विवेक गोयल – 15 फरवरी को सांय 4 बजे एसिड अटैक विक्टिम पर कार्यशाला

पंचकूला: जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से 14 से 16 फरवरी तक जिला के तीन गंावों में विशेष किसान गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। इनमें किसानों को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने के साथ सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं एवं स्कीमों के बारे में भी अवगत करवाया जाएगा।

     प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी विवेक गोयल ने इस संबध में जानकारी देते हुए बताया कि प्राधिकरण कानूनी जानकारी के साथ साथ सामाजिक सुरक्षा यंत्रों में सुधार करने के लिए भी लोगों को प्रेरित करने का कार्य करता है ताकि उन्हें आर्थिक सुरक्षा के क्षेत्र में और सशक्त बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि किसानों के लिए बीमा सहित फार्मिंग की नवीनतम तकनीकि की कई योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है। इस तरह की योजनाओं की जानकारी देने के लिए किसान गोष्ठियांे का आयोजन किया जाएगा।उन्होंने बताया कि 14 फरवरी को मोरनी खण्ड के गंाव भोज धारटी, 15 फरवरी को रायपुर रानी खण्ड के गांव शामलेहरी तथा 16 फरवरी को बरवाला खण्ड के गांव टिब्बा माजरा में किसान गोष्ठियां आयोजित कर किसानों को जागरूक किया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि किसानों को इन गोष्ठियों में भाग लेकर उनके अधिकारों की जानकारी देने के साथ साथ अन्य स्कीमों के प्रति भी जागरूकता लेनी चाहिए।इसके अलावा 15 फरवरी को जिला कानूनी सेवाएं प्राधिकरण कार्यालय के सभागार में सांय 4 बजे एक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। लीविंग इन शैडोज ए प्रोजेक्ट फाॅर एसिड अटैक विक्टिम विषय पर आयोजित इस कार्यशाला में पैनल अधिवक्ता एवं पैरा लिगल वाॅलेेंटियर भाग लेंगें।

जगदीश भाेला को ड्रग रैकेट में 10 साल की कैद

मा‍ेहाली की अदालत ने पूर्व खिलाड़ी और पंजाब पुलिस के पूर्व डीएसपी जगदीश भाेला को ड्रग रैकेट मामले में 10 साल कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने भोला को ड्रग रैकेट के कुल सात मामलों में से चार में बरी कर दिया है और तीन में दोषी करार दिया है। ये मामले 2013 के हैं। कोर्ट सजा का ऐलान आज शाम सजा का ऐलान किया। छह हजार करोड़ के इन मामले में 32 लोगों को आरोपित बनाया गया था।

जगदीश भाेला करीब 6000 करोड़ के ड्रग मामले में जगदीश भोला सहित अन्‍य आरोपितों को सजा सुनाने के लिए माेहाली की कोर्ट में सुबह बहस शुरू हुई। इसके बाद कोर्ट ने भोला को चार मामलों में तो बरी कर दिया, लेकिन उसे तीन मामले में दोषी करार दिया। उम्‍मीद है कि सजा का ऐलान भी देर शाम तक कर दिया जाएगा। अदालत ने जगदीश भाेला के साथ-साथा दविंदर हैप्पी दोषी, बसावा सिंह दोषी, गुरजीत गाबा, सुखजीत सिंह, राकेश, सचिन सरदाना, देविंदर बहल, दविंदर कांत शर्मा दोषी करार दिया।

अदालत ने एफआरआइ 56 मामले में पलविंदर सिंह समेत सभी आरोपिताें को बरी कर‍ दिया। इसके साथ ही एफआरआइ 92 में गाबा सहित सभी आरोपित बरी कर दिए गए। एफआरआइ 42 में कुलबीर सिंह गुलटी और  हरप्रीत लांबा को दोषी करार दिया गया। इस मामले में अन्‍य अारोपितों को अदालत ने बरी कर दिया।

अदालत ने गब्‍बर सिंह को एक मामले में दोषी करार दिया तो दूसरे मामले में बरी कर दिया। अदालत ने अनूप सिंह कहलोें, कुल‍विंदर रॉकी, कुलदीप सिंह, सतींदा धामा और जगदीश भाेला को कई धाराओं में दोषी करार दिया है। अदालत ने बॉक्‍सर राम सिंह, कुलवंत सिंह और सुखराज सिंह को बरी कर दिया है।

आज शाम तेज आंधी-बारिश : मध्य प्रदेश

भोपाल: राजधानी में दो दिन में ही दिन और रात के तापमान में तूफानी बदलाव आ रहा है। 48 घंटे में यहां अधिकतम तापमान करीब 8 डिग्री तो न्यूनतम 5 डिग्री से अधिक बढ़ गया है। इससे मंगलवार को दिन में हल्की गर्मी का अहसास रहा।

