों में बीमारी के संक्रमण से भारत में भी पोलियो की बीमारी फैलना का अंदेशा बना रहता है। इसीलिए विशेष तौर पर बच्चों को बार-बार पोलियो की दवा पिलाना आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि 0 से पांच वर्ष के बच्चों को हर चरण में पोलिया की वेक्सीन की डोज मिलना सुनिश्चित किया है। जिले में 437 तय बूथ, 30 मोबाइल टीमें और 17 ट्रांजिट टीमों का गठन किया गया है। इनमें 1237 स्वास्थ्य कर्मियों, स्वयं-सेवकों, आंगनवाडी श्रमिक और स्वास्थ्य कार्यकर्ता (आशा) की डयूटी लगाई गई है।
डाॅक्टर मीनू सासन ने बताया कि जिले में 0 से पांच वर्ष के बच्चों के लिए 3 मार्च को विशेष रूप से जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, सरकारी ओषधालयों, उप केन्द्रों और आंगनवाडी केन्द्रों पर पल्स पोलियो की बूंदें पिलाई जाएंगी। चार मार्च और पांच मार्च को दो दिनों तक डोर टू डोर जाकर अभियान को जारी रखा जाएगा।
नगराधीश ने निर्देश दिए कि पहले छूटे हुए बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाई जाएगी, इस दौरान ईंट-भट्ठों, स्लम बस्तियों, पोल्ट्री फार्मों समेत पूरे जिले को आपस में तालमेल से कवर करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपनी-अपनी जिम्मेवारी पूरी गम्भीरता से निभाने की अपील की। ताकि जिला को भी पोलियो मुक्त रखा जा सके।
इस अवसर पर एसडीएम कालका लक्षित सरीन आईएएस, हरियाणा रोडवेज जीएम अशोक कुमार, एसएमओ डाॅ. बिन्दू बंसल, डीपीओ डाॅ. सविता, डब्ल्यूएचओ डाॅ. शिवानी गुप्ता, एसएमओ डाॅ. संजीव, डीएफएसओ नरेश कुमार, लेबर इंस्पेक्टर किशन वर्मा, सीडीपीओ पंचकूला शशी, सीडीपीओ बरवाला बिमला मौजूद रहेे।

https://propertyliquid.com

Paras Health Introduces Panchkula’s First Robotic Surgery System with Da Vinci Xi

भारतीय सिनेमा के वो अनमोल रत्न,जो हरियाणा खान से निकले और रोशन की सिल्वर स्क्रीन

पांचवें फिल्म फेस्टिवल में होगा इनके योगदान का सम्मान

दिवंगत सुनील दत्त,सत्येन कप्पू,सतीश कौशिक के नाम पर तैयार होंगे थिएटर

एग्रीकल्चर ही नहीं,सिल्वर स्क्रीन की अनेक प्रतिभाओं की धरती भी है  म्हारा हरियाणा

इनके योगदान को भूलना नहीं,भावी पीढ़ी को याद कराता रहेगा भारतीय चित्र साधना

इसी धरती के लाल ने भारतीय सिनेमा के मिलेनियम स्टार अमिताभ को दिया था पहला ब्रेक

For Detailed

पंचकूला फरवरी 22:  पांचवें फिल्म फेस्टिवल में आज से भारतीय सिनेमा के उन अनमोल रत्नों की गौरवशाली यात्रा का भी जिक्र होगा,जिन्होंने हरियाणा से बालीवुड तक पहुंचने में कड़ा संघर्ष किया।

   इनमें दिवंगत सुनील दत्त,सत्येन कप्पू,सतीश कौशिक के नाम पर यहां 4 विशेष थिएटर तैयार किए गए हैं।इसके अलावा हरियाणा के 24 आर्टिस्टों ने आयोजन स्थल पर हरियाणा में पली बड़ी और सीधा नाता रखने वाली फिल्मी हस्तियों के आदम कद चित्र तैयार किए हैं,जो इनके योगदान का युवा पीढ़ी को स्मरण कराएगी।

