मुंबई के कई इलाकों में तेज बारिश, 48 घंटे का अलर्ट जारी

मुंबई: 25 जून को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मानसून ने दस्तक दे दी है। आज शुक्रवार को मुंबई में मौसम की पहली बारिश हुई है। शुरुआत में हल्की हल्की बारिश हुई और उसके बाद फिर कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश को लेकर मौसम विभाग ने 48 घंटे का अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में जलजमाव हो गया है।
बता दें कि सबसे पहले मानसून ने केरल में दस्तक दी थी। जिसके बाद वो महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश के इलाकों में पहुंचा। 21 जून को ओडिशा के तट पर दस्तक दी। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून की बारिश मुंबई के साथ गुजरात के कई इलाकों में भी होगी। मानसून के आने से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है।

वहीं सड़कों पर पानी भरने के कारण ऑफिस जाने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश की वजह से लोकल पर भी असप पड़ा है। इतना ही नहीं मुंबई एयरपोर्ट के पास विजिबिलटी भी कम हो गई है। जिसकी वजह से उड़ान में दिक्कत आ सकती है। बताया जा रहा है कि पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों जैसे अंधेरी, जोगेश्वरी, बोरिवली, दादर, घाटकोपर, मुलुंड, चर्चगेट में भारी बारिश हो रही है।
Watch This Video Till End….