Mother’s Day 2019: मां अपने बच्चों के लिए क्या कुछ नहीं करती!
अपनी पूरी जिंदगी बच्चों के नाम कर देती है!
हरियाणा के सभी मतदाताओं से 12 मई को अपने मतदान का प्रयोग अवश्य करे!
ना दिन देखती है ना रात, अपना हर पल मां बच्चों को सौंप देती है!
लेकिन मां के लिए आप क्या करते हैं? मां के प्यार और कुर्बानी को कहीं भूल ना जाएं, इसके लिए खास मदर्स डे (Mother’s Day) मनाया जाता है!
यह दिन मां को प्यार जताने और खुश रखने का होता है!
साल के 365 दिन तो मां को प्यार करते ही हैं, लेकिन मदर्स डे (Mother Day) कि बात ही अलग है!
इस बार मदर्स डे 12 मई को है!
यानी 12 मई के दिन को आप अपनी मां के लिए जितना यादगार बना सकते हैं, बनाएं!
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-05-12 09:49:222019-05-12 09:49:25Mother’s Day 2019 : आज का दिन दुनिया की हर मां के नाम
लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण में दिल्ली व हरियाणा समेत सात राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर आज सुबह 7 बजे मतदान होगा।
इस चरण में केंद्रीय मंत्रियों के साथ तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों और कई पूर्व मंत्रियों समेत दर्जनों सियासी दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है।
खासतौर से इस चरण का चुनाव भाजपा के लिए अहम होगा, जिसको अपनी मौजूदा 44 सीटों को बचाने की चुनौती होगी।
सत्रहवीं लोकसभा के लिए 543 में से पहले पांच चरण में 424 सीटों पर चुनाव पूरा होने के बाद अब छठें चरण में सात राज्यों की 59 सीटों पर आज 12 मई को सबकी नजरें टिकी हैं।
इस चरण में 83 महिलाओं समेत 979 प्रत्याशी चुनावी जंग में है, जिनमें 174 राष्ट्रीय दलों, 65 क्षेत्रीय दलों, 430 गैर पंजीकृत मान्यता प्राप्त दलों तथा 310 निर्दलीय रूप से लोकतंत्र के इस महासंग्राम में हिस्सेदार हैं। सात राज्यों के इन सियासी योद्धाओं के भविष्य का फैसला 4.74 करोड़ 46227 महिलाओं समेत 10.16 करोड़ 47624 मतदाताओं को करना है, जिनके लिए 113167 मतदान केंद्र बनाए गये हैं।
इस चरण में जिन 59 सीटों पर मतदान होना है उनमें फिलहाल 44 सीटों पर भाजपा, आठ पर तृणमूल तथा दो पर कांग्रेस का कब्जा है।
छठे चरण में सात राज्यों की 59 सीटों के चुनाव में बड़े-बड़े सियासी दिग्गजों की साख दांव पर होगी, जिनमें छह केंद्रीय मंत्री दिल्ली की चांदनी चौक सीट पर डा. हर्षवर्धन, हरियाणा की गुडगांव सीट पर राव इन्द्रजीत व फरीदाबाद में कृष्णपाल गुर्जर, यूपी में सुल्तानपुर सीट पर मेनका गांधी, मध्य प्रदेश में मुरैना सीट पर नरेन्द्र सिंह तोमर तथा बिहार की पूर्वी चंपारण सीट पर राधा मोहन सिंह के अलावा यूपी की इलाहाबाद सीट पर योगी सरकार में कैबिना मंत्री रीता बहुगुणा जोशी शामिल हैं।
इसके अलावा हरियाणा की सोनीपत सीट पर भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट पर शीला दीक्षित और यूपी की आजमगढ़ सीट पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव जैसे पूर्व मुख्यमंत्रियों की सियासत भी कसौटी पर कसी जानी है।
इसके अलावा दिल्ली में क्रिकेटर गौतम गंभीर व मुक्केबाज बिजेन्द्र के अलावा केंद्र व दिल्ली सरकार में मंत्री रहे अजय माकन व अरविंदर लवली भी प्रतिष्ठा की जंग में हैं।
हरियाणा में हिसार सीट पर केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेन्द्र सिंह की प्रतिष्ठा भी अपने पुत्र बृजेन्द्र सिंह की सियासी पारी पर होगी।
जबकि काग्रेस प्रत्याशियों में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर, कैप्टन अजय यादव, श्रुति चौधरी, दीपेन्द्र हुड्डा व अवतार सिंह भडाना की अग्नि परीक्षा होगी।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सीट पर भाजपा की साध्वी प्रज्ञा सिंह व कांग्रेस के दिग्गज दिग्विजय सिंह के अलावा गुना से कांग्रेस के ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए यह चुनाव अहम होगा।
