वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को देश का आम बजट पेश किया। अपने बजट भाषण के दौरान उन्होंने पेट्रोल-डीजल में एक रुपया सेस और एक रुपया एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने की घोषणा की।
जिसके बाद आज से आपको गाड़ी से सफर करने के लिए जेब ढीली करने पड़ेगी। आज से प्रति लीटर पेट्रोल के दाम 2.45 रुपये और डीजल के दाम 2.36 रुपये बढ़ गए हैं।शनिवार से आपको दिल्ली में पेट्रोल के लिए प्रति लीटर 72.96 रुपये और प्रति लीटर डीजल के लिए 66.69 रुपये चुकाने होंगे।
शुक्रवार को दिल्ली में प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 70.51 रुपये और डीजल की कीमत 64.33 रुपये थी। वहीं मुंबई में शुक्रवार को प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 76.15 रुपये और डीजल की 67.40 रुपये थी।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/06/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-07-06 05:08:352019-07-06 05:08:38Breaking News: सेस लगने से पेट्रोल और डीजल हुआ महंगा
पाकिस्तान द्वारा अपनी हवाई क्षेत्र को भारत के लिए बंद करने से भारतीय विमानन कंपनियों को 548 करोड़ का घाटा हुआ है।
पाकिस्तान ने हाल में ही अपने हवाई क्षेत्र को बंद रखने की समय सीमा 12 जुलाई तक बढ़ा दी है। बालाकोट में भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने अपना हवाई क्षेत्र को बंद कर रखा है।
इस कारण खाड़ी देशों, पश्चिम-मध्य एशिया सहित कई देशों को जाने वाली भारतीय एयरलाइंस की फ्लाइट को अरब सागर का चक्कर लगाते हुए जाना पड़ रहा है। पाकिस्तान के वायुसीमा बंद करने से भारतीय एयरलाइंस को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
हाल में ही जी-20 में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पाक वायुसीमा से न होकर अरब सागर और ओमान होते हुए किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंचे थे। हालांकि पाक ने उनके विमान को अपने देश के उपर से होकर जाने के लिए अनुमति दे दी थी।
नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी ने राज्यसभा में एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि पाक हवाई क्षेत्र के बंद होने से 2 जुलाई तक भारतीय विमानन कंपनियों को हुआ 548 करोड़ का घाटा हुआ।
जिसमें 2 जुलाई एयर इंडिया को 491 करोड़, 31 मई तक इंडिगो को 25.1 करोड़ और 20 जून तक स्पाइस जेट को 30.73 करोड़ और गोएयर को 2.1 का घाटा हुआ।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-07-05 06:35:572019-07-05 06:36:01केंद्र : पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र बंद करने से भारतीय विमानन कंपनियों को हुआ 548 करोड़ का घाटा
मोदी सरकार (Modi Govt) के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट आज सुबह 11 बजे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) पेश करने वाली हैं।
आज सुबह वो अपने आवास से सबसे पहले वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) के लिए रवाना हुईं। जहां उन्होंने बजट से जुड़ी कॉपियां अपने ब्रीफकेस (Briefcase) में रखी। जिसे बजट ब्रीफकेस (Budget Briefcase) भी कहा जाता है।
लेकिन इस बार महिला वित्त मंत्री ने बजट ब्रीफकेस नहीं दिखाया। लेकिन उनके हाथ में एक नया मखमली लाल कपड़े में लिपटी बजट कॉपियां नजर आईं, इस लाल कपड़े के ऊपर अशोक स्तंभ का चिन्ह दिख रहा है। इसी के अंदर बजट की कॉपियां हैं। इस बार बजट की तस्वीर नई नजर आई हैं।
बजट ब्रीफकेस की शुरुआत ब्रिटिश काल से शुरू हुई थी। बजट वाली दिन पहले चमड़े की बैग या ब्रीफकेस के साथ वित्त मंत्री संसद भवन पहुंचते हैं।
आजादी के बाद पहले वित्त मंत्री आरके शानमुखम चेट्टी लेदर के थैले के साथ संसद भवन पहुंच थे। उसके बाद कई दशकों तक यहीं थैला लेकर वित्त मंत्री पहुंचते थे।
इस बजट ब्रीफकेस में देश के वित्त वर्ष का आर्थिक स्थिति का लेखा-जोखा होता है।
थैले से ब्रीफकेस में बदलने की परंपरा को पूर्व प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री मनमोहन सिंह ने तोड़ा और सूट बूट के साथ नया चमड़े का ब्रीफकेस लेकर संसद पहुंचे और देश का बजट पेश किया।
मनमोहन सिंह के बाद 2019 के अंतरिम बजट तक इसी चमड़े का ब्रीफकेस में बजट की कॉपियां आई लेकिन मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहले बजट का ब्रीफकेस थोड़ा सा बदला हुआ नजर आ रहा है।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-07-05 04:58:012019-07-05 04:58:05मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट आज सुबह 11 बजे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करने वाली हैं।जानें ? खास बातें
