रेड क्रॉस सोसायटी, सेक्टर-15, पंचकूला स्थित वृद्धाश्रम में मनाया गया विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस

5 Year Integrated Course Entrance Test -2019 conducted by Panjab University

Chandigarh:

This is for the information of the candidates in particular and public in 
general that the Answer-key alongwith Question Booklet of PU-B.A./B.Com. LL.B. (Hons.) 5 Year Integrated Course Entrance Test -2019 conducted by Panjab University on 16th June 2019 is available on the Website i.e. http://exams.puchd.ac.in/show-noticeboard.php

For Sale

        The candidates can file their objections (if any) regarding discrepancy and accuracy of the answers by email at [email protected], by 20th June 2019 up to 12:30 p.m.

[responsivevoice_button voice=”UK English Female” buttontext=”Listen to Post”]

Watch This Video Till End….

रेड क्रॉस सोसायटी, सेक्टर-15, पंचकूला स्थित वृद्धाश्रम में मनाया गया विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस

Invitation

 Chandigarh   

 The Department of Art History and Visual Arts in collaboration with Panjab University Alumni Association is celebrating International Yoga Day 2019 as per details below:-
Venue:          Alumni House, South Campus, PU, Sector 25
Date:           21.6.2019
Time:           6pm to 7 pm
     

  Inder Siddhu, founder Inlighten Global will be the Guest Speaker. The brief introductory talk on the “Art of Meditation” will be followed by a yoga meditation session under his guidance. 

[responsivevoice_button voice=”UK English Female” buttontext=”Listen to Post”]

Watch This Video Till End….

रेड क्रॉस सोसायटी, सेक्टर-15, पंचकूला स्थित वृद्धाश्रम में मनाया गया विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस

चुनाव पर्यवेक्षक (खर्च) ने लोकसभा चुनाव लड़ चुके प्रत्याशियों की ली बैठक, खर्च मिलान के दिये आदेश

सिरसा, 18 जून।


                    चुनाव पर्यवेक्षक (खर्च) एन. वरुण एवं उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने आज संयुक्त रुप से स्थानीय लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में लोकसभा चुनाव -2019 के दौरान चुनाव लड़ चुके प्रत्याशियों द्वारा किये गए खर्च बारे समीक्षा बैठक ली। इस अवसर पर एसडीएम सिरसा वीरेंद्र चौधरी, लोकसभा चुनाव 2019 में चुनाव लड़ चुके प्रत्याशी व उनके प्रतिनिधि मौजूद थे। 

For Sale


                      इस अवसर पर चुनाव पर्यवेक्षक (खर्च) एन. वरुण ने बताया कि आगामी 30 जून तक सभी उम्मीदवारों के खर्च का ब्यौरा भारत निर्वाचन आयोग को भेजा जाना है। अत: चुनाव लड़ चुके प्रत्याशी अपने-अपने खर्च का ब्यौरा कल 19 जून को प्रात: 9.30 बजे स्थानीय सीडीएलयू के फैकल्टी हाउस में स्थापित खर्च पर्यवेक्षक कक्ष में पहुंच कर मिलान करवाएं। उन्होंने कहा कि जिन प्रत्याशियों के चुनाव खर्च का विवरण पूर्ण रुप से तैयार है वे आज भी चैक करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार चुनाव के लिए खुलवाए गए अपने नए बैंक खाते की स्टेटमैंट, एफिडेविट, वाउचर तथा खर्च रजिस्टर सहित सभी दस्तावेज लेकर आए ताकि खर्च के मिलान में कोई समस्या न आए। 


                      इस बैठक में नगराधीश जयवीर यादव, डीईटीसी सत्यबाला सहित चुनाव खर्च निगरानी कमेटी के सदस्य मौजूद थे।

Watch This Video Till End….

रेड क्रॉस सोसायटी, सेक्टर-15, पंचकूला स्थित वृद्धाश्रम में मनाया गया विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सिरसा शहरी में पोषण अभियान के तहत खंड स्तरीय रिसोर्स ग्रुप (बीआरजी) की प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया

सिरसा, 18 जून।


                       महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सिरसा शहरी में पोषण अभियान के तहत खंड स्तरीय रिसोर्स ग्रुप (बीआरजी) की प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग डा. दर्शना सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता सीडीपीओ सूची बजाज ने की।

