सभी टेलीकॉम कंपनियां अपने यूजर्स के लिए सस्ते डेटा पैक्स उपलब्ध करवा रही हैं।
यह डेटा वॉर रिलायंस जियो के आने के बाद से ही शुरू हुई है और इसकी वजह से लोगों को भी बहुत फायदा हुआ हैं।
देश में डेटा पैक्स को लेकर जंग छिड़ चुकी हैं
जियो के आने से पहले देश में इंटरनेट और कॉल बहुत महंगी थी
लेकिन अब सभी टेलीकॉम कंपनियों ने अपने सस्ते डेटा प्लान को लॉन्च करना शुरू कर दिया है और साथ ही अपने पुराने डेटा प्लान्स को अपडेट करना भी शुरू कर दिया हैं।
इस कड़ी में एक बार फिर एयरटेल और वोडाफोन ने अपने पुराने डेटा प्लान को अपडेट किया हैं, जिसमें यूजर्स को ज्यादा सुविधाएं दे रहे हैं।
एयरटेल का 169 रुपए का प्लान – एयरटेल ने अपने यूजर्स के लिए इस प्लान को अपडेट किया है। इस प्लान के तहत कंपनी यूजर्स को प्रतिदिन 1 जीबी डेटा दे रही है और साथ ही इसकी वैधता सिर्फ 28 दिनों की है। एयरटेल यूजर्स को अनलिमिटेड कॉल के साथ 100 एसएमएस की सुविधा एकदम फ्री दे रही है। साथ ही एयरटेल यूजर्स को एयरटेल टीवी और विंक म्यूजिक की फ्री सब्सक्रिप्शन फ्री दे रही है।
वोडाफोन का 169 रुपए का प्लान – वोडाफोन ने खास तौर पर नए यूजर्स को जोड़ने और पुराने यूजर्स को बनाएं रखने में इस प्लान को अपडेट किया है। वोडाफोन अपने इस प्लान के तहत यूजर्स को प्रतिदिन 1 जीबी डेटा दे रही है और साथ ही इस प्लान की वैधता सिर्फ 28 दिनों की है। कंपनी यूजर्स को इस प्लान के तहत यूजर्स को अनलिमिटेड कॉल की सुविधा के साथ 100 एसएमएस फ्री दे रही है। इतना ही नहीं कंपनी यूजर्स को मुफ्त में फ्री लाइव टीवी, फ्लिम की फ्री सब्सक्रिप्शन दे रही है।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-03-12 09:26:372019-03-12 09:26:40Airtel और Vodafone ने अपग्रेड किए डेटा प्लान
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को एक पद्म विभूषण, आठ पद्म भूषण और 46 लोगों को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मनित किया।
हालांकि राष्ट्रपति भवन में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में आठ लोग अनुपस्थित रहे।
पुरस्कार वितरण समारोह में पद्म विभूषण के लिए महाराष्ट्र के प्रसिद्ध रंगमंच के व्यक्तित्व और इतिहासकार बाबासाहेब पुरंदरे उर्फ बलवंत मोरेश्वर पुरंदरे के अलावा सात पद्मश्री से सम्मानित होने वाली हस्तियां गैर-हाजिर रहीं। इनमें कनाडा के कादर खान(मरणोपरांत) को (कला), गुजरात की ज्योति मानशंकर(कला), त्रिपुरा के थंगा दरलोंग(कला), अमेरिका के डॉ सुभाष काक(विज्ञान और इंजीनियरिंग), उत्तर प्रदेश के रमेश बाबा महाराज(सामाज सेवा), फ्रांस की मिलिना साल्विनी (कला), गुजरात के पत्रकार नागिदास संघवी(साहित्य और शिक्षा) सहित कुल सात लोग अनुपस्थित रहे।
