अप्रैल माह की शुरुआत पेट्रोल व डीजल के दामों में गिरावट के साथ हुई है।
पेट्रोल व डीजल की कीमतों में सप्ताह के पहले दिन कमी देखी गई है।
सोमवार को पेट्रोल की कीमत में 05 पैसे व डीजल की कीमत में 10 पैसे की गिरावट देखी गई है।
गुवाहाटी में सोमवार को 05 पैसे की कमी के चलते पेट्रोल 72.39 पैसे तथा डीजल की कीमत 10 पैसे की कमी के चलते 66.51 हो गई है।
उल्लेखनीय है कि चालू वर्ष के लगातार तीन माह तक पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में इजाफा और ठहराव की स्थिति बनी रही।
हालांकि कीमतों में कोई खास उछाल या कमी नहीं देखी गई।
अप्रैल माह की शुरुआत पेट्रोल व डीजल के दामों में गिरावट के साथ हुई है।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-04-01 10:27:262019-04-01 10:27:29अप्रैल माह की शुरुआत पेट्रोल व डीजल के दामों में गिरावट
भारत की टेलीकॉम मार्केट में सस्ते और बेस्ट डेटा प्लान की जंग चल रही है, जिसकी वजह से सभी कंपनियां सस्ते डेटा प्लान पेश कर रही है और साथ ही पुराने डेटा प्लान को अपडेट कर रही हैं।
इतना ही नहीं इस खास डेटा प्लान से यूजर्स को भी बहुत फायदा हो रहा है और साथ ही उन्हें कम कीमत में ज्यादा सुविधाएं मिल रही हैं।
इस कड़ी में देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन अपने दो सबसे बेहतर 50 और 100 रुपए के डेटा प्लान को दोबारा लॉन्च किया है।
इससे पहले वोडाफोन ने एयरटेल के साथ 50, 100 और 500 रुपए के डेटा प्लान को हटा दिया था, लेकिन इसके बाद कंपनी ने एक्टिव प्लान लॉन्च किए थे।
इन एक्टिव प्लान की शुरुआत 23 रुपए के डेटा प्लान से हुई थी।
अभी हाल ही में वोडाफोन ने एयरटेल को टक्कर देने के लिए 10 से लेकर 5000 रुपए के डेटा प्लान पेश किए हैं।
लकिन वोडाफोन अपने नए प्लान को लेकर समय सीमा नहीं दे रही है।
वोडाफोन ने अपने प्रीपेड प्लान को दोबारा लॉन्च किया है, जिनकी समय सीमा 28 दिनों की है।
वोडाफोन ने 50 रुपए के डेटा प्लान को रिवाइज किया है, जिसमें यूजर्स को 39.7 रुपए का टॉकटाइम दे रहा है।
इस प्लान को दोबारा रिचार्ज करवाना होगा और बचें हुए पैसे अगले रिचार्ज में ऐड हो जाएंगे।
वोडाफोन 100 रुपए के रिचार्ज पर पूरे 100 रुपए का टॉकटाइम दे रहा है। वहीं, इस प्लान की वैधता सिर्फ 28 दिनों की है।
इसके साथ ही यूजर्स 500 रुपए का रिचार्ज करवा सकते है और इस प्लान की वैधता सिर्फ 84 दिनों की है।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-04-01 10:04:212019-04-01 10:04:23भारत की टेलीकॉम मार्केट में सस्ते और बेस्ट डेटा प्लान की जंग चल रही है, जिसकी वजह से सभी कंपनियां सस्ते डेटा प्लान पेश कर रही
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वर्धा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिन्होंने 70 साल तक गरीब को गरीब बनाए रखा वो कभी गरीब का भला नहीं कर सकते है।
ये वो लोग हैं जो गरीब के नाम पर पैसा लाकर, उस पैसे से अपनी तिजोरी भरते हैं।
पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत एमीसैट और 28 अन्य विदेशी उपग्रहों को लेकर जा रहे पीएसएलवी-सी45 का श्रीहरिकोटा से सफल प्रक्षेपण से की।
पीएम मोदी ने कहा कि हमारे लिए गर्व की बात है कि इसरो ने कुछ देर पहले एक ऐतिहासिक सिद्धि हासिल हुई है।
इसके लिए में इसरो को वैज्ञानिकों को बधाई देता हूं। जब पहले इस प्रकार के प्रयोग होते थे तो उसकी दीर्घा गैलरी में कुछ चुने हुए लोग ही होते थे।
लेकिन देश में विज्ञान की ओर रुचि बढ़े और वैज्ञानिकों के प्रति सम्मान बढ़े एवं आम नागरिक भी इसे देख पाए। इसके लिए आज सैकड़ों लोग वहां मौजूद थे।
