समाजवादी पार्टी (सपा) मुखिया अखिलेश यादव ने बुधवार को बसपा सुप्रीमो मायावती से मुलाकात की।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की मेरठ में भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर से मुलाकात के कुछ ही घंटे बाद अखिलेश ने मायावती से भेंट की।
सपा प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि यह मुलाकात आगामी लोकसभा चुनाव 2019 के लिए होने वाली रैलियों, सभाओं और बैठकों के सिलसिले में थी।
उन्होंने बताया कि चुनाव करीब आ रहे हैं। होली के बाद चुनाव प्रचार की पूर्णतया शुरूआत कर दी जाएगी।
चौधरी ने बताया कि गठबंधन ने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के लिए दो सीटें छोडी हैं और ईमानदारी से पूरा समर्थन किया जाएगा।
उधर सपा के एक अन्य वरिष्ठ नेता ने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका की भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर के साथ मुलाकात बसपा सुप्रीमो मायावती के फैसले की प्रतिक्रिया है।
उल्लेखनीय है कि मायावती ने कांग्रेस के साथ गठबंधन की किसी संभावना से इंकार कर दिया है।
उन्होंने कहा कि लेकिन मायावती किसी दबाव में नहीं आने वाली हैं यह गठबंधन दबाव में नहीं आएगा इसने (गठबंधन) पहले ही कांग्रेस को दो सीटें दे दी हैं।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-03-14 02:41:112019-03-14 02:41:14मायावती ने कांग्रेस के साथ गठबंधन की किसी संभावना से इंकार
मायावती ने अपनी रणनीति साफ राखी है, की वह किसी भी प्रकार के गठबंधन में स्व्यम को छोटा सांझीदार नहीं बनाने देगी। इसीलिए वह किसी भी बड़े दल के साथ गठबंधन नहीं करेंगी।
हाँ यह अवश्य ही उनके दिमाग में है कि चुनावों के पश्चात मोदी विरोधी किसी भी गठबंधन को आवश्यकता हुई तो वह अपनी शर्तों पर संजीवनी का काम कर सकतीं हैं।
मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो मायावती ने ऐलान किया कि उनकी पार्टी कांग्रेस के साथ न सिर्फ उत्तर प्रदेश, बल्कि देश में कहीं भी गठबंधन नहीं करेगी। लखनऊ में बीएसपी की अखिल भारतीय बैठक में मंगलवार को लोकसभा चुनाव की तैयारियों और पार्टी प्रत्याशियों के चयन पर चर्चा की गई।
इस बैठक में एक बार फिर स्पष्ट किया गया कि बीएसपी किसी भी राज्य में कांग्रेस पार्टी के साथ कोई चुनावी समझौता नहीं करेगी।
लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने के काफी समय पहले ही बीएसपी ने उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी से गठबंधन कर लिया था।इस गठबंधन में कांग्रेस पार्टी को शामिल नहीं किया गया।
हालांकि सीट बंटवारे के समय इस गठबंधन ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी की सीटों पर अपने प्रत्यार्शी नहीं उतारे थे. इस गठबंधन ने यूपी की 80 में से कुल 76 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।
गौरतलब है कि बीएसपी ने हाल ही में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी के साथ चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था।
लेकिन चुनाव बाद तीन राज्यों (मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़) में बीएसपी ने कांग्रेस पार्टी को समर्थन दिया। इन तीनों राज्यों में कांग्रेस की सरकार है।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-03-12 17:42:322019-03-12 17:42:35मायावती : बीएसपी – कांग्रेस के साथ कहीं भी गठबंधन नहीं करेगी
