हरियाणा के सहकारिता, मुद्रण और स्टेशनरी और शहरी स्थानीय निकाय राज्य मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा कि सिरसा में पहली बार कमल का फूल खिला है और आगामी विधानसभा चुनावों में जिला की सभी पांचों सीटों पर पुन: भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराएगा।
सिरसा, 14 जुलाई।
हरियाणा के सहकारिता, मुद्रण और स्टेशनरी और शहरी स्थानीय निकाय राज्य मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा कि सिरसा में पहली बार कमल का फूल खिला है और आगामी विधानसभा चुनावों में जिला की सभी पांचों सीटों पर पुन: भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराएगा।
वे कल देर सांय स्थानीय पंजाब पैलेस में संगठन पर्व सदस्यता अभियान – 2019 के तहत विस्तारित कार्यकर्ता बैठक में सिरसा विधानसभा के कार्यकर्ताओं व भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।
उन्हांने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए डट कर तैयार रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में कार्यकर्ता और अधिक मेहनत कर सिरसा जिला की सभी पांचों सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों को विजयी बनाएं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की मजबूत कड़ी होते हैं। जब तक कार्यकर्ता का सम्मान नहीं होगा, कोई भी पार्टी आगे नहीं बढ सकती। उन्होंने कहा कि हमें सरकार अपने लिए नहीं बनानी बल्कि समाज व देश के लिए बनानी है। हमें समाज की दिशा को बदलना है, हमें ये भारत मां के लिए करना है। दूसरों के लिए यह जमीन का टुकड़ा होगा लेकिन भारतीय जनता पार्टी के लिए मां है। जो व्यक्ति अपनी भारत मां की रक्षा नहीं कर सकता वह बेटा कहलाने का हकदार नहीं है।
उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अब बहुत की कम समय बचा है, इसलिए कार्यकर्ता और अधिक मेहनत करें और अधिक से अधिक लोगों को भारतीय जनता पार्टी के साथ जोड़ें। उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी के लिए एक कार्यकर्ता लंबी लड़ाई लड़ता है और वही पार्टी का सच्चा सैनिक होता है।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष भाजपा यतिंद्र सिंह एडवोकेट, महामंत्री प्रदीप रातुसरिया, नगर अध्यक्ष नीरज बंसल, तरुण गुलाटी, जिला मीडिया प्रभारी कपिल सोनी, वरिष्ठï भाजपा नेता वेद बैनिवाल, रत्नलाल बामणिया, श्याम बजाज, सुनीता सेतिया, युवा भाजपा नेता अमन चोपड़ा, मुनीष सिंगला, कर्ण दुग्गल, सुरेश पंवार, महामंत्री जोगिंद्र सोनी, प्रह्लïाद राय मीणा, रोहित मेहता, राजेंद्र लोहिया सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
Watch This Video Till End….