पीएम मोदी ने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि वोट-बैंक की राजनीति के लिए एनसीपी और कांग्रेस किसी भी हद तक जा सकती हैं।
इस देश के करोड़ों लोगों पर हिंदू आंतकवाद का दाग लगाने का प्रयास कांग्रेस ने ही किया है।
सुशील कुमार शिंदे जब भारत सरकार में मंत्री थे, तो उन्होंने इसी महाराष्ट्र की धरती से हिंदू आतंकवाद की चर्चा की थी।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि आप मुझे बताइये जब आपने हिन्दू आतंकवाद शब्द सुना तो आपको गहरी चोट पहुंची थी की नहीं।
हजारों साल के इतिहास में हिन्दू कभी आतंकवाद करे ऐसी एक भी घटना नहीं है। अंग्रेजी इतिहासकारों ने भी कभी हिन्दू हिंसक हो सकता है इस बात का जिक्र तक नहीं किया।
हमारी 5 हजार साल से भी ज्यादा पुरानी संस्कृति को बदनाम करने का पाप कांग्रेस ने किया है।
हिन्दू आतंकवाद शब्द कौन लाया आपको ये ध्यान रखना है। जिसको कांग्रेस ने आतंकवादी कहा है वो अब जाग चुका है।
शांतिप्रिय हिंदू समाज को, पूरे विश्व को परिवार मानने वाले हिंदू समाज को आतंकवादी कह दिया। इसी के कारण वो मैजोरिटी से भागकर माइनॉरिटी वाली सीट में शरण लेने के लिए मजबूर हो गए हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि कुछ दिन पहले कोर्ट का फैसला आया है और इस फैसले से कांग्रेस की साजिश की सच्चाई देश के सामने आई है।
कांग्रेस ने हिन्दुओं का जो अपमान किया है, कोटि कोटि जनता को दुनिया के सामने नीचा दिखाने का जो पाप किया है, ऐसी कांग्रेस को माफ किया जा सकता है..?
विदर्भ का सूखा, मौसम के साथ ही कांग्रेस के 70 साल के भ्रष्टाचार की भी देन है। आपका ये चौकादार इसको हराने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
साथियों आप ये भी मत भूलिए कि ये वही कांग्रेस और एससीपी का गठबंधन है जिसने आजाद मैदान में उन्मादी भीड़ को शहीदों की स्मारक को जूते से रौंदने की खुली छूट दी थी।
पहले कांग्रेस के एक बढ़े नेता ने कहा कि मोदी ने केवल शौचालय की चौकीदारी की है। अब आप बताइये बरसों से जो साफ़ सफाई के काम में जुटे हैं, जो स्वच्छता के चौकीदार हैं, ये भाषा उनका अपमान है या नहीं।
महाराष्ट्र में कांग्रेस और एससीपी का गठबंधन, कुंभकरण की तरह है। जब वो सत्ता में होते हैं तो 6-6 महीने के लिए सोते हैं। 6 महीने में कोई एक उठता है और जनता का पैसा खाकर फिर सोने चला जाता है।
लोअर वर्धा सिंचाई परियोजना पर तेज़ी से काम चल रहा है। इसी तरह वर्धा में जलयुक्त शिवार अभियान से सैकड़ों गांवों को लाभ होगा। हम बहुत ईमानदारी से इस क्षेत्र में पानी की दिक्कत को कम करने की कोशिश कर रहे हैं।
कांग्रेस और एनसीपी ने सिंचाई परियोजनाओं के नाम पर यहां के किसानों को लूटा है। दर्जनों सिंचाई परियोजनाएं दशकों तक लटकी रहीं। इन योजनाओं को पूरा करने का बीड़ा आपके इस प्रधानसेवक ने उठाया।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-04-01 09:07:442019-04-01 09:08:59प्रधानमंत्री ने आज वर्धा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिन्होंने 70 साल तक गरीब को गरीब बनाए रखा वो कभी गरीब का भला नहीं कर सकते
आंध्र प्रदेश : आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा सतीश स्पेस सेंटर से एक बार फिर इसरो इतिहास रचने जा रहा है।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने EMISAT को PSLV-C45 द्वारा लॉन्च किया है।
आज सोमवार सुबह 9 बजकर 27 मिनट पर इस सैटेलाइट को लॉन्च किया गया।
इसका मकसद भारतीय सीमा पर इलेक्ट्रोनिक डिवाइज की जासूस पर नजर रखना होगा।
इस मिशन के तहत पहली बार इसरो पृथ्वी की तीन कक्षाओं में सैटेलाइट स्थापित कर अंतरिक्ष संबंधी प्रयोग करेगा।
यह पहली बार है जब एक हजार लोगों ने एक साथ इस दृश्य को देखा है।
