प्रियंका गांधी के रोड शो के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया।

उत्तर प्रदेश: कांग्रेस की नवनिर्वाचित महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को लखनऊ में तकरीबन पांच घंटों तक रोड शो किया। उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, पीएल पूनिया, आरपीएन सिंह, राजबब्बर जैसे दिग्गज नेता मौजूद थे।
प्रियंका गांधी के रोड शो के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया। प्रियंका और राहुल गांधी का यह रोड शो तकरीबन 15 किलोमीटर था और शहर के कई अहम इलाकों से होकर गुजरा। रोड शो खत्म होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी दफ्तर में मीडिया को संबोधित भी किया। इस संबोधन में राहुल गांधी ने पीएम पर निशाना साधा। वहीं, यह भी बताया कि वे मायावती और अखिलेश यादव का पूरा आदर करते हैं लेकिन आगामी चुनाव में उनकी पार्टी पूरे दम के साथ चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा राहुल गांधी ने राफेल के मुद्दे को भी उठाया।