प्रियंका और राहुल गांधी का रोड शो के दौरान समर्थकों में भारी भीड़

लखनऊ: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मास्टरस्ट्रोक माने जाने वाली प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज लखनऊ में रोड शो किया। प्रियंका के साथ उनके भाई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी रहे। कांग्रेस उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी, ऐसे में इस मेगा शो के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने की तैयारी है।लखनऊ दौरे के दौरान वह हर रोज 13 घंटे तक काम करेंगी। लखनऊ आने के तुरंत बाद प्रियंका अपने भाई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ मिलकर लोकसभा चुनावों में पार्टी की रणनीति बनाने का काम शुरू कर देंगी।
प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एयरपोर्ट से प्रदेश मुख्यालय तक रोड शो कर रहे हैं। एयरपोर्ट से प्रदेश कांग्रेस कार्यालय तक पूरे रास्ते में करीब तीन दर्जन जगहों पर उनका स्वागत हो रहा है। इसी दौरान उनका लालबाग चौराहे पर संबोधन भी होगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने रविवार को यहां दावा किया कि प्रियंका गांधी का स्वागत ऐतिहासिक होगा।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चुनावी रथ पर सवार हो गए हैं और राहुल गांधी दोनों का रोड शो शुरू हो गया है,15 किमी लंबा यह रोड शो 4 घंटे से ज्यादा समय तक चलेगा। इस रोड शो को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।प्रियंका गांधी के रोड शो के दौरान समर्थकों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। समर्थकों में खूब जोश और उत्साह नजर आ रहा है।