55 Years vs 11 Years – Congress only showed dreams to the Poor, while Double-Engine Government Turned them into Reality- CM

ऐसा रक्तदान शिविर पहली बार देखा जहां केवल महिलाएं ही रक्तदाता – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

महिलाएं अपने घर-परिवार के साथ दूसरों के जीवन को भी बचाने का कर रही है काम

रक्तदान ही मानवता की सच्ची सेवा, मुख्यमंत्री ने श्रेष्ठ ग्राम की श्रेष्ठ बेटियों को किया सम्मानित

हरियाणा में देश के पहले महिला रक्तदान शिविर का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं द्वारा अधिकारों के लिए किए गए संघर्षों और उपलब्धियों की दिलाता है याद

मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पंचकूला में आयोजित नारी शक्ति रक्तदान शिविर में रक्तदाता महिलाओं को किया सम्मानित

For Detailed

पंचकूला, 8 मार्च – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का दिन महिलाओं द्वारा अपने अधिकारों के लिए किए संघर्षों और उपलब्धियों की याद दिलाता है। रक्तदान महादान है और मानवता की सच्ची सेवा है। इस रक्तदान शिविर का संदेश पूरे देश में जाएगा और अन्य महिलाओं को भी समाज सेवा के लिए प्रेरित करेगा।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय महिला पी.जी. महाविद्यालय पंचकूला में आयोजित नारी शक्ति रक्तदान शिविर में रक्तदातों और उपस्थित महिलाओं को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने रक्तदान करने वाली महिलाओं को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित भी किया। रक्तदान शिविर में 138 से अधिक महिलाओं ने रक्तदान किया।

मानव सेवा के लिए महिलाओं की गहरी भावना

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं कई बार अनेक रक्तदान शिविरों में गया हूॅ। लेकिन ऐसा रक्तदान शिविर पहली बार देखा है, जिसमें केवल महिलाएं ही रक्तदान कर रही हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को मनाने का इससे अच्छा और कोई तरीका नहीं हो सकता। इस रक्तदान शिविर में केवल महिलाएं ही रक्तदाता हैं। इसमें विभिन्न वर्गों की महिलाएं रक्तदान कर रही हैं। इनमें आई.टी.बी.पी. की महिला जवान, अधिकारी, डॉक्टर्स, शिक्षक, स्वच्छता नायक आदि शामिल हैं। इन सबकी भागीदारी यह दशार्ती है कि मानव सेवा के लिए इनकी गहरी भावना है। उन्होंने कहा कि यह शिविर प्रमाणित करता है कि महिलाएं केवल अपने घर-परिवार को ही संवारने का काम नहीं करती, बल्कि दूसरों के जीवन को भी बचाने का काम कर रही हैं। इस रक्तदान शिविर में महिलाएं, बेटियां रक्तदान कर अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रही हैं।

पंचकूला जिले के ‘श्रेष्ठ ग्राम‘ बरवाला की तीन सर्वाधिक प्रतिभाशाली बेटियों को किया सम्मानित

श्री नायब सिंह सैनी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पंचकूला जिले के ‘श्रेष्ठ ग्राम‘ बरवाला की तीन सर्वाधिकप्रतिभाशाली  बेटियों को सम्मानित किया है। मुख्यमंत्री ने इन्हें ‘श्रेष्ठ ग्राम की श्रेष्ठ बेटियां‘ कहा। उन्होंने बताया कि श्रेष्ठ ग्राम की उपाधि उस गांव को देते हैं, जिसमें लिंगानुपात श्रेष्ठ है। बरवाला गांव के निवासियों की बेटियों के प्रति अच्छी सोच के चलते बरवाला में एक हजार बेटों के पीछे 1059 बेटियां हैं। मुख्यमंत्री ने श्रेष्ठ ग्राम की श्रेष्ठ बेटियां, जिनमें महक को 75 हजार रुपये, आरजू को 45 हजार रुपये और लतिका भटी को 30 हजार रुपये का चैक देकर सम्मानित किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने लिंगानुपात में सुधार लाने के लिए पीसी-पीएनडीटी कार्यक्रम चलाया हुआ है। इसके तहत 5 हजार या इससे अधिक की आबादी वाले उस गांव को हर वर्ष ‘श्रेष्ठ ग्राम‘ पुरस्कार प्रदान किया जाता है, जिसका लिंगानुपात 1,000 या उससे अधिक होता है।