पद्म विभूषण (1) महाराष्ट्र के प्रसिद्ध रंगमंच के व्यक्तित्व और इतिहासकार बाबासाहेब पुरंदरे उर्फ बलवंत मोरेश्वर पुरंदरे।
पद्म भूषण (8) अमेरिका के जॉन चेम्बर्स को व्यापार और उद्योग के लिए, पंजाब के सरदार सुखदेव सिंह ढींडसा को समाज सेवा, दक्षिण अफ्रीका के प्रवीण जमनादास गोरधन को समाज सेवा, केरल के विश्वनाथन मोहनलाल को कला क्षेत्र, पश्चिम बंगाल के बुधादित्य मुखर्जी को कला, झारखंड के करिया मुंडा को समाज सेवा, दिल्ली से पत्रकार कुलदीप नय्यर(मरणोपरांत) को साहित्य और शिक्षा क्षेत्र और बिहार के हुकुमदेव नारायण यादव को समाज सेवा के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया।
पद्मश्री (46) शरत कमल, खेल(टेबल टेनिस), तमिलनाडु; बंगारू आदिगलर, अध्यात्मवाद, तमिलनाडु; प्रो. इलियास अली, चिकित्सा, असम; प्रो. दिलीप कुमार चक्रवर्ती, पुरातत्व, दिल्ली; डॉ मम्मीन चांडी, चिकित्सा, पश्चिम बंगाल; मुक्ताबेन पंकज कुमार दागली, सामाजिक कार्य, गुजरात; बाबूलाल दहिया, कृषि, मध्य प्रदेश; थांगा डारलोंग, कला (संगीत, बांसुरी) त्रिपुरा; प्रभु देवा, कला, तमिलनाडु; भागीरथी देवी, सार्वजनिक मामलों, बिहार; डॉ बलदेव सिंह ढिल्लों, विज्ञान और इंजीनियरिंग, पंजाब; हरिका द्रोणावल्ली, खेल, आंध्र प्रदेश; प्रो संदीप गुलेरिया, चिकित्सा, दिल्ली; डॉ पी.एस. हार्डिया, चिकित्सा, मध्य प्रदेश; बुलू इमाम, सामाजिक कार्य, झारखंड; डॉ सुब्रह्मण्यम जयशंकर, सिविल सेवा, दिल्ली; कदामपुत्रमादोम गोपालन थन्थरी जयन, कला, केरल; अमेरिका, डॉ रजनी कांत, सामाजिक कार्य, उत्तर प्रदेश; प्रो वामन केंद्रे, कला, महाराष्ट्र; रवींद्र देवराओ कोल्हे और डॉ स्मिता रवींद्र कोल्हे(जोड़ी), चिकित्सा, महाराष्ट्र; राज कुमारी, कृषि, बिहार; वल्लभभाई वासराभाई मारवानिया, कृषि, गुजरात; प्रो शादाब मोहम्मद, चिकित्सा, उत्तर प्रदेश; प्रो.(डॉ) श्यामा प्रसाद मुखर्जी, चिकित्सा, झारखंड;
शंकर महादेवन नारायण, कला, महाराष्ट्र; शांतनु नारायण, व्यापार और उद्योग, अमेरिका; जगदीश प्रसाद पारीक, कृषि, राजस्थान; डॉ बिमल हसमुख पटेल, आर्किटेक्चर, गुजरात; गणपत आई पटेल, साहित्य और शिक्षा, अमेरिका; बजरंग पुनिया, खेल, हरियाणा; डॉ आर.वी. रमानी, चिकित्सा, तमिलनाडु; यदलापल्ली वेंकटेश्वर राव, कृषि, आंध्र प्रदेश; महेश शर्मा, सामाजिक कार्य, मध्य प्रदेश; नरेंद्र सिंह, पशुपालन, हरियाणा; आनंदन शिवमणि, कला, तमिलनाडु; ब्रह्मश्री विशुद्धानंद स्वामी, अध्यात्मवाद, केरल; अजय ठाकुर, खेल, हिमाचल प्रदेश; जमुना टुडू, सामाजिक कार्य, झारखंड; राम शरण वर्मा, कृषि, उत्तर प्रदेश मौजूद रहे।