   हरियाणा केवल एग्रीकल्चर ही नहीं,बल्कि दशकों से सिल्वर स्क्रीन पर जलवा बिखेरने वाली प्रतिभाओं की धरती भी है। यह हरियाणा की धरती के लाल की पारखी नजर का कमाल था कि भारतीय सिनेमा को मिलेनियम स्टार बिग बी अमिताभ बच्चन को पहला ब्रेक ख्वाजा अहमद अब्बास ने दिया था। बहुत कम लोग जानते होंगे हरियाणा के पानीपत में जन्में ख्वाजा अहमद अब्बास ने ही अमिताभ बच्चन को अपनी सात हिंदुस्तानी फिल्म में पहली बार आन कैमरा आने का अवसर प्रदान किया था।

     भारतीय सिनेमा केवल बालीवुड तक सीमित नहीं है। यहां क्षेत्रीय सिनेमा दक्षिण और भोजपुरी के अलावा पंजाबी,हरियाणवी और बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में भी अनगिनत हरियाणवी प्रतिभाओं ने चमक धमक दिखाई। अचानक इनका जिक्र इसलिए हो रहा है,क्योंकि हरियाणा के पंचकूला में पहली बार अखिल भारतीय फिल्म फेस्टिवल की तैयारियां जोरशोर से चल रही है। यह तीन दिवसीय पांचवां चित्र भारती फिल्म फेस्टिवल 23 से 25 फरवरी तक हरियाणा पर्यटन विभाग के रेड बिशप कांप्लेक्स में आयोजित किया जा रहा है,जिसमें भारतीय सिनेमा जगत की कई दिग्गज हस्तियां शामिल होंगी।  

     आयोजनों का मानना है कि हरियाणा की धरती अपने जवानों,किसानों,पहलवानों के साथ प्रतिभाओं के कद्रदानों की भी है,हरियाणा की आवभगत यानी मेहमानवाजी का अपना खास अंदाज है। लिहाजा आयोजकों ने भारतीय सिनेमा में योगदान देने वाली प्रतिभाओं के स्वागत की पूरी तैयारी कर ली है,जो कि तीन दिन हरियाणा में आयोजित उपरोक्त फिल्म फेस्टिवल में उपलब्ध रहेंगे। यह मौका होगा जब हरियाणा के खेत खलिहान,छोटे मंचों और गली मोहल्लों से निकल कर सिने जगत में धमाल मचाने वाली हस्तियों की भी बात होगी। इस तथ्य से इंकार नहीं किया जा सकता कि भारतीय सिेनेमा में इन हरियाणवियों का जो योगदान रहा,उन्हें अपनी माटी पर उतनी गर्मजोशी से या तो याद नहीं किया या फिर भुला दिया।

    शोले के राम लाल और नमक हलाल के विलेन पानीपत वासी सत्येन कप्पू यानी सत्येंद्र शर्मा हों या राम मोहन,जिन्होंने बालीवुड की सैंकड़ों फिल्मों में यादगार दमदार भूमिकाएं निभाई,भले इन्हें नायक या सहनायक के रूप अधिक अवसर ना मिले हो। राममोहन का फिल्मी कैरियर छह दशकों से भी ज्यादा है। मूलरुप से जगाधरी वासी राममोहन शर्मा जगाधरी के रहने वाले थे,लेकिन उनका जन्म अंबाला कैंट में हुआ था।  उन्होंने ‘हरियाली और रास्ता’, ‘मेरे हुज़ूर’, ‘तक़दीर’, ‘शोर’, ‘किताब’, ‘जियो तो ऐसे जियो’, ‘अंगूर’, ‘सावन को आने दो’, ‘शान’, ‘नदिया के पार’, ‘बंटवारा’, ‘ग़ुलामी’, ‘रंगीला’ और ‘कोयला’ सहित क़रीब 300 फ़िल्मों में अलग अलग भूमिकाएं निभाई।