रक्तदान एक सामाजिक जिम्मेदारी, जरूरतमंद व्यक्ति को मिलता है जीवनदान

मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्तदान से पीड़ित व्यक्ति को न केवल नया जीवन मिलता है, बल्कि वह सदा ही रक्तदाता का आभारी रहता है। विज्ञान चाहे आज नित नई प्रगति कर रहा है, लेकिन अभी तक विज्ञान रक्त का कोई विकल्प नहीं ढूंढ पाया। मानव का रक्त ही दूसरे मानव के काम आ सकता है। रक्तदान एक सामाजिक जिम्मेदारी भी है। एक यूनिट रक्तदान से भी किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को जीवनदान मिल सकता है।

सरकार महिलाओं में एनीमिया की रोकथाम पर दे रही है विशेष ध्यान

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार महिलाओं में एनीमिया की रोकथाम पर विशेष ध्यान दे रही हैं। गर्भवती महिलाओं में गंभीर एनीमिया के उपचार के लिए आयरन सुक्रोज इंजेक्शन निःशुल्क दिया जा रहा है। इसी का परिणाम है कि एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम में हरियाणा को देश में प्रथम स्थान मिला है। गर्भवती व स्तनपान कराने वाली माताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए ‘प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना‘ चलाई हुई है। इसमें उन्हें पोषाहार के लिए 5 हजार रुपये वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाई जाती है। अब तक 9 लाख 13 हजार से अधिक गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता दी गई है।

उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को अस्पताल ले जाने के लिए मुफ्त एम्बुलेंस वैन चलाई जा रही हैं। आंगनवाड़ी में आने वाले बच्चों, गर्भवती महिलाओं व स्तनपान कराने वाली माताओं के स्वास्थ्य में सुधार के लिए ‘मुख्यमंत्री दूध उपहार‘ योजना चलाई जा रही है। इस योजना में 6 वर्ष तक के लगभग 10 लाख बच्चों तथा लगभग 3 लाख गर्भवती व स्तनपान कराने वाली माताओं को फोर्टिफाइड दूध उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसके अलावा, ‘मिशन इन्द्रधनुष‘ अभियान के तहत कई तरह की बीमारियों से बचाव के लिए 3 लाख से अधिक गर्भवती महिलाओं तथा 11 लाख से अधिक बच्चों का टीकाकरण किया गया है।

रक्तदान सिर्फ खून ही नहीं, उम्मीद व नया जीवन – कुमारी आरती सिंह राव

हरियाणा की स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने कहा कि आज यहा पर जो रक्तदान शिविर लगाया गया है इसमें सिर्फ महिलाओं ने ही रक्तदान किया है। यह हरियाणा का ही नहीं, देश में पहली बार ऐसा रक्तदान शिविर लगाया गया है जहां पर महिलाओं ने रक्तदान किया है, जो अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बहुत बड़ी बात है। हरियाणा सरकार द्वारा पीसी-पीएनडीटी कार्यक्रम के अंतर्गत हर जिले में हर वर्ष श्रेष्ठ पुरस्कार प्रदान किया जाता है। जिसका उद्देश्य समाज में बेटियों के जन्म को बढ़ाना और लिंगानुपात में सुधार लाना है। श्रेष्ठ ग्राम की बेटियां जिन्होनें उस वर्ष दसवीं कक्षा में सर्वश्रेष्ठ स्कोर प्राप्त किया है, उन्हें पुरस्कार प्रदान किए जाते है। इसी के तहत सरकारी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बरवाला, जिला पंचकूला की तीन बेटियों को श्रेष्ठ पुरस्कार प्रदान किया गया है।

उन्होंने कहा कि इन श्रेष्ठ बेटियों की उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित करना ये बालिकाएं केवल अपने पूरे परिवार की ही नहीं,बल्कि पूरे समुदाय के लिए नई राह दिखाने का कार्य कर रही है। यह रक्तदान शिविर रक्तदान तक ही सीमित नहीं है, बल्कि एक संदेश है नारी शक्ति के योगदान को सम्मान देता है हर महिला जो आज रक्तदान कर रही है वें सिर्फ खून ही नहीं उम्मीद व नया जीवन दे रही है।

