चंडीगढ़ के बापूधाम से कोरोना के चार मामले सामने आए हैं।जिसके बाद अब अकेले बापूधाम में 220 लोग अबतक कोरोना से संक्रमित पाए जा चुके हैं और अगर पूरे शहर का कोरोना ग्राफ देखें तो अबतक 293 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।हालांकि, 189 लोगों के ठीक हो जाने और चार लोगों की मौत हो जाने के बाद शहर में एक्टिव मरीज इस समय 100 हैं। बापूधाम कॉलोनी में शुक्रवार सुबह जो चार नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं उनमे 37 साल की महिला, 30 साल की महिला, 31 साल की महिला और 18 साल का युवक शामिल है।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2020-05-29 17:39:362020-05-29 17:39:39चंडीगढ़ के बापूधाम से कोरोना के चार मामले सामने आए हैं।
हरियाणा पुलिस ने ज्वैलर्स, बैंक, गोल्ड लोन कंपनियों के साथ-साथ अन्य प्रतिष्ठान जहां नकद लेनदेन अधिक होता है, को महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी करते हुए अनुरोध किया है कि वे इन परिसरों में आने वाले लोगों का मास्क एक बार सीसीटीवी कैमरा के सामने उतरवाना सुनिश्चित करे ताकि फेस कवर की आड में कोई असामाजिक व अपरधिक तत्व अपराध करने उपरांत बच न सके।
हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मनोज यादव ने सभी जिला पुलिस प्रमुखों (सीपी और एसपी) को आदेश जारी करते हुए कहा कि वे इसं संबंध में दिशानिर्देश जारी कर अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में ज्वैलर्स / बैंक / गोल्ड फाइनेंस कंपनियों आदि को उनके परिसरों के प्रवेश द्वार पर इसे लगाने के लिए कहें।
डीजीपी ने बताया कि सरकार द्वारा कोविड-19 महामारी को देखते हुए सरकारी और सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। अब, लॉकडाउन के धीरे-धीरे खुलने के साथ, मास्क पहनकर आपराधिक तत्वों द्वारा स्थिति का लाभ उठाने की संभावना है। न केवल आदतन अपराधी, बल्कि नए अपराधी चोरी / डकैती जैसी असामाजिक गतिविधियों में भी लिप्त हो सकते हैं। अगर कोई भी दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटती है, तो सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई तस्वीर की मदद से अपराधियों को पकड़ा जा सकता है। इसके अलावा, उन्होंने लोगों को बाहर जाते समय बहुत अधिक नकदी साथ न लेकर चलने की भी सलाह दी है। साथ ही, सभी ज्वैलर्स और अन्य प्रतिष्ठानों को सीसीटीवी कैमरे लगाने चाहिए क्योंकि असामाजिक तत्व या अपराधी की पहचान फेस कवर के कारण नहीं की जा सकती। जिन परिसरों में सीसीटीवी पहले से ही स्थापित हैं, उन्हें चलती अवस्था में रखना सुनिश्चित करे। जब भी आवश्यकता हो तो पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 100 पर तुरंत पुलिस सहायता के लिए संपर्क करें।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2020-05-29 17:31:492020-05-29 17:31:53मास्क एक बार सीसीटीवी कैमरा के सामने उतरवाना सुनिश्चित करे ताकि फेस कवर की आड में कोई असामाजिक व अपरधिक तत्व अपराध करने उपरांत बच न सके।