दोपहिया वाहन निर्माता कम्पनी यामाहा ने भारत में फसीनो के डार्क नाइट एडिशन को लांच कर दिया है।
नई कलर के अलावा 2019 मॉडल के लिए अपडेटेड फसीनो डार्क नाइट एडिशन में यामाहा यूनिफाइड ब्रेकिंग सिस्टम दिया है।
इसमें 113cc का सिंग-सिलेंडर इंजन लगाया है जो 7bhp पावर और 8.1 Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है।
कम्पनी ने इस इंजन को CVT गियरबॉक्स से लैस किया है और स्कूटर को अब भी इलैक्ट्रिक और किक स्टार्ट विकप्ल के साथ बेचा जा रहा है।
Darknight एडिशन के अलावा Fascino भारतीय बाजार में सीजन ग्रीन, ग्लेमरस गोल्ड, डेपर ब्लू, बीमिंग ब्लू, डैजलिंग ग्रे और सैसी क्यान शामिल हैं। इन वेरिएंट्स की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 55,293 रुपये है।
इसके अलावा कंपनी ने स्कूटर के साथ मेंटेनेन्स फ्री बैटरी दी है।
2019 में Yamaha (यामाहा) ने ABS फीचर से लैस YZF-R15 Version 3.0, नई FZ FI, FZS FI, FZ 25, Fazer 25 और दूसरे स्कूटर्स को लॉन्च किया है।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-03-12 11:43:562019-03-12 11:43:58भारत में हुआ लॉन्च Yamaha Fascino का नया वेरिएंट
सभी टेलीकॉम कंपनियां अपने यूजर्स के लिए सस्ते डेटा पैक्स उपलब्ध करवा रही हैं।
यह डेटा वॉर रिलायंस जियो के आने के बाद से ही शुरू हुई है और इसकी वजह से लोगों को भी बहुत फायदा हुआ हैं।
देश में डेटा पैक्स को लेकर जंग छिड़ चुकी हैं
जियो के आने से पहले देश में इंटरनेट और कॉल बहुत महंगी थी
लेकिन अब सभी टेलीकॉम कंपनियों ने अपने सस्ते डेटा प्लान को लॉन्च करना शुरू कर दिया है और साथ ही अपने पुराने डेटा प्लान्स को अपडेट करना भी शुरू कर दिया हैं।
इस कड़ी में एक बार फिर एयरटेल और वोडाफोन ने अपने पुराने डेटा प्लान को अपडेट किया हैं, जिसमें यूजर्स को ज्यादा सुविधाएं दे रहे हैं।
एयरटेल का 169 रुपए का प्लान – एयरटेल ने अपने यूजर्स के लिए इस प्लान को अपडेट किया है। इस प्लान के तहत कंपनी यूजर्स को प्रतिदिन 1 जीबी डेटा दे रही है और साथ ही इसकी वैधता सिर्फ 28 दिनों की है। एयरटेल यूजर्स को अनलिमिटेड कॉल के साथ 100 एसएमएस की सुविधा एकदम फ्री दे रही है। साथ ही एयरटेल यूजर्स को एयरटेल टीवी और विंक म्यूजिक की फ्री सब्सक्रिप्शन फ्री दे रही है।
वोडाफोन का 169 रुपए का प्लान – वोडाफोन ने खास तौर पर नए यूजर्स को जोड़ने और पुराने यूजर्स को बनाएं रखने में इस प्लान को अपडेट किया है। वोडाफोन अपने इस प्लान के तहत यूजर्स को प्रतिदिन 1 जीबी डेटा दे रही है और साथ ही इस प्लान की वैधता सिर्फ 28 दिनों की है। कंपनी यूजर्स को इस प्लान के तहत यूजर्स को अनलिमिटेड कॉल की सुविधा के साथ 100 एसएमएस फ्री दे रही है। इतना ही नहीं कंपनी यूजर्स को मुफ्त में फ्री लाइव टीवी, फ्लिम की फ्री सब्सक्रिप्शन दे रही है।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-03-12 09:26:372019-03-12 09:26:40Airtel और Vodafone ने अपग्रेड किए डेटा प्लान
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को एक पद्म विभूषण, आठ पद्म भूषण और 46 लोगों को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मनित किया।
हालांकि राष्ट्रपति भवन में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में आठ लोग अनुपस्थित रहे।