उड़ीसा : पुरी में आज भगवान जगन्नाथ की यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा में शामिल होने के लिए भक्त भारत के कोने कोने से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी आते हैं।
इस रथ को विश्व प्रसिद्ध बताया गया है। कहते है कि इस रथ में भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा बैठे होते हैं और जो भक्त सच्चे मन से भगवान की इस रथ यात्रा में शामिल होता है और रथ को खींचने में हाथ लगता है। उसके सभी पाप मिट जाते हैं।
इसके अलावा गुजरात के अहमदाबाद में आज जगन्नाथ यात्रा निकाली जाएगी। लेकिन उससे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में पत्नी सोनल शाह के साथ भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना की ।
वहीं यात्रा से पहले सीएम विजय रूपानी और डिप्टी सीएम नितिनभाई पटेल ने भी पूजा अर्चना की।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-07-04 05:45:572019-07-04 05:45:58उड़ीसा : पुरी में आज भगवान जगन्नाथ की यात्रा निकाली जाएगी।
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में बारिश से संबंधित घटनाओं में 14 अन्य लोगों की मौत हो गई। रविवार से हो रही भारी बारिश के कारण मुंबई में रेल, वायु और सड़क यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ। कई ट्रेनों और विमानों को रद्द करना पड़ा।मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान के बाद सरकार ने मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित करते हुए लोगों को घर से बाहर न निकलने की सलाह दी।
महाराष्ट्र के रत्नागिरी में तिवारी बांध टूट गया। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है और 22 लोग लापता बताए जा रहे हैं। सिविल प्रशासन द्वारा 2 व्यक्तियों के शरीर बरामद किए गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक लगातार बारिश की वजह से डैम का जलस्तर बढ़ गया था। रिपोर्ट के मुताबिक डैम से पानी निकलने की वजह से डैम के पास बने 12 घर पूरी तरह से बह गए। इन्हीं घरों में रहने वाले लोगों के गायब होने का अंदेशा है। राहत एजेंसियों का कहना है कि डैम के पानी में बहे लोगों के निचले इलाकों में मिलने की आशंका है। लेकिन उन्हें हुए नुकसान के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है।
जिसकी वजह से 7 डाउन स्ट्रीम गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। इस हादसे में करीब 22-24 लोग लापता हैं।
राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीमों को घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। नागरिक प्रशासन, पुलिस और स्वयंसेवक मौके पर मौजूद हैं। सभी टीमों का रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।
वहीं दूसरी तरफ इससे पहले मुंबई और पुणे में बारिश की वजह से दीवार गिर गई। मलाड समेत पुणे और कल्याण में 21 लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद सीएम ने मृतकों के लिए मुआवजे का ऐलान किया। अब तक मुंबई में बारिश से कम से कम 25 लोगों की जान चली गई।
जिला प्रशासन, पुलिस और कुछ स्वयंसेवी संस्थाओं ने राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया है। मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई इलाके रविवार से भारी बारिश की चपेट में हैं।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-07-03 04:09:132019-07-03 04:09:16महाराष्ट्र : रत्नागिरी में तिवारी बांध टूट गया, इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है और 22 लोग लापता बताए जा रहे हैं।
केंद्र सरकार आगामी पांच जुलाई को पेश होने वाले आम बजट में 16 नई वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन-18) ट्रेन चलाने का प्रावधान कर सकती है। स्वदेशी तकनीक वाली सेमी हाईस्पीड (160 किलोमीटर प्रतिघंटा) इस ट्रेन को प्रमुख रेल मार्गों पर चलाया जाएगा। इसके अलावा 240 से अधिक मेल-एक्सप्रेस सहित राजधानी और शताब्दी ट्रेन को चलाने की व्यवस्था की जाएगी।
देश के प्रमुख रेल मार्गों पर रेल यात्रियों के लिए प्रत्येक पांच से सात मिनट में ट्रेन चलाने के लिए प्रमुख रेल मार्गों पर दिल्ली-कोलकाता-चेन्नई-मुंबई के बीच हाईस्पीड कॉरिडोर बनाने की बजट में व्यवस्था होने की उम्मीद है।
