पंचकूला और कालका में 12 जुलाई  को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

चेयरमैन जगदीश चौपड़ा ने प्रकाशोत्सव समारोह के प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सिरसा, 29 जुलाई।


          गुरू नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन शहर की अनाज मंडी में 4 अगस्त को किया जाएगा। समारोह में अधिक से अधिक लोगों की शिरकत हो, इस उद्ïेश्य के तहत हर माध्यम से समारोह में आमंत्रण हेतू प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमेन जगदीश चोपड़ा ने प्रचार वाहनों के काफिले को झंडी दिखा कर रवाना किया। यह काफिला शहर के हर गली, मौहल्ले, बाजार व आसपास लगते क्षेत्रों में समारोह के बारे में लोगों को जानकारी देगा और प्रकाशपर्व में आने का निमंत्रण भी देगा। 

Watch This Video Till End….        

श्री चोपड़ा ने कहा कि यह सिरसा के लिए बड़े गौरव की बात है कि श्री गुरु नानक देव जी के 550वां प्रकाशपर्व पर आयोजित होने वाला राज्य स्तरीय कार्यक्रम सिरसा की पावन धरा पर आयोजित किया जा रहा है जिसमें पूरे प्रदेश की हजारों की संख्या में संगत अपनी हाजिरी लगाएगी और गुरु महाराज का आशीर्वाद ग्रहण करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार ने फैसला किया है कि महापुरुषों के जन्म दिवस को राज्य स्तर पर मनाई जाएगी। इसके अलावा महापुरुषों के जीवन व कार्यों के बारे में लोगों को जागरुक करने के लिए समागम भी किये जाएंगे ताकि प्रदेश का हर नागरिक उनके जीवन से प्रेरणा लेकर देश व समाज के उत्थान के लिए कार्य करे। 


        श्री चोपड़ा ने कहा कि गुरु महाराज का संदेश लोगों तक पहुंचाने के लिए व ग्रामीण ईलाकों में लोगों को समारोह के बारे में जानकारी देने के लिए वाहनों का काफिला भी चल रहा है जो गांव-गांव शहर-शहर जाकर लोगों को प्रकाश पर्व में पहुंचने का निमंत्रण दे रहा है। उन्होंने कहा कि सभी सामाजिक, धार्मिक व स्वयं सेवी संस्थाओं को भी समारोह से जोड़ा जा रहा है। सभी गुरुघरों में भी निमंत्रण दिया गया है और बड़ी संख्या में गुरु के सेवक प्रकाश पर्व को ऐतिहासिक बनाने में जुट गए हैं। इस मौके पर जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी अमित पंवार ने बताया कि प्रकाश पर्व का प्रचार गांव, शहर, गली मौहल्लों तक करने के लिए बड़ी संख्या में वाहनों को लगाया गया है। इसके अलावा प्रचार सामग्री के माध्यम से भी लोगों को प्रकाश पर्व में आने का निमंत्रण दिया जा रहा है। 

Watch This Video Till End….

पंचकूला और कालका में 12 जुलाई  को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

MCC tree plantation drive in Sector 42

Chandigarh, July 29:-

 Sh. Shashank Aanand, SSP, Traffic, Chandigarh and Sh. Hardeep Singh, Senior Deputy Mayor and area councillor today started the tree plantation drive at park in Sector 42, Chandigarh, in the presence office bearers of resident welfare association and local residents of area.

 Watch This Video Till End….

They planted saplings of medicinal plants, ornamental shrubs and fruit bearing trees in the park. The Senior Deputy Mayor asked the concerned engineers of Horticulture wing, MCC to provide proper safeguards to the plants and their proper upkeep.

Watch This Video Till End….

पंचकूला और कालका में 12 जुलाई  को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Chandigarh Administration notifies MCC sub committees

Chandigarh, July 29:-

 In exercise of the powers conferred by section 41E of the Punjab Municipal Corporation Act, 1976 (as extended to U.T. Chandigarh) Act. 1994, the Administrator, UT, Chandigarh has constituted the following 11 special committees for the exercise of powers or discharge of functions mentioned against each of the committees:-










Watch This Video Till End….
 
