सरकार विधवा महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए दे रही ऋण 

विधानसभा रानियां के लिए 2 जोनल मजिस्टे्रट, 8 ड्यूटी मजिस्ट्रेट तथा 14 सैक्टर ऑफिसर नियुक्त

सिरसा, 25 मार्च।

                      जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 44-रानियां विधानसभा क्षेत्र में जोन अनुसार जोनल मजिस्ट्रेट, ड्यूटी मजिस्ट्रेट तथा सेक्टर ऑफिसर की नियुक्ति की है। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक, निष्पक्ष व सफलतापूर्वक सम्पन्न प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में दो जोन बनाकर अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।


                      उन्होंने बताया कि जिला के रानियां विधानसभा क्षेत्र में दो जोन बनाए गए हैं, जिसमें जोन एक के लिए सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता राकेश कुमार बिश्रोई तथा जोन दो के लिए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता रणबीर सिंह को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। इसी प्रकार 8 ड्यूटी मजिस्ट्रेट तथा 14 सेक्टर ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं। एक डयूटी मजिस्ट्रेट और दो सेक्टर ऑफिसर को रिजर्व रखा गया है।


                      उन्होंने बताया कि जहां जोन के ड्यूटी मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी चुनाव को आदर्श चुनाव आचार संहिता की अनुपालना के तहत शांतिपूर्वक एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न करवाने की रहेगी, वहीं सेक्टर ऑफिसर संबंधित बूथों पर चुनाव के लिए की जाने वाली व्यवस्थाओं बारे किए जाने वाले प्रबंधों को सुनिश्चित करेंगे। इसके अलावा सेक्टर ऑफिसर समय-समय पर बूथों पर जाकर बूथों के रखरखाव व अन्य प्रबंधों की जानकारी लेंगे।


जोन नम्बर-एक


                      जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र रानियां के जोन एक में गांव साहुवाला प्रथम, कर्मगढ, खुईयां नेपालपुर, भागसर, खाईशेरगढ़, पन्नीवाला मोटा के लिए राजकीय नेशनल कॉलेज सिरसा के सहायक प्रो. भूषण मोंगा तथा पंजुआना, बुर्जभंगु, नेजाडेला खुर्द, मल्लेवाला, बुढाभाणा, किराड़कोट के लिए केंद्रीय कपास अनुसंधान सिरसा के वैज्ञानिक डॉ. एनके यादव को सेक्टर ऑफिसर नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि सीडीएलयू सिरसा के प्रो. राज कुमार सलार को इन पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।


                      इसी प्रकार गांव ढाणी सुखचैन, झोरडऩाली, धोतड़, चामल, ढाणी 400 के लिए राजनीय नेशनल कॉलेज सिरसा के सहायक प्रो. राकेश को तथा गांव ढाणी ख्योवाली, बनसुधार, शेखुपुरिया, फतेहपुर नियामतखां, जोधपुरिया, पीरखेड़ा, दारियावाला, खारियां के लिए सीडीएलयू सिरसा के सहायक प्रो. डा. राम मेहर सिंह को सैक्टर ऑफिसर नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि राजकीय बहुतकनीकी संस्थान नाथूसरी चौपटा शिव कुमार शर्मा को इन पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।


                      गांव भुन्ना, चक्कां, घोड़ांवाली, गिदड़ा, खाजाखेड़ा, कुस्सर, मेहनाखेड़ा के लिए सीडीएल राजकीय बहुतकनीकी संस्थान नाथूसरी चौपटा के सीनियर लैकचरर विपन कुमार को तथा गांव केहरवाला, मम्मडखेड़ा, बचेर, नथौर, सैनपाल, कोठा सैनपाल, मत्तुवाला, सादेवाला के लिए सीडीएलयू सिरसा के सहायक प्रो. डा. शलिंद्र को सैक्टर ऑफिसर नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि सीडीएलयू सिरसा के सहायक प्रो. डा. डीपी वर्ना को इन पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।


                      गांव ढुडियांवाली (पत्ती राठावास), बाईया, बणी, थेड़ शहीदांवाली के लिए सीडीएलयू सिरसा के सहायक प्रो. एमके किदवई को तथा गांव हरीपुरा, धर्मपुरा, हारणीखुर्द, दमदमा, करीवाला के लिए आईटीआई सिरसा के प्रिंसिपल लालचंद को सैक्टर ऑफिसर नियुक्त किया है। राजकीय नेशनल कॉलेज सिरसा के सहायक प्रो. संदीप गोयल को इन पर ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।


