भारत की टेलीकॉम मार्केट में सस्ते और बेस्ट डेटा प्लान की जंग चल रही है, जिसकी वजह से सभी कंपनियां सस्ते डेटा प्लान पेश कर रही है और साथ ही पुराने डेटा प्लान को अपडेट कर रही हैं।
इतना ही नहीं इस खास डेटा प्लान से यूजर्स को भी बहुत फायदा हो रहा है और साथ ही उन्हें कम कीमत में ज्यादा सुविधाएं मिल रही हैं।
इस कड़ी में देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन अपने दो सबसे बेहतर 50 और 100 रुपए के डेटा प्लान को दोबारा लॉन्च किया है।
इससे पहले वोडाफोन ने एयरटेल के साथ 50, 100 और 500 रुपए के डेटा प्लान को हटा दिया था, लेकिन इसके बाद कंपनी ने एक्टिव प्लान लॉन्च किए थे।
इन एक्टिव प्लान की शुरुआत 23 रुपए के डेटा प्लान से हुई थी।
अभी हाल ही में वोडाफोन ने एयरटेल को टक्कर देने के लिए 10 से लेकर 5000 रुपए के डेटा प्लान पेश किए हैं।
लकिन वोडाफोन अपने नए प्लान को लेकर समय सीमा नहीं दे रही है।
वोडाफोन ने अपने प्रीपेड प्लान को दोबारा लॉन्च किया है, जिनकी समय सीमा 28 दिनों की है।
वोडाफोन ने 50 रुपए के डेटा प्लान को रिवाइज किया है, जिसमें यूजर्स को 39.7 रुपए का टॉकटाइम दे रहा है।
इस प्लान को दोबारा रिचार्ज करवाना होगा और बचें हुए पैसे अगले रिचार्ज में ऐड हो जाएंगे।
वोडाफोन 100 रुपए के रिचार्ज पर पूरे 100 रुपए का टॉकटाइम दे रहा है। वहीं, इस प्लान की वैधता सिर्फ 28 दिनों की है।
इसके साथ ही यूजर्स 500 रुपए का रिचार्ज करवा सकते है और इस प्लान की वैधता सिर्फ 84 दिनों की है।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-04-01 10:04:212019-04-01 10:04:23भारत की टेलीकॉम मार्केट में सस्ते और बेस्ट डेटा प्लान की जंग चल रही है, जिसकी वजह से सभी कंपनियां सस्ते डेटा प्लान पेश कर रही
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वर्धा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिन्होंने 70 साल तक गरीब को गरीब बनाए रखा वो कभी गरीब का भला नहीं कर सकते है।
ये वो लोग हैं जो गरीब के नाम पर पैसा लाकर, उस पैसे से अपनी तिजोरी भरते हैं।
पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत एमीसैट और 28 अन्य विदेशी उपग्रहों को लेकर जा रहे पीएसएलवी-सी45 का श्रीहरिकोटा से सफल प्रक्षेपण से की।
पीएम मोदी ने कहा कि हमारे लिए गर्व की बात है कि इसरो ने कुछ देर पहले एक ऐतिहासिक सिद्धि हासिल हुई है।
इसके लिए में इसरो को वैज्ञानिकों को बधाई देता हूं। जब पहले इस प्रकार के प्रयोग होते थे तो उसकी दीर्घा गैलरी में कुछ चुने हुए लोग ही होते थे।
लेकिन देश में विज्ञान की ओर रुचि बढ़े और वैज्ञानिकों के प्रति सम्मान बढ़े एवं आम नागरिक भी इसे देख पाए। इसके लिए आज सैकड़ों लोग वहां मौजूद थे।
पीएम मोदी ने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि वोट-बैंक की राजनीति के लिए एनसीपी और कांग्रेस किसी भी हद तक जा सकती हैं।
इस देश के करोड़ों लोगों पर हिंदू आंतकवाद का दाग लगाने का प्रयास कांग्रेस ने ही किया है।
सुशील कुमार शिंदे जब भारत सरकार में मंत्री थे, तो उन्होंने इसी महाराष्ट्र की धरती से हिंदू आतंकवाद की चर्चा की थी।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि आप मुझे बताइये जब आपने हिन्दू आतंकवाद शब्द सुना तो आपको गहरी चोट पहुंची थी की नहीं।
हजारों साल के इतिहास में हिन्दू कभी आतंकवाद करे ऐसी एक भी घटना नहीं है। अंग्रेजी इतिहासकारों ने भी कभी हिन्दू हिंसक हो सकता है इस बात का जिक्र तक नहीं किया।