For Sale


                       जिला कार्यक्रम अधिकारी डा. दर्शना सिंह ने समुदाय आधारित कार्यक्रम के तहत अन्न प्रशासन, गोदभराई, सुपोषण व किशोरी बालिकाओं को महावारी में स्वच्छता का ध्यान रखने बारे विस्तृत जानकारी दी। सीडीपीओ सूची बजाज ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कुपोषण को दूर करना, स्वास्थ्य जांच व सुरक्षित प्रसव को बढावा देना है। इस अवसर प सीडीपीओ ने ग्रुप के सभी उपस्थित सदस्यों को पोषण अभियान की शपथ भी दिलाई।


इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बीआरजी के सदस्यों सहित एएनएम रेणू, यूपीएचसी तथा सुपरवाईजर शकुंतला, रचना, बलविंद्र कौर व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताटों ने भाग लिया। 

Watch This Video Till End….

रेड क्रॉस सोसायटी, सेक्टर-15, पंचकूला स्थित वृद्धाश्रम में मनाया गया विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस

शहीद भगत सिंह स्टेडियम में नृत्य, नाटक व गायन कार्यशाला का शुभारंभ

सिरसा, 18 जून।


                       खेल विभाग द्वारा शहीद भगत सिंह स्टेडियम में 10 दिवसीय नृत्य, नाटक, संगीत, शास्त्रीय नृत्य व गायन कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यशाला का शुभारंभ कार्यकारी जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी कृष्ण कुमार बेनीवाल ने दीप प्रज्जवलित कर किया। 

For Sale


                       श्री कृष्ण कुमार बेनीवाल ने बताया कि खेल विभाग प्रत्येक जिला में युवक व युवतियों के लिए 10 दिवसीय नृत्य, नाटक, संगीत, शास्त्रीय नृत्य व गायन कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह कार्यशाला 28 जून तक शहीद भगत सिंह स्टेडियम में चलेगी। कार्यशाला के शुभारंभ अवसर पर वाईसीओ रोबिना मेहता सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद थे। 

Watch This Video Till End….

रेड क्रॉस सोसायटी, सेक्टर-15, पंचकूला स्थित वृद्धाश्रम में मनाया गया विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भव्य व शानदार तरीके से मनाएं : चेयरमैन जगदीश चोपड़ा

सिरसा, 18 जून।


                       हरियाणा पर्यटन विभाग के चेयरमैन जगदीश चोपड़ा ने कहा है कि 21 जून को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भव्य व शानदार होना चाहिए। योग को अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिलने पर भारत का मान दुनिया में बढ़ा है। संयुक्त राष्ट्र सदस्य देशों में योग को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाने से भारत की पहचान विश्व गुरू के रूप में हुई है। 


                       चेयरमैन जगदीश चोपड़ा मंगलवार को फतेहाबाद के लघु सचिवालय के सभागार में 21 जून को 5वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में फतेहाबाद जिला प्रशासन द्वारा की गई तैयारियां की समीक्षा कर रहे थे। जगदीश चोपड़ा ने कहा कि योग देश की बड़ी उपलब्धी है। यह धर्म विशेष का न होकर सभी धर्मों को एक साथ लेकर चलने वाला अभियान है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने योग को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाई है, जो अपने आप में एक अनूठी और महत्वपूर्ण उपलब्धी है। पूरी दुनिया ने आज योग का महत्व जाना है और इसे अपनाने के लिए आगे आए है। योग हमारी प्राचीन संस्कृति और धरोहर है। विश्व स्तर पर इसे मनाया जाना हमारे लिए गौरव की बात है।

For Sale


                       उन्होंने कहा कि योग ने पूरी दुनिया को मानव जीवन का महत्व बताया है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में जनसहभागिता जरूरी है। योग को जन आंदोलन बनना है। इसके लिए आमजन मानस तक इसकी पहुंच जरूरी है। चेयरमैन ने कहा कि 21 जून को मनाए जाने वाले 5वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन हो, इसके लिए प्रशासन सभी पुख्ता प्रबंध करें। स्कूली बच्चों, खिलाडिय़ों, सामाजिक-धार्मिक संगठनों के अलावा समाज के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समय पर शुरू करे और जो मानदंड कार्यक्रम के है, वे सभी पूरे किए जाएं।


Watch This Video Till End….