                      गांव भंभूर, अलीपुर टीटूखेड़ा, मंगाला, ढाणी काहन सिंह, चक कसवां, मौजदीन, गिदड़ांवाली, ढाणी प्रताप सिंह, अनानुर नानकपुर के लिए सीडीएलयू सिरसा के सहायक डा. अशोक कुमार को तथा गांव ओटू, धमोरा थेड़ी, बुर्ज माजरा, फिरोजाबाद, अभोली, अबूतगढ, ढाणी भंगी, धनूर, सुलतानपुरिया के लिए डा. भीमराव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय डबवाली के सहायक प्रो. सुरेंद्र पाल को सैक्टर ऑफिसर नियुक्त किया है। सीडीएलयू सिरसा के सहायक प्रो. डा. सुलतान कुमार को इन पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।

जोन नम्बर-दो


                      उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र रानियां के जोन दो में गांव गोबिंदपुरा माजरा अभोली, टाउन रानियां के लिए जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ सुनिल कुमार को  सैक्टर ऑफिसर तथा राजकीय नेशनल कॉलेज सिरसा के सहायक प्रो. रंजीत सिंह को इन पर ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। इसी प्रकार टाउन रानियां के बूथ नम्बर 160 व 161, थेड़ शमिंद्र सिंह, ढाणी सतनाम सिंह, थेड़ी मोहर सिंह, ढाणी संगतपुरा, रंजीतपुरा थेड़ी, नगराणा, नकोड़ा, रामपुरा थेड़ी, ढाणी लहरांवाली, संतावाली के लिए सीएमआरजे राजकीय कॉलेज ऐलनाबाद डा. शशीपाल हरढु को सैक्टर ऑफिसर नियुक्त किया है। इसी प्रकार सीडीएलयू सिरसा के प्रो. राज कुमार सिवाच को इन पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।


                      गांव भड़ोलांवाली, बालासर, नाईवाला, मोहम्दपुरिया, नानूआना, मंगालिया, फतेहपुरिया के लिए सीडीएल राजकीय बहुतकनीकी संस्थान नाथूसरी चौपटा के सीनियर लैक्चरर संदीप कुमार को तथा गांव जीवननगर, संतनगर, अमृतसर खुर्द, थेड़ बुढानियां के लिए जनस्वास्थ्य विभाग मंडीडबवाली के एसडीईओ राय सिंह को सैक्टर ऑफिसर नियुक्त किया है। इसी प्रकार सीडीएल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, पन्नीवाला के सहायक प्रो. नवदीप कुमार को इन पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।


                      उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि राजकीय महिला महाविद्यालय के प्रो. यशपाल को ड्यूटी मजिस्ट्रेट, सीडीएलयू सिरसा के सहायक प्रो. अशोक मक्कड़ व जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ सुरजीत सिंह को सैक्टर ऑफिसर के तौर पर रिजर्व रखा गया है।

Watch This Video Till End….

सरकार विधवा महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए दे रही ऋण 

सरकारी कर्मचारी चुनाव ऐजेंट बना तो होगी कानूनी कार्रवाई

सिरसा 25 सितंबर।

चुनाव आचार संहिता की पालना बारे कर्मचारियों को हिदायत जारी


                      आदर्श आचार संहिता के दौरान कोई भी कर्मचारी जोकि सरकारी सेवाओं में कार्यरत हैं, वह किसी भी पार्टी या उम्मीदवार का चुनाव एजेंट नहीं बन सकता। यदि कोई कर्मचारी ऐसा करता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ चुनाव आचार संहिता की उल्लंघना करता है उसके तहत कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


                      जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव 2019 की घोषणा के साथ ही आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो चुकी है। इसकी पालना करना आम जनता के साथ-साथ सरकारी सेवाओं में कार्यरत कर्मचारियों का भी कर्तव्य है। चुनाव आदर्श आचार संहिता के तहत सरकारी सेवा में कार्यरत कर्मचारी उम्मीदवार के चुनाव एजेंट, पोलिंग एजेंट या काउंटिंग एजेंट के तौर पर कार्य नहीं कर सकता है। यदि कोई कर्मचारी ऐसा करता पाया जाता है तो उसके विरुद्घ कारावास व जुर्माना दोनों का प्रावधान है।


