Chandigarh, August 19:- Sh. K.K. Yadav, IAS, Commissioner, Municipal Corporation Chandigarh released poster for the 116th Sports meet at Khudda Ali Sher, Chandigarh Scheduled to be held on 24th August, 2019 in presence of Sh. Hardeep Singh, Senior Deputy Mayor, M.C.C, Sh. Gurdiyal Singh Baba jee, Sh. Sardar Gurpreet singh, Dr. Hukum Chand and Sh. Avtar singh.
उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि सबसे अधिक मृत्यु सड़क दुर्घटनाओं के चलते होती है और अधिकतर सड़क दुर्घटनाएं वाहन चालक के नियमों के तहत वाहन न चलाने के होते हैं। इसलिए सड़कों पर सांकेतिक बोर्ड, क्रांसिंग जेबरा, स्पीड ब्रेकर आदि की व्यवस्था होना बहुत ही जरूरी है। अधिकारी इस दिशा में प्राथमिकता से कार्य करके सड़क दुर्घटनाओं में कमी ला सकते हैं।
वे आज सड़क सुरक्षा बारे बैठक कक्ष में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि व्यक्ति का जीवन बड़ा ही कीमती है। इसलिए सड़का सुरक्षा से संंबंधी कार्यों को अधिकारी प्राथमिकता से लें। यह कार्य मानवता के नाते भी समाज सेवा का कार्य है। उन्होंने कहा कि कई बार सड़कों पर सांकेतिक बोर्ड ना होने, स्पीड ब्रेकर ना होने आदि व्यवस्थाओं की कमी के चलते वाहन चालक सड़क दुर्घटना का शिकार हो जाता है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां-जहां रोड़ पर सांकेतिक बोर्ड लगवाने की आवश्यकता है लगवाए जाएं। इसके साथ ही रोड़ पर स्पीड ब्रेकर, जेबरा क्रोसिंग आदि भी लगवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कार्यकारी अभियंता बीएंडआर को निर्देश दिए कि जिन-जिन रोड़ों व सड़कों पर फुटपाथ बनना है, फुटपाथ बनवाएं। इन सभी कार्यों का एस्टीमेंट बनवाकर उनके पास भिजवाएं। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड से लेकर जेल तक जहां भी अति आवश्यक हैं, वहां पर तुरंत फुटपाथ व जेबरा क्रांसिंग व स्पीड ब्र्र्रेकर बनवाएं। मुख्य सड़क से जुडऩे वाली सड़कों पर भी स्पीड ब्रेकर बनवाए जाएं। उन्होंने कहा कि नहरों की पुलों की रिपेयर करवाई जाए तथा उन पर सांकेतिक बोर्ड जरूर लगवाएं। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिए कि एंम्बूलैंस के लिए जो स्थान निर्धारित किया गया है, एंम्बूलैंस वहीं पर खड़ी हो, ताकि संभावित दुर्घटना स्थल पर जल्द से जल्द पहुंचा जा सके। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि वे उन सभी स्कूलों की सूची उपलब्ध करवाए जिन स्कूलों के सामने रोड़ पर क्रोसिंग नहीं बनी है। उन्होंने कार्यकारी अधिकारी बीएंडआर को ऐसे सभी स्कूलों के सामने क्रोसिंग बनवाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि कई बार सड़क के दोनों और पेड़ों टहनियां भी सड़क दुर्घटना का कारण बनती है। इसलिए संबंधित अधिकारी बस कंडक्टर से ऐसी सड़कों जहां पर इस प्रकार की टहनियां झुकी हुई चिन्हित करवाएं। इस अवसर पर एसडीएम श्रीमती शालिनी चेतल, एसडीएम निर्मल नागर, सिटीएम कुलभूषण बंसल, जीएम रोडवेज के आर कौशल, डीएसपी राजेश कुमार, एक्शन केसी कंबोज, वीजेंद्र शर्मा, मार्केट कमेटी सचिव सुरेंद्र कुमार, संदीप सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-08-19 18:15:542019-08-19 18:15:57अधिकारी सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने की दिशा में करें काम : उपायुक्त
पोल्ट्री फार्म के कारण उत्पन्न होने वाली मक्खियों की समस्या से सख्ती से निपटने के लिये उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने आज संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किये। जिला सचिवालय के कांफ्रेंस हाल में आयोजित बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा िकइस कार्य के लिये गठित अधिकारियों की टीम अगामी दो दिनों में सभी पोल्ट्री फार्मों का निरीक्षण करें और मक्खियों के नियंत्रण के लिये निर्धारित मापदंडों में कमी पाये जाने पर संबंधित फार्म संचालक के विरूद्ध कार्रवाही अमल में लाई लाये।
उन्होंने कहा कि मक्खियों के नियंत्रण के लिये पोल्ट्री फार्म संचालकों की लिखित हिदायतें और इस कार्य के लिये किये जाने वाले आवश्यक उपायों की जानकारी पहले से ही उपलब्ध हैं। पोल्ट्री फीड में दवाई मिलाने, पोल्ट्री फार्म पर सीलन को नियंत्रित रखने सहित अन्य हिदायतों का पालन जरूरी है। उन्होंने कहा कि ऐसा न करने पर पोल्ट्री फार्म को बंद करने का प्रावधान हैं और बंद करने से पूर्व पोल्ट्री फार्म के पक्षियों की नीलामी संबंधित क्षेत्र के एसडीएम द्वारा करवाई जायेंगी। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर दोषी पोल्ट्री फार्माें पर तुरंत कार्रवाही अमल में लाई जायेंगी।