                     बैठक में उपायुक्त धीरेंद्र खडग़टा, पुलिस अधीक्षक विजय प्रताप सिंह, एसडीएम डॉ किरण सिंह, सुरेन्द्र बैनीवाल, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ धर्मपाल पूनियां, नप चेयरमैन दर्शन नागपाल, बलदेव ग्रोहा, लक्ष्मण नापा, रमेश सिंगला, गुलशन हंस, वेद जांगड़ा, अधीक्षण अभियंता ओपी बिश्रोई, सीएमओ डॉ मनीष बंसल, डीडीएएच डॉ काशी राम, डीईओ दयानंद सिहाग, डीडीए डॉ बलवंत सहारण आदि वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

रेड क्रॉस सोसायटी, सेक्टर-15, पंचकूला स्थित वृद्धाश्रम में मनाया गया विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस

गांव-गांव जाकर भजन पार्टियां भजनों, गीतों व रागनीओं के माध्यम से दे रही है सरकार की जनकल्याणकारी व विकासात्मक योजनाओं की जानकारी

सिरसा, 18 जून।

गांव-गांव गूंज रहे सरकार की योजनाओं के गीत

प्रदेश सरकार द्वारा पौने 5 साल के दौरान किए गए विकास कार्य व उपलब्धियों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए लोकसंपर्क विभाग की भजन मंडलियां गांव-गांव जाकर भजन गीतों व रागनीओं के माध्यम जानकारी दे रही हैं ताकि योजनाओं का लाभ धरातल स्तर तक के लोगों को मिल सके। इस प्रकार से गांव-गांव सरकार की योजनाओं के गीत गूंज रहे हैं।


                 उप निदेशक एवं जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डा. साहिब राम गोदारा ने विशेष प्रचार अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि जिला में एक माह का विशेष प्रचार अभियान शुरू किया गया है। आगामी 3 जुलाई तक चलने वाले इस अभियान में विभाग की भजन पार्टियां गांव-गांव में जाकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों, गीतों, भजनों के माध्यम से सरकार के सभी महत्वपूर्ण कार्यों व उपलब्धियों की जानकारी आमजन को दे रहे हैं। 


                 इसी कड़ी में जगदीश चंद्र, लाला राम, जुगती राम, रविंद्र कुमार, प्रीतम सिंह, बुटा सिंह व संतोष की भजन पार्टी के द्वारा विभिन्न गांवों में जाकर भावांतर भरपाई योजना, आयुष्मान योजना, किसान निधि योजना, विभिन्न पैंशन स्कीम, फसल बीमा योजना व कम पानी लगने वाली फसलों जैसे मक्का आदि की खेती करने बारे जानकारी गीतों के माध्यम से लोगों को दी जा रही है। योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ सामाजिक मुद्दों पर आधारित सरकार के स्वच्छता, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियानों के प्रति भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। भजन मंडलियों को सरकार की योजनाओं के पोस्टर भी भी दिए गए हैं, जिन्हें गांव में चस्पा किया जा रहा है।  इनसे लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी मिल सकेगी और धरातल स्तर तक के पात्र व्यक्ति इन योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे। 


               उन्होंने बताया कि सरकारी उपलब्धियों की जानकारी देने के साथ साथ प्रचार पार्टियों द्वारा सामाजिक मुद्दों के प्रति भी आमजन को जागरूक किया जा रहा है। इसके तहत बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण व जल संरक्षण तथा कन्या भ्रूण हत्या जैसे विषयों पर लोक गीतों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। 

Watch This Video Till End….

रेड क्रॉस सोसायटी, सेक्टर-15, पंचकूला स्थित वृद्धाश्रम में मनाया गया विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस

अंतर्राष्टï्रीय योग दिवस कार्यक्रम में जिलावासी सपरिवार आमंत्रित : डीसी अशोक कुमार गर्ग

सिरसा, 18 जून।

डीसी ने की अंतर्राष्टï्रीय योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा


                 5वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह की तैयारियां बारे उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने अपने कार्यालय कक्ष में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली तथा तैयारियों बारे समीक्षा की।


                 बैठक में उपायुक्त ने सफाई व्यवस्था के लिए नगर परिषद, एम्बुलैंस व अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए स्वास्थ्य विभाग, पेयजल के लिए जन-स्वास्थ्य विभाग, सुरक्षा व्यवस्था व ट्रेफिक इंतजामों के लिए पुलिस विभाग तथा अन्य सभी आवश्यक प्रबंधों के लिए ड्यूटियां निर्धारित की। उपायुक्त ने पीने के पानी, बच्चों के लिए रिफ्रेशमैंट, प्रचार-प्रसार व अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली और इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। 