पेयजल संकट से जूझ रहे रानियां रोड स्थित कांडा कालोनी और श्याम कालोनी वासियों को जल्द ही इस समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। कालोनी में एक और नलकूप लगाया जाएगा। सिरसा के विधायक, पूर्व गृहराज्यमंत्री एवं हलोपा सुप्रीमो गोपाल कांडा के अनुज गोबिंद कांडा के निर्देश पर शुक्रवार को कनष्ठि अभियंता भूमि का चयन करने कालोनी में पहुंचे। कांडा कालोनी में पीछे की ओर भूमि सबसे उपयुक्त पाया गया।
इसके प्रयास के लिए कालोनीवासियों ने विधायक का आभार व्यक्त किया है।गौरतलब हो कि गत दिनों रानियां रोड़ स्थित कांडा कालोनी और श्याम कालोनी वासियों ने सिरसा के विधायक, पूर्व गृहराज्यमंत्री एवं हलोपा सुप्रीमो गोपाल कांडा के अनुज गोबिंद कांडा को ज्ञापन देकर कालोनी में पेयजल उपलब्ध करवाने और पाइन लाइन बिछवाने की मांग की है। कालोनी निवासी नरेंद्र कटारिया, केशव अरोडा, रोबिन अटवाल, राजेश अरोडा, कर्मजीत सिंह पन्नू, चंद्रशेखर प्रधान, दीपक कुमार, प्रिंस अरोडा, रोशन लाल, कृष्ण शर्मा, प्रेम कुमार, नरेश कुमार, बाबूराम आदि ने विधायक गोपाल कांडा और उनके अनुज गोबिंद कांडा को ज्ञापन सौंपते हुए कहा था कि गर्मी शुरू हो चुकी हैे और दोनों कालोनी में पेयजल संकट गहराया हुआ है। इन कालोनियों में जलापूर्ति के लिए केवल एक ही नलकूप है जिससे लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल रहा है। इतना ही नहीं इस क्षेत्र में पाइन लाइन भी नहीं है। ऐसे में उन्हें पानी के टेंकर मंगाकर गुजारा करना पड़ रहा है। उधर सिरसा के विधायक गोपाल कांडा और उनके अनुज गोबिंद कांडा ने इस ज्ञापन पर संज्ञान लेते हुए जनस्वास्थ्य एवं आभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षक अभियंता को लिखे पत्र में कहा है कि कांडा कालोनी और श्याम कालोनी में पेयजल संकट गहराया हुआ है। लोगों ने इस बारे में आकर उनके कार्यालय में शिकायत दी है। उन्होंने कहा है कि दोनों कालोनी में जलापूर्ति के लिए एक ही नलकूप है। ऐसे में एक और नलकूप लगाया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि रानियां रोड पर हनुमान मंदिर से लेकर केलनिया रोड़ तक आबादी बसी हुई है और इस क्षेत्र में कोई पाइन लाइन नहीं हैै। जिससे पेयजल संकट पैदा होता है। उन्होंने कहा कि हनुमान मंदिर से केलनिया रोड तक पाइन लाइन बिछवाई जाए ताकि क्षेत्र के लोगों को पर्याप्त मात्रा में पेयजल मिल सके।
विधायक गोपाल कांडा के पत्र पर संज्ञान लेते हुए जनस्वास्थ्य एवं आभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षक अभियंता ने कालोनी में नया नलकूप लगाने और रानियां रोड पर हनुमान मंदिर से लेकर केलनिया रोड़ तक पेयजल पाइन लाइन बिछाने के लिए भूमि का चयन करने और लोगों से इस संबंध में बातचीत करने के लिए कनिष्ठ अभियंता अशोक वर्मा को भेजा। मौके पर विधायक के अनुज गोबिंद कांडा पहुंचे और जेर्ई से इस सबंध में बातचीत की। गोबिंद कांडा ने जेई को कहा कि इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान करवाया जाए। इसके बाद नलकूप के लिए भूमि का चयन किया गया। जिस पर सभी ने सहमति व्यक्त की। कनिष्ठ अभियंता अशोक वर्मा ने बताया कि जनस्वास्थ्य एवं आभियांत्रिकी विभाग की प्रक्रिया के बाद के बाद जल्द ही नलकूप लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए मौके पर मौजूद कालोनीवासियों ने विधायक गोपाल कांडा और हलोपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोबिंद कांडा का आभार व्यक्त किया।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2020-05-29 17:17:032020-05-29 17:17:06गोबिंद कांडा के निर्देश पर शुक्रवार को कनष्ठि अभियंता भूमि का चयन करने कालोनी में पहुंचे।