      सब टीवी के सीरियल लापता गंज और भाभी जी घर पर हैं के मनमोहन तिवारी जी यानी हरियाणा के पंचकूला जिला कालका वासी रोहिताश्व गौड़ को आज कौन नहीं जानता।  एक ओर  रणदीप हुड्डा की फिल्म वीर सावरकर रिलीज के लिए तैयार है,वहीं रोहिताश्व गौड़ ने भी बालीवुड में डेब्यू 2001 में वीर सावरकर की जीवनी पर आधारित फिल्म से किया था। वैसे वे 90 के दशक से एहसास नामक टीवी सीरियल में काम कर चुके थे। उन्होंने 2002 में डा.चंद्रप्रकाश द्विवेदी की बहुचर्चित फिल्म पिंजर में मनोज बाजपेयी के भाई की भूमिका निभाई थी,जबकि इसके बाद वे मुन्ना भाई एमबीबीएस, लगे रहो मुन्ना भाई और अजय देवगन की फिल्म अतिथि कब जाओगे जैसी अनेक बड़ी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

   हरियाणा के फतेहाबाद जिला की सुलक्षणा पंडित  ने बतौर हिरोइन 70 और 80 के दशक में फिल्मी पर्दे धूम मचाई थी,उनकी कई बड़ी फिल्में जबरदस्त हिट रहीं।उनके बाद में उनकी छोटी बहन विजेता पंडित भी बालीवुड की कई हिट फिल्मों में नायिका के रुप में बड़े सितारों के साथ नजर आईं। यह दोनों महान शास्त्रीय  गायक पंडित जसराज जी भतीजी हैं।यानी पंडित जसराज और सुलक्षणा व विजेता के दोनों भाई जतिन ललित की जोड़ी आज भी बालीवुड का बड़ा नाम है।

    इनके अलावा जूही चावला,प्रियंका चोपड़ा,परिणिति चोपड़ा,मल्लिका सहरावत,मानुषी छिल्लर, बालीवुड के शो मैन सुभाष घई,सोनू निगम, राजकुमार राव,रणदीप हुड्डा,यशपाल शर्मा,जयदीप अहलावत,पानीपत के ही राजेंद्र गुप्ता,मीता वशिष्ठ,यमुनानगर वासी राजेंद्र शर्मा नानू,उनकी धर्मपत्नी ताजा हिट फिल्म 12 वीं फेल के हीरो आईपीएस मनोज शर्मा की माता का किरदार निभाने वाली गीता अग्रवाल, यमुनानगर के अनुराग अरोड़ा एवं उनकी धर्मपत्नी राज अरोड़ा, उज्जवल चोपड़ा,मेघना मलिक,पंकज बेरी,प्रख्यात स्टैंडअप कामेडियन एवं फिल्म एक्टर सुनील ग्रोवर,हांसी का अमित धवन,रोहतक से कुलदीप रोहिल  जैसे अनेक नाम है,जिन्हें फिल्म प्रेमियों ने सिर आंखों पर बैठाया। इनमें कई कलाकारों ने बालीवुड ही नहीं,बल्कि हालीवुड तक में अपनी प्रतिभा से जगह बनाई।  

इनमें बड़ा नाम अंबाला में जन्में स्वर्गीय ओमपुरी, स्वर्गीय सतीश कौशिक,स्वर्गीय सीताराम पांचाल  का भी है,जिनका हाल ही में निधन हो गया। बेशक सुनील दत्त का जन्म हरियाणा में ना हुआ हो,मगर उनकी जमीन आज भी यमुनानगर जिला में है। उनके छोटे भाई फिल्म एक्टर सोम दत्त ने यहां खेती की और उससे पहले कई फिल्मों में बतौर हीरो काम भी किया और यहीं आखिरी सांस भी ली। इस तरह के फिल्म फेस्टिवल भारतीय सिनेमा में योगदान देने वाली इसी तरह की हस्तियों का सम्मान और दिवंगत दिग्गज हस्तियों को श्रद्धांजली के साथ युवा पीढ़ी इन से प्रेरणा ले,इसलिए भी आयोजित किए जाते हैं।

https://propertyliquid.com

Paras Health Introduces Panchkula’s First Robotic Surgery System with Da Vinci Xi

अखिल भारतीय फिल्म फेस्टिवल आज से

फिल्म फेस्टिवल के सुनील दत्त, सत्येन कप्पू और सतीश कौशिक थिएटरों में आज दिखाई जाएंगी 43 फिल्में

पांचवें फिल्म फेस्टिवल में पहुंचने वाले नवागंतुक कलाकारों और दिग्गजों का पंचकूला में होगा गर्मजोशी से स्वागत

