विश्व हिन्दू परिषद् ने राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए आर.के. पुरम स्थित मुख्यालय में शनिवार को ‘जय-जय राम’ के मंत्र जाप कराए।
मंत्र जाप में भाग लेते हुए विहिप के कार्याध्यक्ष एडवोकेट आलोक कुमार ने कहा कि पूज्य संतों के आदेशानुसार आयोजित इस देशव्यापी जन-जागरण कार्यक्रम से जन्म भूमि पर मंदिर निर्माण में आने वाली सभी बाधाएं दूर होंगी।
उन्होंने कहा कि निर्माण का रास्ता कोर्ट से निकले या सरकार या फिर संसद से भगवान श्रीराम के मंदिर की भव्यता के दर्शन हेतु सम्पूर्ण देश आतुर है।
विक्रमी सम्वत् 2076 की बधाई देते हुए आलोक कुमार ने कहा कि मंदिर निर्माण के संकल्प के साथ आनंद संवत्सर की सर्व सिद्धि योग की अमृत बेला में विजय महा-मंत्र की तेरह मालाओं का यह जप अनुष्ठान सम्पूर्ण हिन्दू समाज के लिए अनुकूल परिणाम लाएगा।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-04-06 14:12:422019-04-06 14:12:45विहिप ने राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए कराया मंत्र जाप
भारतीय जनता पार्टी से लगातार बागी तेवर अपनाए शत्रुघ्न सिन्हा ने आखिरकार अपनी पुरानी पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है! दिल्ली में उन्हें कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेताओं ने सदस्यता दिलाई!
इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी पर कई आरोप भी लगाए! उन्होंने इस बात के लिए भी नाराजगी जताई कि 2014 में जब केंद्र में नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली एनडीए की सरकार बनी तो उन्हें मंत्री नहीं बनाया गया!
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि बीजेपी में अरुण शौरी, मुरली मनोहर जोशी, जसवंत सिंह और यसवंत सिन्हा सरीखे कई काबिल नेताओं को मंत्री नहीं बनाया गया!
उन्होंने सवालिया लहजे में पूछा कि क्या मेरी छवि खराब थी? मेरे ऊपर किसी भी तरह के भ्रष्टाचार का आरोप नहीं थे!ऐसे लोगों को मंत्री बनाया गया है, जिन्हें कोई जानता तक नहीं है! साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि इस सरकार में सिर्फ पीएमओ से सारा काम होता है!
शत्रुघ्न सिन्हा ने आरोप लगाया कि सभी काबिल नेताओं को मार्गदर्शक मंडल में डाल दिया गया, जिसकी आज तक एक मीटिंग नहीं हुई! साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि लाल कृष्ण आडवाणी के करीबी हेने के कारण बीजेपी में उनका पत्ता काटा गया!
कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने बीजेपी की स्थापना दिवस पर बधाई भी दी! साथ ही कहा कि पार्टी में मेरी परवरिश नानाजी देशमुख के देखरेख में हुई! मुझे अटली जी और आडवाणी जी ने मर्गदर्शन दिया! बीजेपी में शामिल होने के बाद सुबोध कांत सहाय मुझे पहली बार पब्लिक लाइफ में लेकर गए!
साथ ही बिहारी बाबू ने कहा कि मुझे कांग्रेस के नेता 25 वर्षों से कह रहे थे कि आपको कांग्रेस में शामिल होना चाहिए!
बीजेपी से ट्रेनिंग लेता हुआ मैं सही मायने में लोकशाही का पालन करते हुए आगे बढ़ता गया!