श्रमिक सोमदास, अरूण ने बताया कि आज उन्हें बहुत खुशी महसूस हो रही हैं कि वे अपने घर जा रहे हैं, हम तो अपने घर जाने की उम्मीद छोड़ बैठे थे। राज्य सरकार ने संकट की इस घड़ी में उन्हें घर भेजने की जो व्यवस्था की है उसके लिए वे सरकार का दिल से आभार व्यक्त करते हैं। पूर्ण श्रीवास्तव, निहाल जोगी, धर्मवीर रस्तोगी, अशोक कुमार ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि वे आज बहुत खुश हैं तथा राज्य सरकार ने उन्हे नि:शुल्क भेजने का जो कार्य किया हैं उसके लिए वे उनका धन्यवाद करते हैं।
बहादुरगढ़ में जूतों की कम्पनी में काम करने वाले सागर ने बताया कि लॉकडाउन के कारण वे अपने घर जा रहे हैं और लॉकडाउन समाप्त होने के बाद वे वापिस आएंगे। रैकसीन बनाने वाली कम्पनी में काम करने वाले राहुल ठाकुर और रविन्द्र कुमार ने भी घर पर जाने की व्यवस्था करने के लिए राज्य सरकार का आभार जताया। इसी तरह, खल-बिनौला के मील में काम करने वाले ओमप्रकाश और सोनीपत-राई के फास्ट फूड में काम करने वाले शुभम ने बताया कि वे एक बार घर जाकर लॉकडाउन खत्म होने के बाद वापिस काम पर लौटेंगे।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2020-05-29 17:05:022020-05-29 17:05:05श्रमिकों के चेहरों पर दिखाई दी घर जाने की खुशी
रोहतक के पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान मास्क पहनकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे असामाजिक तत्वों के मंसूबों को विफल करने के लिए पुलिस द्वारा इन पर निरंतर निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि पब्लिक डिलिंग व पैसे के लेन-देन से संबंधित स्थलों पर विशेष निगरानी की जा रही है तथा फोटोग्राफी भी करवाई जा रही है ताकि असामाजिक तत्वों के मंसूबों को असफल किया जा सके। पुलिस द्वारा लॉकडाउन को सख्ती से लागू करवाया जा रहा है तथा सुरक्षा के भी व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
ओल्ड फरीदाबाद से आज दो ट्रेन रवाना की गई। पहली ट्रेन पूर्णिया, (बिहार) भेजी गई, जिसमें करीब 1383 यात्री थे तथा दूसरी ट्रेन भागलपुर (बिहार) भेजी गई जिसमें करीब 1450 यात्री थे। ई-दिशा पोर्टल पर पंजीकरण करने वाले लोगों को भेजने की प्रक्रिया जारी है। सबसे पहले श्रमिकों को उनके गृह राज्य भेजने के लिए फोन से सूचना भेजी गई तथा उन्हें नजदीक के शैल्टर होम में इक्_ा किया गया, जहां पर सभी की मेडिकल जांच की गई। इन श्रमिकों/लोगों का आह्वान किया गया कि परिस्थितियां सामान्य होने पर वे फिर से औद्योगिक नगरी फरीदाबाद आएं तथा देश-प्रदेश के विकास में अपना सहयोग करें।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2020-05-29 16:52:322020-05-29 16:52:34फरीदाबाद से भागलपुर व पूर्णिया (बिहार) के लिए दो रेलगाडिय़ां