Sanitation Committee1. Sh. Shakti Parkash Devshali2. Sh. Bharat Kumar3. Sh. Arun Sood4. Sh. Hardeep Singh5. Smt. Heera Negi6. Sh. Vinod Aggarwal7. Sh. Mahesh Inder Singh8. Smt. Ravinder Kaur Gujral9. Sh. Charanjiv Singh  
 Environment & City Beautification Committee1. Sh. Jagtar Singh Jagga2. Sh. Charanjiv Singh3. Sh. Rajesh Gupta4. Sh. Hardeep Singh5. Sh. Shakti Parkash Devshali6. Smt. Farmila7. Smt. Chanderwati Shukla8. Sh. Satish Kainth9. Sh. Sat Parkash Aggarwal  
 Electricity Committee1. Sh. Gurpreet Singh Dhillon2. Sh. Sachin Lohtiya3. Sh. Davesh Moudgil4. Sh. Anil Kumar Dubey5. Sh. Kanwarjeet Singh6. Smt. Sunita Dhawan7. Sh. Bharat Kumar8. Sh. Devinder Singh Babla9. Haji Mohd. Khurshid Ali  
 Fire & Emergency Services Committee1. Sh. Ravi Kant Sharma2. Sh. Devinder Singh Babla3. Sh. Arun Sood4. Smt. Raj Bala Malik5. Sh. Vinod Aggarwal 6. Smt. Farmila7. Sh. Mahesh Inder Singh8. Maj. Gen. M.S. Kandal9. Haji Mohd. Khurshid Ali  
 Apni Mandi & Day Market Committee1. Smt. Sheela Devi2. Sh. Dalip Sharma3. Smt. Asha Jaswal4. Sh. Davesh Moudgil Sh.         5. Gurpreet Singh Dhillon6. Sh. Kanwarjeet Singh Rana7. Smt. Farmila8.  Sh. Satish Kainth9. Smt. Shipra Bansal  
 Women Empowerment Committee1. Smt. Asha Jaswal2. Smt. Gurbax Rawat3. Smt. Raj Bala Malik4. Smt. Sunita Dhawan5. Smt. Chanderwati Shukla6. Smt. Farmila7. Smt. Sheela Devi8. Smt. Kamla Sharma9. Dr. Jyotsna Wig  
 Enforcement Committee1. Sh. Rajesh Gupta2. Sh. Sachin Lohtiya3. Sh. Arun Sood4. Sh. Kanwarjeet Singh Rana5. Sh. Jagtar Singh Jagga6. Sh. Mahesh Inder Singh7. Sh. Ravi Kant Sharma8. Smt. Gurbax Rawat9. Sh. Ajay Dutta  
 Slum, Colonies & Village Development Committee1. Smt. Chanderwati Shukla2. Sh. Anil Kumar Dubey3. Sh. Davesh Moudgil4. Sh. Vinod Aggarwal5. Sh. Hardeep Singh6. Sh. Jagtar Singh Jagga7. Sh. Dalip Sharma8. Maj. Gen. M.S. Kandal9. Sh. Sat Parkash Aggarwal  
 Arts, Culture & Sports Committee1. Smt. Sunita Dhawan2. Smt. Kamla Sharma3. Smt. Chanderwati Shukla4. Sh. Ravi Kant Sharma5. Sh. Shakti Parkash Devshali6.  Sh. Bharat Kumar7. Smt. Gurbax Rawat8. Dr. Jyotsna Wig9.Smt. Shipra Bansal   
 Primary Health Committe1. Dr. Jyotsna Wig2. Smt. Heera Negi3. Sh. Kanwarjeet Singh Rana4. Smt. Raja Bala Malik5. Smt. Asha Jaswal6. Sh. Gurpreet Singh Dhillon7. Sh. Devinder Singh Babla8. Maj.Gen.M.S.Kandal9. Sh. Sachin Kumar Lohtiya  
 Primary Education Committee1. Sh. Vinod Aggarwal2. Haji Mohd. Khurshid Ali3. Sh. Rajesh Gupta4. Sh. Hardeep Singh5. Sh. Jagtar Singh Jagga6. Smt. Sunita Dhawan7. Smt. Ravinder Kaur Gujral8. Sh. Satish Kainth9. Smt. Shipra Bansal 
 

The term of all the committees shall be co-terminus with the term of Mayor.

[responsivevoice_button voice=”UK English Female” buttontext=”Listen to Post”]

Watch This Video Till End….