इस अवसर पर कालका की विधायक श्रीमती शक्ति रानी शर्मा,  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुधीर राजपाल, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ साकेत कुमार, पंचकूला मेयर श्री कुलभूषण गोयल और पंचकूला की सीएमओ डॉ मुक्ता कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग व अन्य विभागों के अधिकारीगण भी मौजूद रहे।

https://propertyliquid.com

55 Years vs 11 Years – Congress only showed dreams to the Poor, while Double-Engine Government Turned them into Reality- CM

स्वर्णप्राशन बच्चों के लिए एक आयुर्वेदिक प्रतिरक्षा बूस्टर

पंचकूला 8 मार्च –

For Detailed


स्वर्णप्राशन, एक आयुर्वेदिक परंपरा है, जिसमें बच्चों को शुद्ध सोने से संसाधित औषधि दी जाती हैं। यह शिशु अवस्था ( 6माह) से किशोरावस्था (16 वर्ष) तक के बच्चों को दिया जाता है और इसे उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता, बौद्धिक क्षमता और समग्र स्वास्थ्य को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान की सलाहकार डॉ पूजा सिंह ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि पारंपरिक रूप से, स्वर्णप्राशन आयुर्वेदिक संस्कारों का एक हिस्सा रहा है, जिसका उद्देश्य जीवनभर अच्छे स्वास्थ्य, पाचन, शारीरिक शक्ति, मानसिक विकास और दीर्घायु को बनाए रखना है।

उन्होंने बताया कि हाल के शोध के अनुसार, स्वर्णप्राशन में प्रतिरक्षा को बढ़ाने वाले (इम्यूनोमॉडुलेटरी) गुण होते हैं, जो बच्चों को विभिन्न संक्रमणों से बचाने में मदद करते हैं। क्लीनिकल अध्ययनों में पाया गया है कि यह बौद्धिक क्षमता, शारीरिक विकास स्तर जैसे सामान्य स्वास्थ्य मार्करों के सुधार में इसकी भूमिका पर फोकस करते हैं।

एक अन्य अध्ययन के अनुसार जिन बच्चों को स्वर्णप्राशन दिया गया, उन्होंने प्रतिरक्षा, संज्ञानात्मक क्षमताओं और शारीरिक विकास में सुधार का अनुभव किया। क्लिनिकल परीक्षणों से यह भी सुझाव मिला है कि स्वर्णप्राशन संक्रमण की आवृत्ति को कम कर सकता है और समग्र स्वास्थ्य रखरखाव में योगदान दे सकता है।

 उन्होंने बताया कि स्वर्णप्राशन बच्चों में रोगों के उपचार के साथ-साथ स्वास्थ्य को बनाए रखने पर भी केंद्रित है।
इस पारंपरिक स्वास्थ्य परंपरा को बढ़ावा देने के लिए, राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, पंचकूला के कौमारभृत्य विभाग द्वारा प्रत्येक पुष्य नक्षत्र पर निःशुल्क मासिक स्वर्णप्राशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

आगामी शिविर 10 मार्च 2025 को आयोजित किया जाएगा, इसके बाद अगला शिविर 6 अप्रैल 2025 को होगा।
जो माता-पिता अपने बच्चों के लिए इस आयुर्वेदिक प्रक्रिया को अपनाना चाहते हैं, वे इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, पंचकूला के कौमार भृत्य विभाग से संपर्क करें।

https://propertyliquid.com

55 Years vs 11 Years – Congress only showed dreams to the Poor, while Double-Engine Government Turned them into Reality- CM

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधिवत रूप से 37वें  बसंत उत्सव  का किया शुभारंभ

पंचकूला के सेक्टर पांच स्थित टाउन पार्क में दो दिन चलेगा कार्यक्रम

इस बार पंचकूला मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा किया गया है बसंत उत्सव का आयोजन