रविवार तक यहां दिन अौर रात में सर्द हवाओं के कारण तेज सर्दी ने लोगों की परेशान किया। मौसम केंद्र के अनुसार बुधवार दोपहर बाद से मौसम के मिजाज में बदलाव शुरू हो सकता है, जिससे रात में तेज हवाओं के साथ हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है।

गुरुवार को राजधानी सहित प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में दिन के समय ही बारिश और ओले गिरने की प्रबल संभावना है। रविवार को यहां दिन का पारा 23 डिग्री के करीब था, जो सामान्य से 4 डिग्री कम था। मंगलवार को 31.4 डिग्री रहा, यह सामान्य से 4 डिग्री अधिक हो गया है। रात का पारा 6 डिग्री से बढ़कर 10.6 डिग्री पर पहुंच गया है। अगले 24 घंटे में तापमान में कमी के ज्यादा उम्मीद नहीं है।मंगलवार को शहर के पारे में एक ही दिन में 5.1 डिग्री की बढ़त हो गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री के करीब था, जो मंगलवार को 31.4 डिग्री पर पहुंच गया। इससे दिन में मामूली गर्मी का अहसास रहा। मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एके शुक्ला के अनुसार हवाओं में बदलाव और धूप में तेजी के कारण तापमान में वृद्धि हो रही है।

सीकर में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प : गुर्जर आंदोलन

राजस्थान: राजस्थान में 5 फीसदी आरक्षण की मांग कर रहे गुर्जरों का आंदोलन जारी है। इस बीच सीकर में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प की खबर सामने आई है। जयपुर-सीकर राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया है और गोरिया के पास सैकड़ों गुर्जरों ने हाईवे पर भी जाम लगा दिया। उनके अनुसार कुछ हुड़दंगियों ने हवा में गोलियां चलाईं । उन्होंने बताया कि इन लोगों ने पुलिस की एक बस सहित तीन वाहनों को आग के हवाले कर दिया।सिंह के अनुसार इस दौरान हुए पथराव में चार जवानों को चोट आईं । उन्होंने बताया कि पुलिस ने आंदोलनकारियों को खदेड़ने के लिए हवा में गोलियां चलाईं । लगभग एक घंटे के बाद इस राजमार्ग पर  यातायात बहाल कर दिया गया।

जयपुर-सीकर राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया है और गोरिया के पास सैकड़ों गुर्जरों ने हाईवे पर भी जाम लगा दिया। वहीं दौसा के सिकंदरा में दूध सप्लाई पूरी तरह बंद करने को लेकर फैसला किया गया है। दौसा में मनफूल सिंह नेतृत्व कर रहे हैं। बीते 6 दिनों से राजस्थान में गुर्जरों का आंदोलन जारी है। इस बीच राजस्थान सरकार ने गुर्जरों को 5 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए बुधवार को विधानसभा में गुर्जर आरक्षण विधेयक पेश किया।इससे पहले गहलोत कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में गुर्जर सहित 5 जातियों को 5 फीसदी आरक्षण देने के फैसले पर सहमति बनी।  

प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रदेश में लंबे समय से हाशिए पर चल रही कांग्रेस को संजीवनी देने के लिए कवायद शुरू कर दी।

कांग्रेस के नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी  और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रदेश में लंबे समय से हाशिए पर चल रही कांग्रेस को संजीवनी देने के अपने रोडमैप को जमीन पर लाने की कवायद शुरू कर दी। हालांकि पहले ही दिन पार्टी की असली तस्वीर भी उनके सामने आ गईं जब खुलकर लोगों ने भाई-भतीजावाद और जेबी लोगों को पदाधिकारी बनाये जाने जैसी बातें खुल कर बताईं। देर रात तक मिलने का यह सिलसिला जारी रहा। सारी कवायद इसी पर थी कि क्या हो कि पार्टी फिर प्रदेश में अव्वल बने और नतीजे अच्छे आएं। 

रोड शो के बाद प्रियंका गांधी सोमवार की रात जयपुर चली गईं थीं। वहां आज पति राबर्ट वाड्रा की ईडी के सामने पेशी थी। जयपुर से करीब डेढ़ बजे वह वापस लौटीं तो सीधे प्रदेश कार्यालय पहुंच कर उन्होंने पूर्वी उत्तर प्रदेश की बैठकों का सिलसिला शुरू कर दिया। सबसे पहले उन्नाव की बैठक हुई। पूर्व सांसद अन्नू टण्डन भी इस बैठक में मौजूद थीं। इसके बाद मोहनलालगंज, लखनऊ और फिर सिलसिला बढ़ता चला गया। जयपुर से लौटने में देरी की वजह से भले ही प्रियंका गांधी लोकसभा सीटवार बैठक तय समय से देरी से शुरू कर पाई हो लेकिन उन्होंने आज के लिए तय सभी लोकसभा सीटों के लोगो के साथ विस्तृत बैठक की। उन्नाव, मोहनलाल गंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर,प्रतापगढ़,  फतेहपुर, बाराबंकी, कौशाम्भी और फूलपुर की बैठक की। अंतिम बैठक खत्म करके रात 12 बजे के बाद पार्टी दफ्तर से निकली। आज भी बैठकें होंगी।