रोहतक रेलवे स्टेशन से आज दो विशेष श्रमिक रेलगाडिय़ों को बिहार के भागलपुर व कटिहार के लिए रवाना किया गया है। भागलपुर जाने वाली रेलगाड़ी में 1600 श्रमिक व कटिहार जाने वाले रेलगाड़ी में 910 श्रमिकों को भेजा गया है। भागलपुर जाने वाले रेलगाड़ी में रोहतक, झज्जर एवं चरखी दादरी से एकत्रित किए गए श्रमिकों को भेजा गया है जबकि कटिहार जाने वाली रेलगाड़ी में रोहतक, भिवानी व झज्जर से लाए गए श्रमिकों को भेजा गया है।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2020-05-29 16:44:362020-05-29 16:59:15रोहतक से कटिहार व भागलपुर (बिहार) के लिए रेलगाड़ी
आज अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन से स्पेशल ट्रेन के माध्यम से 1676 श्रमिकों को कटिहार (बिहार) भेजने का काम किया गया। इसके अलावा, श्रमिकों के साथ 22 बच्चे भी भेजे गये हैं। इन श्रमिकों में कटिहार जिले के साथ-साथ सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, पूर्णिया के श्रमिक शामिल हैं। इन श्रमिकों में अम्बाला जिले के 185, कुरूक्षेत्र के 450, करनाल के 450, सिरसा के 150, जीन्द के 62, यमुनानगर के 100, कैथल 100, हिसार के 179 श्रमिक शामिल हैं। यह ट्रेन अम्बाला से चलकर वाया सहारनपुर होते हुए कटिहार पहुंचेगी।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2020-05-29 16:38:592020-05-29 16:39:04अंबाला से कटिहार (बिहार) के लिए रेलगाड़ी
चण्डीगढ़, 29 मई- हरियाणा के गृह मंत्री श्री अनिज विज ने आज पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अंतोदय सरल पोर्टल पर ऑनलाइन डीडीआर (डेली डायरी रजिस्टर) शुरू की जाए और उसकी एक प्रति शिकायतकर्ता को भी उपलब्ध करवाई जाए।
गृह मंत्री आज क्राइम एंड क्रिमनल ट्रैकिंग नेटवर्किग सिस्टम (सीसीटीएनएस) के माध्यम से हरसमय पोर्टल पर दी जाने वाली सेवाओं में 15 अन्य सेवाओं को लांच किया।
श्री विज ने इस अवसर पर कहा कि पुलिस की क्राइम एंड क्रिमनल ट्रैकिंग नेटवर्किग सिस्टम की 15 और सेवाओं को हरसमय पोर्टल को सरल सेवाओं के साथ जोडने से नागरिको को सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि हर समय 24-7 ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को पुलिस सेवाएं मुहैया करवाई जाती हैं और नागरिक पुलिस थाने में बिना जाए ऐसी 33 सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। इन सेवाओं को प्राप्त करने के लिए पंजीकरण और सेवा आग्रह हेतु सामान्य फार्म बनाए गये हैं ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
उन्होंने बताया कि नागरिकों को एसएमएस और पोर्टल के डैशबोर्ड के माध्यम से उनके द्वारा किए गये सेवा आवेदन की जानकारी दी जाती है। हर समय पोर्टल पर 28 मई 2020 तक 4 करोड 14 लाख 28 हजार 574 लोगों ने विजिट किया है। इस अवसर पर होम सेक्रेटरी श्री विजयवर्धन, डीजीपी श्री मनोज यादव, एडीजीपी टेलीकाम एंड आईटी श्री अरशिंदर सिंह चावला और एडीजीपी लॉ एंड आर्डर श्री नवदीप सिंह मौजूद थे।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2020-05-29 16:32:292020-05-29 16:32:32हरियाणा के गृह मंत्री श्री अनिज विज ने आज पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अंतोदय सरल पोर्टल पर ऑनलाइन डीडीआर (डेली डायरी रजिस्टर) शुरू की जाए
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2020-05-29 16:13:222020-05-29 16:13:25HARYANA BREAKING: हरियाणा में कोरोना का जबरदस्त कहर जारी हर 24 घंटे में बढ़ोतरी का नया रिकॉर्ड