पिंजौर, मोरनी में पर्यटन विकास पर खर्च होंगे 92 करोड़ रुपए: डॉ अरविंद शर्मा

इस बार सर्दी ने रिकॉर्ड सारे तोडे- मौसम विशेषज्ञ

दिल्ली:

इस साल सर्दी में बार-बार बदल रहे मौसम से दिल्ली वासी ही हैरान-परेशान नहीं हैं, बल्कि मौसम विशेषज्ञ भी इसे सामान्य नहीं मान रहे हैं।

उनकी नजर में इस बार दिल्ली की सर्दी असामान्य है। इस बार जितने रिकॉर्ड टूटे हैं, उतने पहले कभी नहीं टूटे। इसके पीछे जलवायु परिवर्तन का असर भी बताया जा रहा है।

सर्दी के बाद गर्मी के मौसम में भी ऐसी ही हालत रह सकती है। आमतौर पर सर्दी का मौसम नवंबर से फरवरी तक माना जाता है, लेकिन इस बार सर्दी मार्च के तीसरे सप्ताह में भी प्रभावी है।

इस बार तो कई बार ऐसी स्थिति आई जब दिल्ली को शिमला से भी ठंडा बताया गया। सात फरवरी को बड़े स्तर पर हुई ओलावृष्टि ने तो सभी को हैरत में डाल दिया था।

एक मार्च को 118 वर्षों में सबसे अधिक ठंड पड़ने वाली तिथि के रूप में दर्ज किया गया। इस बार पश्चिमी विक्षोभ भी एक के बाद एक आते रहे तो बारिश ने भी पिछले तमाम रिकॉर्ड तोड़ दिए।

कोहरा भी इस बार नहीं के बराबर ही नजर आया।

भारतीय मौसम विभाग के विशेषज्ञ बताते हैं कि सामान्यतया फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ धीरे-धीरे ऊपरी अक्षांश की ओर जाना शुरू हो जाते हैं।

इससे भारतीय क्षेत्र प्रभावित नहीं होता। इस बार पश्चिमी विक्षोभ दक्षिण की तरफ ज्यादा रहे हैं यानी भारतीय क्षेत्र पर ही प्रभावी हो रहे हैं।

एक तथ्य यह भी सामने आ रहा है कि जनवरी में पश्चिमी विक्षोभ की अधिकता के पीछे भी यही कारण था लेकिन वर्तमान में यह स्थिति न होने के बावजूद पश्चिमी विक्षोभ प्रभावी साबित हो रहे हैं।

पिंजौर, मोरनी में पर्यटन विकास पर खर्च होंगे 92 करोड़ रुपए: डॉ अरविंद शर्मा

किर्ति आज़ाद के लिए दरभंगा सीट बनी चुनौती

दरभंगाः 

महागठबंधन में सीटों का फॉर्मूला तय होने की बात कही जा रही है. हालांकि लोकसभा चुनाव 2019 के लिए सीटों पर उम्मीदवारी की पेंच महागठबंधन से लेकर एनडीएतक फंसी है. महागठबंधन में सीट शेयरिंग के फॉर्मूले को लेकर कहा जा रहा है कि कांग्रेस 11 सीटों पर बिहार में चुनाव लड़ेगी.

सूत्रों की माने तो 21+11+5+2+1 का फॉर्मूला अपनाया गया है. यानी की आरजेडी 21, कांग्रेस 11, आरएलएसपी 5, हम 2 और वीआईपी को 1 सीट मिलेगी. लेकिन उम्मीदवारी को लेकर कई सीटों पर गणित उलझ रही है. जिसमें अब दरभंगा और मधुबनी सीट को लेकर भी पेंच फंसती नजर आ रही है.

हाल ही में कांग्रेस में शामिल होने वाले कीर्ति आजाद के लिए यह अच्छी खबर नहीं है. लेकिन दरभंगा सीट पर कांग्रेस की ओर से ताल ठोकने वाले कीर्ति आजाद से यह सीट छिन सकती है.

कीर्ति आजाद कांग्रेस ज्वाइन करने से पहले ही दरभंगा सीट पर लड़ने का दावा कर रहे थे. वहीं, कांग्रेस में आने के बाद भी वह दरभंगा सीट से ही लड़ने का दावा कर रहे थे. लेकिन अब इस सीट पर पेंच फंसती दिख रही है.

वहीं, दरभंगा सीट के अलावा मधुबनी सीट से चुनाव लड़ने वाले अब्दुल बारी सिद्दीकि के लिए भी अच्छी खबर नहीं है.