पुरस्कार वितरण समारोह में पद्म विभूषण के लिए महाराष्ट्र के प्रसिद्ध रंगमंच के व्यक्तित्व और इतिहासकार बाबासाहेब पुरंदरे उर्फ बलवंत मोरेश्वर पुरंदरे के अलावा सात पद्मश्री से सम्मानित होने वाली हस्तियां गैर-हाजिर रहीं। इनमें कनाडा के कादर खान(मरणोपरांत) को (कला), गुजरात की ज्योति मानशंकर(कला), त्रिपुरा के थंगा दरलोंग(कला), अमेरिका के डॉ सुभाष काक(विज्ञान और इंजीनियरिंग), उत्तर प्रदेश के रमेश बाबा महाराज(सामाज सेवा), फ्रांस की मिलिना साल्विनी (कला), गुजरात के पत्रकार नागिदास संघवी(साहित्य और शिक्षा) सहित कुल सात लोग अनुपस्थित रहे।
पद्म विभूषण (1) महाराष्ट्र के प्रसिद्ध रंगमंच के व्यक्तित्व और इतिहासकार बाबासाहेब पुरंदरे उर्फ बलवंत मोरेश्वर पुरंदरे।
पद्म भूषण (8) अमेरिका के जॉन चेम्बर्स को व्यापार और उद्योग के लिए, पंजाब के सरदार सुखदेव सिंह ढींडसा को समाज सेवा, दक्षिण अफ्रीका के प्रवीण जमनादास गोरधन को समाज सेवा, केरल के विश्वनाथन मोहनलाल को कला क्षेत्र, पश्चिम बंगाल के बुधादित्य मुखर्जी को कला, झारखंड के करिया मुंडा को समाज सेवा, दिल्ली से पत्रकार कुलदीप नय्यर(मरणोपरांत) को साहित्य और शिक्षा क्षेत्र और बिहार के हुकुमदेव नारायण यादव को समाज सेवा के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया।
पद्मश्री (46) शरत कमल, खेल(टेबल टेनिस), तमिलनाडु; बंगारू आदिगलर, अध्यात्मवाद, तमिलनाडु; प्रो. इलियास अली, चिकित्सा, असम; प्रो. दिलीप कुमार चक्रवर्ती, पुरातत्व, दिल्ली; डॉ मम्मीन चांडी, चिकित्सा, पश्चिम बंगाल; मुक्ताबेन पंकज कुमार दागली, सामाजिक कार्य, गुजरात; बाबूलाल दहिया, कृषि, मध्य प्रदेश; थांगा डारलोंग, कला (संगीत, बांसुरी) त्रिपुरा; प्रभु देवा, कला, तमिलनाडु; भागीरथी देवी, सार्वजनिक मामलों, बिहार; डॉ बलदेव सिंह ढिल्लों, विज्ञान और इंजीनियरिंग, पंजाब; हरिका द्रोणावल्ली, खेल, आंध्र प्रदेश; प्रो संदीप गुलेरिया, चिकित्सा, दिल्ली; डॉ पी.एस. हार्डिया, चिकित्सा, मध्य प्रदेश; बुलू इमाम, सामाजिक कार्य, झारखंड; डॉ सुब्रह्मण्यम जयशंकर, सिविल सेवा, दिल्ली; कदामपुत्रमादोम गोपालन थन्थरी जयन, कला, केरल; अमेरिका, डॉ रजनी कांत, सामाजिक कार्य, उत्तर प्रदेश; प्रो वामन केंद्रे, कला, महाराष्ट्र; रवींद्र देवराओ कोल्हे और डॉ स्मिता रवींद्र कोल्हे(जोड़ी), चिकित्सा, महाराष्ट्र; राज कुमारी, कृषि, बिहार; वल्लभभाई वासराभाई मारवानिया, कृषि, गुजरात; प्रो शादाब मोहम्मद, चिकित्सा, उत्तर प्रदेश; प्रो.(डॉ) श्यामा प्रसाद मुखर्जी, चिकित्सा, झारखंड;
शंकर महादेवन नारायण, कला, महाराष्ट्र; शांतनु नारायण, व्यापार और उद्योग, अमेरिका; जगदीश प्रसाद पारीक, कृषि, राजस्थान; डॉ बिमल हसमुख पटेल, आर्किटेक्चर, गुजरात; गणपत आई पटेल, साहित्य और शिक्षा, अमेरिका; बजरंग पुनिया, खेल, हरियाणा; डॉ आर.वी. रमानी, चिकित्सा, तमिलनाडु; यदलापल्ली वेंकटेश्वर राव, कृषि, आंध्र प्रदेश; महेश शर्मा, सामाजिक कार्य, मध्य प्रदेश; नरेंद्र सिंह, पशुपालन, हरियाणा; आनंदन शिवमणि, कला, तमिलनाडु; ब्रह्मश्री विशुद्धानंद स्वामी, अध्यात्मवाद, केरल; अजय ठाकुर, खेल, हिमाचल प्रदेश; जमुना टुडू, सामाजिक कार्य, झारखंड; राम शरण वर्मा, कृषि, उत्तर प्रदेश मौजूद रहे।
इसके अलावा कनाडा के कादर खान (मरणोपरांत) को (कला), गुजरात की ज्योति मानशंकर (कला), त्रिपुरा के थंगा दरलोंग (कला), अमेरिका के डॉ. सुभाष काक (विज्ञान और इंजीनियरिंग), उत्तर प्रदेश के रमेश बाबा महाराज (सामाज सेवा), फ्रांस की मिलिना साल्विनी (कला), गुजरात के पत्रकार नागिदास संघवी (साहित्य और शिक्षा) सहित कुल सात लोग अनुपस्थित रहे।