For Detailed

पंचकूला,22 फरवरी:  पंचकूला देशभर से आने वाले नवागंतुक कलाकारों और फिल्म जगत की दिग्गज हस्तियों के स्वागत के लिए तैयार है। यहां हरियाणा टूरिज्म का रेड बिशप का पूरा परिसर 14 सेक्टरों में विभाजित किया है।

     परिसर में स्थापित चार थिएटरों के नाम हरियाणा की माटी से जुड़े चार दिग्गज कलाकारों में शामिल सुनील दत्त,सत्येन कप्पू, सतीश कौशिक आदि कलाकारों के नाम पर रखे गए हैं।जहां शुक्रवार से तीन दिवसीय अखिल भारतीय पांचवें चित्र भारती फिल्म फेस्टिवल की तमाम गतिविधियां होंगी।सभी आगंतुक रेड बिशप के सेशन हाऊस रोड पर कंवेंशन हाल वाले स्वागत द्वार से प्रवेश करेंगे,जहां हरियाणवी वाद्य यंत्रों से अतिथियों का भव्य स्वागत होगा।

 मुख्य कार्यक्रम 23 और 24 फरवरी को

फिल्म फेस्टिवल के सायंकालीन मुख्य कार्यक्रम रेड बिशप के कंवेशन हाल में होंगे,जबकि इसी परिसर में बनाए गए चार अस्थाई विशेष थिएटरों में अलग अलग सत्र के दौरान 133 चयनित फिल्मों का प्रदर्शन (स्क्रिनिंग) समानांतर जारी रहेगा। इसके अलावा यहां अलग अलग सत्र में मास्टर क्लास चलेंगी। 23 फरवरी शाम को हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल रेड बिशप में पांचवें चित्र भारती फिल्म फेस्टिवल का उद्घाटन करेंगे,जबकि  समापन अवसर पर अवार्ड शो एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम 25 फरवरी को पंचकूला के इद्रधनुष सभागार में होगा। समापन अवसर पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर एवं फिल्म जगत की गई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी।

बाक्स
फिल्म फेस्टिवल में आज विशेष

1-फिल्मों का प्रदर्शन साढ़े 10 से 12 बजे,दूसरा सत्र दो से तीन बजे और प्रदर्शन का तीसरा सत्र साढ़े 4 से साढ़े 5 बजे तक
2-मास्टर क्लास के पहले सत्र में विषय भारतीय सिनेमा-मनोरंजन या एजेंडा पर सवा 12 से सवा एक बजे तक प्रकाश डालेंगे चाणक्य फेम डा.चंद्र प्रकाश द्विवेदी एवं संदीप भूतोड़िया
3-मास्टर क्लास के दूसरे सत्र में विषय कहानी और सिनेमा पर प्रकाश डालेंगे कश्मीर फाइल फेम विवेक अग्निहोत्री
4-सायं छह बजे रेड हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल उद्घाटन करेंगे,इस अवसर पर दलेर मेहंदी,डा.चंद्र प्रकाश द्विवेदी,विवेक अग्निहोत्री उपस्थित रहेंगे।

बाक्स
14 सेक्टरों में विभाजित रेड बिशप और फिल्म फेस्टिवल की व्यवस्था

सेंशन हाऊस से एंट्री करेंगे, यहां स्वागत द्वार पर ही पंजीकरण होगा। इसके बाद आगे बढ़ेंगे तो बाई ओर सूचना केंद्र,,मीडिया सेंटर और चिकित्सा केंद्र होगा । इससे आगे बढ़ेंगे तो दाईं ओर खानपान एवं अन्य सुविधाओं के स्टाल होगा इसके पास ही बनाया गया है अस्थाई विशेष थिएटर, इससे बढ़ेंगे प्रदर्शनी गलियारे होते हुए,जहां विभिन्न संस्थाओं के स्टाल होंगे
इससे आगे बाईं ओर मुड़ कर रेड बिशप के कंवेंशन हाल में जा सकेंगे। इसी के पास ही एक ओर विशेष अस्थाई थिएटर बनाया गया है
इसके अलावा आयोजन स्थल दूसरी एंट्री सेशन रोड से ही रेड बिशप की मेन बिल्डिंग के सामने से पार्किंग में होगी,जहां एक ओर विशेष अस्थाई थिएटर होगा और उसी के सामने भोजन पंडाल क्रमांक 3 होगा । इससे आगे बढ़ते हुए रेड बिशप मेन बिल्डिंग के भूतल पर वीवीआईपी गेस्ट के बैठने और भोजन पंडाल क्रमांक 1 व्यवस्था कई गई है। रेड बिशप की मेन बिल्डिंग के प्रथम तल पर एक थिएटर बनाया गया है। मेन बिल्डिंग के साथ ही मोटल एरिया में विशेष अतिथियों के रहने की जगह है। मोटल के बाहर पार्क में अतिथियों के लिए भोजन पंडाल क्रमांक-2 बनाया गया है। पार्किंग की व्यवस्था खानपान के लिए बनाए गए स्टाल के निकट रखी गई है