इस बार टैक्स (Tax) को लेकर भी बदलाव दिया जा सकता है। लेकिन हम बजट इतिहास (Budget History) पर नजर डालें तो सभी तथ्य सामने आ जाएंगे जो कि देश के आर्थिक हालात बताते हैं।
स्वतंत्र भारत (Independent India) के पहले बजट से लेकर अब तक अनेकों मौके आए हैं जब बजट के प्रावधानों ने देश को नई दिशा देने की कोशिश की है।
बजट के समय में बदलाव वर्ष 2001 में अटलबिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने किया था। एनडीए सरकार ने अंग्रेजी परंपरा को तोड़कर सुबह 11 बजे संसद में बजट पेश करनी की परंपरा शुरू की।
साल 2000 तक अंग्रेजी परंपरा के अनुसार बजट शाम 5 बजे पेश किया जाता था। लेकिन साल 2001 में पहली बार सुबह 11 बजे तत्कालीन वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने बजट पेश करने की शुरुआत की थी।
तत्कालीन वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा को साल 2002 के केंद्रीय बजट (Budget) में सबसे अधिक रोलबैक (Rollback) शामिल करने के लिए जाना जाता है।
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने साल 1994 के अपने बजट में सर्विट टैक्स (Service Tax) के टर्म को भारत के सामने रखा था। इसी साल के केंद्रीय बजट में सर्विस टैक्स का प्रावधान किया गया। जिसे पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने पेश किया था।
साल 1973-74 के बजट को भारत के ब्लैक बजट के नाम से जाना जाता है, क्योंकि इस साल देश का बजट घाटा 550 करोड़ रुपए था।
इस बजट के माध्यम से सामान्य बीमा कंपनियों, भारतीय तांबा निगम (Indian copper corporation) और कोयला खानें के राष्ट्रीयकरण के लिए 56 करोड़ रुपए मुहैया कराए गए। वित्त वर्ष 1973-74 के लिए बजट में अनुमानित घाटा 550 करोड़ का था। यह बजट यशवंतराव बी. चव्हाण ने 28 फरवरी 1973 को पेश किया था।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-06-30 07:09:342019-06-30 07:09:36आम बजट 2019-20: केंद्र सरकार आगामी पांच जुलाई को पेश होने वाले आम बजट में 16 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का प्रावधान कर सकती है।
प्रशासन की ओर से स्थानीय अनाज मंडी में उपमंडल स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पंतजलि योग सेवा समिति कालांवाली के सहयोग से मनाया गया। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न विभागों के अलावा उपमंडल के कई सरकारी व गैर-सरकारी स्कूलों, संगठनों, विभागों के सैंकड़ों लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम हरियाणा सफाई कर्मचारी आयोग के चैयरमैन राम अवतार वाल्मिकी ने मुख्यातिथि के तौर पर जबकि भाजपा नेता राजेंद्र सिंह देसूजोधा, नछत्र सिंह झोरडऱोही, नपा कार्यकारी प्रधान मनीष जिंदल, मार्केट कमेटी के वाईस चेयरमैन ओमप्रकाश वाजपेयी, होमापैथिक मैडीकल आफिसर डॉ. जसमीन चौहान, तहसीलदास नौरंग दास, नायब तहसीलदार रण सिंह, डीएसपी नर सिंह ने विशेष तौर पर शिरकत की। कार्यक्रम दौरान योग शिक्षिक योग पूर्ण नागर, हीरा सिंह, सूरत सिंह पूनियां, रमेश खरां ने योगाभ्यास करवाया।
कार्यक्रम दौरान हरियाणा सफाई कर्मचारी आयोग के चैयरमैन राम अवतार वाल्मिकी ने बताया कि केवल योग ही है जो प्रत्येक व्यक्ति को शांति व आनंदमय की पूर्ण अनुभूति करवा सकता है, क्योंकि योग मन, आत्मा, शरीर को एक लय के अन्दर लाकर उस अदृश्य शक्ति ईश्वर के साथ जोड़ कर समाधि में स्थापित कर सकता है। योग ऋतु परिवर्तन का प्रभाव सहने की शक्ति प्रदान करता है, योग विश्व स्वास्थ्य व कल्याण का सीधा और सरल साधन सिद्ध हो सकता है, योग जीवन जीने का बहुत बड़ा दर्शन शास्त्र है। योग व्यक्ति के शरीर, मन, भावना व ऊर्जा के अनुसार उस व्यक्ति पर प्रभाव डालता है और व्यक्ति आत्मिक होता हुआ परमात्मा से जुड़ जाता है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शहर व विभिन्न गांवों की कई धार्मिक, सामाजिक, शैक्षकिण संस्थाओं ने भी पूर्ण सहयोग दिया।
एसडीएम मनोज खत्री ने कहा कि स्वस्थ जीवन जीने के लिए तन, मन और आत्मा का स्वस्थ होना अतिआवश्यक है। यदि हम योग को अपने जीवन का हिस्सा बना ले तो हम बीमार नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि आज के प्रदूषित वातावरण में योग एक ऐसी औषधि है जिसका कोई साईडिफेक्ट नहीं है बल्कि योग के कई आसन जैसे श्वासन उच्च रक्तचाप को सामान्य करता है तथा कपालभाति प्रणायाम मन को शांत करता है, वक्रासन हमें अनेक बीमारियों से बचाता है। उन्होंने कहा कि फीट रहने के साथ ही योग हमें सकारात्मक ऊर्जा भी देता है।