केंद्र सरकार ने 26 जनवरी को प्रतिष्ठित पुरस्कारों के लिए कुल 112 नामों की घोषणा की थी।
इन पुरस्कार विजेताओं के पहले समूह को आज यहां राष्ट्रपति भवन में आयोजित विशेष समारोह में आमंत्रित किया गया था।
पुरस्कार विजेताओं के दूसरे समूह को पुरस्कारों प्रदान करने के लिए दूसरा समारोह 16 मार्च को आयोजित होगा।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-03-11 12:29:232019-03-11 12:29:25राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्म पुरस्कार समारोह में कई हस्तियां सम्मानित
पेट्रोल की कीमतों में सोमवार को भी लगातार तीसरे बढ़ोत्तरी जारी है जबकि डीजल की कीमत में कमी दर्ज की गई है।
गुवाहाटी में सोमवार को पेट्रोल की कीमत में 06 पैसे की बढ़ोत्तरी के साथ 72.02 पैसे हो गई है।
जबकि डीजल की कीमत 10 पैसे की कमी के साथ 67.99 पैसे हो गई है।
वहीं फरवरी माह में भी पेट्रोल व डीजल के दामों में पूरे माह उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहा।
जबकि मार्च माह की शुरुआत भी कीमतों में उछाल के साथ हुई है। वो अभी भी जारी है।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-03-11 06:26:562019-03-11 06:26:58पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोत्तरी जारी
सम्पूर्ण हनुमान चालीसा के पाठ में हनुमान जी की शक्तियों का वर्णन किया गया है |
इस पाठ के माध्यम से ही हम हनुमान जी की आराधना करने के साथ-साथ उन्हें उनकी शक्तियों का भी स्मरण कराते है जिससे वे शीघ्र प्रसन्न होकर हमें फलीभूत करते है |
सुबह का एक समय निश्चित कर प्रतिदिन उसी समय पर हनुमान चालीसा का पाठ करे |
सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र पहन लें.
– अपना मुंह पूर्व दिशा में या दक्षिण दिशा में रखकर लाल आसन पर बैठें.
– हनुमान जी की फोटो को पूर्व या दक्षिण दिशा में लाल वस्त्र बिछाकर रखें.
– गाय के घी या तिल के तेल का दिया जलाएं और एक लोटे में जल भरकर रखें और हनुमान जी के सामने 3 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें.
– गुड़ या बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं.
– ऐसा लगातार 11 मंगलवार करने से हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है.
हनुमान जी के ऐसे मंदिर जहाँ हनुमान जी को चौला चढ़ाया जाता हो, उस मंदिर में जाकर हनुमान जी के चरणों से थोड़ा सा सिन्दूर एक डिब्बी में घर ले आये अब डिब्बी में और सिन्दूर व थोडा चमेली का तेल मिलाकर रखे ले
रोजाना पूजा पर बैठते समय सबसे पहले हनुमान जी का ध्यान करते हुए इस सिन्दूर से स्वयं को तिलक करे |
लाल या पीले वस्त्र धारण कर लाल ऊनी आसन बिछाकर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठ जाये साथ में एक लौटे में जल और प्रसाद रूप में कुछ मीठा रखे |
अब चमेली के तेल का दीपक प्रज्वल्लित करे |
पानी के लौटे को हनुमान जी की प्रतिमा के सम्मुख रखकर आदरपूर्वक उन्हें ग्रहण करने को कहे |
अब थोड़े मीठे को भोग स्वरुप उनकी प्रतिमा के आगे रखे
किसी भी घोर संकट से निकलने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करना फलदायी माना गया है | इसके अतिरिक्त मनोकामना पूर्ति हेतु व भविष्य को सुरक्षित बनाने हेतु भी हनुमान चालीसा का पाठ किया जाता है |
दुर्गम काज जगत के जेते।सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते।।
राम दुआरे तुम रखवारे।होत न आज्ञा बिनु पैसारे।।