माना जा रहा है कि दरभंगा सीट आरजेडी के पाले में जा सकती है और अब्दुल बारी सिद्दीकि मधुबनी के स्थान पर दरभंगा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं. ऐसे में कीर्ति आजाद के खाते में कौन सी सीट होगी यह भी बड़ा सवाल उठ रहा है.

दरअसल, कांग्रेस विधायक भावना झा के एक बयान के बाद दरभंगा और मधुबनी सीट पर पेंच फंसने के कयास बिहार की राजनीति में शुरू हो गए.

दरभंगा के बेनीपट्टी से विधायक भावना झा ने मधुबनी सीट पर शकील अहमद के लिए मांगा है. उन्होंने कहा कि सिद्दीकि साहब दरभंगा सीट से चुनाव लड़ें तो बेहतर होगा.

वहीं, दरभंगा सीट पर कीर्ति आजाद की दावेदारी को लेकर कहा कि वह बड़े नेता हैं. वह बड़े चेहरे हैं पूरे बिहार में कहीं से भी चुनाव लड़ेंगे तो वह जीत जाएंगे.

लेकिन दरभंगा सीट पर सिद्दीकि साहब को मिलेगा तो बेहतर होगा. क्योंकि मधुबनी सीट पर शकील अहमद की मजबूत पकड़ हैं.

पिंजौर, मोरनी में पर्यटन विकास पर खर्च होंगे 92 करोड़ रुपए: डॉ अरविंद शर्मा

भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवारों की पहली सूची आज जारी कर सकती है

आज भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है।

इसे लेकर दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की आज अहम बैठक है।

इसके बाद उम्मीदवारों के नामों का एलान हो सकता है। कुल 180 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा हो सकती है। इसे लेकर दिल्ली में सियासी हलचल बढ़ गई है।

भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज शाम को पार्टी कार्यालय में होगी।

इस बैठक में 11 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के मतदान वाली सीटों के उम्मीदवारों पर अंतिम
फैसला लिया जा सकता है।

चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक पहले चरण में बीस राज्यों की 90 सीटों पर मतदान होना है।

भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक समिति की बैठक में सबसे पहले पश्चिमी उत्तरप्रदेश की सीटों पर फैसला लिया जा सकता है।

इनमें नोएडा, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, बागपत, बिजनौर, कैराना, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ शामिल हैं। 


पिंजौर, मोरनी में पर्यटन विकास पर खर्च होंगे 92 करोड़ रुपए: डॉ अरविंद शर्मा

आंध्र प्रदेश में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम जिले के पेदाबयालू में आज सुबह सुरक्षाबलों और हथियारों से लैस नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई।

नक्सलियों के साथ राज्य पुलिस और सीआरपीएफ की 198 बटालियन की मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर हो गए हैं।

इसमें एक सीआरपीएफ जवान भी घायल हो गया है जिसे कि अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ अब खत्म हो चुकी है। 

पिंजौर, मोरनी में पर्यटन विकास पर खर्च होंगे 92 करोड़ रुपए: डॉ अरविंद शर्मा

शर्मिला टैगोर को चुनावी दंगल में उतारने की चर्चा

लोकसभा क्षेत्र के इस बार भी हॉट सीट बनने की संभावना है।

“शर्मिला टैगोर को चुनावी दंगल में उतारने की चर्चा काफी गर्म है”।

राव इंद्रजीत सिंह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में चले गए है, इस कारण कांग्रेस के पास इस क्षेत्र में कद्दावर नेता का अकाल सा पड़ गया है।

गत चुनाव में कांग्रेस को तीसरे नंबर रहते हुए करारी हार का सामना करना पड़ा था।

इस कारण कांग्रेस की ओर से इस बार मोहम्मद मंसूर अली खान पटौदी की पत्नी एवं सिने तारिका शर्मिला टैगोर को चुनावी दंगल में उतारने की चर्चा काफी गर्म है।

उनको चुनाव में मैदान उतारने के पीछे तर्क दिए जा रहे है कि वह मुस्लिम समुदाय के साथ हिंदुओं के भी वोट हासिल कर सकती है।

इसके अलावा उनके पंजाबी समाज के भी अच्छे खासे वोट लेने की संभावना है।

दरअसल उनके फिल्म स्टार बेटे सैफ अली खान की पत्नी एवं विख्यात फिल्म हीरोइन करीना कपूर खान पंजाबी समाज की है।

पिंजौर, मोरनी में पर्यटन विकास पर खर्च होंगे 92 करोड़ रुपए: डॉ अरविंद शर्मा

मोबाइल ऐप की मदद से घर बैठे बनवा सकते है वोटर कार्ड

देश में लोकसभा चुनाव 2019 शुरू होने वाले है, इसको ध्यान में रखकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी कमर कस ली हैं।