पार्टी सूत्रों के अनुसार बैठक भले ही दोनों नेता अलग-अलग कर रहे थे लेकिन अन्दर पूछे जाने वाले सवाल एक से थे। संगठन की कमजोर हालत के कारण, लोकसभा क्षेत्र के समीकरण, टिकट किसको, मिलकर जीताना है। श्री सिन्धिया नीचे हॉल में बैठे हैं जबकि प्रियंका ऊपर मीटिंग कक्ष में। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर पूरे समय अपने कमरे में बैठे रहे। बड़े नेता जीतिन प्रसाद, प्रमोद तिवारी, संजय सिंह, आराधना मिश्रा मोना, रत्ना सिंह भी आए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुरुक्षेत्र में एक रैली को संबोधित किया

कुरुक्षेत्र: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक रैली को संबोधित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विपक्षी राजनैतिक दलों पर जमकर हमले किए। उन्होने कहा कि जो भ्रष्ट है उसको ही मोदी से कष्ट है। 

  • आज़ादी के लगभग 70 वर्षों में स्वच्छता का जो दायरा करीब 40% था, वो आज 98% तक पहुंच चुका है। साढ़े 4 वर्षों में 10 करोड़ से अधिक टॉयलेट्स बनाए जा चुके हैं। 600 जिलों के साढ़े 5 लाख गांवों ने खुद को खुले में शौच से मुक्त कर दिया है।
  •  हरियाणा से हमने जो भी बड़े लक्ष्य तय किए, वो हासिल किए। वन रैंक, वन पेंशन का वादा यहीं से किया था और जो पूरा किया। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की योजना यहीं से लॉन्च की थी और ये पूरे देश में जन आंदोलन के रूप में फैल गई। आयुष्मान भारत की पहली लाभार्थी भी हरियाणा की बिटिया है। 
  • बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ से बच्चियों की जनसंख्या में सुधार आया है, उज्जवला योजना से बहनों को धुएं से मुक्ति मिली है। राष्ट्रीय पोषण अभियान और प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान से प्रसूता माताओं के जीवन पर आने वाला खतरा कम हुआ है। 
  • बेटियों पर बलात्कार जैसे अत्याचार करने वालों को फांसी तक की सज़ा का प्रावधान भी हमारी सरकार ने किया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जो घर दिए जा रहे हैं, उसमें भी महिलाओं के नाम घर की रजिस्ट्री हो, इसे प्राथमिकता दी जा रही है।  
  • देश में पहली बार बेटियां फाइटर पायलट बनी हैं। महिलाओं को अपने नवजात शिशुओं के अच्छी तरह लालन-पालन के लिए पर्याप्त समय मिल सके, इसके लिए मैटरनिटी लीव को 12 सप्ताह से बढ़ाकर 26 सप्ताह किया गया है। 
  • कोई भी मानव इतिहास की जड़ों से कटकर इतिहास बना नहीं सकता, इतिहास वही बना सकते हैं जो इतिहास की जड़ों से रस-कस लेकर फलते- फूलते हैं। 
  • मुद्रा योजना में 15 करोड़ ऋणों में से लगभग 75% ऋण महिला उद्यमियों को मिले हैं। ‘दीन दयाल अंत्योदय योजना’ के तहत लगभग 6 करोड़ महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हुई हैं।
  • हरियाणा देश की उस परम्परा को सशक्त करने में जुटा है, जिसके मूल में नारी शक्ति हैं। यहां की धरती ने अनेकों ऐसी बेटियों को जन्म दिया है जिन्होंने आधुनिक भारत के निर्माण में योगदान दिया और अब न्यू इंडिया के सपनों को सशक्त कर रहीं हैं। 
  • अगर बेटियां सशक्त होंगी तो समाज सशक्त होगा। इसलिए पिछले साढ़े चार साल में जो कार्यक्रम बने हैं, उसमें महिला सशक्तिकरण को प्रमुखता दी गई है। 
  • कुरुक्षेत्र की इसी धरती पर श्रीकृष्ण के नेतृत्व में हजारों साल पहले भी स्वच्छता का अभियान शुरू हुआ था।

प्रियंका गांधी के रोड शो के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया।

उत्तर प्रदेश: कांग्रेस की नवनिर्वाचित महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को लखनऊ में तकरीबन पांच घंटों तक रोड शो किया। उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, पीएल पूनिया, आरपीएन सिंह, राजबब्बर जैसे दिग्गज नेता मौजूद थे।