हमारी 5 हजार साल से भी ज्यादा पुरानी संस्कृति को बदनाम करने का पाप कांग्रेस ने किया है।
हिन्दू आतंकवाद शब्द कौन लाया आपको ये ध्यान रखना है। जिसको कांग्रेस ने आतंकवादी कहा है वो अब जाग चुका है।
शांतिप्रिय हिंदू समाज को, पूरे विश्व को परिवार मानने वाले हिंदू समाज को आतंकवादी कह दिया। इसी के कारण वो मैजोरिटी से भागकर माइनॉरिटी वाली सीट में शरण लेने के लिए मजबूर हो गए हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि कुछ दिन पहले कोर्ट का फैसला आया है और इस फैसले से कांग्रेस की साजिश की सच्चाई देश के सामने आई है।
कांग्रेस ने हिन्दुओं का जो अपमान किया है, कोटि कोटि जनता को दुनिया के सामने नीचा दिखाने का जो पाप किया है, ऐसी कांग्रेस को माफ किया जा सकता है..?
विदर्भ का सूखा, मौसम के साथ ही कांग्रेस के 70 साल के भ्रष्टाचार की भी देन है। आपका ये चौकादार इसको हराने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
साथियों आप ये भी मत भूलिए कि ये वही कांग्रेस और एससीपी का गठबंधन है जिसने आजाद मैदान में उन्मादी भीड़ को शहीदों की स्मारक को जूते से रौंदने की खुली छूट दी थी।
पहले कांग्रेस के एक बढ़े नेता ने कहा कि मोदी ने केवल शौचालय की चौकीदारी की है। अब आप बताइये बरसों से जो साफ़ सफाई के काम में जुटे हैं, जो स्वच्छता के चौकीदार हैं, ये भाषा उनका अपमान है या नहीं।
महाराष्ट्र में कांग्रेस और एससीपी का गठबंधन, कुंभकरण की तरह है। जब वो सत्ता में होते हैं तो 6-6 महीने के लिए सोते हैं। 6 महीने में कोई एक उठता है और जनता का पैसा खाकर फिर सोने चला जाता है।
लोअर वर्धा सिंचाई परियोजना पर तेज़ी से काम चल रहा है। इसी तरह वर्धा में जलयुक्त शिवार अभियान से सैकड़ों गांवों को लाभ होगा। हम बहुत ईमानदारी से इस क्षेत्र में पानी की दिक्कत को कम करने की कोशिश कर रहे हैं।
कांग्रेस और एनसीपी ने सिंचाई परियोजनाओं के नाम पर यहां के किसानों को लूटा है। दर्जनों सिंचाई परियोजनाएं दशकों तक लटकी रहीं। इन योजनाओं को पूरा करने का बीड़ा आपके इस प्रधानसेवक ने उठाया।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-04-01 09:07:442019-04-01 09:08:59प्रधानमंत्री ने आज वर्धा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिन्होंने 70 साल तक गरीब को गरीब बनाए रखा वो कभी गरीब का भला नहीं कर सकते
आंध्र प्रदेश : आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा सतीश स्पेस सेंटर से एक बार फिर इसरो इतिहास रचने जा रहा है।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने EMISAT को PSLV-C45 द्वारा लॉन्च किया है।
आज सोमवार सुबह 9 बजकर 27 मिनट पर इस सैटेलाइट को लॉन्च किया गया।
इसका मकसद भारतीय सीमा पर इलेक्ट्रोनिक डिवाइज की जासूस पर नजर रखना होगा।
इस मिशन के तहत पहली बार इसरो पृथ्वी की तीन कक्षाओं में सैटेलाइट स्थापित कर अंतरिक्ष संबंधी प्रयोग करेगा।
यह पहली बार है जब एक हजार लोगों ने एक साथ इस दृश्य को देखा है।
एमिसैट 28 विदेशी नैनो सैटेलाइट का भी परीक्षण हो रहा है।
भारत के डीआरडीओ द्वारा संचालित किया जाने वाला पहला पेलोड EMISAT है जो 436 किलोग्राम (961 पाउंड) की सैटेलाइट है।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-04-01 08:36:072019-04-01 08:36:11एक बार फिर इसरो इतिहास रचने जा रहा है,भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने EMISAT को PSLV-C45 द्वारा लॉन्च किया