पंचकूला और कालका में 12 जुलाई  को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मांधना में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्वच्छ भारत मिशन एवं स्टेट टास्क फोर्स के वाईस चेयरमैन सुभाष चंद्र

पंचकूला, 29 जुलाई :-

स्वच्छ भारत मिशन एवं स्टेट टास्क फोर्स के वाईस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देशानुसार प्रदेश भर में स्वच्छता एवं जल संचय जागरूकता अभियान के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मांधना में जिला के दर्जनों विभिन्न स्कूलों से आये छात्र-छात्राओं को कहा कि हमे स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के साथ साथ जल बचने का कार्य भी करना होगा जो हमारे आने वाले भविष्य के लिए जरूरी है। उन्होंने स्कूल के प्रागंण में पौधा रोपण भी किया व विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे भी पौधा रोपण में अपनी अहम भूमिका निभाए। उन्होंने विद्यार्थियों से यह भी कहा कि वे पौधा लगाने के साथ-साथ निरंतर रूप से पौधे की देखभाल भी करें।

Watch This Video Till End….

स्वच्छ भारत मिशन एवं स्टेट टास्क फोर्स के वाईस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने कहा कि आज हम अपने दैनिक जीवन मे जितने पानी का दुरुपयोग करते है इसे रोकने के लिए जागरूकता की जरूरत है। हम इस क्षेत्र में रुचि के साथ आगे बढे तभी हम जल संचय कर सकते है। उन्होंने कहाकि पानी अनमोल है इसका कोई भी विकल्प नही है और जिस प्रकार हम सभी ने मिलकर स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने का कार्य किया था उसी प्रकार हम जल प्रहरी तैयार करें, जल बचाव कमेटी बनाये व युद्ध स्तर से मैदान में डट जाए कि पानी की एक भी बूंद व्यर्थ न जाये। उन्होंने कहा कि आज ऐसा माहौल बनाने की जरूरत है कि हर एक व्यक्ति पानी के महत्व को समझ कर इसकी बचत करे सच्चें अर्थो में यही भारत माता की सेवा होगी। 

इस अवसर पर जिला परियोजना अधिकारी सुनील जाखड़ , राजकीय वरिष्ठड्ढ माध्यमिक विद्यालय मांधना की पिं्रसीपल श्रीमति बिमला श्योराण , कार्यक्रम के नोडल अध्यापक अशोक कुमार सहित विद्यार्थीगण उपस्थित थे।

Watch This Video Till End….

पंचकूला और कालका में 12 जुलाई  को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

4 अगस्त को सिरसा में मनाया जाएगा गुरु नानक देव जी महाराज का 550वां प्रकाशोत्सव

रायपुररानी मंडल की बैठक माणकटबरा गुरुद्वारा में संपन्न हुई   

  इतिहास में पहली बार हरियाणा सरकार ने सभी समाजों के महापुरूषों के जन्म दिवस सरकारी तौर पर मनाने का फैसला लिया है। यह जानकारी विमुक्त घुमंतू जाति विकास बोर्ड के सदस्य जसमेर सिंह बंजारा ने आज रायपुररानी में इस कार्यक्रम के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।  

            Watch This Video Till End….

उन्होंने कहा कि पंचकूला के विधायक एवं मुख्य सचेतक ज्ञानचंद गुप्ता व कालका की विधायक श्रीमति लतिका शर्मा भी लोगों को इस राज्यस्तरीय समारोह में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इसके इलावा उपायुक्त पंचकूला मुकेश कुमार आहूजा ने पंचकूला की एसडीएम ममता शर्मा को नोडल अधिकारी बनाया है। उन्होंने बताया कि श्रद्वालुओं के आने जाने के लिए परिवहन की सुविधा सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस समारोह को लेकर जिला के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में विशेष उत्साह है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पंचकूला सहित उत्तर हरियाणा के विभिन्न जिलों में लोगों से संपर्क करने और अधिकारियों के साथ बैठक करने के लिए खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री कर्णदेव कंबोज, विधायक बख्शीश सिंह और विधायक घनश्याम अरोड़ा को प्रभारी बनाया गया है। 

बैठक में मंडल अध्यक्ष मदन धीमान, सन्त कुमार गड़रिया, गुरुद्वारा मानकटबरा के प्रधान तारा सिंह, रुलदा सिंह व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Watch This Video Till End….