                      जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कर्मचारियों द्वारा आदर्श चुनाव आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने बारे हिदायतें जारी की गई हैं। इन हिदायतों के अनुसार कोई भी सरकारी कर्मचारी किसी राजनैतिक दल या राजनीति में भाग लेने वाले किसी संगठन का न तो सदस्य हो सकता है और न ही इनसे संबंद्ध रख सकता है। कोई सरकारी कर्मचारी मतदाताओं को प्रभावित करने की किसी गतिविधि में शामिल नहीं हो सकता है। इसके अलावा सरकारी कर्मचारी अपने व्यक्तिगत वाहन अथवा रिहायशी मकान पर भी मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए किसी भी प्रकार का चुनाव चिन्ह नहीं लगा सकता है और न ही कोई सरकारी कर्मचारी चुनाव प्रचार में भाग ले सकता है। किसी भी कर्मचारी का उक्त गतिविधियों में शामिल होना पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Watch This Video Till End….

सरकार विधवा महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए दे रही ऋण 

अधिकारी निष्पक्ष रहने के साथ-साथ निष्पक्ष दिखें भी : उपायुक्त

सिरसा 25 सितंबर।

उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने किया चुनावी प्रक्रिया के लिए गठित सभी कमेटियों की प्रशिक्षण कार्यशाला को संबोधित


                  चुनाव प्रक्रिया से जुड़े हर अधिकारियों व कर्मचारियों की चुनाव को निष्पक्ष, स्वतंत्र व शांतिपूर्वक सम्पन्न करवाने में अहम भूमिका रहती है। सभी अधिकारी व कर्मचारी अपनी ड्यूटी ईमानदारी, सजगता व आपसी तालमेल से निभाएं और ड्यूटी के दौरान नागरिकों से नम्रता पूर्वक व्यवहार करें।


                      यह बात जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने मंगलवार को स्थानीय सीडीएलयू के ऑडिटोरियम में आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत आयोजित चुनावी ड्यूटी में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों की प्रशिक्षण कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही। कार्यशाला में चुनाव तहसीलदार रामनिवास जांगड़ा ने पावर प्वाईंट प्रजैंटेशन के माध्यम से चुनावी भूमिका व उसके दायित्व की जानकारी के चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों बारे भी अवगत करवाया और वीवीटी, एक्पेंडिचर मॉनीटरिंग और अकाऊंटी टीम को चुनावी खर्च तैयार करने के बारे में बारीकी से जानकारी दी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डा. अरुण सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त मनदीप कौर, एसडीएम सिरसा जयवीर यादव, आरओ कालांवाली निर्मल नागर, आरओ डबवाली विनेश कुमार, आरओ रानियां राजेंद्र कुमार, सीटीएम कुलभूषण बंसल सहित चुनाव से जुड़े अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


                      जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि अधिकारी नाकों व अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की चैकिंग के दौरान वीडियोग्राफी जरुर करवाएं और यह सुनिश्चित करें कि वीडियोग्राफी अधूरी न हो। सभी कमेटियां अपनी ड्यूटी पर जाने से पहले पुलिस बल जरुर साथ रखें। इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। इसके अलावा वीडियोग्राफी की सीडी पूरी जानकारी सहित निर्धारित फार्म भरकर जमा करवाएं। चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अधिकारी को अपनी जिम्मेवारी व ड्यूटी के प्रति कर्तव्य निष्ठ होने के साथ-साथ प्रशिक्षित भी होना जरूरी है, किसी भी प्रकार की समस्या या सूचना मिलने पर तुरंत अपने आरओ को अवगत करवाएं। उन्होंने कहा कि कोई भी अधिकारी आधी-अधूरी जानकारी के साथ फिल्ड में न उतरें। अधिकारी को अपनी जिम्मेवारी के बारे में जानकारी होने से उसका आत्म विश्वास भी बढ़ता है।


                      उन्होंने कहा कि किसी भी कार्य को सफलतापूर्वक सम्पन्न करने में प्लानिंग की अहम भूमिका रहती है। इसलिए अधिकारी समय रहते चुनाव के दृष्टिगत अभी से प्लानिंग तैयार कर लें, ताकि मतदान के समय किसी प्रकार की समस्या न हो। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस पर्व में निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान के लिए चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों की बड़ी अहम भूमिका रहती है, इसलिए बड़ी ही गंभीरता के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें। उपायुक्त ने कहा कि चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्वक व स्वतंत्र रूप से संपन्न करवाना हम सबकी जिम्मेवारी है। हर पात्र व्यक्ति स्वतंत्र रूप से बिना किसी बाधा के अपने मताधिकार को प्रयोग कर सके, इसकी सुनिश्चिता करवाना हमारा कर्तव्य है।

Watch This Video Till End….