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए सभी देश वासियों में उतसाह बना हुआ हैं। 

लेकिन अगर आपके पास मतदाता पहचान पत्र वोटर कार्ड नहीं है, तो आप अगामी लोकसभा चुनाव 2019 में अपना कीमती वोट नहीं डाल सकेंगे।

भारत में जिन देश वासियों के पास वोटर कार्ड नहीं हैं, उनके लिए भारत सरकार ने एक खास ऐप लॉन्च किया है।

इस ऐप की मदद से वे लोग जिनके पास वोटर कार्ड नहीं हैं, वे अपना वोटर कार्ड घर बैठे ही बनवा सकते हैं।

चुनाव आयोग ने इस ऐप को देश वासियों के लिए लॉन्च किया है, Voter Helpline ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर से भी डाउनलोड कर सकते है।

डाउनलोड होने के बाद आप वोटर हेल्पलाइन ऐप की मदद से अपना वोटर कार्ड बना सकते है।

वोटर हेल्पलाइन ऐप के डाउनलोड होने के बाद आपको इसमें रजिस्ट्रेशन करना होगा। 

इस ऐप की मदद से आप अपना नाम वोटर लिस्ट में चैक कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको ऐप में जाकर सर्च ऑप्शन में अपना नाम इलेक्ट्रॉल रोल में सर्च करना होगा।
  • इसके बाद आपको अपना वोटर आईडी कार्ड का नंबर भी एंटर करना होगा। इसके बाद यह ऐप आपका नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं इसकी जानकारी दे देगा।

वोटर हेल्पलाइन की मदद से आप आसानी से नए वोटर कार्ड को बनवा सकते है। साथ ही अगर आपके वोटर कार्ड में गलत जानकारी मौजूद है, तो आप उसे भी इस ऐप की मदद से ठीक कर सकते हैं। इसके अलावा आप भी अपने नए वोटर कार्ड का स्टेटस जान सकते है। 

वोटर हेल्पलाइन ऐप अपने यूजर्स को चुनाव आयोग से संबंधित जानकारियां भी उपलब्ध करवाएगा।

इतना ही नहीं यह ऐप यूजर्स को चुनाव से जुड़े नियम की जानकारी भी देगा। साथ ही यूजर्स चुनाव को लेकर अपनी शिकायत भी दर्ज कर सकते है।


पिंजौर, मोरनी में पर्यटन विकास पर खर्च होंगे 92 करोड़ रुपए: डॉ अरविंद शर्मा

उपायुक्त – अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित कार्यो को विशेष प्राथमिकता

पंचकूला,15 मार्च- 

 उपायुक्त डा0 बलकार सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित कार्यो को विशेष प्राथमिकता पर पूरा करे। उन्होंने कहा कि जिला में सड़क सुरक्षा समिति द्वारा शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में दुर्घटना सम्भावित बिन्दूओं की पहचान की जा रही है। इसके उपरान्त सम्बन्धित विभागों को इन बिन्दूओं पर किये जाने वाले कार्यो के बारे में बताया जायेगा ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोक कर ऐसे हादसों में होने वाले मानवीय नुक्सान को कम किया जा सके।

उपायुक्त आज जिला सचिवालय में स्थित कान्फ्रैंस हाल में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति व सुरक्षित स्कूल वाहन पोलसी से सम्बन्धित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने सड़कों की आवश्यक मरम्मत के मामले में राष्ट्रीय राजमार्ग अथारटी की ढिल्ली कार्यवाही पर नराजगी व्यक्त की और सम्बन्धित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने शहर में बेसहारा पशुओं व आवारा कुत्तों की समस्या प्रभावी समाधान के लिये भी नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये।

डा0 बलकार सिंह ने कहा कि प्रति मास सड़क सुरक्षा मान दण्ड़ो को लेकर विभिन्न विभागों द्वारा की गई कार्यवाही की समीक्षा की जायेगी। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों को लाने-लेजाने के लिये प्रयोग होने वाली बसों व वाहनों का भी नियमित तौर पर निरीक्षण करे और खामियां पाई जाने पर उचित कार्यवाही भी करे। उन्होंने कहा कि शहर में आटो चालकों को भी यातायात नियम सख्ती से अपनाने के लिये प्रेरित करे और इन से जुड़े संगठनों की अगल से बैठक आयोजित करे। इसके अलावा आज की इस बैठक में सडक दुर्घटनाओं को कम करने के लिये विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही कार्यवाही की भी विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त उतम सिंह,एसडीएम पंकज सेतिया,एसडीएम कालका मनीता मलिक,नगराधीश गगनदीप सिंह,सहायक पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश,जीएम रोडवेज भवरजीत सिंह,डीडीपीओ कवरदमन पाल,नगर निमग के कार्यकारी अधिकारी जरनैल सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

पिंजौर, मोरनी में पर्यटन विकास पर खर्च होंगे 92 करोड़ रुपए: डॉ अरविंद शर्मा

Senior citizens to Walk-For-Fun at Sukhna Lake

walk for Fun for Senior Citizens of the city will be organized at Sukhna Lake by Chandigarh Police and Senior Citizens Association on16.03.2019.

This event will be flagged off by Sh. Sanjay Baniwal, IPS, Director General of Police, UT, Chandigarh.

All media persons are requested to cover the programme at 6:45 PM. 

[responsivevoice_button voice=”UK English Female” buttontext=”Listen to Post”]

पिंजौर, मोरनी में पर्यटन विकास पर खर्च होंगे 92 करोड़ रुपए: डॉ अरविंद शर्मा

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ0 बलकार सिंह ने लोकसभा चुनावों के दौरान आदर्श आचार संहिता को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिये इंफोर्समैंट स्क्वायड विंग की स्थापना की

पंचकूला, 15 मार्च-

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ0 बलकार सिंह ने लोकसभा चुनावों के दौरान आदर्श आचार संहिता को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिये इंफोर्समैंट स्क्वायड विंग की स्थापना की है। इस विंग नोडल अधिकारी अतिरिक्त उपायुक्त उतम सिंह होंगे। 

उन्होंने बताया कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता से संबंधित गतिविधियों पर नजर रखने के लिये अलग-अलग अधिकारियों को तैनात किया गया हैं। उन्होंने बताया कि नगर निगम पंचकूला क्षेत्र में इस कार्य के लिये कार्यकारी अधिकारी जरनैल सिंह को सुपरवाईजर तैनात किया गया है जबकि उनके साथ मुख्य सफाई निरीक्षक मदनलाल, कनिष्ठ अभियंता लोकेंद्र और नवदीप सदस्य के रूप में शामिल किये गये है। सुपरवाईजर और सदस्यों के साथ साथ एक एक पुलिस अधिकारी भी तैनात रहेंगे। 

इसी प्रकार नगर निगम के कालका क्षेत्र के लिये नगर निगम के मनस्ंवर को सुपरवाईजर, सहायक सफाई निरीक्षक अजय सूद, कनिष्ठ अभियंता जतिन भारद्वाज और परमजीत सैनी को सदस्यों के तौर पर शामिल किया गया है। इन सभी के साथ ही एक-एक पुलिस अधिकारी तैनात किये गये है।

उपायुक्त ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता की गतिविधियों पर नजर रखने के लिये जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी कंवर दमनपाल को सुपरवाईजर तैनात किया गया है। उनके साथ 12 ग्राम सचिवों और 13 पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी सुपरवाईजर प्रतिदिन अपने क्षेत्र की रिपोर्ट नोडल अधिकारी को प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने बताया कि इस बार निर्वाचन आयोग द्वारा आम नागरिकों को भी आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर नजर रखने तथा सी-विजल एप के माध्यम से इसकी शिकायत करने की सुविधा दी है। उन्होंने सभी राजनैतिक दलों से अनुरोध किया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 10 मार्च को लोकसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा करने के साथ ही पूरे देश में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है और कोई भी राजनैतिक दल ऐसा कार्य न करें जो भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के विरूद्ध हो। 

पिंजौर, मोरनी में पर्यटन विकास पर खर्च होंगे 92 करोड़ रुपए: डॉ अरविंद शर्मा

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि देश में उद्योगपतियों के कर्ज माफ किए जाते हैं लेकिन किसानों की कर्ज माफी नहीं होती

ओडिशा:

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को ओडिशा में रैली को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार व राज्य सरकार पर निशाना साधा।

उन्होंने रैली में कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सिंचाई, कोल्ड स्टोरेज आदि के वादे किए थे। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि देश में उद्योगपतियों के कर्ज माफ किए जाते हैं लेकिन किसानों की कर्ज माफी नहीं होती है।

राहुल गांधी ने कहा कि हमने छत्तीसगढ़ में जीत के बाद दस दिनों के अंदर किसानों का कर्ज माफ कर दिया। इसके एक दो दिन बाद हर किसान को ढाई हजार रुपये दिए।  

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए अपने घोषणा पत्र में स्वास्थ्य सेवा कानून के वादे को शामिल करने पर विचार कर रही है।

राहुल गांधी ने एक गैर सरकारी संगठन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में चिकित्सकीय पेशेवरों से कहा कि यह सुनिश्चित करना कांग्रेस की प्रतिबद्धता का हिस्सा है कि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं तक हर किसी की पहुंच हो।