For Sale


                 उन्होंने बताया कि 21 जून को स्थानीय शहीद भगत सिंह स्टेडियम में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम में सिरसा लोकसभा क्षेत्र की सांसद सुनीता दुग्गल बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगी करेंगी। इसी प्रकार जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रों में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि ऐलनाबाद में आयोजित होने वाले में चेयरमैन पवन बेनीवाल, रानियां में चेयरमैन जगदीश चोपड़ा, कालांवाली चेयरपर्सन राम अवतार वाल्मीकि, डबवाली में चेयरमैन आदित्य देवीलाल बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। 


                 उन्होंने बताया कि 20 जून को योगा मैराथन का आयोजन स्थानीय बाल भवन से शुरू होकर भूमणशाह चौक, लघु सचिवालय कॉलोनी से प्रजापति चौक से होते हुए शहीद भगत सिंह स्टेडियम में सम्पन्न होगी। इस मैराथन में एनसीसी, एनएसएस, खेल विभाग के प्रशिक्षु, कोच, पीटीआई, डीपीई, पतंजलि योग समिति के सदस्य, नर्सिंग स्कूल की छात्राएं, स्वास्थ्य, आयुष व विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि व आमजन भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि 21 जून को प्रात: 7 से 8 बजे तक स्थानीय शहीद भगत सिंह स्टेडियम में चतुर्थ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन किया जाएगा तथा इसके बाद यहीं पर सेमिनार/वर्कशॉप का आयोजन भी किया जाएगा। इस सेमिनार/वर्कशॉक में ”हृदय रोग का योग द्वारा निवारणÓÓ विषय पर वक्ताओं द्वारा व्याख्यान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पतंजलि योग समिति के योग शिक्षकों द्वारा पीटीआई, डीपीई, अधिकारियों व कर्मचारियों को योग प्रोटोकोल का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। 


                 उन्होंने जिलावासियों से आह्वïान किया है कि वे अंतर्राष्टï्रीय योग दिवस पर अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार पहुंचे तथा कार्यक्रम की शोभा बढाएं एवं योग से शारीरिक लाभ प्राप्त करें। 


                 इस बैठक में एसडीएम ऐलनाबाद अमित कुमार, एसडीएम सिरसा वीरेंद्र चौधरी, सीटीएम जयवीर यादव, जीएम रोडवेज खुबी राम, डीडीपीओ कुलभूषण बंसल, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. गिरीश चौधरी, ईओ एमसी अमन ढांढा, एओ उपायुक्त कार्यालय सुनील कुमार, तहसीलदार प्रदीप कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे। 

Watch This Video Till End….

रेड क्रॉस सोसायटी, सेक्टर-15, पंचकूला स्थित वृद्धाश्रम में मनाया गया विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस

10 सालों में किसानों पर 300 प्रतिशत ऋण बढ़ा , डिफाल्टर किसानों की संख्या में भी 350 फीसदी का इजाफा

चंडीगढ़: 

हरियाणा में फसल बीमा योजना व अन्य कृषि कल्याण योजनाएं लागू होने के बावजूद राज्य के किसानों के ऊपर कृषि ऋण भी बढ़ रहा है और डिफाल्टर किसानों की संख्या भी बढ़ रही है।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना वर्ष 2017- 18 में लागू हुई थी। तब से मार्च 2019 तक के दो वर्ष के कार्यकाल में किसानों पर कृषि ऋण 7913 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 53954 करोड़ रुपये हो चुका है।

यानि डिफाल्टर किसानों की संख्या और राशि भी लगातार बढ़ी है।  दो वर्ष में डिफाल्टर राशि 2420 करोड़ की वृद्धि के साथ 5878 करोड़ हो चुकी है और किसानों पर मार्च 2019 तक , कुल कृषि ऋण 53954 करोड़ रुपये है।

राज्य में सत्ताधारी भाजपा सूत्रों  के अनुसार आगामी विधान सभा चुनावों में चुनाव घोषणा पत्र में पार्टी किसानों के कल्याण के लिए किसी न किसी योजना की घोषणा करेगी।

हालांकि कृषि ऋण को लेकर हरियाणा में चल रही योजनाओं से किसानों की स्थिति में गिरावट कम हुई है लेकिन ऋण और डीफॉल्ट राशि बढ़ी है।राज्य के बैंकों द्वारा उपलब्ध करवाए आंकड़ों में इस बात की पुष्टि होती है कि किसानों पर ऋण का बोझ लगातार बढ़ रहा है।

For Sale..