भारत दुनिया का ऐसा देश है जिसमें अनेक ऋतुओं का संगम – मुख्यमंत्री

For Detailed

पंचकूला, 8 मार्च  – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला के सेक्टर पांच स्थित टाउन पार्क में आज विधिवत रूप से 37वें  बसंत उत्सव  का शुभारंभ किया। इस दो दिवसीय बसंत उत्सव का आयोजन पंचकूला मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा किया जा रहा है।  

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थितजनों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत दुनिया का ऐसा देश है जिसमें अनेक ऋतुओं का संगम है और हर ऋतु का अपना महत्व है।  यहाँ प्रत्येक ऋतु के आगमन पर कोई ना कोई पर्व मनाया जाता है। इसी कड़ी में बसंत के आगमन पर आज यहाँ 37वें बसंत उत्सव का आयोजन हमारी सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचकूला शिवालिक की तलहटी  और माता मनसा देवी के चरणों में बसा आधुनिक शहर है।  प्राकृतिक सुंदरता और सुव्यवस्थित विकास के लिए पंचकूला शहर जाना जाता है।   यहां पर आधुनिकता और परंपरा का अंगूठा संगम देखने को मिलता है।  उन्होंने कहा कि इस बार बसंत उत्सव में प्रकृति की अनुपम छटा हर तरफ दिखाई दे रही है।  यहाँ पर फूलों को देखकर लगता है कि प्रकृति खुशी से झूम रही है और बसंत उत्सव में नव ऊर्जा का संचार महसूस हो रहा है।  आज का यह आयोजन सभी के जीवन में नई उमंग लेकर आया है।

इस भव्य कार्यक्रम के आयोजन के लिए मुख्यमंत्री ने विशेषतौर पर पंचकूला मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी के अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी लगातार मेहनत से इस बसंत उत्सव का सफल आयोजन संभव हुआ है।  

श्री नायब सिंह सैनी ने फेस्टिवल में फूलों की विभिन्न किस्मों का अवलोकन करने के साथ-साथ पौधारोपण भी किया।  उन्होंने कहा कि इस फेस्टिवल में स्कूली बच्चों द्वारा  पेंटिंग,  फैंसी ड्रेस, रंगोली, चित्रकला, लोक नृत्य, लोक कलाकारों की प्रस्तुति सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।  

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पर रहे नागरिकों को सम्मानित भी किया।  राउंड अबाउट के रखरखाव केटेगरी में चंडीमंदिर कैंट स्थित वेस्टर्न कमांड हेडक्वार्टर्स के वेलनेस सेंटर को सम्मानित किया गया।  इसी प्रकार,  गार्डन इन स्कूल कैंपस  प्राइमरी (जूनियर विंग) में सतलुज पब्लिक स्कूल सेक्टर – 2 पंचकूला और गार्डन इन स्कूल कैंपस सेकेंडरी विंग केटेगरी में सेक्टर 20 स्थित द गुरुकुल को पुरस्कृत किया।  

कार्यक्रम में नगर एवं ग्राम योजना विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अपूर्व कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए बसंत उत्सव के आयोजन बारे जानकारी दी।  

पंचकूला मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री के. मकरंद पांडुरंग ने बताया कि दो दिन तक चलने वाले बसंत उत्सव में पुष्प सज्जा, कट फ्लावर, रंगोली प्रतियोगिता, चित्रकला, पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता, फेस पेंटिंग और टैटू प्रतियोगिता, पर्यावरण क्विज, मेहंदी प्रतियोगिता एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।  इसके अतिरिक्त  हास्य कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें कई प्रसिद्ध हास्य कवि लोगों का  भरपूर मनोरंजन करवाएंगे।  इसी प्रकार 9 मार्च को युगल डांस प्रतियोगिता, बेबी शो, सेल्फी प्रतियोगिता, सोलो गायन प्रतियोगिता, लोक नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा जिसका जिला के सभी नागरिक भरपूर आनंद उठा सकेंगे।

बसंत उत्सव में कालका की विधायक श्रीमती शक्ति रानी शर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता, पंचकूला के मेयर श्री कुलभूषण गोयल, सहित कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

https://propertyliquid.com

55 Years vs 11 Years – Congress only showed dreams to the Poor, while Double-Engine Government Turned them into Reality- CM