बैठक में एसडीएम ममता शर्मा, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी कंवर दमन सिंह व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-08-19 18:12:022019-08-19 18:12:06पोल्ट्री फार्म के कारण उत्पन्न होने वाली मक्खियों की समस्या से सख्ती से निपटने के लिये उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने आज संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किये।
मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा को पंचकूला जिला में जनता का अभूतपूर्व समर्थन मिला है। इस समर्थन के लिये पंचकूला के विधायक एवं मुख्य सचेतक ज्ञानचंद गुप्ता और कालका की विधायक श्रीमती लतिका शर्मा ने लोगों को आभार व्यक्त किया है। उन्होनंे कहा कि खराब मौसम के बावजूद जनता में जिस गर्मजोशी के साथ मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाली इस यात्रा का स्वागत किया हैं, उससे यह बात स्पष्ट हो चुकी है कि जनता मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार की नीतियों से पूरी तरह संतुष्ट है।
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की हरियाणा में दस की दस लोकसभा शीटों पर भारी अंतर से हुई जीत से भाजपा कार्यकर्ता पहले ही उत्साहित है और मुख्यमंत्री की इस यात्रा में उनके उत्साह को और अधिक बढ़ा दिया। उन्होंने कहा कि कालका से आरंभ हुई इस यात्रा का न केवल हर स्थान पर भव्य स्वागत हुआ है बल्कि स्वागत के लिये उमड़ी भीड़ ने महिलाओं व युवाओं की उल्लेखनीय उपस्थिति भी भाजपा के प्रति जनता में बढ़ रहे विश्वास का संकेत दे रही थी। उन्होनंे कहा कि कालका, पिंजौर, अमरावती, माजरी चैंक, नाडा साहिब, रामगढ़, बरवाला, मौली तथा रायपुररानी में हर स्थान पर लोगों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहरलाल को बड़े कटआउट अपनी घर और दुकानों पर लगाये हुए थे। यात्रा निर्धारित समय से लेट होने के बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ और रायपुररानी में यह यात्रा सायं 4 बजे पंहुचने के बावजूद लोग हजारों की संख्या में मुख्यमंत्री के स्वागत के लिये डटे रहे। प्रातकाल से ही तेज बारिश के बावजूद हर स्थान पर युवाओं ने दो पहिया वाहनों व यात्रा में पैदल शामिल होकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-08-19 18:08:252019-08-19 18:08:29मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा को पंचकूला जिला में जनता का अभूतपूर्व समर्थन मिला है।
कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा द्वारा 26 अगस्त से 10 सितंबर तक माता मनसा देवी मंदिर परिसर पंचकूला में युवा मूर्तिकारों के लिये राष्ट्रीय स्तर का शिविर आयोजित किया जायेगा।
विभाग के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय आधुनिक समकालीन मूर्तिकला पर आधारित इस शिविर में राज्य के सभी मूर्ति कला के कलाकार जो पत्थर में पांच से 10 व 12 फुट के आधुनिक अमूर्त मूर्तिशिल्प बनाने में निपुण हैं, उन्हें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर दिया जायेगा। इस शिविर के लिये विभाग द्वारा कलाकारों के पंजीकरण फार्म जारी किये गये थे और बड़ी संख्या में कलाकारों ने पंजीकरण करवाया है। उन्होंने कहा कि जो कलाकार अभी तक अपने फार्म प्रस्तुत नहीं कर पाये है, वे अपना पंजीकरण विभाग के कार्यालय में शीघ्र करवायें ताकि उन्हें भी इस शिविर का हिस्सा बनने का अवसर मिल सके। उनहोंने बताया कि इसके बारे में कोई भी मार्गदर्शन दूरभाष नंबर 0170-5059158 से प्राप्त किया जा सकता है।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-08-19 18:05:172019-08-19 18:05:20कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा द्वारा 26 अगस्त से 10 सितंबर तक माता मनसा देवी मंदिर परिसर पंचकूला में युवा मूर्तिकारों के लिये राष्ट्रीय स्तर का शिविर आयोजित किया जायेगा।
जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा 26 अगस्त से 3 सितंबर तक खंड स्तरीय राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।
यह जानकारी देते हुए जिला बाल कल्याण अधिकारी भगत सिंह ने बताया कि 26 अगस्त को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पिंजौर, 27 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कालका, 28 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय बरवाला, 29 अगस्त को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रायपुररानी, 30 अगस्त को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांधना और 3 सितंबर को सार्थक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर 12 पंचकूला में यह प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी।