सरकार विधवा महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए दे रही ऋण 

PU Results

Chandigarh September 24, 2019

 It is for the information of the general public and students of Panjab University Teaching Departments/Colleges in particular that result of the following examinations have been declared:-
1.      B.Pharmacy-4th Semester,May-19
2.      ME(Electronics & Communication Engg.,)-4th Semester,May-19
3.      ME(Computer Science Engg.,)-2nd Spell,June-19
4.      ME(Computer Science Engg.,)-4th Spell,June-19

        The students are advised to see their result in their respective Departments/Colleges/University website.

Watch This Video Till End….

सरकार विधवा महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए दे रही ऋण 

First NSS Athletics Meet held at PU

Chandigarh September 24, 2019

  NSS Panjab University, Chandigarh organized first athletics meet today under Fit India Movement to give a message of Healthy India on NSS Day 24th September, 2019. The event was started with a pledge taking ceremony in the memory of the martyrs of ‘Jallianwala Bagh Massacre.


Athletics meet was inaugurated by the State Liaison Officer, Chandigarh administration, Shri Bikram Rana. The event was organized by the Programme Officers Dr. Purva Mishra & Dr Sucha Singh
under the guidance of Dr Navdeep Sharma, NSS Programme Coordinator.

            More than 150 volunteers participated in the track events of 100 Meters, 400 meters, 4×100 relay race and long jump. Mahipal from Department of Physical Education was declared Best Male Athlete and Harsimran Kaur from Department of Pub. Administration was declared Best Female Athlete. 100 meters men gold was won by Mahipal of Physical Education, Silver by Arik of Geology and bronze by Yash of Physical Education. 400 meters men gold was won by Nikish of Geology,
Silver by Pawan of Geology, and bronze by Vidhanshu of Physical Education. 100 meters women gold was won by Harsimran Kaur of Public Administration, Silver by Harnoor Ghuman of UIDS, and bronze by Robin of UIDS.  400 meters women gold was won by Ramanjot Kaur of Physical Education, Silver by Harsimran Kaur of Public Administration and bronze by Sakshi of UIDS. Long jump men gold was won by Yash Tiwari of Physical Education and long jump women was won by Sohenoor of PU-ISSER.

Watch This Video Till End….

सरकार विधवा महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए दे रही ऋण 

डीसी ने ली प्रिंटिंग प्रैस मालिकों की बैठक

सिरसा 24 सितंबर।


जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने आज स्थानीय लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में प्रिंटिंग प्रैस के मालिकों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि चुनावी पंपलेटस व पोस्टर आदि छपवाने के संबंध मेें अपराध प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत निषेधज्ञा लागू की गई है। जनप्रतिनिधि अधिनियम 1951 की धारा 127-ए के प्रावधानों के अनुसार प्रकाशक व मुद्रक के नाम व पता के बिना कोई भी प्रचार सामग्री न छापें।


उन्होंने कहा कि प्रकाशक को न केवल अपनी पहचान देनी होगी बल्कि हस्ताक्षर के साथ उन दो लोगों से सत्यापन भी कराना होगा जो उसे व्यक्तिगत रूप से जानते हो। अगर पम्पलेट अथवा पोस्टर राज्य की राजधानी में छापा जाता है तो मुद्रक को एक तर्क संगत समय में छापे गए कागजात की प्रति मुख्य चुनाव अधिकारी को भेजनी होगी। यदि जिला में छपाई की जाती है तो उस स्थिति में कागजात की प्रति जिला मजिस्ट्रेट को प्रेषित करनी होगी। इसी प्रकार से अगर प्रकाशित किए गए पोस्टर अथवा पम्पलेट की फोटो प्रतियां की जाती है तो उसे छपाई की श्रेणी में ही शामिल किया जायेगा। बशर्ते वह हाथ से न लिखी गई हो।