पंचकूला और कालका में 12 जुलाई  को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान भारत योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए चैपाल पर चर्चा, जीवन के रंग, आयुष्मान भारत के संग अभियान आरंभ किया गया है।

पंचकूला, 29 जुलाई     

  स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान भारत योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए चैपाल पर चर्चा, जीवन के रंग, आयुष्मान भारत के संग अभियान आरंभ किया गया है। 

Watch This Video Till End….

यह जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डाॅ योगेश शर्मा ने बताया कि 10 अगस्त तक इस कार्यक्रम के तहत हर गांव में जाकर चैपाल पर चर्चा की जाएगी और लोगों को इस योजना की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि विभागीय अमले के साथ इस अभियान में सक्षम योजना के 15 युवाओं को भी तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि लोगों को जानकारी दी जा रही है कि आयुष्मान योजना के तहत किन-किन बीमारियों का ईलाज निःशुल्क किया जाता है। उन्होंने बताया कि लोगों को इस योजना के पैनल में शामिल किए गए राजकीय व निजी अस्पतालों की जानकारी भी दी जा रही है। इस योजना में योग्य लाभपात्रों को गोल्डन ई कार्ड जारी किए जाते हैं और यह कार्ड दिखाकर पैनल के अस्पतालों से निःशुल्क चिकित्सा सुविधा हासिल की जा सकती है। उन्होंने कहा  िकइस योजना में जिले के 13000 परिवारों को शामिल किया गया है और इन परिवारों के 23,500 सदस्यों को गोल्डन ई कार्ड जारी किए जा चुके हैं। अब तक 700 से अधिक लाभपात्र इस योजना का लाभ भी हासिल कर चुके हैं। 

Watch This Video Till End….

पंचकूला और कालका में 12 जुलाई  को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

जिला सचिवालय, पंचकूला में अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडलायुक्त श्रीमति दीप्ती उमाशंकर।

पंचकूला 29 जुलाई-

अम्बाला मंडल की आयुक्त एवं मतदाता सूचियों के पूनः निरीक्षण कार्या की पर्यवेक्षक श्रीमती दीप्ती उमाशंकर ने आज जिला सचिवालय पंचकूला में अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने 01 कालका और 02 पचकूला विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के पुनः निरीक्षण कार्य की समीक्षा की और राजनैतिक दलों के पदाधिकारिओं से भी जानकारी हासिल की।

उन्होंने इस अवसर पर कहा कि किसी भी मतदाता द्वारा देश में केवल एक ही स्थान पर वोट बनवाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि एक से अधिक स्थान पर वोट बनवाना कानूनी तौर पर गल्त है और इसके लिये भारत निर्वाचन आयोग में कानूनी कार्यवाही प्रावधान किया हुआ है। उन्होने कहा कि कोई भी मतदाता टोल फ्री नम्बर 1950 पर डायल करके मतदाता सूचियों में अपने नाम की जानकारी तथा नया वोट बनवाने की जानकारी प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार 30 जुलाई तक मतदाता सूचियों का पुनः निरीक्षण किया जा रहा है।

Watch This Video Till End….

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश कुमार आहुजा ने बताया कि 28 जुलाई तक पंचकूला जिला के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में 4429 लोगों वोट बनवाने के लिये आवेदन किया है। इसी प्रकार मतदाता सूचियों से मृतक व स्थानतरित लोगों के वोट कटवाने के लिये भी 683 आवेदन प्राप्त हुये है। उन्होंने बताया कि इस आवधि में 1219 मतदाताओं ने वोटर लिस्ट में अपने नाम में शुद्रिकरण के लिये तथा 210 मतदाताओं ने अपना वोट दूसरे मतदान केंद्र पर वोट स्थानतरित करवाने के लिये आवेदन किया है। आज की इस बैठक में एस.डी.एम एवं सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी ममता शर्मा, अतिरिक्त सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी राजेश पूनिया व अन्य सम्बधित अधिकारी उपस्थित रहें।

Watch This Video Till End….