वसंत महोत्सव में होटल अवा की शानदार सफलता

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की एक सुंदर छवि उकेरी

पंचकूला 8 मार्च –

For Detailed

चंडीगढ़ के होटल अवा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वसंत महोत्सव पंचकूला में फूड कार्विंग श्रेणी में प्रथम पुरस्कार जीता।
इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखकर प्रसन्नता जताई

इस प्रतियोगिता के लिए होटल अवा द्वारा “ग्रीन हरियाणा” थीम पर आधारित एक उत्कृष्ट टीम बनाई गई। इस टीम ने अपने कौशल और रचनात्मकता से एक अद्भुत नक्काशी प्रस्तुत की, जिसमें मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की एक सुंदर छवि उकेरी गई। इस कलाकृति को बनाने में लगभग तीन घंटे का समय लगा।

होटल अवा के कार्यकारी शेफ श्री अनिल सिंह चौहान ने बताया कि इस विशेष नक्काशी को शेफ साहिल कुमार कनौजिया ने बहुत धैर्य और कौशल के साथ तैयार किया है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने इस कलाकृति की प्रशंसा की और इसे एक अनूठी कृति बताया।

यह होटल अवा के लिए गर्व का क्षण है, जिसने यह प्रतिष्ठित पुरस्कार जीतकर अपनी उत्कृष्टता और रचनात्मकता का परिचय दिया है।

https://propertyliquid.com

55 Years vs 11 Years – Congress only showed dreams to the Poor, while Double-Engine Government Turned them into Reality- CM

एसडीएम ने जिला के 4 परिवारों की समाधान शिविर में सुनी समस्याएं

जिलावासियों की समस्याओं का संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर निवारण करने के दिए निर्देश

पंचकूला, 6 मार्च

For Detailed


एसडीएम चंद्रकांत कटारिया ने आज लघु सचिवालय के सभागार में सरकार द्वारा निर्देशित समाधान शिविर में जिला के 4 परिवारों की समस्याएं सुनी और  संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।

श्री कटारिया ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी ने जिले की जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक कार्यदिवस को जिला में प्रातः 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर  आयोजित करने का निर्णय लिया हैं। उन्होंने बताया कि समाधान शिविर आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य जिला  की जनता की समस्याओं का मौके पर व जल्द से जल्द समाधान करना हैं।
एसडीएम ने अधिकारियों को कहा कि हम सभी यहां जिलावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए एकत्रित हुए है। उन्होने निर्देश दिए कि जिले की जनता को बार बार अपने कार्यो के लिए चक्कर न काटने पडें। उन्होंने सभी अधिकारियों से प्राथमिकता के आधार पर लोगांेें की समस्याओं के समाधान करने के निर्देश दिए।

श्री कटारियां ने जिलावासियों से समाधान शिविर में आकर अपनी समस्याओं का जल्द से जल्द निवारण करवाने की अपील की।

इस अवसर पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, जिला विकास एवं पंचायत विभाग, राजस्व विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग, बाल कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, मत्सय विभाग, पुलिस विभाग, माईनिंग, पीडब्लयूडी बीएंड आर, सिंचाई विभाग, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग, यूएचबीवीएन, नगर निगम कालका व पंचकूला के अधिकारी  मौजूद रहे।

https://propertyliquid.com

55 Years vs 11 Years – Congress only showed dreams to the Poor, while Double-Engine Government Turned them into Reality- CM

*एनआईए  में योग हॉल और एंटी-ओबेसिटी शिविर आयोजित* 

*स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम* 

For Detailed

पंचकूला 5 मार्च – राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान  में योग हॉल और एंटी-ओबेसिटी शिविर का आयोजन किया गया। यह पहल समग्र स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 

इस शुभारंभ  अवसर पर प्रो. सतीश गंधर्व, डीन इंचार्ज, डॉ. गौरव कुमार गर्ग, डीएमएस, और प्रो. प्रह्लाद रघु, प्रोफेसर, शरीर रचना विभाग  शामिल हुए जिसमें संकाय सदस्य , छात्र और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

शिविर में डॉ. पूजा हसन, सहायक प्रोफेसर, स्वास्थ वृत्त एवं योग विभाग ने विस्तार से विचार व्यक्त किए। उन्होंने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखने का एक प्रभावी साधन बताया। 