इस मौके पर नगरपालिका सचिव संदीप सोंलकी, सफाई निरीक्षक अविनाश सिंगला, मार्केट कमेटी सचिव मेजर सिंह सिधू, जनस्वास्थय विभाग के एसडीओ राय सिंह सिधू, जेई रामरखा, एसएमओ डॉ. भूषण गर्ग, बीईओ हरमेल सिंह, एसडीओ पुष्पेंद्र कुमार, प्रिंसीपल जसकरण सिंह, प्रिंसीपल अनिल गुप्ता, प्रिंसीपल डॉ. गुरदीप सिंह, थाना प्रभारी रोहताश कुमार, मोहन लाल जिंदल, राजू सोनी, अजय जैमको, ग्राम सचिव दीपक कुमार बडग़ुर्जर, रेलवे चौकी प्रभारी भूप सिंह, रवि सागर, दिनेश गर्ग जैन सहित कई सदस्य मौजूद थे।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-06-21 19:17:422019-06-21 19:17:44उपमंडल स्तर पर धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2019 : आज यानी 21 जून को पांचवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (Fifth International Yoga Day) दुनियाभर के विभिन्न देशों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) मनाया जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के साथ लगभग 50,000 लोगों के साथ झारखंड (Jharkhand) की राजधानी रांची (Capital Ranchi) के धुर्वा (Dhurva) के प्रभात तारा मैदान (Prabhat Tara Field) में योग कर रहे हैं। यह दिवस मानव शरीर (Human Body) के आंतरिक और बाहरी कल्याण के लिए समर्पित है।
5वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Day of Yoga 2019) में शामिल होने के लिए पीएम मोदी (Narendra Modi) गुरुवार रात को ही रांची (Ranchi) पहुंचे। वे रांची (Ranchi, 5th International Yoga Day 2019) की मेजबानी में आयोजित हो रहे योग दिवस में 50 हजार लोगों के साथ योग कर रहे हैं।
रांची पूरी तरह योग के रंग में रंग चुकी है। पीएम (Narendra Modi) के साथ योग करने को लेकर लोगों मेंं भारी उत्साह और क्रेज दिख रहा है।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-06-21 03:15:582019-06-21 03:16:01अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2019: भारत संग पूरी दुनिया ने किया योग, पीएम मोदी ने रांची में किया आसन
विश्व कप से तीन हफ्ते के लिए बाहर हुए शिखर धवन पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
टीम इंडिया के लिए बुरी खबर है।
बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट ने एक हफ्ते तक धवन को अपनी निगरानी में रखने के बाद यह फैसला लिया है।अब कवर्स के तौर पर इंग्लैंड भेजे गए युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत उनकी जगह लेंगे।
9 जून को ओवल में खेले गए विश्व कप के दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 117 रन की धुआंधार पारी के दौरान ‘गब्बर’ अपना अंगूठा चोटिल कर बैठे थे। रिपोर्ट में इस खब्बू बल्लेबाज का बायां अंगूठा फ्रैक्चर पाया गया।
धवन टीम के लिए कितने अहम हैं, यह बताने की जरूरत नहीं। शायद यही वजह थी कि टीम मैनेजमेंट उन्हें चोट से उबरने का पूरा वक्त देना चाहता था। हालांकि एहतियान ऋषभ पंत भारत से स्टैंडबाय पर बुला लिए गए थे।
न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाला अगला मैच बारिश की वजह से धुल गया था। मगर पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में टीम में मौजूद दूसरे सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (57) ने रोहित (140) के साथ शानदार 136 रन की साझेदारी कर ओपनिंग की पहले को सुलझा लिया था।
यही कारण है कि एक सलामी बल्लेबाज के स्थानापन्न के तौर पर पंत जैसे मध्यक्रम बल्लेबाज को चुना गया।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-06-19 13:28:532019-06-19 13:28:56विश्व कप से तीन हफ्ते के लिए बाहर हुए शिखर धवन पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए
बंगाल प्रदेश प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी में टीएमसी के नेता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। लगातार टीएमसी को छोड़कर नेता, कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो रहे हैं।
टीएमसी छोड़ने वाले लोगों को लेकर ममता बनर्जी पहले ही दो टूक जवाब दे चुकी हैं।
बता दें कि बंगाल में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 42 सीटों में से 18 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। वहीं 22 सीटें टीएमसी ने जीती थी। दो कांग्रेस के खाते में आई थी।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-06-17 11:41:512019-06-17 11:41:53बंगाल : ममता दीदी को झटका, एक MLA और 12 निगम पार्षद भाजपा में शामिल