भारतीय जनता पार्टी के सोनीपत से लोकसभा उमीदवार रमेश चंद्र कौशिक ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जादू चल रहा है।
जितने काम भाजपा के राज में केंद्रीय और प्रदेश स्तर पर हुए हैं वो एक इतिहास है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता संगठित होकर चुनाव लड़ेंगे और नरेन्द्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाएंगे।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-04-07 18:04:342019-04-07 18:04:36रमेश चंद्र कौशिक : देश में प्रधानमंत्री मोदी का जादू
ओडिशा: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को ओडिशा के मतदाताओं से सीएम नवीन पटनायक को आराम देने के लिए कहा है।
उन्होंने कहा कि नवीन पटनायक थक चुके हैं और उनमें राज्य के विकास की इच्छा नहीं बची है।
शाह ने यह बात ओडिशा के गंजाम जिले में असका लोकसभा क्षेत्र में आने वाले पोलोसरा इलाके में एक रैली में कही।
यहां 18 अप्रैल को मतदान होना है। शाह ने कहा कि नवीन बाबू के 19 साल के शासनकाल में कोई विकास कार्य नहीं हुआ।
वह थक चुके हैं, लिहाजा भाजपा को लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने का मौका दें।
शाह ने वादा किया कि भाजपा ओडिशा को विकास की राह पर ले जाएगी। शाह ने कहा कि ओडिशा अधिकारियों द्वारा चलाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि अगली भाजपा सरकार ओडिशा बाबूगिरी खत्म करेगी।
उन्होंने कहा कि नवीन पटनायक की सरकार में अधिकारी सारे फैसले लेते हैं जबकि चुने हुए विधायक और सांसदों की कोई नहीं सुनता।
ओडिशा में लोकसभा चुनाव 2019 और विधानसभा चुनाव एक साथ चार चरणों में हो रहे हैं। 11 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा।
राज्य में विधानसभा की 147 और लोकसभा की 21 सीटें हैं।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-04-07 17:58:552019-04-07 17:58:58अमित शाह : नवीन बाबू थक चुके हैं, ओडिशा की सेवा का मौका भाजपा को दें
पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ए के मितल ए वोटिंग राईट अवेयरनैस कम्पैन का शुभारम्भ करते हुए एवं वीवीपेट मशीन का अवलोकन करते हुए।
प्राधिकरण द्वारा लगाए जा रहे कानूनी साक्षरता शिविर में लोक सभा चुनाव 2019 में सभी नागरिकों को अपने वोट बनवाने ओर उनकी शतशत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए लघु नाटिका आयोजन किया गया। लघु नाटक में कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति के माध्यम से प्रत्येक युवा को वोट बनवाने के लिए प्रेरित करने के साथ पहले वोट का अधिकार बड़े ही संवेदनशील ढंग से करने के लिए जागरूक किया। कलाकारों ने -छोड़ो अपने सारे काम पहले करे मतदान- गाने की पंक्तियों के साथ सभी नागरिकों को वोट की गरिमा से अवगत करवाया।
नाटक में कलाकारों ने 12 अप्रैल तक महिलाओं के ज्यादा से ज्यादा वोट बनवाने ओर अपने सारे काम छोडकर वोट का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया ताकि चुनाव में महिलाओं की भागीदारी बढे। उनका मानना है कि महिलाएं 18 वर्ष की आयु होते ही वोट नहीं बनवाती और ससुराल में वोट बनवाने के बाद भी अपने घरेलू कार्य की व्यवस्थता के कारण वोट का प्रयोग नहीं करती। लोकतंत्र में उनकी भागीदारी बढाने के लिए कलाकारों ने सराहनीय कार्य किया। इसके साथ उन्हें बिना भय और लालच के मतदान करने के लिए भी अवगत करवाया। कलाकारों ने लोकंतन्त्र की महता पर बारीकि से प्रकाश डाला जिसे देखकर सभी दर्शक उत्साहित हुए। वीवीपेट की महता के बारे में भी विस्तार से शिविर में जानकारी दी गई।
पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के चेयरमैन ए के मितल ने मेरा वोट मेरा अधिकार लधु नाटिका की मुक्तकंठ से सराहना की।
पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ए के मितल माता मनसा देवी मेले के दूसरे दिन पूजा अर्चन करते हुए।
पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश श्री ए के मितल ने नवरात्रों के दूसरे दिन माता मनसा देवी मंदिर में पूजा अर्चना की और हवन यज्ञ में आहुति डाली। उन्होंने माता के मंदिर में श्रद्वापूर्वक पूजा अर्चना की और उसके बाद मंदिर की परिक्रमा भी की। उन्होंने यज्ञशाला में हवन यज्ञ में भाग लिया और प्रदेश की खुशहाली और उज्जवल भविष्य की कामना की। उनके साथ राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सदस्य प्रमोद गोयल, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के अध्यक्ष व जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुभाष महला, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी विवके गोयल, मनसा देवी बोर्ड के अध्यक्ष एवं उपायुक्त डा. बलकार सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त उत्तम सिंह, एस0डी0एम0 पंकेज सेतिया, श्री माता मनसा देवी श्राईन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एस0पी0 अरोड़ा भी उपस्थित रहें।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी एस0पी0 आरोड़ा ने बताया कि श्री माता मनसा देवी मन्दिर पंचकूला और काली माता मंदिर में 14 अप्रैल तक नवरात्र मेले का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मेले मे आने वाले श्रृृद्रालुओं की सुविधा के लिए स्वस्छ पेयजल, शौचालयों, चिकित्सा सुविधा, सुविधाजनक परिवाहन सेवा सहित सभी आवश्यक प्रबंध किए गये है। इसके अलावा सायंकाल के समय प्रतिदिन भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें देश प्रदेश के विख्यात कलाकार भजनों एंव गीतों के माध्यम से माता मनसा देवी का गुणगान करेंगें।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-04-07 16:27:492019-04-07 16:27:53नवरात्रों के दूसरे दिन न्यायाधीश ने लिया पूजा अर्चना में भाग
पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के अध्यक्ष ए के मितल ने श्री माता मनसा देवी मन्दिर परिसर पंचकूला में आयोजित कानूनी जागरूकता शिविर का अवलोकन किया तथा मतदान का अधिकार के लिए जागरूकता लाने वाले अभियान का शुभारम्भ भी किया।
न्यायाधीश ने उपस्थित लोगों से बातचीत करते हुए कहा कि प्राधिकरण हर व्यक्ति को सस्ता एवं सरल न्याय सुलभ करवाने के साथ साथ अन्य सभी प्रकार की जानकारी मुहैया करवाने के लिए तत्पर है ताकि कोई भी व्यक्ति बिना जागरूकता के अपने अधिकारों से वंचित न रह सके। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण द्वारा लोगों को उनके मूल कर्तव्यों से अवगत करवाने के अलावा वरिष्ठ नागरिक भरण एवं पोषण कल्याण अधिनियम के तहत बुजुर्गो को मान सम्मान के साथ जीने का अधिकार दिलाने में सहायक होता है। इसके साथ ही पी़िड़त मुआवजा योजना के तहत पात्र व्यक्त्यिों को उनका हक दिलवाया जाता है। इसी प्रकार बच्चों, महिलाओं के साथ के छेडछाड, मारपीट, मानसिक, शारीरिक शोषण, बाल विवाह, बाल श्रम, भिक्षावृति आदि रोकने के लिए जागरूकता प्रदान करता है।