लोकसभा के छठे चरण में 12 मई रविवार को जिन 59 सीटों पर मतदान होना है, उनमें बिहार की 8 सीटें पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सिवान, वाल्मीकिनगर, महाराजगंज, पश्चिमी चंपारण, हरियाणा की 10 सीटें अंबाला, करनाल, सोनीपत, रोहतक, सिरसा, कुरुक्षेत्र, फरीदाबाद, गुड़गांव, भिवानी-महेन्द्रगढ़, हिसार, झारखंड की 4 सीटें धनबाद, सिंहभूम, जमशेदपुर, गिरीडीह, मध्य-प्रदेश की 8 सीटें गुना, सागर, विदिशा, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, राजगढ़, भोपाल शामिल हैं।
इनके अलावा उत्तर प्रदेश की 14 सीटों फूलपुर, इलाहाबाद, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, श्रावस्ती, अंबेडकर नगर, बस्ती, संत कबीर नगर, डुमरियागंज, आजमगढ़, लालगंज, जौनपुर, भदोही, मछलीशहर, पश्चिम-बंगाल की 8 सीटों झारग्राम, मेदिनीपुर, तामलुक, कांति, घाटल, विष्णुपुर, पूरुलिया, बांकुरा तथा दिल्ली की 7 सीटों चांदनी चौक, पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पूर्व दिल्ली, नई दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पश्चिम दिल्ली, दक्षिण दिल्ली पर भी मतदान होगा।
बिहार में सबसे ज्यादा दागी लोकसभा चुनाव के छठे चरण में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों में 189 आपराधिक पृष्ठभूमि वाले भी शामिल हैं, जिनमें बिहार के 127 सियासी योद्धाओं सबसे ज्यादा 43 दागियों की सूची में शामिल है।
इसके बाद उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर 177 में से 36, पश्चिम बंगाल की आठ सीटों पर 177 में से 28, हरियाणा की दस सीटो पर 223 में से 24, दिल्ली की सात सीटों पर 164 में और झारखंड की चार सीटों पर 67 में प्रत्याशियों में से 20-20 तथा मध्य प्रदेश की 8 सीटों पर 138 प्रत्याशियों में से 18 प्रत्याशियों के खिलाफ आपराधिक मामले लंबित हैं।
चुनावी जंग में 146 उम्मीदवार ऐसे भी हैं जिनके खिलाफ हत्या, अपहरण, लूट, डकैती, हत्या के प्रयास, बलात्कार जैसे संगीन मामले लंबित हैं।
छठे चरण के चुनाव में सबसे ज्यादा 34 दागी निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। जबकि राजनीतिक दलों में सबसे ज्यादा 26 भाजपा, 20 कांग्रेस, 19 बसपा, पांच शिवसेना, 4-4 तृणमूल कांग्रेस व एसयूसीआई तथा 3-3 आप व सीपीआई के प्रत्याशी इस फेहरिस्त में शामिल हैं।
जहां तक दलों द्वारा करोड़पति प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारने का सवाल है उसमें सबसे ज्यादा 46 प्रत्याशी भाजपा, 37 कांग्रेस, 31 बसपा, 7-7 इनेलो व तृणमूल कांग्रेस, छह आप, पांच-पांच जननायक जनता पार्टी व प्रगतिशील समाजवादी पार्टी, तीन शिवसेना और 71 निर्दलीय प्रत्याशी करोड़पतियों की फेहरिस्त में शामिल हैं।
इस चरण में प्रत्याशियों की औसतन संपत्ति 3.41 करोड़ आंकी गई है। 34 सीट रेडअलर्ट घोषित लोकसभा के छठे चरण के चुनाव में 34 सीटें रेडअलर्ट के दायरे में है, जहां तीन या उससे ज्यादा आपराधिक पृष्ठभूमि वाले प्रत्याशी चुनावी जंग लड़ रहे हैं, इनमें सबसे बिहार की भी सभी आठ और झारखंड की सभी चारों सीटें संवेदनशील यानि रेडअलर्ट के दायरे में हैं।
जबकि यूपी की सात, पश्चिम बंगाल की छह, मध्य प्रदेश व हरियाणा की तीन-तीन सीटों पर तीन या उससे ज्यादा प्रत्याशी दागी चुनावी जंग में हैं।
सर्वाधिक ग्रेजुएट प्रत्याशी छठे चरण के चुनाव में 509 प्रत्याशी स्नातक या उससे ज्यादा शिक्षित हैं, जबकि 395 पांचवी से इंटरमिडिएट तक की शिक्षा ग्रहण कर चुके हैं। वहीं दस अनपढ़ प्रत्याशी भी सियासत की जंग में किस्मत आजमा रहे हैं।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-05-12 01:48:272019-05-12 01:48:30दिल्ली-हरियाणा समेत सात राज्यों में आज मतदान
हरियाणा के सभी मतदाताओं से अपील हैं कि 12 मई को अपने मतदान का प्रयोग करने के लिए अवश्य जाए जो भी उम्मीदवार आपको सही लगे उसको वोट अवश्य दे !