सब सुख लहै तुम्हारी सरना।तुम रक्षक काहू को डर ना।।
आपन तेज सम्हारो आपै।तीनों लोक हांक तें कांपै।।
भूत पिसाच निकट नहिं आवै।महाबीर जब नाम सुनावै।।
नासै रोग हरै सब पीरा।जपत निरंतर हनुमत बीरा।।
संकट तें हनुमान छुड़ावै।मन क्रम बचन ध्यान जो लावै।।
सब पर राम तपस्वी राजा।तिन के काज सकल तुम साजा।
और मनोरथ जो कोई लावै।सोइ अमित जीवन फल पावै।।
चारों जुग परताप तुम्हारा।है परसिद्ध जगत उजियारा।।
साधु-संत के तुम रखवारे।असुर निकंदन राम दुलारे।।
अष्ट सिद्धि नौ निधि के दाता।अस बर दीन जानकी माता।।
राम रसायन तुम्हरे पासा।सदा रहो रघुपति के दासा।।
तुम्हरे भजन राम को पावै।जनम-जनम के दुख बिसरावै।।
अन्तकाल रघुबर पुर जाई।जहां जन्म हरि-भक्त कहाई।।
और देवता चित्त न धरई।हनुमत सेइ सर्ब सुख करई।।
संकट कटै मिटै सब पीरा।जो सुमिरै हनुमत बलबीरा।।
जै जै जै हनुमान गोसाईं।कृपा करहु गुरुदेव की नाईं।।
जो सत बार पाठ कर कोई।छूटहि बंदि महा सुख होई।।
जो यह पढ़ै हनुमान चालीसा।होय सिद्धि साखी गौरीसा।।
तुलसीदास सदा हरि चेरा।कीजै नाथ हृदय मंह डेरा।।
दोहा :पवन तनय संकट हरन, मंगल मूरति रूप।
राम लखन सीता सहित, हृदय बसहु सुर भूप।।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-03-11 05:55:242019-03-11 05:55:26हनुमान चालीसा पाठ से होने वाले लाभ
लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर अब राजनैतिक दलों के साथ ही चुनाव आयोग भी पूरी तरह से तैयार है।
चुनाव आयोग रविवार को लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर तारीखों की घोषणा कर रहा है ।
इस घोषणा के बाद आचार संहिता लागू हो जाएगी।
चुनाव आयोग 543 सीटों पर चुनाव करवाने के लिए घोषणा कर रहा है।
2014 में हुए आम चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को 336 सीटें मिली थीं।
तत्कालीन सत्ताधारी दल कांग्रेस के नेतृत्व वाले राजनैतिक दलों के गठबंधन, यूपीए को 2014 में 60 सीटें मिली थीं।
और अन्य दलों को 147 सीटें मिली थीं।
80 लोकसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2019 के लिए सपा-बसपा ने गठबंधन किया है।
जब एक ओर लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां रैली और तैयारियों में जुटी है तो भारत निर्वाचन आयोग भी इसे लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा है।
7 चरण में होंगे चुनाव
11 अप्रैल को पहला चरण
18 अप्रैल को दूसरा चरण
23 अप्रैल को तीसरा चरण
29 अप्रैल को चौथा चरण
6 मई को पांचवां चरण
12 मई को छठा चरण
19 मई को सातवां चरण
23 मई को चुनाव के नतीजे
चुनाव आयोग के मुताबिक, लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम 23 को जारी किए जाएंगे।
आयोग के मुताबिक, पहले चरण में 91 सीटों के लिए 20 राज्यों आंध्रप्रदेश, अरुणाचल, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल, केरल, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, पंजाब, सिक्किम, तेलंगाना, तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार, दादरा नगर हवेली, दमन एव दीव, लक्षद्वीप, दिल्ली, पुदुचेरी, चंडीगढ़ और उत्तराखंड में मतदान होगा।
तीसरे चरण में 115 सीटों, चौथे चरण में 71 सीटें, पांचवें चरण में 51 सीटों छठे चरण में 59 सीटों और सातवें चरण में 59 सीटों के लिए मतदान होगा।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-03-10 13:19:302019-03-10 13:19:33लोकसभा चुनाव 2019: पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को होगा