उन्होंने कहा कि चुनाव पम्पलेट व पोस्टर का अर्थ वह प्रकाशित पम्पलेट, हैंडबिल या अन्य कागजात है, जो प्रत्याशी अथवा प्रत्याशियों के समूह को प्रोत्साहित करने के लिए वितरित किया जाता है। लेकिन इसमें चुनाव की बैठक की तिथि, समय, स्थान व अन्य विवरण या चुनाव एजेंटों को दिये जाने वाले निर्देशों के लिए तैयार किए गए प्ले गार्ड अथवा पोस्टर को शामिल नहीं किया जायेगा। प्रिंटिंग प्रैस द्वारा इन आदेशों की उल्लंघना करने पर आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।


प्रिंटिंग प्रैस मालिकों को दी हिदायतें :


जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने जिला में स्थापित सभी प्रिंटिंग प्रैस व प्रिंटरज मालिकों से कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान सभी राजनीतिक दल व चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवार या उनके समर्थक भारी मात्रा में पोस्टर, पंपलेट, हैंड बिल बैनर इत्यादि छपवा कर जारी करेंगे। किंतु जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 127-क के अनुसार कोई भी प्रकाशक /  प्रिंटर या प्रिंटिंग प्रैस का मालिक किसी भी प्रकार की गैर कानूनी सामग्री नहीं छाप सकता।


उन्होंने कहा कि ऐसे छपाई के कोई दस्तावेज किसी के धर्म, जाति, समाज, भाषा या चरित्र हनन का प्रकाशन हो वह गैर कानूनी होगा। दोषी पाए जाने पर प्रकाशन व छपवाई करवाकर ऐसी सामग्री जारी करने वाले के विरुद्घ जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 127ए के अनुसार 6 माह का कारावास या दो हजार रुपये जुर्माना अथवा दोनों प्रावधान के तहत कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने प्रिंटिंग प्रैस मालिकों से कहा कि प्रिंटिंग प्रैस में किसी भी प्रकार का राजनैतिक पंपलेट, फोल्डर आदि की छपवाई करते हैं तो उसकी चार प्रतियां उपायुक्त कार्यालय में जमा करवाएं।  उन्होंने कहा कि प्रिंटिंग प्रैस में कोई भी सामग्री जैसे फोल्डर, पर्चे छपते हैं तो उसके एक स्थान पर फोल्डरों की कुल संख्या जरुर प्रकाशित करें।


इस अवसर पर एडीसी मनदीप कौर, सीटीएम कुलभूषण बंसल, तहसीलदार चुनाव राम निवास व जिले के सभी प्रिंटिंग प्रैस के मालिक मौजूद थे।


Watch This Video Till End….

सरकार विधवा महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए दे रही ऋण 

हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और सुभाष मेहला के निर्देश पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश.सह.अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकुला में जमीनी स्तर पर अधिकारियों के लिए एक विशेष कानूनी साक्षरता शिविर आयोजित किया गया था।

पंचकूला, 24 सितंबर-

हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और सुभाष मेहला के निर्देश पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश.सह.अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकुला में जमीनी स्तर पर अधिकारियों के लिए एक विशेष कानूनी साक्षरता शिविर आयोजित किया गया था। यह सम्मेलन डीसी कार्यालय सेक्टर 1 मै जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकुला द्वारा किया गया।

श्री विवेक गोयल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट.सह.सचिव, जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण, पंचकुला ने मुफ्त कानूनी सेवाओं के बारे में अधिकारियों को सचेत किया और जल संरक्षण, मध्यस्थता और सुलह, पर्यावरण संरक्षण पशु अधिकार और मुफ्त कानूनी सेवाओं के बारे में सभा को जागरूक किया।

आरु वशिष्ठ, डब्ल्यूसीडीपीओ, महिला और बाल विभाग, पंचकूला ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आशा कार्यकर्ताओं को बच्चों की देखभाल और सुरक्षा के लिए बच्चों को पहचानने के लिए गतिविधियों को अंजाम देने के लिए जागरूक किया ताकि उक्त बच्चों को एकीकृत बाल विकास सेवा ;प्ब्क्ैद्ध से जोड़ा जा सके। एक भारतीय सरकारी कल्याण कार्यक्रम जो 6 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और उनकी माताओं को भोजन, पूर्व.विद्यालय शिक्षा और प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा प्रदान करता है। उन्होंने माताओं और बच्चों के लिए पौष्टिक आहार के लिए पोशन अभियान के बारे में भी उन्हें जागरूक किया।