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-05-11 05:49:242019-05-11 05:49:27न्यूज़ 7 वर्ल्ड की अपील हरियाणा के सभी मतदाताओं से 12 मई को अपने मतदान का प्रयोग अवश्य करे
आपने अक्सर घर के बड़ों को अचार से पानी को दूर रखने वाली हिदायत को जरूर सुना होगा।
क्योंकि अक्सर अचार में पानी पड़ने से खराब हो जाता है।
आमतौर पर अचार को पानी से दूर रखा जाता है। क्योंकि अक्सर अचार में पानी पड़ने से खराब हो जाता है। ऐसे में अगर हम आपको पानी वाले कच्चे आम के अचार के बारे में बताएं, तो शायद आपको यकीन नहीं होगा।
कच्चे आम का अचार रेसिपी सामग्री
कच्चे आम – 350 ग्राम
पीली सरसों – 50 ग्राम (दरदरी कुटी हुई)
नमक – स्वादानुसार
सरसों का तेल – ¼ कप
सौंफ पाउडर – 2 टेबल स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1 टेबल स्पून
सफेद सिरका – 2 टेबल स्पून
हल्दी पाउडर – 2 चम्मच
मेथी दाना – 1 चम्मच
राई के दाने – 1 चम्मच
सौंफ – 1 चम्मच
हींग – ¼ चम्मच
कच्चे आम का अचार रेसिपी सामग्री
कच्चे आम का पानी वाला अचार रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे आम को अच्छी तरह से साफ पानी से धोकर, साफ कपड़े से पोंछ लें।
इसके बाद आम को चाकू की मदद से काट लें और गुठली को अलग कर दें।
अब एक बड़े बर्तन में दरदरी कुटी पीली सरसों, दरदरी कूटी हुई सौंफ, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, नमक और पानी डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
इसके बाद मसाले में आम के टुकड़ों को डालकर मिक्स कर लें।
अब एक पैन में तेल डालकर गर्म करें, फिर उसमें मेथी, राई के दाने, हींग डालकर भूनें और सिरके के साथ आम के अचार के मिश्रण में डालकर मिक्स कर लें।
अब कच्चे आम के पानी वाले अचार को एक कांच की बर्नी या कंटेनर में भरकर 3-4 दिनों के लिए धूप में रखें। रोजाना अचार को हिलाते रहें। जिससे मसाले अचार में अच्छे से मिक्स हो सकें।
अब तैयार यानि कच्चे आम के पानी वाले अचार के नरम होने पर अपने मनपसंद खाने के साथ खाएं।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-05-10 03:57:512019-05-10 03:57:54कच्चे आम का अचार बनाने की विधि
उच्चतम न्यायालय अयोध्या के राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद प्रकरण पर शुक्रवार को सुनवाई करेगा।
उच्चतम न्यायालय की वेबसाइट पर जारी नोटिस के अनुसार प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति एस ए बोबडे, न्यायमूर्ति धनन्जय वाई चन्द्रचूड, न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति एस अब्दुल नजीर की पांच सदस्यीय संविधान पीठ इस मामले पर सुनवाई करेगी।
इस विवाद के सर्वमान्य समाधान की संभावना तलाशने के लिये शीर्ष अदालत के पूर्व न्यायाधीश एफ एम कलीफुल्ला की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय मध्यस्थता समिति के गठन के छह मार्च के आदेश के बाद पहली बार इस मामले की सुनवाई शुक्रवार को होगी।
इस समिति के अन्य सदस्यों में आध्यत्मिक गुरू और आर्ट आफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर और वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीराम पांचू शामिल थे।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-05-10 02:26:272019-05-10 02:26:30सुप्रीम कोर्ट में मध्यस्थता के आदेश के बाद अयोध्या राम जन्मभूमि मामला की आज पहली सुनवाई
Google अपने 131 वें जन्मदिन पर Google डूडल के साथ अंग्रेजी हेमेटोलॉजिस्ट लुसी विल्स के जीवन और कार्य का जश्न मना रहा है।