एमिसैट 28 विदेशी नैनो सैटेलाइट का भी परीक्षण हो रहा है।
भारत के डीआरडीओ द्वारा संचालित किया जाने वाला पहला पेलोड EMISAT है जो 436 किलोग्राम (961 पाउंड) की सैटेलाइट है।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-04-01 08:36:072019-04-01 08:36:11एक बार फिर इसरो इतिहास रचने जा रहा है,भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने EMISAT को PSLV-C45 द्वारा लॉन्च किया
सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात के तलाला से कांग्रेस विधायक भगवान वारड को अंतरिम राहत दी है।
कोर्ट ने उनकी सीट घोषित कर वहां उपचुनाव की घोषणा करने वाली चुनाव आयोग की अधिसूचना पर रोक लगा दी है।
कोर्ट ने चुनाव आयोग, विधानसभा स्पीकर और राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है।
भगवान वारड गुजरात की तलाला विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक थे।
अवैध खनन के एक मामले में निचली अदालत ने उन्हें दोषी करार देते हुए दो साल नौ महीने की जेल की सजा सुनाई।
इसके बाद गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष ने पिछले 10 मार्च को अयोग्य घोषित कर दिया। उसके बाद निर्वाचन आयोग ने उस सीट पर चुनाव की घोषणा कर दी।
निर्वाचन आयोग के मुताबिक तलाला विधानसभा सीट पर 23 अप्रैल को उपचुनाव होना है।
निर्वाचन आयोग और विधानसभा अध्यक्ष के फैसले के खिलाफ भगवान वारड ने गुजरात हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था लेकिन हाईकोर्ट ने कोई राहत देने से इनकार कर दिया।
हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ वारड ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-04-01 08:16:412019-04-01 08:16:44सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात के तलाला से कांग्रेस विधायक भगवान वारड को अंतरिम राहत दी
Breaking News:- निकोबार द्वीप समूह में सोमवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। झटके लगते ही लोगों में अफरातफरी मच गई और घरों से लोग बाहर निकल गए।
भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.8 दर्ज की गई है, लेकिन किसी की जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-04-01 04:43:302019-04-01 04:43:34निकोबार द्वीप समूह में सोमवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए
पुलवामा में सुरक्षाबलों ने सोमवार को एक मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के चार आतंकियों को ढेर कर दिया है, लेकिन अभी इलाके में और भी आतंकियों के छिपे होने की आशंका है।
सेना का तलाशी अभियान जारी है। मारे गए आतंकी लश्कर-ए-तैयबा के बताए जा रहे हैं।
जम्मू-कश्मीर के पमें सुरक्षा बलों को रविवार रात फायरिंग की सूचना मिली थी, जिसके बाद सेना के जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर अभियान चलाया।
सुरक्षाबलों को देखते ही आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी।
सेना के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की, फिर तो देर रात से जारी आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ सोमवार सुबह तक चलती रही।
आखिरकार सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली। अब तक चार आतंकी ढेर हो चुके हैं। साथ ही सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-04-01 04:38:002019-04-01 04:38:03जम्मू-कश्मीर में सेना को बड़ी कामयाबी, लश्कर-ए-तैयबा के चार आतंकी ढेर