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-04-06 13:59:312019-04-06 13:59:34शत्रुघ्न सिन्हा ने आखिरकार अपनी पुरानी पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया
भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री सोहनलाल सिंह ने शनिवार को पृथला क्षेत्र के चंदावली, दयालपुर, छांयसा, मच्छगर, अलावलपुर, कटेसरा आदि गांवों का दौरा कर चुनाव प्रचार किया। सिंह ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों की जानकारी ग्रामीणों को दी। भाजपा नेता ने ग्रामीणों से भाजपा को जिताने की अपील की।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-04-06 13:47:382019-04-06 13:47:40सिंह ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों की जानकारी ग्रामीणों को दी
श्री माता मनसा देवी मेले में रक्त दान करते हुए श्रृृद्रालु
श्री माता मनसा देवी मन्दिर पंचकूला में जहां लाखों श्रृृद्रालु महामाई के दर्शन कर रहे है, वहीं बड़ी संख्या में श्रृृद्रालु रक्तदान करके समाज सेवा में भी अपना सहयोग दे रहे है। मेला परिसर में श्री कावड़ संघ चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा रक्तदान शिविर लगाया गया है। मेले के प्रथम दिन आज 110 से अधिक श्रृृद्रालुओं ने रक्तदान किया। शिविर के संचालको ने बताया कि हर नवरात्र मेले पर यह रक्तदान शिविर लगाया जाता है जिसमें बड़ी संख्या में श्रृद्रालु रक्तदान करते है। उन्होनें बताया कि यह शिविर 14 अपै्रल तक प्रतिदिन आयोजित किया जायेगा और इसमेें रेडक्रास सोसायटी पंचकूला और स्वास्थ्य विभाग द्वारा सहयोग दिया जाता है।
उन्होनें बताया कि शिविर में संग्रह किया गया रक्त सिविल अस्पताल पंचकूला, पी0जी0आई0 चण्ड़ीगढ़, मैडिकल काॅजल सैक्टर 32 चण्ड़ीगढ़ तथा सिविल अस्पताल मोहाली के रक्त बैंक में उपलब्ध करवाया जाता है।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-04-06 10:43:312019-04-06 10:43:34श्री माता मनसा देवी मेले में रक्त दान करते हुए श्रृृद्रालु
श्री माता मनसा देवी मन्दिर में पूजा अर्चना करते हुए अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती केशनी अंानद आरोड़ा।
श्री माता मनसा देवी मन्दिर पंचकूला और काली माता मन्दिर कालका में आज चैत्र नवरात्र मेलो का शुभारम हुआ। हरियाण की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती केशनी आनंद आरोड़ा ने अपने परिजनों सहित प्रथम नवरात्रा की पूजा में भाग लिया और हवन यज्ञ में आहुति डाली। उन्होंने इस मौके पर श्रृृद्रालुओं व प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्र की मुबारकबाद दी और उनकें उज्जवल व खुशयाल जीवन की कामना की। पूजा अर्चना में उनके पति नरेन्द्र कुमार अरोड़ा, पंचकूला के अतिरिक्त उपायुक्त उत्तम सिंह, एस0डी0एम0 पंकज सेतिया, श्री माता मनसा देवी श्राईन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एस0पी0 अरोड़ा भी उपस्थित रहें। मेले में प्रातः 3 बजे से ही श्रृृद्रालु बड़ी संख्या में दर्शन के लिए लाईनों में अपना स्थान लें चुके थे।
श्रीमती आरोड़ा ने जिला प्रशासन, पुलिस और श्री माता मनसा देवी श्राईन बोर्ड द्वारा श्रृदालुओं की सुविधा के लिए किए गए प्रबधों की सराहना की। उन्होंने कहा कि वर्ष में 2 बार आयोजित होने वाले नवरात्र मेले में पंचकूला और कालका में हरियाणा के साथ-साथ चण्ड़ीगढ़, हिमाचल, पंजाब, उतर प्रदेश व राजस्थान सहित अन्य राज्यों के लाखों श्रृृद्रालु इन दोनों मन्दिरों में नतमस्तक होते है। उन्होंने बताया की श्री माता मनसा देवी श्राईन बोर्ड द्वारा अन्य प्रबधों के साथ-साथ समाज सेवा की गतिविधिया भी चलाई जा रही है।