Breaking News:- निकोबार द्वीप समूह में सोमवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। झटके लगते ही लोगों में अफरातफरी मच गई और घरों से लोग बाहर निकल गए।
भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.8 दर्ज की गई है, लेकिन किसी की जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-04-01 04:43:302019-04-01 04:43:34निकोबार द्वीप समूह में सोमवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए
पुलवामा में सुरक्षाबलों ने सोमवार को एक मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के चार आतंकियों को ढेर कर दिया है, लेकिन अभी इलाके में और भी आतंकियों के छिपे होने की आशंका है।
सेना का तलाशी अभियान जारी है। मारे गए आतंकी लश्कर-ए-तैयबा के बताए जा रहे हैं।
जम्मू-कश्मीर के पमें सुरक्षा बलों को रविवार रात फायरिंग की सूचना मिली थी, जिसके बाद सेना के जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर अभियान चलाया।
सुरक्षाबलों को देखते ही आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी।
सेना के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की, फिर तो देर रात से जारी आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ सोमवार सुबह तक चलती रही।
आखिरकार सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली। अब तक चार आतंकी ढेर हो चुके हैं। साथ ही सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-04-01 04:38:002019-04-01 04:38:03जम्मू-कश्मीर में सेना को बड़ी कामयाबी, लश्कर-ए-तैयबा के चार आतंकी ढेर
सरकार ने आधार नंबर को पैन कार्ड से लिंक करने की अंतिम तिथि छह महीने बढ़ाकर 30 सितंबर 2019 कर दी है। इससे पहले यह अवधि 31 मार्च तक ही थी।
आयकर रिटर्न भरने के लिए अपने आधार को पैन से जोड़ना जरूरी है। ऐसा किए बिना आयकर रिटर्न नहीं भरा जा सकता है।
केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने रविवार रात विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। माना जा रहा था कि जो पैन 31 मार्च 2019 तक आधार नंबर से लिंक नहीं होंगे वो अमान्य हो जाएंगे।
सीबीडीटी के मुताबिक, केन्द्र सरकार ने पैन कार्ड को आधार नंबर से जोड़ने की अंतिम तिथि छह महीने बढ़ाकर 30 सितंबर 2019 कर दी है। यह आदेश एक अप्रैल 2019 से लागू होगा।
सुप्रीम कोर्ट ने इसी साल दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को बदलते हुए कहा था, इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के लिए पैन कार्ड को आधार से लिंक कराना आवश्यक है। जस्टिस एके सीकरी और जस्टिस एस अब्दुल नजीर की बेंच ने कहा कि इस मामले में कोर्ट पहले ही निर्णय सुना चुकी है और उसने इनकम टैक्स एक्ट की धारा 139एए को बरकरार रखा है।
दिल्ली हाईकोर्ट ने श्रेया सेन और जयश्री सतपुते को 2018-19 का इनकम टैक्स रिटर्न पैन और आधार को लिंक किए बिना फाइल करने की इजाजत दी थी। इस फैसले के खिलाफ केंद्र मो सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी।
26 सितंबर 2018 को दिए फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने आधार को संवैधानिक तौर पर वैध करार दिया था, लेकिन अदालत ने यह भी कहा था कि बैंक खातों, मोबाइल फोन और एडमिशन के दौरान आधार नंबर देना जरूरी नहीं है।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-03-31 16:18:152019-03-31 16:18:18सरकार ने दी राहत – आधार नंबर को पैन कार्ड से लिंक करने की अंतिम तिथि छह महीने बढ़ाकर 30 सितंबर 2019 कर दी