उसे प्रसवपूर्व एनीमिया की रोकथाम के लिए अग्रणी अनुसंधान के लिए याद किया जाता है, 1888 में इंग्लैंड में पैदा हुआ था।
खोज की दिग्गज कंपनी ने एक मेज पर लूसी विल्स के साथ एक डूडल और रोटी के कुछ टुकड़े और उसकी मेज पर एक कप चाय समर्पित की।
आज का डूडल अंग्रेजी के हेमटोलॉजिस्ट लुसी विल्स को मनाता है, जो अग्रणी मेडिकल शोधकर्ता हैं, जिनके जन्मपूर्व एनीमिया के विश्लेषण ने हर जगह महिलाओं के लिए निवारक जन्मपूर्व देखभाल का चेहरा बदल दिया,” Google ने कहा।
लूसी विल्स का जन्म 10 मई 1888 को यूनाइटेड किंगडम में बर्मिंघम के पास सुटन कोल्डफील्ड में हुआ था। विल्स पिता ओवेन्स कॉलेज मैनचेस्टर के विज्ञान स्नातक थे।
वैज्ञानिक मामलों में परिवार की गहरी रुचि थी। लुसी विल्स के परदादा, विलियम विल्स, ब्रिटिश एसोसिएशन फॉर द एडवांसमेंट ऑफ़ साइंस से जुड़े थे और उन्होंने मौसम विज्ञान और अन्य वैज्ञानिक टिप्पणियों पर पत्र लिखे थे।
1911 में, उन्होंने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के न्यूहैम कॉलेज में वनस्पति विज्ञान और भूविज्ञान में पहला सम्मान अर्जित किया, महिलाओं को शिक्षित करने के मामले में एक और संस्था, इसके बाद लंदन स्कूल ऑफ मेडिसिन फॉर वुमन, महिला डॉक्टरों को प्रशिक्षित करने वाला ब्रिटेन का पहला स्कूल था।
हालांकि, प्रथम विश्व युद्ध के दौरान दक्षिण अफ्रीका में एक नर्स के रूप में काम करने वाली एक स्टेंट ने उन्हें चिकित्सा में कैरियर का फैसला करने के लिए प्रेरित किया, जो केवल हाल ही में इंग्लैंड में महिलाओं के लिए एक विकल्प था।
वह लंदन लौटीं और लंदन स्कूल ऑफ मेडिसिन फॉर वूमेन, इंग्लैंड की पहली मेडिकल स्कूल फॉर वूमेन (बोडेन 2001) में प्रवेश किया और 1920 (Roe 1978) में लंदन विश्वविद्यालय के माध्यम से अपनी मेडिकल डिग्री प्राप्त की।
द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान वह इमरजेंसी मेडिकल सर्विस में पूर्णकालिक पैथोलॉजिस्ट थीं। जुलाई 1944 में कुछ दिनों के लिए पैथोलॉजी विभाग में काम बाधित हो गया (और कई लोग मारे गए) जब अस्पताल को वी 1 फ्लाइंग बम का सीधा झटका लगा।
युद्ध के अंत तक, वह रॉयल फ्री में पैथोलॉजी की प्रभारी थीं और उन्होंने वहां पहले हेमटोलॉजी विभाग की स्थापना की थी।
अपनी सेवानिवृत्ति के बाद, लुसी विल्स ने बड़े पैमाने पर यात्रा की, जिसमें जमैका, फिजी और दक्षिण अफ्रीका शामिल थे, पोषण और एनीमिया पर अपनी टिप्पणियों को जारी रखा।
लुसी विल्स 1928 और 1933 के बीच भारत में थे, जो ज्यादातर बॉम्बे में हाफकीन इंस्टीट्यूट में थे।
1929 की गर्मियों में, अप्रैल से अक्टूबर तक, उन्होंने अपना काम कुन्नूर के भारतीय पाश्चर संस्थान (जहाँ सर रॉबर्ट मैकक्रिसन पोषण अनुसंधान निदेशक था) में स्थानांतरित कर दिया, और 1931 की शुरुआत में वे मद्रास में जाति और गोशाला अस्पताल में काम कर रही थीं ।
1930, 1931 और 1932 के प्रत्येक ग्रीष्मकाल में वह कुछ महीनों के लिए इंग्लैंड लौट गई और रॉयल फ्री में पैथोलॉजी प्रयोगशालाओं में अपना काम जारी रखा।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-05-10 01:51:442019-05-10 01:51:47Google ने डूडल बनाकर लुसी विल्स के 131 वें जन्मदिन को मनाया