 उन्होंने मोटापे की बढ़ती समस्या को एक गंभीर स्वास्थ्य चुनौती बताते हुए इस पर जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत स्तर से लेकर सामुदायिक और संपूर्ण स्वास्थ्य प्रणाली तक, सभी को इस समस्या के समाधान के लिए एक निवारक और सक्रिय दृष्टिकोण अपनाना आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि यह पहल एनआईए पंचकूला की प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जो आयुर्वेद और योग आधारित स्वास्थ्य समाधान को प्रोत्साहित कर लोगों को स्वस्थ जीवन शैली को अपनाने के लिए प्रेरित कर रही है।

https://propertyliquid.com

55 Years vs 11 Years – Congress only showed dreams to the Poor, while Double-Engine Government Turned them into Reality- CM

*कॉरपोरेट शिकायत निवारण मंच की कार्यवाही 7 मार्च को कार्यालय पंचकूला में की जाएगी*

For Detailed

पंचकूला, 5 मार्च –  उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम पंचकूला, के  कॉरपोरेट शिकायत निवारण मंच के चेयरमैन एवं सदस्यों द्वारा मंच की कार्यवाही 7 मार्च (शुक्रवार) को सुबह 11 से  4 बजे तक कॉरपोरेट उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच (सी.जी.आर.एफ.) के कार्यालय फ्लेट नंबर- 520, पॉवर कॉलोनी, पंचकूला में की जाएगी। इस दौरान केवल पंचकूला जिला के उपभोक्ताओं की शिकायतों की सुनवाई की जाएगी।

बिजली निगम के प्रवक्ता ने बताया कि मंच के सदस्य, पंचकूला जिले के उपभोक्ताओं की सभी प्रकार की समस्याओं की  सुनवाई करेंगे जिनमें मुख्यतः बिलिंग, वोल्टेज, मीटरिंग से सम्बंधित शिकायतें, कनैक्शन काटने और जोड़ने बिजली आपूर्ति में बाधाएं, कार्यकुशलता, सुरक्षा, विश्वसनीयता में कमी और हरियाणा बिजली विनियामक आयोग  के आदेशों की अवहेलना आदि शामिल हैं। बहरहाल, मंच द्वारा बिजली अधिनियम की धारा 126 तथा धारा 135 से 139 के अन्तर्गत बिजली चोरी और बिजली के अनधिकृत उपयोग के  मामलों में दंड तथा जुर्माना और धारा 161 के अन्तर्गत जांच एवं दुर्घटनाओं से सम्बंधित मामलों की सुनवाई नहीं  की जाएगी।

सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध किया जाता है कि अपनी शिकायतों के निवारण के लिए  इस अवसर का लाभ उठाएं।

https://propertyliquid.com

55 Years vs 11 Years – Congress only showed dreams to the Poor, while Double-Engine Government Turned them into Reality- CM

*8 व 9 मार्च को यवनिका गार्डन में होगा वसंत उत्सव का आयोजन- उपायुक्त मोनिका गुप्ता*

*हास्य कवि सम्मेलन का भी किया जाएगा आयोजन*

For Detailed

पंचकूला 5 मार्च – उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी यवनिका गार्डन में 8 व 9 मार्च को वसंत उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। लगातार दो दिन तक चलने वाले इस उत्सव में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जाएगीं। 

उपायुक्त ने बताया कि पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरणा द्वारा आयोजित इस जिला स्तरीय वसंत उत्सव का 8 मार्च को हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी शुभारम्भ करेंगे। इसके अलावा 9 मार्च हरियाणा के मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरण करेंगे। 

उपायुक्त ने बताया कि 8 मार्च को पुष्प सज्जा, कट फ्लावर, रंगोली प्रतियोगिता, चित्रकला पाॅट पेंटिंग प्र्रतियोगिता, फेस पेंटिंग और टैटू प्रतियोगिता, पर्यावरण क्विज, मेहंदी प्रतियोगिता एवं फैंसी ड्रैस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा 8 मार्च को ही हास्य कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें कई प्रसिद्व हास्य कवि लोगों को भरपूर मनोरंजन करवाएगें। 