उन्होंने बताया कि ये प्रतियोगिताएं चार समूहों में आयोजित की जायेगी। प्रथम समूह पांच से 9 वर्ष, द्वितीय समूह में 10 से 16 आयु के बच्चें होंगे। विभिन्न दिव्यांगता श्रेणी में शामिल 5 से 10 आयु वर्ग तथा 11 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के दो अलग समूह होंगे। उन्होनंे बताया कि प्रत्येक विद्यालय से 10 प्रतिभागी भाग ले सकते है। इन प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को 14 नवंबर को बाल दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जायेगा।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-08-19 18:01:562019-08-19 18:01:59जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा 26 अगस्त से 3 सितंबर तक खंड स्तरीय राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।
महिला विकास निगम द्वारा महिलाओं और लड़कियों को उच्च शिक्षा के लिये ऋण के ब्याज पर पांच प्रतिशत छूट प्रदान की जाती है। सामान्य नागरिकों के साथ साथ सरकारी कर्मचारियों की लड़किया भी इस सुविधा का लाभ हासिल कर सकती है।
हरियाणा महिला विकास निगम के जिला प्रबंधक विजय सैनी ने बताया कि यदि महिलाएं और लड़कियां देश अथवा विदेश में उच्च शिक्षा, व्यवसायिक शिक्षा, तकनीकि शिक्षा, डिप्लोमा, स्नातकोत्तर, मानक उपाधि अथवा पोस्ट डाॅक्ट्रेट इत्यादि के लिये इस सुविधा का लाभ हासिल कर सकती है। उन्होंने बताया कि वित वर्ष 2018-19 में इस योजना के तहत 67 लाभार्थियों को 2495993 रुपये की अनुदान राशि उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा निगम द्वारा महिलाओं के लिये व्यक्तिगत ऋण की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है। ऐसी महिलाएं जिनकी वार्षिक आय 1.50 लाख रुपये से अधिक न हो और परिवार का कोई सदस्य आयकरदाता न हो, उन्हें स्वरोजगार के लिये ऋण और अनुदान उपलब्ध करवाये जाते है। उन्होंने बताया कि सिलाई, कढ़ाई, ब्यूटी पार्लर, किरयाणा, मनीयारी, रेडीमेंट गारमैंटस, कपड़े की दुकान, स्टेशनरी, बूटिक व जनरल स्टोर इत्यादि कार्यों के लिये 1.50 लाख रुपये का ऋण उपलब्ध करवाया जाता है, जिस पर 5 हजार रुपये अनुदान दिया जाता है।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-08-19 17:56:202019-08-19 17:56:23महिला विकास निगम द्वारा महिलाओं और लड़कियों को उच्च शिक्षा के लिये ऋण के ब्याज पर पांच प्रतिशत छूट प्रदान की जाती है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित टाउन पार्क में दिव्यांग बच्चों के लिये प्रदेश का पहला पार्क विकसित किया जा रहा है। रिलाइंस कंपनी के सहयोग से 0.6 एकड़ क्षेत्र में विकसित किये जा रहे इस पार्क में दिव्यांग बच्चों के लिये मनोरंजन की विशेष सुविधाएं होगी।
उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस पार्क पर लगभग 65 लाख रुपये की राशि खर्च की जा रही है और यह पार्क अगस्त मास के अंत तक पूरी तरह विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। इस पार्क में दिव्यांग बच्चों के लिये विशेष प्रकार के झूले, टे्रक व अन्य सुविधायें उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने पंचकूला जिला से इस तरह की विशेष पहल की है ताकि दिव्यांग बच्चें भी पार्क में मनोरंजन की सुविधाओं का लाभ हासिल कर सके।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-08-19 17:49:332019-08-19 17:49:36सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित टाउन पार्क में दिव्यांग बच्चों के लिये प्रदेश का पहला पार्क विकसित किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव आरके खुल्लर ने सभी जिलों के अधिकारियों के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंस
मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव आरके खुल्लर ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा जल्द ही प्रदेश में मुख्यमंत्री परिवार समृद्घि योजना का शुभारंभ किया जाएगा। योजना के लाभ के लिए पात्र परिवार की पहचान पत्र अपडेट होना जरूरी है। इसके लिए सभी अधिकारी अपने-अपने जिलों के पात्र परिवारों के परिवार पहचान पत्र अपडेट करवाएं। सभी विभागाध्यक्ष आज प्रधान सचिव आरके खुल्लर आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी जिलों के उच्चाधिकारियों के साथ इस योजना से संबंधित जानकारियां साझा कर रहे थे।
बीपीएल कार्ड वितरण के लिए सभी विधानसभा क्षेत्रों में 21 को आयोजित होंगे कार्यक्रम