श्री मनबीर राठी, पैनल एडवोकेट ने हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओ जैसे की यवरिष्ठ नागरिकों के लिए कानूनी सेवाएं योजना, 2015, नालसा नशीली दवाओं के दुरुपयोग की शिकार महिलाओं के लिए कानूनी सेवाएं, नालसा ट्रैफिकिंग और वाणिज्यिक यौन शोषण की शिकार योजना 2015 और नशीली दवाओं के उन्मूलन के लिए सभा को संबोधित किया। उन्होंने च्व्ब्ैव् अधिनियम के बारे में सभा को भी अवगत कराया।

इसके बाद श्री पियूष मित्तल, पैनल एडवोकेट ने छ।स्ै। एसिड हमलों के शिकार लोगों के लिए कानूनी सेवाएँ योजनाए छ।स्ै। मानसिक रूप से बीमार और विकलांगों के लिए कानूनी सेवाएँ योजनाए 2015 के बारे में सभा को विशेष रूप से अवगत कराया।

यज्ञा दत्त शर्मा, पैनल एडवोकेट ने पीसीपीएनडीटी अधिनियम, घरेलू हिंसा अधिनियम, रखरखाव और महिलाओं से संबंधित कानूनों पर विषय पर सभा को संबोधित किया।

Watch This Video Till End….

सरकार विधवा महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए दे रही ऋण 

हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद व जिला बाल कल्याण परिषद पंचकूला के माध्यम से भारतीय बाल कल्याण परिषद द्वारा राष्ट्रीय बाल बहादुरी पुरस्कार-2019 प्रदान किया जायेगा।

पंचकूला, 24 सितंबर-

हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद व जिला बाल कल्याण परिषद पंचकूला के माध्यम से भारतीय बाल कल्याण परिषद द्वारा राष्ट्रीय बाल बहादुरी पुरस्कार-2019 प्रदान किया जायेगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए एक प्रवक्ता ने बताया कि राष्ट्रीय बाल बहादुरी पुरस्कार 6 से 18 वर्ष के बच्चों को उनके द्वारा किये गये साहसिक कार्यों के लिये दिया जायेगा। जिन बच्चों ने 1 जुलाई 2018 से 30 जून 2019 तक कोई भी बहादुरी का कार्य जैसे किसी की जान अपनी जान पर खेलकर बचाई हो, उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। इस सम्मान के लिये आवेदन दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर है। यह आवेदन कार्यालय जिला बाल कल्याण परिषद में जमा करवाया जा सकता है। इस संबंध में अन्य शर्तों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिये विभाग की ई मेल इंसइींूंदचास14/हउउंपसण्बवउ  पर संपर्क कर सकते है।

Watch This Video Till End….

सरकार विधवा महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए दे रही ऋण 

Visit cum practical demonstration at PU

Chandigarh September 24, 2019

A team of 50 students led by Dr Ashima Pathak and Dr Neetu Thakur from Department of Biotechnology, GGDSD College, Chandigarh, visited the Centre for Nuclear Medicine, Panjab University, Chandigarh for a practical demonstration on handling of radioisotopes and radiation detection Instruments.


        Dr Vijayta D Chadha, Chairperson, Centre for Nuclear Medicine discussed the emerging role of Nuclear Medicine in diagnostics and therapeutics using radioisotopes and also apprised the participants about the ongoing research in the Centre mainly focused on development of radiopharmaceuticals for early detection of cancer. Dr Chadha shared that Nuclear medicine is an emerging area in medicine and is growing at a fast pace in India and there is a need for trained human resource as medical physicists and radiation safety officers for running nuclear medicine departments. She motivated the young students for opting Nuclear Medicine as one of the promising career options for service of mankind. The students were given practical demonstration about the safe practices for the use and handling of radioactivity and operation of radiation detection instruments.

Watch This Video Till End….

सरकार विधवा महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए दे रही ऋण 

Invitation

Chandigarh September 24, 2019

Department of Chemistry, Panjab University, Chandigarh is organizing 4th Pran Nath Vohra Oration by Padma Vibhushan Prof. Rjagopala Chidambaram, DAE Homi Bhabha Professor, Bhabha Atomic Research Centre. Prof. Raj Kumar, Vice Chancellor, PU will preside over the function. The details of function is as follows:-


Title:          Leadership for a Knowledge Economy
Date:           26.9.2019
Time:           11.00 am
Venue:          Prof. R.C. Paul Auditorium (Chemistry Auditorium)

Watch This Video Till End….