राजस्थान: राजस्थान के जोधपुर में वायुसेना के मिग 27 एयरक्राफ्ट के क्रेश होने की खबर है।
लड़ाकू विमान रूटीन मिशन पर था।
जिस वक्त यह हादसा हुआ। इस हादसे में पायलय शहीद हो गया है।
यह हादसा शिवगंज के पास घराना गांव में हुआ है।
पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी है।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-03-31 16:04:472019-03-31 16:04:51राजस्थान के जोधपुर में मिग 27 क्रेश, पायलट शहीद हो गया
नई दिल्ली: आर्थिक संकट से जूझ रही निजी विमानन कंपनी जेट एयरवेज के पायलटों की संस्था नेशनल एविएटर्स गिल्ड ने उड़ान न भरने का अपना फैसला 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया है।
इससे पहले संस्था ने घोषणा की थी कि वह एक अप्रैल से हड़ताल पर चले जाएंगे।
वहीं, आज नई दिल्ली और मुंबई में हुई संस्था की खुली बैठक में इसे 15 अप्रैल तक आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया।
वहीं नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने जेट एयरवेज संकट के बीच कहा है कि बेहतर संचालन और वित्तीय प्रदर्शन एयरलाइनों की व्यक्तिगत जिम्मेदारियां हैं।
जेट एयरवेज के पायलटों ने यह फैसला वेतन न मिलने के चलते लिया था।
जेट एयरवेज का कहना है कि वह तत्काल अपने पायलटों का पूरा वेतन बकाया चुकाने में सक्षम नहीं है।
कंपनी का कहना है कि वह दिसंबर के वेतन का बचा हुआ 87.50 फीसद ही चुका सकती है।
कंपनी ने यह बयान तब दिया था जब पायलटों ने एक अप्रैल से हड़ताल पर जाने की घोषणा की थी।
जेट एयरवेज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय दुबे ने शनिवार को पायलटों को लिखे एक पत्र में कहा था कि कंपनी का निदेशक मंडल कर्जदाताओं के साथ मिलकर समाधान योजना को जितना जल्द संभव हो सके उतना जल्द लागू करने का प्रयास कर रहा है।
ताकि कंपनी के लिए अनिवार्य हो चुके परिचालन को स्थिर बनाया जा सके।
साथ ही कंपनी के भविष्य को सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा था कि अभी हम केवल दिसंबर का बचा हुआ वेतन देने में ही सक्षम हैं।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-03-31 15:49:392019-03-31 15:49:42जेट एयरवेज के पायलटों की संस्था नेशनल एविएटर्स गिल्ड ने उड़ान न भरने का अपना फैसला 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया
साधारण सभा की बैठक में कई अहम मांगें सरकार के सामने रखी गई।
एसजीपीसी की साधारण सभा ने बुर्ज अकाली बाबा फूला सिंह, गुरुद्वारा शहीद गंज बाबा दीप सिंह और सुल्तानविंड गेट से श्री हरमंदिर साहिब तक जाने वाले रास्तों को चौड़ा करने की मांग की है।
साथ ही सिख विरासती मार्ग बनने की बात भी रखी। साधारण सभा की बैठक में कई अहम मांगें सरकार के सामने रखी गई। शनिवार को बैठक में कहा गया कि मां बोली पंजाबी के साथ पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, हिमाचल और दिल्ली समेत पंजाबी आबादी वाले इलाकों में भेदभाव हो रहा है।
यहां रहने वाले पंजाबी अपनी मां बोली से जुड़ें।देश की अलग-अलग जेलों में टाडा व अन्य काले कानून में नजरबंद निर्दोष सिखों की रिहाई के लिए भी केंद्र व प्रदेश सरकारों से अपील की गई।
साथ ही राजोआना की सजा को लेकर चल रहे केस का निपटारा करने के लिए भी केंद्र सरकार से गुहार लगाई गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश से बड़ी संख्या में नौजवानों का विदेशों में पलायन करना चिंता का विषय है।