https://propertyliquid.com

Paras Health Introduces Panchkula’s First Robotic Surgery System with Da Vinci Xi

दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

For Detailed

पंचकूला फरवरी 22:राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती प्रोमिला मलिक के तत्वाधान में वाणिज्य विभाग द्वारा दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आज शुभारंभ हुआ ।


     श्रीमती अरुणा आसफ अली राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कालका और भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद एन डब्ल्यू आरसी पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ के सहयोग से 22 और 23 फरवरी को दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी बहु- शासनात्मक का आयोजन किया जा रहा है। इस संगोष्ठी का विषय ट्रिलियन डॉलर भारतीय अर्थव्यवस्था में वाणिज्य के मुद्दे और चुनौतियां है।


    कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलित करके किया गया।  राष्ट्रीय संगोष्ठी के प्रथम दिन मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉक्टर करमजीत सिंह, कुलपति जगत गुरु नानक देव पंजाब स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी पटियाला रहे। डॉ करमजीत सिंह ने कौशल विकास, ग्रामीण विकास, विपणन कृत्रिम बुद्धिमत्ता के विषय का विस्तार पूर्वक वर्णन किया। उन्होंने कहा कि मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती,  कड़ी मेहनत ही सफलता की कुंजी है। प्रथम दिवसीय मुख्य वक्ता प्रोफेसर डॉ मंजीत सिंह रजिस्ट्रार, जगत गुरु नानक देव पंजाब स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी पटियाला रहे। डा मंजीत सिंह ने बुनियादी ढांचे के कौशल में निवेश ,कार्यबल को कुशल बनाना, व्यवसाय का डिजिटल परिवर्तन के बारे में विस्तृत रूप से बताया।


     प्रथम दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में गेस्ट ऑफ ऑनर्स श्री संजीव टांगरी सहायक उपाध्यक्ष ट्राइडेंट हिल्स प्राइवेट लिमिटेड, पिंजौर कालका अर्बन कंपलेक्स पंचकूला रहे। दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के संयोजक वाणिज्य विभाग अध्यक्ष डॉ वीरेंद्र अटवाल हैं और आयोजन सचिव डॉक्टर राजीव कुमार है।

https://propertyliquid.com

Paras Health Introduces Panchkula’s First Robotic Surgery System with Da Vinci Xi

सैनिक अधिकारी, सरदार और जवान अपना रिकार्ड-आधार, परिवार पहचान पत्र और टेलीफोन नंबर से जोड़कर राज्य और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही सेवाओं का लें लाभ- उपायुक्त

For Detailed

पंचकूला, 22 फरवरी- उपायुक्त एवं जिला सैनिक बोर्ड के प्रधान श्री सुशील सारवान ने कहा कि सभी दिग्गज सैनिक अधिकारी, सरदार (जेसीओ) और जवान अपने रिकार्ड (जो जिला सैनिक बोर्ड में उपलब्ध है) को आधार, परिवार पहचान पत्र और टेलीफोन नंबर से जोड़े ताकि  वेे राज्य और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही लाभप्रद सेवाओं का लाभ उठा सके। उन्होंने बताया कि वे जिला सैनिक बोर्ड पंचकूला (सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण कार्यालय) के साथ साथ कार्यालय के दूरभाष नंबर 0172-2584213 व ई-मेल आईडी [email protected]   के माध्यम से भी उक्त जानकारी दर्ज करवा सकते है।

https://propertyliquid.com