श्री मितल ने कहा कि उपभोक्ता सरंक्षण अधिकार, दहेज और कानून, जन सूचना अधिकार, ठेका मजदूरी, घरेलू ंिहसंा से सुरक्षा, बंधुआ मजदूरी, न्यूनतम मजदूरी, लैंगिग अपराधों से बच्चों को सरंक्षण, सन्निकार कर्मकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ साथ जरूरतमंद एवं गरीब परिवारों को निशुल्क कानूनी सेवाएं भी प्रदान करवाने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण नागरिकों को कानूनी सेवाओं के बारे में जागरूक करने के अलावा सामाजिक सेवाओं की सुरक्षा में भी अहम भूमिका निभाता है।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-04-07 16:21:272019-04-07 16:21:34पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ए के मितल ए वोटिंग राईट अवेयरनैस कम्पैन का शुभारम्भ करते हुए
दिल्ली : रविवार की शाम आंधी आने के आसार हैं। इससे धूल की मोटी परत छा सकती है। हालांकि, तेज हवाओं के साथ बारिश का भी अनुमान है, जिससे धूल छंटने की उम्मीद है।
वहीं उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में आज और कल ओलावृष्टि हो सकती है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में 50 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चल सकता है।
राजस्थान में धूल भरे तूफान से दिल्ली की हवा भी खराब हो गई है। शनिवार को राजधानी के आसमान में धूल-गर्द की मात्रा कई गुना बढ़ गई। इसकी वजह से दस से ज्यादा क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता की स्थिति बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई।
विशेषज्ञों की मानें तो अगले एक-दो दिन हालात ऐसे ही रहेंगे। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक शनिवार को औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 266 दर्ज किया गया। आनंद विहार, मुंडका, विवेक विहार, रोहिणी समेत दस क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 के पार यानी बेहद खराब श्रेणी में रहा।
मौसम पर निगरानी रखने वाली संस्था स्काईमेट के उप प्रमुख महेश पालावत के मुताबिक राजस्थान में धूलभरी आंधी के चलते आसमान पर धूल की परत छा गई है।
दिल्ली में फिलहाल ऊपरी सतह की हवा उसी दिशा से आ रही है। इसके चलते आंधी से उठी गर्द छाने लगी है।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-04-07 05:17:112019-04-07 05:17:14दिल्ली : रविवार की शाम आंधी आने के आसार हैं
दिल्ली: ए सैट मिसाइल के सफल परीक्षण के बाद डीआरडीओ और इसरो किसी भी संभावित खतरे से निपटने की तैयारियों में जुट गए हैं।
इसमें डाइरेक्ट एनर्जी वेपन और को-ऑर्बिटल किलर्स को विकसित करने अलावा अपने सैटेलाइट्स को इलेक्ट्रानिक और फिजिकल हमले से बचाने के तरीके शामिल हैं।
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन के प्रमुख जी सतीश रेड्डी ने बताया कि हम डाइरेक्ट एनर्जी वेपन, लेजर, इलेक्ट्रोमैग्नेटिक पल्स के साथ को ऑर्बिटल किलर्स की तकनीकी को और उन्नत बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हम पूरी जानकारी नहीं दे सकते लेकिन हम इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
27 मार्च को भारत ने जमीन से मिसाइल दागकर पृथ्वी की निचली कक्षा में 300 किलोमीटर की रेंज पर मौजूद एक सैटेलाइट को मार गिराने की अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया था।
जिसके बाद भारत ऐसी क्षमता वाला चौथा देश बन गया। परीक्षण में इस्तेमाल किया गया उपग्रह भारत का था और परीक्षण के बाद इसके हजारों टुकड़े हो गए थे।
27 मार्च को भारत ने जमीन से मिसाइल दागकर पृथ्वी की निचली कक्षा में 300 किलोमीटर की रेंज पर मौजूद एक सैटेलाइट को मार गिराने की अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया था।
जिसके बाद भारत ऐसी क्षमता वाला चौथा देश बन गया। परीक्षण में इस्तेमाल किया गया उपग्रह भारत का था और परीक्षण के बाद इसके हजारों टुकड़े हो गए थे।