इससे प्रदेश को नुकसान झेलना पड़ रहा है। इसलिए इस पलायन को रोकने के लिए सरकार हर संभव कदम उठाए।
एक अन्य प्रस्ताव में केंद्र और पाकिस्तान की सरकार से मांग की गई की श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 550वें प्रकाश पर्व से पहले करतारपुर कॉरिडोर का निर्माण पूरा किया जाए।
एसजीपीसी गुरुद्वारा करतारपुर साहिब में दो देशों की सरकारों की सहमति से संगत की सुविधा के लिए हर संभव प्रबंध करने के लिए तैयार है।
बैठक में सोशल मीडिया पर गुरु साहिबान व सिख योद्धाओं के बारे में अपमानजनक टिप्पणियां करने व गलत ढंग से तस्वीरों को अपलोड करने की निंदा भी की गई।
केंद्र सरकार से मांग की गई कि सेंसर बोर्ड में एसजीपीसी का एक प्रतिनिधि शामिल किया जाए। केंद्र व अन्य प्रदेशों की सरकारें सिखों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
एक अन्य प्रस्ताव में देश भर में आयोजित परीक्षाओं में सिख छात्रों को ककारों समेत बैठने की अनुमति दी जाए। केंद्र सरकार इस विषय की संवेदनशीलता को समझे।
विदेशी हवाई अड्डों में भी दस्तार की शान बरकरार रखने की अपील की गई।
एक प्रस्ताव में दिल्ली दंगों में शामिल सज्जन कुमार को दिल्ली हाईकोर्ट की ओर से दी गई सजा पर संतोष प्रकट किया गया।
इस प्रस्ताव में मांग की गई कि जगदीश टाइटलर व एमपी के मुख्यमंत्री कमल नाथ समेत अन्य को सजा दी जाए।
एक अन्य प्रस्ताव में श्री दरबार साहिब के रास्ते में पड़ती पान, बीड़ी, शराब और तंबाकू की दुकानें बंद करने की मांग की गई।
भाई लौंगोवाल ने कहा इन दुकानों के कारण श्री हरमंदिर साहिब आने वाले यात्रियों की भावनाओं को ठेस पहुंचती है।
श्री हरमंदिर साहिब के दर्शन के लिए आने वाले वीवीआईपी को अब उसी रास्ते से दर्शन करने होंगे, जहां से आम श्रद्धालु कई घंटे लाइन में लगकर इंतजार करने के बाद दर्शन कर पाते हैं।
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने वीवीआईपी के लिए गुरुद्वारा इलाची बेर के साथ बनाए गए अलग रास्ते को बंद कर दिया है।
इस वीवीआईपी रास्ते से जब श्रद्धालु दर्शन के लिए जाते थे तो उसी रास्ते के सामने खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं के भीतर कहीं न कहीं हीन भावना आती थी।
इन वीवीआईपी को दर्शन करवाने के लिए एसजीपीसी कर्मचारी भी साथ होते थे। इस वजह से उनको श्रद्धालुओं की टिप्पणियां भी सुननी पड़ती थीं।
एसजीपीसी के इस निर्णय के बाद श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिली है।
श्री दरबार साहिब के मैनेजर जसविंदर सिंह दीनपुर ने बताया कि इस नई योजना से श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी। आम श्रद्धालुओं को जहां पहले माथा टेकने के लिए डेढ़ घंटा लगता था, वहीं अब एक घंटे में ही बारी आ जाएगी।
छोटे बच्चों के साथ माथा टेकने के लिए आने वाली महिलाओं, बुजुर्गों को दर्शनी ड्योढ़ी से श्री हरमंदिर साहिब तक जाते बीच वाले रास्ते से ही भेजा जाएगा।
उन्होंने बताया कि श्री हरमंदिर साहिब के हजूरी रागी सिंहों से भी आग्रह किया गया है कि वह भी अब बंद किए गए रास्ते का प्रयोग न करें।
रागी सिंह ड्यूटी शुरू होने से आधा घंटा पहले पहुंचकर श्रद्धालुओं के लिए बनी पंक्ति के रास्ते से ही मुख्य भवन तक पहुंचे। अब इलाची बेर रास्ते से दिव्यांग, चलने में असमर्थ बुजुर्गों को ही भेजा जाएगा।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-03-31 15:35:492019-03-31 15:35:52सभा की बैठक में कई अहम मांगें,श्री हरमंदिर साहिब तक जाने वाले रास्तों को चौड़ा करने की मांग,साथ ही सिख विरासती मार्ग बनने की बात भी रखी
