सहायक जिला सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी, सितेन्द्र कुमार राणा को सेवानिवृत्ति पर विदाई देते हुए स्टाफ

हरियाणा सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग के पंचकूला जिला कार्यालय में कार्यरत सहायक जिला सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी, सितेन्द्र कुमार राणा 26 वर्षों की संतोषजनक सेवा उपरान्त आज सेवानिवृत्त हो गए।
हरियाणा सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग के पंचकूला जिला कार्यालय में कार्यरत सहायक जिला सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी, सितेन्द्र कुमार राणा 26 वर्षों की संतोषजनक सेवा उपरान्त आज सेवानिवृत्त हो गए।
गत पांच वर्षों से वे पंचकूला कार्यालय में कार्यरत थे। विभाग द्वारा समय.समय पर चलाए जाने वाले विशेष प्रचार अभियानों को सफलतापूर्वक सम्पन्न करवाने में अहम भूमिका निभाने के कारण राणा तकनीकी शाखा व भजन पार्टी के कर्मचारियों व अधिकारियों के साथ जिले के मोरनी, रायतान व दून क्षेत्र के लोगों में भी काफी लोकप्रिय थे। पंचकूला में आयोजित विभिन्न वीआईपी कार्यक्रमों तथा स्वच्छ भारत अभियान, स्वच्छ पंचकूला, हरित पंचकूला, ओडीएफ ग्रामीण क्षेत्र जैसे अभियानों में सफल बनाने में निष्ठा से अपनी ड्यूटी निभाने व समय पर प्रैस विज्ञप्ति जारी करने के कारण वे जिला प्रशासन व मीडिया में भी काफी जाने जाते रहे। इसके लिए उन्हें समय.समय पर जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित भी किया जाता रहा।
राणा के सम्मान में आज पंचकूला कार्यालय में एक विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
विदाई समारोह में जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी हरदीप सिंह के अलावा मुख्यालय चण्डीगढ़ के अधिकारी व कर्मचारी तथा मीडियकर्मियों ने भाग लिया और उनके सेवानिवृत्त स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु की कामना की।