उन्होंने बताया कि सी प्रकार 9 मार्च को युगल डांस प्रतियोगिता, बेबी शो, सेल्फी प्रतियोगिता, सोलो गायन प्रतियोगिता, लोक नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस वसंत उत्सव में पतंग उडाने की प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा जिसका जिला के नागरिक भरपूर लाभ उठा सकेंगे। उन्होंने बताया कि हैल्दी बेबी शौ में भाग लेे के लिए 8 मार्च सांय 5 बजे तक रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है। 

उपायुक्त ने बतया कि वसंत उत्सव के दौरान प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रविष्टि फार्म और स्टाल की बुकिंग के लिए टाउन पार्क सेक्टर 5 में पीएमडीए के स्टाल से सम्पर्क किया जा सकता है।

https://propertyliquid.com

55 Years vs 11 Years – Congress only showed dreams to the Poor, while Double-Engine Government Turned them into Reality- CM

*एसडीएम ने किया बरवाला स्कूूल में चल रही परीक्षा का औचक निरीक्षण*

For Detailed

पंचकूला 5 मार्च – हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित दसवीं की वार्षिक परीक्षा का कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरवाला में एसडीएम पंचकूला की फ्लाईंग ने औचक निरीक्षण किया। 

एसडीएम चन्द्रकांत कटारिया ने बताया कि कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरवाला में कक्षा दसवीं की वार्षिक परीक्षाएं सुचारू ढंग से चल रही थी। इसके लिए डयूटी मैजिस्ट्रेट भी लगाए गए थे। इसके अलावा बाह्य हस्तपेक्ष रोकने के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस की डयूटी लगाई थी। उन्होंने बताया कि वार्षिक परीक्षा सुचारू ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए सख्त कदम उठाए गए हैं और ग्राम पंचायतों का भी भरपूर सहयोग लिया जा रहा है। 

एसडीएम ने बताया कि बरवाला में कुल 100 विद्यार्थियों के लिए वार्षिक परीक्षा केन्द्र बनाया गया है जिसमें 99 विद्यार्थी परीक्षा दे रहे थे और एक विद्यार्थी अनुपस्थित पाया गया। उन्होंने बताया कि जिला में गठित फ्लाईग स्कवेड लगातार वार्षिक परीक्षाओं की मोनिटरिंग एवं निगरानी कर रही है।

https://propertyliquid.com

55 Years vs 11 Years – Congress only showed dreams to the Poor, while Double-Engine Government Turned them into Reality- CM

‘काव्य कदम’ द्वारा अम्बेडकर भवन पंचकूला में कवि संगम का आयोजन

For Detailed

पंचकूला 4 मार्च   – साहित्यिक संस्था ‘काव्य कदम’, भारत रत्न डॉ. बी. आर. अम्बेडकर महासभा, पंचकूला  द्वारा संयुक्त रूप से ‘काव्य संगम’ का आयोजन किया गया।  कवि राज गुणपाल ‘बालकिया’ द्वारा बखूबी मंच संचालन किया गया। मुख्य अतिथि आर. पी. साहनी पूर्व मुख्य महाप्रबंधक, हैफेड ने दीप प्रज्वलन कर कवि सम्मेलन का शुभारंभ किया।

सरदार हरपाल सिंह, सुरेंद्र कुमार जाटव, दया किशन सभरवाल, महासभा के प्रधान सुरेश मोरका, गुरु रविदास सभा, सेक्टर 15, पंचकूला के प्रधान कृष्ण कुमार तथा भारत रत्न डॉ. बी. आर. अंबेडकर सभा, जीरकपुर के प्रधान जयबीर सिंह रंगा, मदनलाल चोपड़ा, तेजपाल आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

श्री साहनी ने अपने व्याख्यान में सभी कवियों के उम्दा काव्य पाठ की प्रशंसा करते हुए  कहा कि कवियों में वर्तमान परिवेश के अनुसार समाज को आईना दिखाने का बेहतर साहस करते है अतः उभरते कवियों और शायरों को मंच प्रदान कर पर्याप्त अवसर प्रदान करने चाहिएं। उन्होंने निकट भविष्य में एक राष्ट्रीय स्तर का मुशायरा भी पंचकूला में आयोजित करवाने का आह्वान किया।

चंडीगढ़ के सर्वेश ‘शायर’ ने अपनी ग़ज़ल ‘पानी है सामने पर अब प्यास वो नहीं है’ सुनाया।