प्रधान सचिव आरके खुल्लर ने बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा आमजन के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना, किसान पेंशन मानधन योजना, लघु व्यापारी पेंशन मानधन योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना व अन्य योजनाओं में पात्र व्यक्तियों द्वारा नाममात्र प्रीमियम देना होता है। लेकिन कई बार गरीब परिवारों द्वारा समय पर प्रीमियम की अदायगी न कर पाने के कारण उन्हें योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत पात्र परिवारों को लाभांवित करने के लिए उनके परिवार पहचान पत्र अपडेट करवाना आवश्यक है। सभी जिलों में बीपीएल सूची को अपडेट करने के लिए उनके फार्म परिवार के मुखिया अथवा सदस्य से वेरिफाई करवाएं। उन्होंने कहा कि सभी नियमित, अनुबंधित, आउटसोर्स व पार्ट टाइम कर्मियों के परिवार पहचान पत्र भी बनवाए जाएं। यह कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाया जाए। श्री खुल्लर ने कहा कि सभी जिलों में बीपीएल कार्ड वितरण का कार्य 21 अगस्त को दोपहर 1.30 बजे विधानसभा क्षेत्रों के अनुसार किया जाएगा। इसमें पात्र परिवारों को बीपीएल कार्ड वितरित किए जाएंगे। उन्होंने सभी जिलों के अधिकारियों को इन कार्यक्रमों के आयोजन व बीपीएल परिवारों के फार्म भरवाने के संबंध में विशेष दिशा-निर्देश दिए।
वीडियो कॉन्फ्रेंस के उपरांत उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने सभी अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए बीपीएल वितरण कार्यक्रम के संबंध में उनकी जिम्मेदारी निर्धारित की। उपायुक्त ने बताया कि जिला सिरसा में सिरसा विधानसभा क्षेत्र के लिए बीपीएल वितरण कार्यक्रम पंचायत भवन सिरसा में, डबवाली विधानसभा क्षेत्र के लिए किसान भवन डबवाली में, ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र के लिए पीआर केंद्र ऐलनाबाद में, कालांवाली विधानसभा क्षेत्र के लिए एसडीएम कार्यालय कालांवाली तथा रानियां विधानसभा क्षेत्र के लिए बीपीएल वितरण कार्यक्रम का आयोजन पीआर केंद्र रानियां में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि वे राशन कार्ड वितरण कार्यक्रम में परिवार पहचान पत्र के लिए भी फार्म भरवाना सुनिश्चित करेंगे। इसके अलावा सभी गैस ऐजेंसियों के माध्यम से सभी उपभोक्ताओं के परिवार पहचान पत्र के फार्म भरवाए जाएंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंस में उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग, नगराधीश कूलभूषण बंसल, डीएफएससी,जिला सांख्यिकीय अधिकारी सुरेंद्र कुमार, लेखाकार मक्खन सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-08-19 17:44:322019-08-19 17:44:34प्रदेश में जल्द शुरू होगी मुख्यमंत्री परिवार समृद्घि योजना : खुल्लर
Panjab University Alumni House in collaboration with Social Substance organized a Capacity Building Program. The program was attended by about twenty guides, counselors, teachers, administrators, psychologists etc. who are working with students of various schools and colleges of Chandigarh.
Prof. Deepti Gupta, Dean Alumni Relations, PU stated that the aim of this initiative was to create better resources for society by mobilizing existing resources. As Dean, Alumni her goal was to serve the existing alumni and to attract more for better contribution toward Panjab University.
Ms. Kamal Malhi, a trained counselor, was resource person for the morning session. She broke the ice with explanation of ‘Namaste’ and extending significance of greetings to each other. She was affirmative while dissecting the myths of counseling and its need. Her session was full or practical and physical exercises. She taught the audience to feel life through own senses. Empathy became the keyword of her lecture.
Watch This Video Till
End….
Ms. Joginder Mukherje, a clinical counselor, took the second and final session after noon. She used videos to get attention of the audience and got the related to real life situations. She emphasized that counseling was a real art and required to be mastered before applying.
Dr. Arun Bansal, Social Substance apprised that this event was one of the events in series initiated in collaboration with PUAA. The real purpose was to get all resources under one roof and effectively use and channelize those. In this direction, several counseling sessions were planned at Panjab University including Hostels.
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-08-19 17:37:262019-08-19 17:37:29Capacity Building Program at PU