जम्मू कश्मीर: उस वक्त कयास लगाए जा रहे पूर्व आईएएस अधिकारी शाह फैसल किसी ना किसी पार्टी का दामन थाम लेगें लेकिन अब यह स्पष्ट हो गया है कि शाह फैसल किसी पार्टी में शामिल होने की बजाय अपनी पार्टी बनाकर राजनीति करेंगे। पूर्व आईएएस अधिकारी और जम्मू कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट के संस्थापक शाह फैसल ने रविवार को कहा कि उनका संगठन युवाओं के लिए सबसे बड़ा मंच होगा लेकिन इसके दरवाजे उन नेताओं के लिए भी खुले रहेंगे जिनका दामन बेदाग रहा हो।
फैसल अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ तीन दिनों की यात्रा पर शनिवार को राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी जम्मू पहुंचे।
वह समर्थन जुटाने और लोगों को अपनी पार्टी के दृष्टिकोण से अवगत कराने के लिए यहां आए हैं।
उनके साथ आए नेताओं में पीडीपी के पूर्व मंत्री जावेद मुस्तफा मीर भी थे। उनकी पार्टी की स्थापना 21 मार्च को श्रीनगर में हुयी थी।
उन्होंने यहां एक सभा को संबोधित करने के बाद संवाददाताओं से कहा कि हमने कश्मीर के लोगों से बातचीत की है और यहां भाईचारा, सामूहिकता का संदेश देने तथा भविष्य और वर्तमान नेतृत्व से मिलने के लिए आए हैं।
यह एक नया राजनीतिक प्रयोग है जहां हम क्षेत्र, रंग, पंथ और जाति की चर्चा के बिना सभी क्षेत्रों के लोगों को न्याय देने की बात करते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि इसमें मीर जैसे अनुभवी व्यक्तियों की जरूरत है, जिनका 20 साल के राजनीतिक करियर के दौरान बेदाग रिकॉर्ड रहा है।
किसी ने भी उनकी ईमानदारी पर अब तक सवाल नहीं उठाया और हमें गर्व है कि उन्होंने हमारे साथ आने का फैसला किया।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-04-01 04:01:292019-04-01 04:01:31शाह फैसल ने कहा कि उनका संगठन युवाओं के लिए सबसे बड़ा मंच होगा,लेकिन इसके दरवाजे उन नेताओं के लिए भी खुले रहेंगे जिनका दामन बेदाग रहा
सरकार ने आधार नंबर को पैन कार्ड से लिंक करने की अंतिम तिथि छह महीने बढ़ाकर 30 सितंबर 2019 कर दी है। इससे पहले यह अवधि 31 मार्च तक ही थी।
आयकर रिटर्न भरने के लिए अपने आधार को पैन से जोड़ना जरूरी है। ऐसा किए बिना आयकर रिटर्न नहीं भरा जा सकता है।
केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने रविवार रात विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। माना जा रहा था कि जो पैन 31 मार्च 2019 तक आधार नंबर से लिंक नहीं होंगे वो अमान्य हो जाएंगे।
सीबीडीटी के मुताबिक, केन्द्र सरकार ने पैन कार्ड को आधार नंबर से जोड़ने की अंतिम तिथि छह महीने बढ़ाकर 30 सितंबर 2019 कर दी है। यह आदेश एक अप्रैल 2019 से लागू होगा।
सुप्रीम कोर्ट ने इसी साल दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को बदलते हुए कहा था, इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के लिए पैन कार्ड को आधार से लिंक कराना आवश्यक है। जस्टिस एके सीकरी और जस्टिस एस अब्दुल नजीर की बेंच ने कहा कि इस मामले में कोर्ट पहले ही निर्णय सुना चुकी है और उसने इनकम टैक्स एक्ट की धारा 139एए को बरकरार रखा है।
दिल्ली हाईकोर्ट ने श्रेया सेन और जयश्री सतपुते को 2018-19 का इनकम टैक्स रिटर्न पैन और आधार को लिंक किए बिना फाइल करने की इजाजत दी थी। इस फैसले के खिलाफ केंद्र मो सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी।
26 सितंबर 2018 को दिए फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने आधार को संवैधानिक तौर पर वैध करार दिया था, लेकिन अदालत ने यह भी कहा था कि बैंक खातों, मोबाइल फोन और एडमिशन के दौरान आधार नंबर देना जरूरी नहीं है।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-03-31 16:18:152019-03-31 16:18:18सरकार ने दी राहत – आधार नंबर को पैन कार्ड से लिंक करने की अंतिम तिथि छह महीने बढ़ाकर 30 सितंबर 2019 कर दी