प्रियंका गांधी के रोड शो के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया। प्रियंका और राहुल गांधी का यह रोड शो तकरीबन 15 किलोमीटर था और शहर के कई अहम इलाकों से होकर गुजरा। रोड शो खत्म होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी दफ्तर में मीडिया को संबोधित भी किया। इस संबोधन में राहुल गांधी ने पीएम पर निशाना साधा। वहीं, यह भी बताया कि वे मायावती और अखिलेश यादव का पूरा आदर करते हैं लेकिन आगामी चुनाव में उनकी पार्टी पूरे दम के साथ चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा राहुल गांधी ने राफेल के मुद्दे को भी उठाया। 

करोलबाग के होटल में लगी भीषण आग : दिल्ली

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के करोल बाग में एक होटल में सुबह आग लग गई। इस घटना में अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है।

दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं हैं और अभी राहत-बचाव कार्य जारी है।वहीं, फायरकर्मियों ने अबतक करीब 35 लोगों को बाहर निकाल लिया है। हालांकि, अभी कुछ अन्य लोगों के फंसे होने की सूचना है। राहत व बचाव कार्य जारी है।

आग लगने के पीछे के कारणों का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। अब तक राममनोहर लोहिया अस्पताल में 17 मृतकों को लाया गया है। अभी तक 13 मृतकों को आरएमएल, 2 को लोडी हार्डिंग और 2 को बीएलके अस्पताल में लाया जा चुका है।

इसके अलावा कुछ घायल गंगाराम अस्पताल भी ले जाये गए हैं। घटना स्थल पर दमकल की 27 गाड़ियां इसे बुझाने में जुटी हैं। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आज तड़के सुबह करोल बाग के अर्पिता पैलेस होटल में आग लग गई।

बीजेपी के दावे को शिवसेना ने तंज कसते हुए कहा

मुंबई:भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना के बीच जुबानी जंग लगातार जारी है। आगामी आम चुनावों में महाराष्ट्र की कुल 48 लोकसभा सीटें जीतने के बीजेपी के दावे का सोमवार को शिवसेना ने तंज कसते हुए कहा कि यह ‘दुरुह’ और ‘वास्तविकता से परे’ है। शिवसेना ने कहा कि राज्य में स्थिति गंभीर है और हैरानी जताई कि बीजेपी राज्य में इतनी सीटें जीतने के बारे में सोच भी कैसे सकती है जब पार्टी शासित राज्य में इतनी समस्याएं मुंह फैलाए खड़ी हैं और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी के साथ गठबंधन की बातचीत भी अधर में है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और प्रदेश बीजेपीअध्यक्ष रावसाहेब दानवे ने शनिवार को दावा किया था कि उनकी पार्टी राज्य में लोकसभा चुनावों में 2014 के लोकसभा चुनावों में मिली सीटों से एक सीट ज्यादा यानि 43 सीटें जीतेगी। उत्तर प्रदेश की 80 सीटों के बाद महाराष्ट्र देश का दूसरा सबसे ज्यादा लोकसभा सीटों वाला राज्य है जहां लोकसभा की 48 सीटें हैं। 

अभी केंद्र और भाजपा के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार में राजग की सहयोगी शिवसेना ने पिछले साल घोषणा की थी कि वह भविष्य में अकेले ही चुनाव लड़ेगी। बीजेपी ने हालांकि भरोसा जताया है कि उसका शिवसेना के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन हो जाएगा। 

शिवसेना ने सोमवार को पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ में दावा किया कि फिलहाल कुछ मुद्दे राज्य को परेशान कर रहे हैं। इसमें दावा किया गया, ‘बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार ने अहमदनगर में किसानों की बेटियों के आंदोलन को कुचलने की कोशिश की। दूध उत्पादकों और प्याज उपजाने वालों को उपज का अच्छा मूल्य नहीं मिला।

सुस्त मांग की वजह से सोना खरीदना हुआ सस्ता

सोमवार के कारोबार में सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। दिन का कारोबार खत्म होने पर सोना 55 रुपये सस्ता होकर 34,225 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ है। ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के मुताबिक सोने की कीमतों में इस गिरावट की वजह कमजोर वैश्विक संकेत और स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से घटी मांग है।

सोने की ही तरह चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। आज के कारोबार में चांदी 150 रुपये टूटकर 41,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुई है। चांदी की कीमतों में गिरावट की वजह औद्योगिक इकाईयों और सिक्का निर्माताओं की ओर से सुस्त उठान रही है। ट्रेडर्स का कहना है कि सोने की कीमतों में इस गिरावट की वजह कमजोर वैश्विक संकेत और स्थानीय बाजार में ज्वैलर्स की ओर से घटी मांग है।