इसके अलावा कनाडा के कादर खान (मरणोपरांत) को (कला), गुजरात की ज्योति मानशंकर (कला), त्रिपुरा के थंगा दरलोंग (कला), अमेरिका के डॉ. सुभाष काक (विज्ञान और इंजीनियरिंग), उत्तर प्रदेश के रमेश बाबा महाराज (सामाज सेवा), फ्रांस की मिलिना साल्विनी (कला), गुजरात के पत्रकार नागिदास संघवी (साहित्य और शिक्षा) सहित कुल सात लोग अनुपस्थित रहे।
केंद्र सरकार ने 26 जनवरी को प्रतिष्ठित पुरस्कारों के लिए कुल 112 नामों की घोषणा की थी।
इन पुरस्कार विजेताओं के पहले समूह को आज यहां राष्ट्रपति भवन में आयोजित विशेष समारोह में आमंत्रित किया गया था।
पुरस्कार विजेताओं के दूसरे समूह को पुरस्कारों प्रदान करने के लिए दूसरा समारोह 16 मार्च को आयोजित होगा।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-03-11 12:29:232019-03-11 12:29:25राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्म पुरस्कार समारोह में कई हस्तियां सम्मानित
पेट्रोल की कीमतों में सोमवार को भी लगातार तीसरे बढ़ोत्तरी जारी है जबकि डीजल की कीमत में कमी दर्ज की गई है।
गुवाहाटी में सोमवार को पेट्रोल की कीमत में 06 पैसे की बढ़ोत्तरी के साथ 72.02 पैसे हो गई है।
जबकि डीजल की कीमत 10 पैसे की कमी के साथ 67.99 पैसे हो गई है।
वहीं फरवरी माह में भी पेट्रोल व डीजल के दामों में पूरे माह उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहा।
जबकि मार्च माह की शुरुआत भी कीमतों में उछाल के साथ हुई है। वो अभी भी जारी है।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-03-11 06:26:562019-03-11 06:26:58पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोत्तरी जारी
सम्पूर्ण हनुमान चालीसा के पाठ में हनुमान जी की शक्तियों का वर्णन किया गया है |
इस पाठ के माध्यम से ही हम हनुमान जी की आराधना करने के साथ-साथ उन्हें उनकी शक्तियों का भी स्मरण कराते है जिससे वे शीघ्र प्रसन्न होकर हमें फलीभूत करते है |
सुबह का एक समय निश्चित कर प्रतिदिन उसी समय पर हनुमान चालीसा का पाठ करे |
सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र पहन लें.
– अपना मुंह पूर्व दिशा में या दक्षिण दिशा में रखकर लाल आसन पर बैठें.
– हनुमान जी की फोटो को पूर्व या दक्षिण दिशा में लाल वस्त्र बिछाकर रखें.
– गाय के घी या तिल के तेल का दिया जलाएं और एक लोटे में जल भरकर रखें और हनुमान जी के सामने 3 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें.
– गुड़ या बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं.
– ऐसा लगातार 11 मंगलवार करने से हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है.