डीआरडीओ प्रमुख जी सतीश रेड्डी ने कहा कि तीन स्टेज वाली इंटरसेप्टर मिसाइल 1000 किलोमीटर तक मार करने में सक्षम हैं। इसके साथ ही यह मिसाइल एक बार में कई लक्ष्यों पर निशाना साध सकती है।
सूत्र ने बताया कि अगर देश के मुख्य उपग्रहों को निशाना बनाया जाता है तो सशस्त्र बलों की मांग पर मिनी उपग्रहों को लॉन्च करने की योजना है।
डीआरडीओ लंबे समय से विभिन्न प्रकार के डीईडब्ल्यू जैसे उच्च ऊर्जा वाले लेजर और उच्च शक्ति वाले माइक्रोवेव कार्यक्रम चला रहा है, जिससे हवाई और जमीन पर स्थित लक्ष्यों को नष्ट किया जा सके।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-04-07 04:35:282019-04-07 04:35:31भारत: मिशन शक्ति के बाद एक और उड़ान की तैयारी
जम्मू-कश्मीर: बीते शनिवार को जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया। जिसमें से एक आतंकी की पहचान एम.टेक का छात्र के रूप में हुई है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ शोपियां के इमाम साहिब क्षेत्र में हुई। जहां पर सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया हुआ है।
मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से हथियार और गोलाबारूद बरामद हुए हैं।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-04-07 04:06:052019-04-07 04:06:08जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया
लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर एक साथ चुनाव लड़ रही सपा-बसपा-आरएलडी गठबंधन की पहली रैली आज देवबंद में होगी।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव और बीएसपी प्रमुख मायावती देवबंद में आज महागठबंधन की मेगा रैली को संबोधित करेंगे।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के देवबंद में महागठबंधन की साझा रैली पहली बार हो रही है। दोपहर में सभा की जाएगी।
चुनाव प्रचार के दौरान अखिलेश और मायावती कुल 11 रैलियों को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगे। वहीं इन रैलियों में आरएलडी नेता अजित सिंह भी मौजूद रहेंगे। इस बार सपा-बसपा-आरएलडी एक साथ चुनाव लड़ रही हैं।
पहले चरण के लिए 11 अप्रैल को 8 उत्तर प्रदेश की संसदीय सीटों पर चुनाव होगा। बता दें कि यूपी में पहले चरण की सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) में वोट डाले जाएंगे।
साल 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने अपना परचम लहराया था।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-04-07 03:54:282019-04-07 03:54:30उत्तर प्रदेश : एक साथ चुनाव लड़ रही सपा-बसपा-आरएलडी गठबंधन की पहली रैली आज देवबंद में होगी
विश्व हिन्दू परिषद् ने राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए आर.के. पुरम स्थित मुख्यालय में शनिवार को ‘जय-जय राम’ के मंत्र जाप कराए।
मंत्र जाप में भाग लेते हुए विहिप के कार्याध्यक्ष एडवोकेट आलोक कुमार ने कहा कि पूज्य संतों के आदेशानुसार आयोजित इस देशव्यापी जन-जागरण कार्यक्रम से जन्म भूमि पर मंदिर निर्माण में आने वाली सभी बाधाएं दूर होंगी।
उन्होंने कहा कि निर्माण का रास्ता कोर्ट से निकले या सरकार या फिर संसद से भगवान श्रीराम के मंदिर की भव्यता के दर्शन हेतु सम्पूर्ण देश आतुर है।
विक्रमी सम्वत् 2076 की बधाई देते हुए आलोक कुमार ने कहा कि मंदिर निर्माण के संकल्प के साथ आनंद संवत्सर की सर्व सिद्धि योग की अमृत बेला में विजय महा-मंत्र की तेरह मालाओं का यह जप अनुष्ठान सम्पूर्ण हिन्दू समाज के लिए अनुकूल परिणाम लाएगा।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-04-06 14:12:422019-04-06 14:12:45विहिप ने राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए कराया मंत्र जाप