पंचकूला और कालका में 12 जुलाई  को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

एसडीएम शालिनी चेतल ने किया राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

सिरसा, 29 जुलाई।


                 जिला बाल कल्याण परिषद् द्वारा राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता के प्रथम चरण का उदï्घाटन एसडीएम शालिनी चेतन ने किया। इन प्रतियोगिताओं में 5 से 9 तक की आयु वर्ग के विभिन्न स्कूलों से 90 बच्चों ने भाग लिया।


                   इस अवसर पर एसडीएम शालिनी चेतन ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में बढचढ कर भाग लेना चाहिए। ये प्रतियोगिताएं बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी है।  उन्होंने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि चित्रकला एक ऐसी कला है जिसमें अपने दृष्टिकोण से बनाया गया चित्र सभी के मन को मोह लेता है। उन्होंने कहा कि कागज पर अपने हुनर को दर्शाना ही चित्रकला है। 

Watch This Video Till End….                 

जिला बाल कल्याण अधिकारी पुनम नागपाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों से 90 बच्चों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि 30 जुलाई को दूसरे चरण की प्रतियोगिता में व्हाईट समूह में 10-16 वर्ष तक बच्चे भाग लेंगे। इस अवसर पर मण्डल बाल कल्याण अधिकारी कमलेश चाहर, समाजसेवी आनन्द बियानी सहित विभिन्न स्कूलों से आये हुये अध्यापक तथा बच्चे उपस्थित थे।

Watch This Video Till End….

पंचकूला और कालका में 12 जुलाई  को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

अनाजमंडी में मनाया जाएगा श्री गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व

सिरसा, 29 जुलाई।

बरसात के चलते किया स्थान परिवर्तन


                      हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमेन जगदीश चोपड़ा ने बताया कि श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 550वें प्रकाश पर्व पर आयोजित होने वाला राज्य स्तरीय समारोह पुलिस लाईन की बजाय सिरसा की अनाजमंडी में होगा। इसके लिए सभी तैयारियां की जा रही है। इस बारे एक संयुक्त बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्री चोपड़ा ने कहा कि खराब मौसम के चलते समारोह के लिए स्थान का परिवर्तन किया गया है। अब राज्य स्तरीय समारोह 4 अगस्त को प्रात: 9 बजे से स्थानीय अनाजमंडी में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए अनाजमंडी व उसके आसपास के सभी ईलाकों की साफ सफाई व पुख्ता सुरक्षा के प्रबंध किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रकाश पर्व के लिए पूरे प्रदेश में लोगों में भारी उत्साह है और हजारों की संख्या में संगत प्रकाश पर्व में पहुंच कर गुुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करेगी। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में सरकार द्वारा गठित कमेटियों के प्रतिनिधियों द्वारा प्रकाश पर्व के बारे में लोगों को जागरुक किया जा रहा है। इसके अलावा उन्हें समारोह में आने का निमंत्रण भी दिया जा रहा है। श्री चोपड़ा ने जिला सिरसा वासियों से आग्रह किया है कि वे गुरु महाराज के इस पर्व को भव्य तरीके से मनाने में अपना सहयोग दें। 

चेयरमेन चोपड़ा व उपायुक्त ने संयुक्त बैठक लेकर दिये अधिकारियों को निर्देश


                        बैठक में जिला उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि स्थान परिवर्तन के चलते ले-आउट प्लान दौबारा से बनाया जा रहा है और आवश्यकता के अनुरुप विभिन्न कार्यों की देखरेख के लिए अधिकारियों की ड्यूटियां भी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि लगभग तीन दर्जन से अधिक कमेटियों का गठन किया गया है जो समारोह के सफल आयोजन के लिए जरुरी सभी कार्यों की देखरेख करेंगे। उन्होंने कहा कि इन कार्यों की मॉनेटरिंग के लिए एचसीएस स्तर के एक दर्जन से अधिक अधिकारियों को लगाया गया है। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया जा रहा है। उपायुक्त ने बताया कि समारोह में आने वाली संगत के लिए बेहतर लंगर की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा समारोह में गुरु महाराज के जीवन से जुड़ा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अलावा रागी जत्थों द्वारा शब्द किर्तन भी किया जाएगा। 


                     Watch This Video Till End….