दस वर्ष पहले की बात की जाये तो वर्ष 2009  के दिसंबर माह में किसानों का बैंक ऋण 17986 करोड़ था, जो 10 वर्षों के सफर में 53954 करोड़ रुपये तक आ पहुंचा है। करीब 300 प्रतिशत अधिक। केवल क़र्ज़ ही नहीं बल्कि किसानों की ऋण अदा करने की क्षमता भी कम हुई है।

पांच वर्ष पहले 2014 में 1. 39 लाख किसान ऐसे थे , जो ऋण की किश्तें चुका पाने में अक्षम रहे और बैंकों ने उन्हें 1615 करोड़ रुपये ऋण का डिफाल्टर घोषित कर दिया।

ये आंकड़ा कम नहीं हुआ।  मार्च 2019 तक किश्तें न चुका पाने वाले किसानों की संख्या 1,72,673 हो गई और डीफॉल्ट राशि 350 प्रतिशत से अधिक , 5878 करोड़ तक पहुंच गई।

डिफाल्टर होने की रफ़्तार भी 11 प्रतिशत की तेज़ी से बढ़ी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल का इस बारे में कहना था कि सरकार इस ओर तेज़ी से बढ़ रही है कि कैसे वर्ष 2022 तक किसानों की आय को दोगुना किया जाये।

कहा कि अतीत की सरकारों की नीतियों की वजह से किसानों की ऐसी हालत हुई है। जबकि भाजपा सूत्रों का दावा है कि देश में किसान कल्याण की चल रही योजनाओं के अलावा आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी अपने घोषणा पत्र में किसानों के कल्याण के लिए अन्य योजनाएं लाने की भी तैयारी कर रही है। 

Watch This Video Till End….

रेड क्रॉस सोसायटी, सेक्टर-15, पंचकूला स्थित वृद्धाश्रम में मनाया गया विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस

भारत अब पोलियो मुक्त देशों की श्रेणी में आ गया है- डॉ.योगेश

पंचकूला:   

स्वास्थय विभाग पंचकूला ने सोमवार को पोलियो अभियान के दूसरे दिन 0.5 वर्ष तक की आयु के लगभग 20260 ;ग्रामीण क्षेत्र.10543ए शेहरी क्षेत्र.9717द्ध बच्चों को घर.घर जाकर पोलियो की दवा पिलाईए इनमे जो बच्चे दौर के पहले दिन तय बूथ पर छुट गये थे उन्हे भी कवर किया गया ।

For Sale


डॉ योगेश शर्मा सिविल सर्जनए पंचकूला ने बताया कि भारत अब पोलियो मुक्त देशों की श्रेणी में आ गया है यहाँ दुबारा पोलियो की बीमारी संक्रमण के जरिये न पनपे इसके लिये एहतियात के तौर पर बच्चों को पोलियो की खुरक बार.बार देना आवश्यक है और अभीभवकों से अपील की वह अपने पाँच वर्ष तक की आयु के बच्चों को पोलियो की दो बुंदे जरूर पीलवाऐं ताकि बच्चों को सुरक्षित रखा जा सके । अभियान की समीक्षा करते हुए बताया गया कि जिले में शून्य से पांच वर्ष तक के लगभग 75531 ;त्नतंस.45437ए न्तइंद.30094द्ध बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है जिसके लिए विभाग द्वारा जिले में 462 ;त्नतंस.332ए न्तइंद.130द्ध तय बूथए 22 ;त्नतंस.16ए न्तइंद.6द्ध मोबाइल टीमें और 24 ;त्नतंस.13ए न्तइंद.11द्ध ट्रांजिट टीमों का गठन किया गया हैए और इसमें लगभग 1420 स्वास्थ्य कर्मियोंए स्वयंसेवकोंए आंगनवाड़ी श्रमिक और स्वास्थ्य कार्यकर्ता ;आशाद्ध71 सूपर्वाइज़र द्वारा भाग लिया जा रहा है ।


इस प्रकार अभियान के दूसरे दिन तक उच्च अधिकारीयों व सूपर्वाइज़रओं की देख.रेख में कुल 75ए531 लक्षित बच्चों में से 58ए726 ;78ःद्ध ;ग्रामीण क्षेत्र.38219ए शहरी क्षेत्र.20507द्ध बचों को पोलियो की दवा पिलाई जा चुकी  है ।

Watch This Video Till End….