हनुमान जी के ऐसे मंदिर जहाँ हनुमान जी को चौला चढ़ाया जाता हो, उस मंदिर में जाकर हनुमान जी के चरणों से थोड़ा सा सिन्दूर एक डिब्बी में घर ले आये अब डिब्बी में और सिन्दूर व थोडा चमेली का तेल मिलाकर रखे ले
रोजाना पूजा पर बैठते समय सबसे पहले हनुमान जी का ध्यान करते हुए इस सिन्दूर से स्वयं को तिलक करे |
लाल या पीले वस्त्र धारण कर लाल ऊनी आसन बिछाकर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठ जाये साथ में एक लौटे में जल और प्रसाद रूप में कुछ मीठा रखे |
अब चमेली के तेल का दीपक प्रज्वल्लित करे |
पानी के लौटे को हनुमान जी की प्रतिमा के सम्मुख रखकर आदरपूर्वक उन्हें ग्रहण करने को कहे |
अब थोड़े मीठे को भोग स्वरुप उनकी प्रतिमा के आगे रखे
किसी भी घोर संकट से निकलने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करना फलदायी माना गया है | इसके अतिरिक्त मनोकामना पूर्ति हेतु व भविष्य को सुरक्षित बनाने हेतु भी हनुमान चालीसा का पाठ किया जाता है |
दुर्गम काज जगत के जेते।सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते।।
राम दुआरे तुम रखवारे।होत न आज्ञा बिनु पैसारे।।
सब सुख लहै तुम्हारी सरना।तुम रक्षक काहू को डर ना।।
आपन तेज सम्हारो आपै।तीनों लोक हांक तें कांपै।।
भूत पिसाच निकट नहिं आवै।महाबीर जब नाम सुनावै।।
नासै रोग हरै सब पीरा।जपत निरंतर हनुमत बीरा।।
संकट तें हनुमान छुड़ावै।मन क्रम बचन ध्यान जो लावै।।
सब पर राम तपस्वी राजा।तिन के काज सकल तुम साजा।
और मनोरथ जो कोई लावै।सोइ अमित जीवन फल पावै।।
चारों जुग परताप तुम्हारा।है परसिद्ध जगत उजियारा।।
साधु-संत के तुम रखवारे।असुर निकंदन राम दुलारे।।
अष्ट सिद्धि नौ निधि के दाता।अस बर दीन जानकी माता।।
राम रसायन तुम्हरे पासा।सदा रहो रघुपति के दासा।।
तुम्हरे भजन राम को पावै।जनम-जनम के दुख बिसरावै।।
अन्तकाल रघुबर पुर जाई।जहां जन्म हरि-भक्त कहाई।।
और देवता चित्त न धरई।हनुमत सेइ सर्ब सुख करई।।
संकट कटै मिटै सब पीरा।जो सुमिरै हनुमत बलबीरा।।
जै जै जै हनुमान गोसाईं।कृपा करहु गुरुदेव की नाईं।।
जो सत बार पाठ कर कोई।छूटहि बंदि महा सुख होई।।
जो यह पढ़ै हनुमान चालीसा।होय सिद्धि साखी गौरीसा।।
तुलसीदास सदा हरि चेरा।कीजै नाथ हृदय मंह डेरा।।
दोहा :पवन तनय संकट हरन, मंगल मूरति रूप।
राम लखन सीता सहित, हृदय बसहु सुर भूप।।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-03-11 05:55:242019-03-11 05:55:26हनुमान चालीसा पाठ से होने वाले लाभ
लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर अब राजनैतिक दलों के साथ ही चुनाव आयोग भी पूरी तरह से तैयार है।
चुनाव आयोग रविवार को लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर तारीखों की घोषणा कर रहा है ।
इस घोषणा के बाद आचार संहिता लागू हो जाएगी।
चुनाव आयोग 543 सीटों पर चुनाव करवाने के लिए घोषणा कर रहा है।
2014 में हुए आम चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को 336 सीटें मिली थीं।
तत्कालीन सत्ताधारी दल कांग्रेस के नेतृत्व वाले राजनैतिक दलों के गठबंधन, यूपीए को 2014 में 60 सीटें मिली थीं।
और अन्य दलों को 147 सीटें मिली थीं।
80 लोकसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2019 के लिए सपा-बसपा ने गठबंधन किया है।
जब एक ओर लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां रैली और तैयारियों में जुटी है तो भारत निर्वाचन आयोग भी इसे लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा है।
7 चरण में होंगे चुनाव
11 अप्रैल को पहला चरण
18 अप्रैल को दूसरा चरण
23 अप्रैल को तीसरा चरण