Indira Gandhi National Open University (IGNOU), Regional Centre, Chandigarh organized Placement Drive for the pass out students of Bachelor Degree Programmes which include BA/BCOM/BTS/BSW and some Master Degree Programmes in collaboration with Axis Bank Ltd. at its Regional Centre, SCO – 208, Sector – 14, Panchkula. Students were informed through SMS and their confirmation was also obtained through online Google Form. More than 150 students took interest and registered online for the said placement for Business Development Executive in Axis Bank Ltd. After scrutiny of their applications around 150 students were invited to take part in the placement drive and 91 students reported for placement drive. The HR Team of Axis Bank including Mr. Varun Naagar (Assistant Manager, NIIT Ltd.), Mr. Suryansh and Mr. Rishbh (Cluster Head, Chandigarh) made presentation about the Bank, job profile etc. The students went under several round of screening before final interview. The recruitment team finally selected 16 candidates as Business Development Executive for Axis Bank Ltd. and their training will be held on 11thMay, 2019 at Axis Bank Ltd. Hqrs., New Delhi. Dr. Anil K. Dimri (Regional Director) and Dr. Nurul Hasan (Asstt. Regional Director) of IGNOU provide all the support to Axis Bank Ltd. recruitment team to make the placement initiative successful.
[responsivevoice_button
voice=”UK English Female” buttontext=”Listen to Post”]
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-05-09 18:16:432019-05-09 18:16:45IGNOU, Regional Centre, Chandigarh Organized A Placement Drive on 9th May, 2019
जनता की सच्ची हितैषी व विकास के पहिए पर ले जाने वाली एक मात्र सरकार बीजेपी की ही है। अब तक जितनी गैर बीजेपी सरकारें केन्द्र व प्रदेश में आईं, उन्होंने सिर्फ और सिर्फ अपना पेट भरा और देश को लूटकर खोखला करने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि अगर भारत को दुनिया की नजर में शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में देखना चाहते हैं तो बीजेपी की सरकार लाना होगा।
कांग्रेस समेत सभी विपक्षी पार्टियों पर तंज कसते हुए कहा कि ये पार्टियां पाकिस्तान की भाषा बोल रही हैं क्योंकि इनका पाकिस्तान से पुराना याराना है।
उक्त बातें बीजेपी की सांसद व प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी ने बुधवार को बस्ती से बीजेपी के उम्मीदवार हरीश चन्द्र द्विवेदी के समर्थन में कप्तानगंज बाजार स्थित अभिलाषा इण्टर कालेज में जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं।
यहां आने पर हेमा मालिनी का जिलाध्यक्ष पवन कसौधन ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अगर बस्ती का वास्तविक विकास देखना चाहते हैं तो एक बार फिर बीजेपी की सरकार को लाना होगा।
क्योंकि विकास का सपना साकार करने का साहस सिर्फ भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ही है।
भारतीय संस्कृति पर एकता पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार हिन्दू, मुस्लिम, सिक्ख, इसाई को एक साथ लेकर चलने वाली सरकार है। आज पांच सालों में ही देश का विकास आप सभी के सामने है।
जहां लोग भारत को ध्येय नजरों से देखते थे आज हमारा देश विकास व तकनीकी के क्षेत्र में विश्व में 14वें स्थान पर आ चुका है। हमारी संस्कृति व सभ्यता विलुप्तता के कगार पर आ चुकी थी।
आज लोग देशों और विदेशों से आगर हमारे उसी संस्कृति और सभ्यता का गुणगान करते हैं।
उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि कमल के फूल को केवल धरती पर ही नहीं आसमान में भी खिलाना होगा।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-05-08 17:07:132019-05-08 17:07:16हेमा मालिनी : पाकिस्तान से विपक्षियों का है पुराना याराना
Fani Cyclone : तटीय ओडिशा में चक्रवात फैनी की वजह से बारिश और तेज हवाएं चलने के बीच करीब 12 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है।
साथ ही लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है। यह तूफान पुरी के पास सुबह साढ़े नौ बजे दस्तक देगा। अत्यंत प्रचंड च्रकवात ओडिशा के तट की ओर बढ़ रहा है और यह अनुमानित समय दोपहर बाद तीन बजे से बहुत पहले ही सुबह में तटीय क्षेत्र से टकराएगा।
इस बीच, मिली जानकारी के मुताबिक, भारतीय तटरक्ष बल और नौसेना ने भी राहत इंतजाम में अपने पोत और कर्मियों को तैनात किया है।
तट रक्षक बल ने ट्वीट कर कहा कि चक्रवाती तूफान फैनी को देखते हुए 34 राहत दलों और चार तटरक्षक पोतों को राहत कार्य के लिए तैनात किया गया है।
बता दें कि फैनी तूफान के कारण लाखों लोग प्रभावित हो रहे हैं। तटीय इलाके के लोगों को दूसरी जगह पर भेज दिया गया है। ओडिशा के भुवनेश्वर हवाई अड्डे (बीबीआई) से गो-एयर की सभी उड़ानें तीन मई 2019 तक रद कर दी है।
राज्य के मुख्य सचिव ए पी पधी ने कहा कि चक्रवात के धार्मिक नगरी पुरी के बेहद करीब शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे पहुंचने की आशंका है और इसके यहां टकराने की पूरी प्रक्रिया चार-पांच घंटे की होगी।
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने लोगों से अपील की है कि वे इस दौरान घरों के अंदर ही रहें और कहा कि लोगों की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं।
ओडिशा सरकार द्वारा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने का कार्य पहले से ही किया जा रहा है। सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए जा रहे लोगों के रहने के लिए लगभग 900 तूफान आश्रय स्थल पहले ही तैयार कर लिए गए हैं।
भारतीय मौसम विभाग ने आगाह करते हुए कहा कि लगभग 1.5 मीटर ऊंची तूफानी लहर उत्पन्न होने की प्रबल आशंका है, जिससे तटीय क्षेत्र से तूफान के टकराने के समय ओडिशा के गंजाम, खुर्दा, पुरी और जगतसिंहपुर जिलों के निचले तटीय क्षेत्रों में बाढ़ आ सकती है।
कैबिनेट सचिव ने राज्यों एवं केन्द्र की विभिन्न एजेंसियों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि असुरक्षित क्षेत्रों के लोगों को सुरक्षित स्थानों एवं तूफान संबंधी आश्रय स्थलों पर पहुंचाया जाए और आवश्यक खाद्य पदार्थों, पेयजल एवं दवाओं का इंतजाम किया जाए।
भारतीय तट रक्षक बल और भारतीय नौसेना ने राहत एवं बचाव कार्य के लिए पोतों तथा हेलीकॉप्टरों को तैनात किया है जबकि भारतीय सेना और भारतीय वायु सेना को तीन राज्यों में तैयार रहने को कहा गया है।
कैबिनेट सचिव ने आम जनता के लिए एक केन्द्रीय टोल फ्री हेल्पलाइन शुरू करने का निर्देश दिया है।
उन्होंने केन्द्रीय मंत्रालयों से नियंत्रण कक्ष स्थापित करने को कहा है, ताकि राहत एवं बचाव कार्यों में समुचित समन्वय स्थापित किया जा सके।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-05-03 03:39:232019-05-03 03:39:26Fani Cyclone : ओडिशा के तट से टकराएगा, सबसे भीषण तूफान, जानिए आगे ?
दुनियाभर में 1 मई का दिन अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस या मई दिवस के तौर पर मनाया जाता है।
World Labor Day 2019
जो हर बाधा को करता है दूर, उसका ङटकर मुकाबला करता है, उसका नाम है मज़दूर !
मज़दूर दिवस की शुभकामनाएं!
