मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने तिरंगा फहराया : हरियाणा में 70वां गणतंत्र दिवस समारोह

भिवानी : देश ने आज 70वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस मौके पर हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने तिरंगा फहराकर सलामी दी। कार्यक्रम का अयोजन भिवानी स्थित भीम स्टेडियम में किया गया। समारोह में मुख्यातिथि ने ध्वजारोहण से पहले शहीद स्मारक पर शहीदों को नमन किया। फिर सीएम ने झंडा फहराकर प्रदेश वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सफेद जिप्सी में सवार होकर परेड ग्राउंड का जायजा भी लिया।
सीएम ने राज्य पुलिस कर्मियों की टुकड़ी का निरीक्षण भी किया। एनसीसी की महिला टुकड़ी ने सीएम को सलामी दी। मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरांगनाओं को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में मुख्यमंत्री के बैठने के लिए विशेष सिंहासन तैयार करवाया गया था। इस मौके पर सीएम ने लोगों को संबोधित किया और गणतंत्र का महत्व भी बताया। तिरंगा फहराने के बाद 57 करोड़ की 11 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया गया।
कार्यक्रम को लेकर भीम स्टेडियम को दुल्हन की तरह सजाया गया था। अलग-अलग प्रवेश द्वार बनाए गए। शहर भर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। पांच नाकों से शहर की सीमाओं को सील किया गया था। भीम स्टेडियम की दूरबीन से भी निगरानी की गई। स्टेडियम में कड़ी जांच के बाद ही एंट्री दी गई। तोशाम बाईपास, ऑटो मार्केट, बस स्टैंड के नजदीक मिनी बाईपास, जिला जेल के पास, महम रोड पर नाके लगाए गए।