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी एस0पी0 आरोड़ा ने बताया कि श्री माता मनसा देवी मन्दिर पंचकूला और काली माता मन्दिर कालका में 6 से 14 अप्रैल तक नवरात्र मेले का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मेले मे आने वाले श्रृृद्रालुओं की सुविधा के लिए स्वस्छ पेयजल, शौचालयों, चिकित्सा सुविधा, सुविधाजनक परिवाहन सेवा सहित सभी आवश्यक प्रबंध किए गये है। मेले में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा सुरक्षा की दृष्टि से 5 डी0एस0पी0, 700 पुलिस कर्मी, 150 होम गार्ड जवान तैनात किए गए है। मेला परिसर को साफ सुधरा रखने के लिए श्राईन बोर्ड द्वारा तथा नगर निगम पंचकूला द्वारा पर्याप्त संख्या में सफाई कर्मी तैनात किए गए है। उन्होंने श्रृृद्रालुओं से भी अपील की वे भी मेला परिसर में सफाई रखने में सहयोग करंे। श्रृृद्रालुओं की सुविधा के लिए सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग पंचकूला कार्यालय द्वारा प्रसारण केंद्र स्थापित किया गया है। इस केंद्र पर 24 घंटे श्रृृद्रालुओं को आवश्यक सूचनाए देने के साथ-साथ गुम हुए यात्रियों, गुम हुए समान की जानकारी भी दी जा रही है।
श्री आरोड़ा ने बताया कि 7 अपै्रल से लेकर 14 अपै्रल तक नरायणी अराधना स्थल पर भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा, जिसमें विखायत भजन गायक महामाई का गुणगान करेगें। उन्होंने बताया की भजन संध्या में 7 अप्रैल को गजेन्द्र फोगाट, 9 अप्रैल को ईश्वर शर्मा, 10 अपै्रल को कला चेतन मंच तथा श्री मुकेश कुमार मुदगिल, 11 अपै्रल को अमनदीप पाठक, 12 अपै्रल को श्रीमती रंजु प्रसाद और 13 अप्रैल को शमिन्द्र शम्मी भजन प्रस्तुत करेगें।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-04-06 10:22:102019-04-06 10:22:13श्री माता मनसा देवी मन्दिर पंचकूला और काली माता मन्दिर कालका में आज चैत्र नवरात्र मेलो का शुभारम हुआ
नवरात्र के नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग अलग 9 रूपों की आराधना की जाती है।
6 अप्रैल 2019 को पूरे देश में नवरात्र 2019 के पावन दिन शुरू हो गया।
इस अवसर पर माता मनसा दैवी में हजारो की तदाद में लोगो का आना शुरू हो गया।
माता मनसा दैवी में नवरात्रो पर भारी रश रहता है । लोगो की आसथा है, नवरात्र के दिनों में माता मनसा दैवी के दशॆन मात्र से सब दुखो का िनवारण हो जाता है ।
इस वर्ष श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये मंदिर में आने जाने के लिये तीन-तीन रास्ते बनाये गये है ताकि दर्शन के समय अधिक भीड़ न हो और श्रद्धालु सुविधाजनक तरीके से माथा टेक सके।
हरियाणा राज्य परिवाहन विभाग और सी.टी.यू. द्वारा यात्रियों के लिए विशेष बसेें चलाई जायेंगी।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-04-06 08:46:142019-04-06 08:46:16नवरात्र के दिनों में माता मनसा दैवी के दशॆन मात्र से सब दुखो का िनवारण हो जाता है
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गुजरात के गांधीनगर से चुनावी रैली की शुरुआत कर रहे हैं।
अमित शाह के रोड शो में भारी संख्या में लोग मौजूद हैं। अमित शाह का रोड शो अहमदाबाद शहर के पश्चिमी इलाकों से गुजरेगा।
अमित शाह ने गांधीनगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे जिसके लिए उन्होंने नामांकन भी दाखिल कर दिया है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह गांधीनगर लोकसभा सीट से उम्मीदवार हैं। खास बात ये हैं कि आज भाजपा का स्थापना दिवस भी है। ऐसे में अमित शाह का ये रोड शो काफी अहम माना जा रहा है।
खबरों से मिली जनकारी के मुताबिक पहला रोड शो शनिवार सुबह अहमदाबाद के बाहरी इलाके सरखेज से शुरू होकर वस्त्रपुर में हवेली पर समाप्त होगा। जबकि अमित शाह का दूसरा रोड शो शाम के समय साबरमती इलाके से गुजरेगा।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-04-06 08:00:402019-04-06 08:00:42गुजरात : 2019 लोकसभा चुनाव : गांधीनगर में अमित शाह का रोड शो
नवरात्र के नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग अलग 9 रूपों की आराधना की जाती है।