29 अप्रैल को चौथा चरण
6 मई को पांचवां चरण
12 मई को छठा चरण
19 मई को सातवां चरण
23 मई को चुनाव के नतीजे
चुनाव आयोग के मुताबिक, लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम 23 को जारी किए जाएंगे।
आयोग के मुताबिक, पहले चरण में 91 सीटों के लिए 20 राज्यों आंध्रप्रदेश, अरुणाचल, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल, केरल, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, पंजाब, सिक्किम, तेलंगाना, तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार, दादरा नगर हवेली, दमन एव दीव, लक्षद्वीप, दिल्ली, पुदुचेरी, चंडीगढ़ और उत्तराखंड में मतदान होगा।
तीसरे चरण में 115 सीटों, चौथे चरण में 71 सीटें, पांचवें चरण में 51 सीटों छठे चरण में 59 सीटों और सातवें चरण में 59 सीटों के लिए मतदान होगा।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-03-10 13:19:302019-03-10 13:19:33लोकसभा चुनाव 2019: पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को होगा
इथियोपिया एयरलाइंस का विमान बोइंग 737 पैसेंजर जेट क्रैश हो गया है।
इस विमान में 149 यात्री और चालक दल के 8 सदस्य सवार थे।
बताया जा रहा है कि यह विमान कीनिया जा रहा था।
एयरलाइंस कंपनी ने विमान के क्रैश होने की पुष्टि की है।
विमान आदीस अबाबा से नैरोबी की उड़ान भर रहा था।
विमान कंपनी के मुताबिक हादसा स्थानीय समयानुसार सुबह 8.44 बजे हुआ।
एयलाइंस ने फिलहाल चालक दल के बारे में कोई भी जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।
एयरलाइंस कंपनी के प्रवक्ता के मुताबिक, ‘इथियोपियन एयरलाइंस के कर्मचारियों को दुर्घटना स्थल पर भेजा जा रहा है और आपातकालीन सेवाओं की सहायता के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं’।
बताया डजा रहा है कि विमान बीशोफ्तू शहर के करीब हुआ और वहां पर बचाव कार्य जारी है।
इथियोपियन एयरलाइन का जो बोइंग 737 विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है वो बिलकुल नया था।
ये विमान एयरलाइन को चार महीने पहले ही मिला था।
हादसे को लेकर इथियोपिया के प्रधानमंत्री ने ट्वीट करके शोक जताया। सुरक्षा के लिहाज से एयरलाइंस काफी प्रतिष्ठित है।
लेकिन साल 2010 में एयरलाइन्स का एक विमान बेरूत से उड़ान भरने के बाद क्रैश हो गया था। जिसमें 90 यात्री मारे गए थे।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-03-10 12:04:242019-03-10 12:04:27इथियोपिया एयरलाइंस का विमान क्रैश
बिहार में कांग्रेस के प्रवक्ता विनोद शर्मा ने पार्टी पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए अपने पद और पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया.
विनोद शर्मा ने कहा है कि उन्हें देशहित को देखते हुए यह फैसला लिया है.
क्योंकि कांग्रेस पार्टी आतंकियों के खिलाफ एयर स्ट्राइक का सबूत मांग रही है.
जो कभी देशहित से जुड़ा नहीं हो सकता है. उन्हें अब कांग्रेसी कहलाने में शर्म आती है. इसलिए पार्टी से पहले देश को मानते हुए उन्होंने अपने पद और पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया.
विनोद शर्मा ने पद और पार्टी से इस्तीफा देते हुए कहा कि कांग्रेस लगातार बालाकोट में हुए आतंकियों के खिलाफ एयर स्ट्राइक के सबूत मांग रही है.
जो की गलत है. इतना ही नहीं विनोद शर्मा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को भी इस बारे में चिट्ठी लिखी. जिसमें उन्होंने एयर स्ट्राइक पर सबूत मांगने की बात को गलत ठहराया था.
उन्होंने चिट्ठी में लिखा था कि उन्हें कांग्रेसी कहलाने में शर्म आ रही है.