मई दिवस और मजदूरों की कुर्बानियों के इतिहास के बीच यह भी गौरतलब है कि लड़ कर हासिल तमाम मजदूर अधिकारों का आज छीनने का दौर चल रहा है।
आज अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस 2019 है, जिसे मई दिवस के नाम से भी जाना जाता है।
लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि मजदूर दिवस क्यों मनाया जाता है ,
मजदूर दिवस।
आज ही के दिन 1886 में अमेरिका के शिकागो शहर में मजदूरों ने पूंजीवादी शोषण के खिलाफ और काम के घंटे निर्धारित किये जाने, यूनियन बनाने के अधिकार समेत तमाम मजदूर अधिकारों के लिए ऐतिहासिक हड़ताल की थी।
इस हड़ताल पर बर्बर दमन ढाया गया। कई दिनों तक चले संघर्ष में कई मजदूर हताहत हुए और 8 मजदूर नेताओं को तो एक साल बाद नवम्बर 1887 में फांसी पर चढ़ा दिया गया।
8 घंटे का कार्यदिवस जो पूरी दुनिया मे लागू हुआ, उस अधिकार के लिए मजदूरों की कुर्बानियों के इतिहास का प्रतीक दिन है-मई दिवस। भारत में भी मजदूर अधिकारों के संघर्षों की लंबी परम्परा है।
उसके बाद निरन्तर कपड़ा मिलों, जूट मिलों समेत तमाम कारखानों में मजदूर अपने अधिकारों के लिए लड़ते रहे और हड़ताल को संघर्ष के सब से प्रभावी हथियार के तौर पर उपयोग में लाते रहे।
1908 में देश के मजदूरों ने पहली राजनीतिक हड़ताल की। लोकमान्य तिलक को जून 1908 में अंग्रेजों ने राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया। इस गिरफ्तारी के खिलाफ हजारों मजदूर सड़कों पर उतर आए। जुलाई के महीने में जब मुकदमें की कार्यवाही शुरू हुई तो मजदूरों का संघर्ष और तीखा हो गया।
रूस के क्रांतिकारी नेता कामरेड लेनिन ने इस हड़ताल का स्वागत किया और कहा कि तिलक की गिरफ्तारी के खिलाफ उभरा मजदूरों का यह संघर्ष और उससे पैदा हुए वर्ग चेतना अंग्रेजी साम्राज्य को नेस्तनाबूद कर देगी।
मई दिवस और मजदूरों की कुर्बानियों के इतिहास के बीच यह भी गौरतलब है कि लड़ कर हासिल तमाम मजदूर अधिकारों का आज छीनने का दौर चल रहा है। 8 घण्टे काम का अधिकार हो या यूनियन बनाने का अधिकार, सब धीरे-धीरे खत्म किये जा रहे हैं।
वाइट कॉलर नौकरीपेशा लोगों की एक बड़ी जमात है, जो स्वयं को मजदूर कहलाना पसंद नही करती, लेकिन पूंजी के शोषण की भरपूर मार झेलती है।
मजदूर अधिकारों और श्रम कानूनों पर हमले के इस दौर में अथाह कुर्बानियों से हासिल इन अधिकारों को बचाने के लिए मजदूरों के एकताबद्ध संघर्ष ही एकमात्र रास्ता हैं।
दुनिया में मजदूर अधिकारों का संघर्ष और भारत मे मजदूर अधिकारों के संघर्ष का इतिहास बताता है कि दुनिया भर में मजदूरों ने एक ही तरह से लड़ कर अपने अधिकार हासिल किए हैं।
इसलिये आज जो मई दिवस को बाहरी बता रहे हैं, वे मजदूरों की कुर्बानियों के समूचे इतिहास को ही मिटा देना चाहते हैं। वे मजदूरो के पक्षधर लोग नही हैं। वे मजदूरों के जायज हकों पर डाका डालने वाले, सत्ता में बैठे बाउंसर हैं।
इसलिए मजदूरों के कुर्बानियों के इतिहास में दरार पैदा करने की कोशिशों के खिलाफ मजदूरों की एकता के जरिये मुंहतोड़ जवाब दिया जाए।
दुनियाभर के मेहनतकशों की एकजुटता का आह्वान करने वाले कार्ल मार्क्स के नारे को बुलन्द करें- दुनिया के मजदूरो, एक हो।
जो हर बाधा को करता है दूर, उसका ङटकर मुकाबला करता है, उसका नाम है मज़दूर !
“मज़दूर दिवस की शुभकामनाएं”!
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-05-01 03:32:562019-05-01 03:32:59आज अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस 2019 है, जिसे मई दिवस के नाम से भी जाना जाता है