 ग़ज़लकार राजन तेजी ‘सुदामा’ ने ‘अभी हमको सूरज उगाने बहुत हैं, चमन में परिंदे उड़ाने बहुत हैं’ ग़ज़ल गाकर समां बांध दिया।
‘काव्य कदम’ के अध्यक्ष बलवान सिंह ‘मानव’ ने अपनी रचना ‘ऐसा मैं कोई गीत लिखूं, प्रेम पर संगीत लिखूं’ सुनाकर सबको मोह लिया। राम कुमार वर्मा ‘राम’ अपनी ग़ज़ल ‘मेरी ज़िंदगी में रब का फ़ज़ल हो तुम, चल रहा हूं मैं और मजल हो तुम’ कही। सीमा चहल ‘पुष्प’ ने अच्छी रचना ‘आखिर क्यों नहीं लिख पाती हूं मैं सुंदर कविताएं, क्यों नहीं कर पाती हूं ने सुंदर उपमाएं’ सुनाई। अनीता नरवाल ने खूबसूरत ग़ज़ल ‘ना ढूंढो कभी भी खुदा को किसी में, कमी बक्शी है उस खुदा ने सभी में’ सुनाकर खूब वाहवाही लूटी।

प्रो. जसवंत सिंह ‘जस्सू’ ने ‘सुन, चलो एक काम कर लें, हम एक दूसरे को याद कर लें’ प्रस्तुत की। ऋषि राज ‘ऋषि’ ने पंजाबी हास्य कविता ’गए सी व्याह विच शिखर दोपहर सी, भिड़ी जीही जगह उत्तों गर्मी दा कहर सी’ सुनाकर महफिल खुशनुमा कर दी। अंजू बरबड़ ने हरियाणवी कविता ‘भाब्बी सै मेरी तीन, खाट्टी अर नमकीन’ सुनाकर सबको हंसा दिया।

शशि जरोदिया ने अपनी रचना ‘जज़्बा-ए-दिल को कभी अमल में लाओ तो सही’ पेश की। उन्होंने ‘जज्बा ए दिल को अमल में कभी लो तो सही, अपनी मंजिल की तरफ पांव बढ़ाओ तो सही।  सोहन लाल रंगा ने वंचित महरूम को इंगित अपनी कविता ‘कलम की ताकत पहचानने लगा है।

संदीप भगवाड़िया ‘संवेदी’ ने ‘पिता खुला आसमान है तकलीफों से बचने का मकान है’ सुनाई। विशु ने ग़ज़ल ‘करना मगर तरस करके प्यार न करना’ सुनाई। कुमार सतीश ने ग्राम्य जीवन पर ‘जब मैं छोटा होता था, मेरे गांव का माहौल ऐसा होता था’ कविता सुना पुराने समय का ग्रामीण परिवेश चित्रित किया।
मनोज ने दृष्टिहीन व्यक्तियों की समस्याओं को अपने काव्य पाठ में मार्मिक ढंग से प्रस्तुत किया। बाल कवि विजय रंगा ने भी कविता के माध्यम से अपने मनोद्गार प्रकट किये। जगत पाल  कुछ बातों को राज रहने दो
सामने वाला उकसाएगा जो कहे उसे कहने दो…’
कीर्ति विद्रोही सामाजिक व्यवस्था पर कटाक्ष करते हुए काव्य पाठ किया, ‘वह जहां भी जाता है मंदिर बनवाता है,
आशा रानी ने बाबासाहेब के योगदान को कविता के माध्यम से प्रकट किया   ’14 अप्रैल को जन्मा वीर एक महान रचा इतिहास जिसने बना भारत का संविधान’।

 ममता ग्रोवर महिला सशक्तिकरण अपनी कविता प्रस्तुत की ‘वीरांगना, मातृशक्ति, मरदानी जैसे शब्दों से अलंकृत करना मुझ नारी को भले ही छोड़ दो , उन्मुक्त गगन में समानता के पर दे दो फिर चाहे मुझ नारी को नारी ही रहने दो’ ।
महासभा के प्रधान सुरेश मोरका ने सभी आगंतुकों का आभार जताया।

https://propertyliquid.com