उन्होंने एयर स्ट्राइक का सबूत मांगना शर्मनाक बताया. और एयर स्ट्राइक के सबूत मांगने को सेना का मनोबल तोड़ने वाला बताया.
विनोद शर्मा ने कहा कि ऐसी ही कारणों से आज कांग्रेस की स्थिती बुरी हो रही है. लोग अब कांग्रेस को पाकिस्तानी एजेंट समझने लगे हैं.
विनोद शर्मा ने कहा कि वह पिछले 30 सालों से कांग्रेस पार्टी से जुड़ा हुआ हूं.
उन्होंने पार्टी के लिए बहुत कुछ किया है. लेकिन देशहित को देखते हुए उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला किया है.
आपको बता दें कि कांग्रेस ने विनोद शर्मा को हाल ही में जम्बो कमिटी में प्रवक्ता नियुक्त किया था.
विनोद शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी को चिट्ठी लिखने के बाद भी उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. इससे मुझे काफी दुख भी महसूस हुआ.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कार्यकर्ता भी चाहते थे कि पार्टी ऐसे बयान नहीं दे. उन्हें पहले भी चिट्ठी लिखी थी लेकिन कोई संज्ञान नहीं लिया.
उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने भी इस बारे में बात की. वह खुलकर नहीं कहते हैं लेकिन वह भी चाहते थे कि पार्टी की ओर से इस तरह के बयान नहीं आए.
वहीं, उन्होंने आगे की राह को लेकर कहा कि मुझे जो भी पार्टी राष्ट्रहित से जुड़ा दिखेगा उससे मैं जुड़ जाऊंगा.
लेकिन ऐसा हो सकता है कि मैं सामाजिक कार्यकर्ता की तरह भी रह सकता हूं. अभी किसी तरह का फैसला नहीं किया है.
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-03-09 17:18:232019-03-09 17:18:26विनोद शर्मा : कांग्रेसी कहलाने में शर्म आती है इसलिए पार्टी से पहले देश को मानते हुए इस्तीफा दे दिया
बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं के स्वास्थ्य को पोषण के माध्यम से बेहतर करने के उद्देश्य से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रदेशभर में 8 से 22 मार्च तक मार्च तक पोषण अभियान पखवाड़ा मनाया जा रहा है।
इस पखवाड़े के अन्तर्गत शनिवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान की गतिविधियों में गभर्वती महिलाओं की एनीमिया नि:शुल्क जांच की गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बलवंत मण्डा ने बताया कि अभियान के तहत शनिवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस अभियान के अवसर पर जिले के करीब 135 सरकारी चिकित्सा संस्थानों पर गर्भवती महिलाओं की नि:शुल्क प्रसव पूर्व जांच, टीकाकरण, परामर्श देकर विशेष स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बलवंत मण्डा ने बताया कि अभियान के तहत शनिवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस अभियान के अवसर पर जिले के करीब 135 सरकारी चिकित्सा संस्थानों पर गर्भवती महिलाओं की नि:शुल्क प्रसव पूर्व जांच, टीकाकरण, परामर्श देकर विशेष स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई।
डॉ. मण्डा ने बताया कि पखवाड़े के दौरान 11 मार्च को विद्यालयों में किशोर बालक-बालिकाओं से पोषण व स्वच्छता के बारे में चर्चाएं, 12 मार्च को विद्यालयों में एनिमिया कैम्प, 14 मार्च को आंगनबाड़ी केन्द्रों पर किशोरी बालिका युवा समूह बैठकें, 15 मार्च को आंगनबाड़ी केन्द्रों व विद्यालयों में किशोरी बालिकाओं के लिये जागरूकता अभियान, 20 मार्च को आंगनबाड़ी केन्द्रों पर एनिमिया कैम्प एवं 21 मार्च को टीकाकरण, स्वास्थ्य जांच, स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी सलाह जैसी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।