आज वित्तीय वर्ष 2018-2019 का आखिरी दिन है। साथ ही कई और नियम हैं जिन्हें पूरा करने के लिए भी आज अंतिम दिन है।
इन तारीखों से जुड़े जरूरी कामों को आप आज ही निपटा लें वरना आगे परेशानी हो सकती है।
ट्राई के नियमों के तहत 31 मार्च तक टीवी चैनल पैक का चुनाव करने का आखिरी मौका है। ऐसा नहीं करने पर एक अप्रैल से डीटीएच व केवल सेवाएं प्रभावित होंगी। लोगों को इसके लिए ज्यादा शुल्क चुकाना पड़ सकता है।
पैन कार्ड को आधार से लिंक कराने की आखिरी तारीख 31 मार्च है। ऐसा नहीं कराने पर एक अप्रैल से पैन कार्ड रद्द हो जाएगा और आईटीआर दाखिल नहीं कर सकेंगे।
अप्रैल से बैंक लोन सस्ता हो सकता है। बैंक एमसीएलआर के बजाय, रेपो रेट के आधार पर लोन देंगे। आरबीआई के रेपो रेट कम करने पर बैंकों को भी दर घटानी होंगी। अभी बैंक खुद तय करते हैं कि ब्याज दर कब बढ़ानी या घटानी है।
शोरूम में बेची जा रही कारों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट फिट करना एक अप्रैल से अनिवार्य होगा। साथ ही कारों की विंड स्क्रीन पर उनके ईंधन का प्रकार दर्ज करना होगा। सुप्रीम कोर्ट ने विशेष रूप से यह नियम दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में अक्तूबर तक लागू करने के निर्देश दिए हैं।
125 सीसी से अधिक पावर की मोटर साइकिलों में ऑटोमोबाइल कंपनियों को एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम देना अनिवार्य होगा। इससे हादसे रुकेंगे। सड़क परिवहन व हाईवे मंत्रालय ने मार्च 2016 में निर्देश दिए थे, जिसके तहत एक अप्रैल 2019 से बिना एबीएस के ये दोपहिया वाहन नहीं बेचे जा सकेंगे।
देना बैंक और विजया बैंक का बैंक ऑफ बड़ौदा में एक अप्रैल से आधिकारिक विलय हो जाएगा। इन बैंकों के ग्राहक अब बीओबी के ग्राहक कहलाएंगे और बीएओ इन लाखों ग्राहकों को नई चेकबुक व कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू करेगा। अगर आप इन बैंकों के ग्राहक हैं तो बैंक के संदेशों पर नजर रखें।
अगर आप एक अप्रैल के बाद नौकरी बदलते हैं तो पुराने पीएफ अकाउंट का पैसा नए पीएफ अकाउंट में ट्रांसफर करवाने के झंझट से मुक्ति मिलेगी। ईपीएफओ के नए नियमों के तहत आपका नया अकाउंट खुद ब खुद पुराने से जुड़े जाएगा। इसमें कर्मचारी के 12 अंकों के यूनिवर्सल अकाउंट नंबर की मदद ली जाएगी।
सेबी ने म्यूचुअल फंड्स की टोटल एक्सपेंस रेशो (टीईआर) की वसूली को घटाने के निर्देश दिए हैं। यह पैसा फंड्स अपने ग्राहकों से उनकी स्कीमों व खाते केमैनेजमेंट के लिए लिया जाता है।
दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल द्वितीय पर घरेलू यात्रियों को बिना चेक-इन क्षेत्र में गए, बोर्डिंग क्षेत्र में जाने की अनुमति मिलेगी। यहां उनकी जांच होगी। इससे चेकिंग के दौरान भीड़ और लाइनों से बचा जा सकेगा। बाकी टर्मिनल में भी जल्द यह सुविधा दी जा सकती है।
देश भर में बिजली उपभोक्ताओं को बिजली के प्रीपेड मीटर लेने का विकल्प मिलने लगेगा। इससे ग्राहक जितनी बिजली खर्च करना चाहते हैं, उसका पहले से भुगतान कर सकेंगे। इन मीटरों को ऑनलाइन भी रीचार्ज किया जा सकेगा। केंद्र सरकार ने 2022 तक घरों में इन मीटरों को लगवाने का लक्ष्य रखा है।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-03-31 04:54:182019-03-31 04:54:21आज वित्तीय वर्ष 2018-2019 का आखिरी दिन है,इन तारीखों से जुड़े जरूरी कामों को आप आज ही निपटा लें वरना आगे परेशानी हो सकती