   बैठक में हरियाणा पंजाबी साहित्य अकादमी के निदेशक गुरविंद्र सिंह धमीजा ने बताया कि गुरु महाराज के 550वें प्रकाश पर्व को भव्य तरीके से मनाने के लिए अनेक प्रकार के आयोजन किये जाएंगे। समारोह में गणमान्य लोगों की उपस्थिति रहेगी और इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि समारोह में सभी धार्मिक, सामाजिक व स्वयं सेवी संस्थाओं को शामिल किया जा रहा है। अनाजमंडी के साथ-साथ पूरे शहर को भव्य बनाया जाएगा। इस बैठक में एक्सईएन बीएंडआर अजीत सिंह, डीडीपीओ गगनदीप सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Watch This Video Till End….

पंचकूला और कालका में 12 जुलाई  को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

रेनु साहू – इंटनेट के जरिये मोबाइल या कम्प्यूटर पर कार्य कर रहे बच्चों पर माता पिता को ध्यान देना चाहिए

पंचकूला ,28 जुलाई –

आज देश के हर घर मे बच्चे इंटरनेट के जरिये मोबाइल या कम्प्यूटर पर गेम या और भी कई साइड खोल कर चिपके रहते हैं जो कि उनके लिए घातक है इस लिए हर माता पिता को चाहिए कि वो बच्चों पर नजर रखे यह बात राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की तरफ से होटल सवेन 2 में टीम एज के लिए रखे गए प्रोग्राम में महिला थाना मोहाली की इंचार्ज रेनु साहू ने कही

उन्होंने कहा कि आजकल हम अखबारों के जरिये पढ़ते आ रहें है कि बच्चों ने गेम खेलते हुए अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली इस लिए हर माता पिता को चाहिए कि वे अपने बच्चों पर नजर रखें व उनके साथ अधिक से अधिक समय बिताये इस अवसर पर मौजूद राष्टीय महिला जागृति मंच की राष्ट्रीय उपप्रधान पूनम सहगल ने कहा कि आज के बच्चे कल का भविष्य हैं और आमतौर पर देखा जाता है कि बच्चे स्कूल के बाद घर आते ही मोबाइल या कम्प्यूटर में लग जाते हैं जोकि उनके लिए घातक है हम सभी को चाहिए कि हम बच्चों को ज्यादा देर तक इन से ना चिपकने दे और बच्चे इंटरनेट के जरिये क्या कर रहें है उन पर नजर रखें

Watch This Video Till End….

इस अवसर पर देव मानव सेवा ट्रस्ट पंजाब के प्रधान पंडित राजीव शर्मा ने कहा कि भारत एकमात्र ऐसा देश है जिसकी संस्कृति व धर्म की चर्चा विदेशो में भी विख्यात है में बच्चों का कसूर निकालने से पहले उन माता पिता का कसूर निकालूँगा जो बच्चों को देश की संस्कृति व धर्म का ज्ञान देने की बजाय उन्हें मॉडर्न बनाने पर तुले हैं जो कि भारत देश के लिए खतरा है आज देश मे त्योहार फिके पड़ते नजर आ रहें है क्योंकि आज त्योहार एक दूसरे को गिफ्ट देने में तब्दील हो गए बच्चों को त्योहारों के विषय मे पता ही नही इन फूल से बच्चों को आप आज जैसा ज्ञान दोगे वो कल वैसे ही बनेंगे   उन्होंने कहा कि आज देश की संस्कृति और धर्म दोनों खतरे में है आज देश के नोजवान नशे की ओर भाग रहें है और नशा ना मिलने पर क्राइम करने से भी नही चूकते इस लिए हम सबको चाहिए कि हम अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दे और उन पर नजर रहें 

इस अवसर पर कार्यक्रम की आयोजक राष्ट्रीय महिला जागृति मंच जीरकपुर की प्रधान रेशमा रानी ने कहा कि ये प्रोग्राम बच्चों को साइबर क्राइम रोकने व उनके उज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए किया गया और इस प्रोग्राम में आये सभी बच्चों व महानुभावो का धन्यवाद करती हैं जिन्होंने यहाँ आकर ज्ञान वर्धक बाते सांझ की इस अवसर पर राष्ट्रीय महिला जागृति मंच पंचकूला कि प्रधान चेतना चावला ,उप प्रधान मंजू मल्होत्रा जी ,अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन पंचकूला की उपप्रधान ज्योती सहगल आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे

Watch This Video Till End….