6 अप्रैल 2019 को पूरे देश में नवरात्र 2019 के पावन दिन शुरू हो जाएंगे, साथ ही हिंदूओं का नया साल यानि हिंदू नव वर्ष 2019 शुरू हो जाएगा।
नवरात्रों के पावन दिनों लोग मां दुर्गा की पूजा पाठ करते है और उन्हें प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। हिंदू ग्रंथों के मुताबिक, अगर कोई भी मां दुर्गा के पूरे नौ दिनों तक व्रत रखते हैं, तो उनकी इच्छा पूरी हो जाती है।
चैत्र नवरात्र 2019 का पावन पर्व यानि 9 दिनों तक तन और मन से केवल आदि शक्ति की ही आराधना की जाएगी।
नवरात्र के नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग अलग 9 रूपों की आराधना की जाती है।
हर जत्न किया जाता है मां को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद पाने का।
नवरात्र पर्व की हिंदू धर्म में खास मान्यता है। ये नौ दिन पूरी तरह से देवी दुर्गा को ही समर्पित होते हैं।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-04-06 05:16:502019-04-06 05:16:53Happy Navaratri 2019 – 6 अप्रैल 2019 को पूरे देश में नवरात्र 2019 के पावन दिन शुरू हो जाएंगे
आज हम आपको एक ऐसे मंदिर के बारे में बताएंगे जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
दरअसल, हम जिस मंदिर की बात कर रहे है वो खजराना मंदिर है जो मध्य प्रदेश के इंदौर में मौजूद है।
इस मंदिर के बारे में ऐसी मान्यता है कि यहां भगवान गणेशजी के मंदिर के पीछे दीवार पर लोग उल्टा स्वास्तिक चिह्न बनाते हैं एवं इच्छा पूर्ण होने के पश्चात दोबारा आकर सीधा स्वास्तिक बनाते हैं।
अपनी इच्छापूर्ति हेतु ही है लोग यहां आते हैं एवं उल्टा स्वास्तिक बनाकर चले जाते हैं। ऐसा अनेक वर्षों से चला आ रहा है। बताया जाता है कि यहां आने वाले की प्रत्येक इच्छा पूर्ण हाेती है और जातक यहां दोबारा अवश्य आता है।
इस मंदिर में बुधवार को पूजा का खास प्रावधान है। यहां इस दिन श्रृंगार के पश्चात भगवान गणेशजी की विधिवत आरती एवं भोग लगता है। शाम की आरती देखने हेतु बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां आते हैं।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-04-05 18:17:192019-04-05 18:17:22जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे,अनोखा मंदिर, जहां उल्टा स्वास्तिक बनाने से पूर्ण होती है मन्नत
हरियाणा कौशल विकास मिशन के अंतर्गत सेंटर शोपिंग करियर एजुकेशन सोसायटी की ओर से शुक्रवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
रोजगार मेले में सहायक फैशन डिजाइनर का प्रशिक्षण लेने वाली युवतियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
सेंटर मैनेजर अशोक कुमार ने बताया कि रोजगार मेले में कई बुटीक संस्थाओं ने हिस्सा लिया। इन संस्थाओं ने 25 युवतियों का चयन भी किया।
अशोक कुमार ने बताया कि हरियाणा कौशल मिशन के तहत युवक-युवतियां प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भर बन रहे हैं।
बुटीक से लेकर सिलाई व अन्य कोर्स करवाए जा रहे हैं। रोजगार मेले में एचएसडीएम की अधिकारी अंजलि धनखड़ ने विशेष तौर पर शिरकत की।
उन्होंने कहा कि हरियाणा कौशल विकास मिशन के तहत युवा-युवतियों को स्वरोजगार बनाया जा रहा है ताकि वे अपना खुद का कारोबार शुरू कर सकें।
इसके लिए बैंकों की ओर से स्व रोजगार शुरू करने वाले युवक-युवतियों को ऋण भी मुहैया करवा जाता है। हरियाणा कौशल विकास मिशन के तहत सबसे ज्यादा महिलाएं आत्मनिर्भर बन रहीं हैं।
महिलाएं घर का काम-काज करने के साथ खुद का छोटा कारोबार शुरू करके अपने परिवार का पालन-पाेषण कर रहीं हैं।
इस अवसर पर रेणू आहलुवालिया, एकता समाज कल्याण समिति के चेयरपर्सन महेंद्र सिंह व अन्नया सहित सेंटर के सदस्य मौजूद थे।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-04-05 18:01:442019-04-05 18:01:46हरियाणा कौशल विकास मिशन के अंतर्गत सेंटर शोपिंग करियर एजुकेशन सोसायटी की ओर से शुक्रवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया